Skip to content
Samay Rath

Samay Rath

News portal of Chhattisgarh

  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • Home
  • Feature
  • 9 अगस्त 2025 को लाखों गोंडी धर्मी राजधानी में जुटेंगे
  • Feature
  • छत्तीसगढ़
  • धर्म/ज्योतिष

9 अगस्त 2025 को लाखों गोंडी धर्मी राजधानी में जुटेंगे

Abhinesh Pandey July 31, 2025

राष्ट्रीय भोजली महोत्सव एवं विश्व आदिवासी दिवस समारोह 2025

दिनांक 31 जुलाई 2025 को गोंदवारा जिला रायपुर में गोंडी धर्म संस्कृति संरक्षण समिति एवं छत्तीसगढ गोंडवाना संघ जिला इकाई की संयुक्त बैठक आयोजित हुई। बैठक में प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी सावन मास पूर्णिमा के पावन अवसर पर स्थान- इंडोर स्टेडियम रायपुर में 9 अगस्त 2025 को मनाये जाने वाले” राष्ट्रीय भोजली महोत्सव एवं विश्व आदिवासी दिवस समारोह 2025 ” की तैयारी तथा आगामी कार्ययोजना को लेकर चर्चा किया गया।

बैठक में गोंडी धर्म संस्कृति संरक्षण समिति के प्रांताध्यक्ष तिरू. चन्द्रभान नेताम, कोषाध्यक्ष तिरू. गौकरण कुंजाम, महासचिव तिरू प्रीतम छेदैहा, प्रदेश सचिव गजानंद नुरूटी, नगर प्रमुख डूमन ओटी, मीडिया प्रभारी अश्वनी छेदैहा, युवा प्रकोष्ट प्रमुख डॉ. दीलिप पोर्ते, मातृशक्ति तिरूमाय भूषण छेदैहा, सहित 500 की उपस्थिति रही।

प्रांतीय महासचिव तिरू. प्रीतम छेदैहा ने बताया गया कि कार्यक्रम की तैयारी राष्ट्रीय स्तर बड़े ही जोर शोर चल रही है। वहीं प्रांतीय पदाधिकारियों द्वारा तिथिवार प्रदेश के सभी जिला मुख्यालयों में जिला व ब्लॉक पदाधिकारियों की बैठक लेकर जिम्मेदारी व आवश्यक दिशा निर्देश दिया गया है। कार्यक्रम को लेकर आदिवासी समाज सहित अन्य समाज में काफी उत्साह का वातावरण है। इस कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ राज्य के अलावा मध्यप्रदेश, उड़ीसा, महाराष्ट्र, बिहार, उत्तरप्रदेश, झारखण्ड, सिक्किम व तेलंगाना राज्य सहित अन्य राज्यों के भी समाज प्रमुख, प्रबुद्धजन लाखों की संख्या में शामिल होंगे।

राष्ट्रीय भोजली महोत्सव के कार्यक्रम में मातायें छः दिनों तक अपने-अपने घरों में भोजली माता की सेवाअर्जी कर सम्मानपूर्वक सातवें दिन अर्थात सावन पूर्णिमा के पावन अवसर पर सामूहिक सेवाअर्जी करने सरोवर स्नान हेतु स्थान-बलवीर सिंह जूनेजा इंडोर स्टेडियम रायपुर (छत्तीसगढ़) लायेंगे, जहां 03.00 बजे से सामूहिक सेवाअर्जी होगी। सायं 4:00 बजे भोजली माता सरोवर स्नान हेतु बूढ़ातालाब के लिए खाना होगी, सरोवर स्नान बाद बूढ़ातालाब परिक्रमा पश्चात् पुनः कार्यक्रम स्थल पहुँचकर देर रात्रि अपने अपने घरों के लिए वापसी होगी। कार्यक्रम प्रातः 9.00 बजे से प्रारंभ होकर रात्रिकालीन तक चलेगी।

Post navigation

Previous 3rd WCONF 2025: कम्युनिकेशन और कंप्यूटिंग के भविष्य को आकार देता सम्मेलन – तीसरा IEEE वर्ल्ड कॉन्फ्रेंस ऑन कम्युनिकेशन एंड कंप्यूटिंग (WCONF 2025)
Next केविन चावड़ा तैराकी प्रतियोगिता में मैडल जीता

Related Stories

एसबीआई के आरसेटी जगदलपुर में होममेड अगरबत्ती निर्माण का निःशुल्क प्रशिक्षण शुरू
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

एसबीआई के आरसेटी जगदलपुर में होममेड अगरबत्ती निर्माण का निःशुल्क प्रशिक्षण शुरू

October 16, 2026
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 23 अक्टूबर को आएंगी जगदलपुर, मुरिया दरबार में होंगी शामिल
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 23 अक्टूबर को आएंगी जगदलपुर, मुरिया दरबार में होंगी शामिल

October 16, 2026
बस्तर दशहरे में ऐतिहासिक ‘जोगी बिठाई’ रस्म हुई संपन्न
  • Feature
  • छत्तीसगढ़
  • धर्म/ज्योतिष

बस्तर दशहरे में ऐतिहासिक ‘जोगी बिठाई’ रस्म हुई संपन्न

October 16, 2026

R. O. NO. 14099 /99

Samvad Advertisement
×

Recent Posts

  • एसबीआई के आरसेटी जगदलपुर में होममेड अगरबत्ती निर्माण का निःशुल्क प्रशिक्षण शुरू
  • राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 23 अक्टूबर को आएंगी जगदलपुर, मुरिया दरबार में होंगी शामिल
  • बस्तर दशहरे में ऐतिहासिक ‘जोगी बिठाई’ रस्म हुई संपन्न
  • समाज जीवन की ज्ञाता वंदनीय लक्ष्मी बाई केलकर (मौसी जी) – एक संकल्प, एक साधना और राष्ट्र सेविका समिति के 90 वर्ष
  • आदिवासी समाज का इतिहास गौरवशाली, हमारी संस्कृति और प्रकृति संरक्षण की परंपरा पूरे देश के लिए प्रेरणा : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

You may have missed

एसबीआई के आरसेटी जगदलपुर में होममेड अगरबत्ती निर्माण का निःशुल्क प्रशिक्षण शुरू
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

एसबीआई के आरसेटी जगदलपुर में होममेड अगरबत्ती निर्माण का निःशुल्क प्रशिक्षण शुरू

October 16, 2026
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 23 अक्टूबर को आएंगी जगदलपुर, मुरिया दरबार में होंगी शामिल
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 23 अक्टूबर को आएंगी जगदलपुर, मुरिया दरबार में होंगी शामिल

October 16, 2026
बस्तर दशहरे में ऐतिहासिक ‘जोगी बिठाई’ रस्म हुई संपन्न
  • Feature
  • छत्तीसगढ़
  • धर्म/ज्योतिष

बस्तर दशहरे में ऐतिहासिक ‘जोगी बिठाई’ रस्म हुई संपन्न

October 16, 2026
समाज जीवन की ज्ञाता वंदनीय लक्ष्मी बाई केलकर (मौसी जी) – एक संकल्प, एक साधना और राष्ट्र सेविका समिति के 90 वर्ष
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

समाज जीवन की ज्ञाता वंदनीय लक्ष्मी बाई केलकर (मौसी जी) – एक संकल्प, एक साधना और राष्ट्र सेविका समिति के 90 वर्ष

October 15, 2026

Editor: Abhinesh Pandey
Contact: +91 97700 80071
Mail: abhi80071@gmail.com

Disclaimer: साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी . समय रथ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। समय रथ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, समय रथ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. न्यूज़ वेबसाइट में ली गई कुछ फोटो इन्टरनेट से ली जाती है जिनमे किसी कापीराइट के उल्लंघन की मंशा नहीं है सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा.
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright © All rights reserved. | DarkNews by AF themes.