रायपुर।
छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में शनिवार को एक बड़े हादसे सनसनी मचा दी। सरोना रिंग रोड स्थित MG कार शो रूम में लिफ्ट समेत एक कार अचानक नीचे गिर गई। इस दुर्घटना में एक स्टाफ सदस्य गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल युवक की पहचान राज एस. राव के रूप में हुई है, जो शो रूम में सेल्स स्टाफ के पद पर कार्यरत था।
कार लिफ्ट से नीचे गिरने से दबा स्टाफ
हादसा इतना भीषण था कि घायल स्टाफ को तुरंत कोटा रोड स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। सूत्रों के अनुसार, राज एस. राव को सिर और पैरों में गंभीर चोटें आई हैं और उसे ICU में रखा गया है। इस हादसे को लेकर पुलिस ने कहा है कि घायल का बयान अभी दर्ज नहीं हो पाया है क्योंकि उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।
