Skip to content
Samay Rath

Samay Rath

News portal of Chhattisgarh

  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • Home
  • Feature
  • जीरम घाटी हत्याकांड की सच्चाई उजागर करने के लिए विद्याचरण शुक्ल समर्थक करेंगे सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

जीरम घाटी हत्याकांड की सच्चाई उजागर करने के लिए विद्याचरण शुक्ल समर्थक करेंगे सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर

Abhinesh Pandey August 2, 2025

 

रायपुर – 2 अगस्त**: पंडित विद्याचरण जी के जन्म दिवस और मध्य प्रदेश के प्रथम मुख्यमंत्री पंडित रविशंकर शुक्ल जी के जन्म दिवस के अवसर पर, पंडित विद्या चरण शुक्ल के समर्थकों ने जीरम घाटी हत्याकांड की सच्चाई को दुनिया के सामने लाने का संकल्प लिया है। विद्या चरण शुक्ल के समर्थकों ने हाल ही में कानूनी लड़ाई लड़ते हुए सुप्रीम कोर्ट के दरवाजे पर दस्तक देने का निर्णय लिया है।

Advertisement
Advertisement 1 Advertisement 2 Advertisement 3 Advertisement 4 Advertisement 5 Advertisement 6 Advertisement 7 Advertisement 8 Advertisement 9 Advertisement 10 Advertisement 11 Advertisement 12

ज्ञातव्य हो कि जीरम घाटी हत्याकांड में एनआईए की क्लोजर रिपोर्ट आई थी, जिसमें नक्सलियों द्वारा दहशत फैलाने के लिए इस कांड को अंजाम देने की बात की गई थी। एनआईए को इस मामले में कोई अन्य एंगल नहीं मिला। इसके बाद, 2018 में भूपेश बघेल की कांग्रेस सरकार ने इस हत्याकांड की जांच के लिए एसआईटी का गठन किया था। हालांकि, एसआईटी की जांच पर छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय ने स्थगन आदेश दे दिया था परंतु लोगों का मानना है कि इतने बड़े हाई प्रोफाइल हत्याकांड के लिए राज्य सरकार द्वारा गठित एसआईटी जांच होनी चाहिए ।

जीरम घाटी में 25 मई 2013 को हुए इस हत्याकांड में कई कांग्रेसी नेता शहीद हुए, जिसमें महेंद्र कर्मा** (कांग्रेस विधायक) नंदकुमार पटेल** (छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष) सहित छत्तीसगढ़ प्रदेश के प्रथम पंक्ति के अनेकों नेता शामिल हैं साथ ही सैकड़ो लोग घायल भी हुए थे जो एक हाई प्रोफाइल हत्याकांड थी उक्त घटना में ही पंडित विद्या चरण शुक्ला जी भी घायल हुए थे जिनका निधन इलाज के दौरान मेदांता हॉस्पिटल में हो गया था परंतु इस हाई-फाई प्रोफाइल हत्याकांड की जांच और की रिपोर्ट लोगों के गले नहीं उतर रहा है तथा लोग इस घटना के पीछे कोई न कोई साजिश को महसूस कर रहे हैं तथा जांच व एन आई ए रिपोर्ट से संतुष्ट नहीं है

विगत दिनों पंडित विद्या चरण शुक्ल जी की पुण्यतिथि पर, उनके पुराने समर्थक पूरे प्रदेश से इकठ्ठा हुए। इस अवसर पर श्री प्रमोद तिवारी, श्री मनोज सिंह ठाकुर (अधिवक्ता), श्री राम अवतार देवांगन, श्री शिरीष अवस्थी, श्री सुरेश उपाध्याय, श्री संजय मिश्रा (अधिवक्ता), नीतिन झा, विकास गुप्ता और श्रीमती आभा मुदलियार,कोरमा राव सहित अन्य समर्थकों ने जीरम घाटी हत्याकांड के पीछे की सच्चाई को उजागर न करने पर गहरा दु:ख व्यक्त किया। पंडित विद्याचरण शुक्ल जी के लाखों समर्थक पूरे प्रदेश में और पूरे देश में है जो उनकी इस निरीह हत्या से काफी दुखी व उद्वेलित हैं तथा छत्तीसगढ़ संघर्ष परिषद के भी सभी नेता पंडित विद्या चरण शुक्ला जी के इस बलिदान को व्यर्थ नहीं जाने देना चाहते हैं सभी समर्थकों ने संकल्प लिया कि वे इस मामले में साजिश करने वालों का काला चिट्ठा उजागर करने के लिए प्रयास करेंगे।

कांग्रेस व छत्तीसगढ़ संघर्ष परिषद के के वरिष्ठ नेता मनोज सिंह ठाकुर (अधिवक्ता) ने जानकारी दी कि इस विषय पर पुनः निर्णय लिया गया है और सुप्रीम कोर्ट जाने की तैयारी लगभग पूर्ण कर ली गई है। कार्यकर्ताओं का कहना है कि यह कदम न केवल पंडित विद्याचरण शुक्ल जी के बलिदान को व्यर्थ नहीं जाने देगा, बल्कि न्याय के प्रमुख मूल्यों की रक्षा के लिए भी महत्वपूर्ण है। साथ ही कांग्रेस के सभी बलिदानी नेताओं के लिए सच्ची श्रद्धांजलि होगी

मनोज सिंह ठाकुर (अधिवक्ता)

9425203728

Post navigation

Previous मैट्स विश्वविद्यालय ने युवाओं में नशीली दवाओं के बढ़ते दुरुपयोग और इसके निवारक उपायों पर कार्यशाला का आयोजन किया
Next कलिंगा विश्वविद्यालय में वर्ष 2025-26 के लिए छात्रों के लिए फर्स्ट स्टेप 2025 इंडक्शन कार्यक्रम का आयोजन किया गया

Related Stories

स्वतंत्रता दिवस पर हितग्राहियों को बड़ी सौगात, दाण्डिक ब्याज में 50 प्रतिशत छूट
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

स्वतंत्रता दिवस पर हितग्राहियों को बड़ी सौगात, दाण्डिक ब्याज में 50 प्रतिशत छूट

August 18, 2026
स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने की विभागीय कार्यों की समीक्षा
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने की विभागीय कार्यों की समीक्षा

August 18, 2026
राज्य स्तरीय सड़क सुरक्षा समिति की बैठक
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

राज्य स्तरीय सड़क सुरक्षा समिति की बैठक

August 18, 2026

R.O. No. 13910/215

Samvad Advertisement
×

Recent Posts

  • स्वतंत्रता दिवस पर हितग्राहियों को बड़ी सौगात, दाण्डिक ब्याज में 50 प्रतिशत छूट
  • स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने की विभागीय कार्यों की समीक्षा
  • राज्य स्तरीय सड़क सुरक्षा समिति की बैठक
  • युवाओं की ऊर्जा और रचनात्मकता से बनेगा विकसित भारत और विकसित छत्तीसगढ़ : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
  • विकास योजनाओं को मिले गति, निर्माण कार्य समय-सीमा में हों पूर्ण : केन्द्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू

You may have missed

स्वतंत्रता दिवस पर हितग्राहियों को बड़ी सौगात, दाण्डिक ब्याज में 50 प्रतिशत छूट
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

स्वतंत्रता दिवस पर हितग्राहियों को बड़ी सौगात, दाण्डिक ब्याज में 50 प्रतिशत छूट

August 18, 2026
स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने की विभागीय कार्यों की समीक्षा
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने की विभागीय कार्यों की समीक्षा

August 18, 2026
राज्य स्तरीय सड़क सुरक्षा समिति की बैठक
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

राज्य स्तरीय सड़क सुरक्षा समिति की बैठक

August 18, 2026
युवाओं की ऊर्जा और रचनात्मकता से बनेगा विकसित भारत और विकसित छत्तीसगढ़ : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

युवाओं की ऊर्जा और रचनात्मकता से बनेगा विकसित भारत और विकसित छत्तीसगढ़ : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

August 18, 2026

Editor: Abhinesh Pandey
Contact: +91 97700 80071
Mail: abhi80071@gmail.com

Disclaimer: साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी . समय रथ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। समय रथ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, समय रथ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. न्यूज़ वेबसाइट में ली गई कुछ फोटो इन्टरनेट से ली जाती है जिनमे किसी कापीराइट के उल्लंघन की मंशा नहीं है सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा.
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright © All rights reserved. | DarkNews by AF themes.