Skip to content
Samay Rath

Samay Rath

News portal of Chhattisgarh

  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • Home
  • Feature
  • लाल किला और ताजमहल से भी तीन गुना प्राचीन है रायपुर का बिरंचि नारायण मंदिर ,संरक्षण के लिए धर्म स्तंभ काउंसिल ने उठाई आवाज
  • Feature
  • छत्तीसगढ़
  • धर्म/ज्योतिष

लाल किला और ताजमहल से भी तीन गुना प्राचीन है रायपुर का बिरंचि नारायण मंदिर ,संरक्षण के लिए धर्म स्तंभ काउंसिल ने उठाई आवाज

Abhinesh Pandey July 31, 2025

 

*1100 वर्ष पुरानी सनातन धरोहर आज उपेक्षा की शिकार, सरकार से तत्काल संरक्षण की माँग*

Advertisement
Advertisement 1 Advertisement 2 Advertisement 3 Advertisement 4 Advertisement 5 Advertisement 6 Advertisement 7 Advertisement 8 Advertisement 9 Advertisement 10 Advertisement 11 Advertisement 12

 

 *पुरातात्विक महत्व के बिरंची नारायण मंदिर ऐतिहासिक धरोहरों की सूची में शामिल हो: डॉ सौरभ निर्वाणी*

रायपुर।

छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के ऐतिहासिक ब्रह्मपुरी क्षेत्र वर्तमान में बूढ़ा तालाब के पास में स्थित बिरंचि नारायण मंदिर छत्तीसगढ़ ही नहीं, भारतवर्ष की उन विरल सनातन धरोहरों में से एक है, जिसकी प्राचीनता, स्थापत्य और आध्यात्मिक वैभव अद्वितीय है। ऐतिहासिक तथ्यों और स्थानीय परंपराओं के अनुसार यह मंदिर लगभग 1100 वर्ष पूर्व, 9वीं–10वीं शताब्दी में निर्मित हुआ था — जो कि लाल किला (1638 ई.) और ताजमहल (1632 ई.) से तीन गुना अधिक प्राचीन है।

विरंचि नारायण मंदिर भगवान विष्णु के “बिरंचि नारायण” रूप को समर्पित है, जिसे ‘ब्रह्मा रूपी विष्णु’ के रूप में पूजित किया जाता है।मंदिर में विराजमान भगवान विष्णु का विग्रह अष्टधातु से निर्मित हैं, जो भारत में अत्यंत दुर्लभ हैं और छत्तीसगढ़ में विलुप्तप्राय स्थापत्य परंपरा के साक्ष्य हैं,मंदिर की स्थापत्य शैली प्राक-मध्यकालीन युग की है, जिसकी पुष्टि क्षेत्रीय पुराविदों एवं धर्माचार्यों ने भी की है।

डॉ सौरभ निर्वाणी ने कहा कि इतनी ऐतिहासिक महत्ता होने के बावजूद, यह मंदिर न तो राज्य पुरातत्त्व विभाग की सूची में है, न ही भारतीय पुरातत्त्व सर्वेक्षण (ASI) की।

वहीं मंदिर परिसर के चारों ओर अतिक्रमण, असंवेदनशील निर्माण, और उपेक्षा के कारण इसकी मूल संरचना पर क्षरण का संकट गहराता जा रहा है,प्रकाश व्यवस्था, सुरक्षा तंत्र, सूचना पट्ट एवं ऐतिहासिक संदर्भों का अभाव इस धरोहर को दिन-प्रतिदिन गुमनामी की ओर ले जा रहा है.

धर्म, संस्कृति और राष्ट्रधर्म की सेवा में समर्पित संस्था “धर्म स्तंभ काउंसिल” ने रायपुर से एक राष्ट्रीय स्तर की पहल करते हुए सरकार से रितेश साहू एवं डॉ रविन्द्र द्विवेदी ने निम्नलिखित माँगें की हैं:

1. बिरंचि नारायण मंदिर को “राष्ट्रीय महत्व का संरक्षित स्मारक” घोषित किया जाए (ASI द्वारा)

2. छत्तीसगढ़ राज्य पुरातत्त्व विभाग द्वारा तत्काल “राज्य संरक्षित स्मारक” घोषित कर कार्य प्रारंभ किया जाए।

3. 100 मीटर सुरक्षा परिधि घोषित कर अतिक्रमण पर रोक लगे।

4. संरक्षण एवं जीर्णोद्धार हेतु विशेष निधि आवंटित की जाए।

5. मंदिर को धार्मिक पर्यटन व विरासत स्थलों की राष्ट्रीय सूची में सम्मिलित किया जाए।

6. एक स्थायी संरक्षण समिति का गठन हो जिसमें पुरातत्त्वविद, संत समाज, मंदिर समिति एवं प्रशासनिक प्रतिनिधि सम्मिलित हों।

डॉ. सौरभ निर्वाणी ने कहा “यह मंदिर केवल पत्थरों का ढांचा नहीं, भारत की आत्मा का जीवंत स्तंभ है। जिस देश में ताजमहल को विश्व धरोहर घोषित किया गया, वहां बिरंचि नारायण जैसे अति प्राचीन मंदिर की उपेक्षा अत्यंत पीड़ादायक है। यदि हम आज नहीं जागे, तो हमारी भावी पीढ़ियाँ हमें क्षमा नहीं करेंगी।”

धर्म स्तंभ कौंसिल के डॉ रवीन्द्र द्विवेदी और रितेश साहू ने कहा है कि कल्चुरी राजवंश में निर्मित यह मंदिर छत्तीसगढ़ के लोगो का सदियों से विष्णुभक्ति और आसक्ति का प्रमाण है।

Post navigation

Previous कलिंगा विश्वविद्यालय में सेल्स स्ट्रैटेजीज़ पर मास्टर क्लास का आयोजन उद्योग जगत की भागीदारी से कार्यक्रम रहा सार्थक और प्रभावशाली
Next आज भी प्रासंगिक हैं मुंशी प्रेमचंद की रचनाएं – मैट्स विश्वविद्यालय के हिन्दी विभाग में प्रेमचंद जयंती का आयोजन

Related Stories

स्वतंत्रता दिवस पर हितग्राहियों को बड़ी सौगात, दाण्डिक ब्याज में 50 प्रतिशत छूट
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

स्वतंत्रता दिवस पर हितग्राहियों को बड़ी सौगात, दाण्डिक ब्याज में 50 प्रतिशत छूट

August 18, 2026
स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने की विभागीय कार्यों की समीक्षा
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने की विभागीय कार्यों की समीक्षा

August 18, 2026
राज्य स्तरीय सड़क सुरक्षा समिति की बैठक
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

राज्य स्तरीय सड़क सुरक्षा समिति की बैठक

August 18, 2026

R.O. No. 13910/215

Samvad Advertisement
×

Recent Posts

  • स्वतंत्रता दिवस पर हितग्राहियों को बड़ी सौगात, दाण्डिक ब्याज में 50 प्रतिशत छूट
  • स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने की विभागीय कार्यों की समीक्षा
  • राज्य स्तरीय सड़क सुरक्षा समिति की बैठक
  • युवाओं की ऊर्जा और रचनात्मकता से बनेगा विकसित भारत और विकसित छत्तीसगढ़ : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
  • विकास योजनाओं को मिले गति, निर्माण कार्य समय-सीमा में हों पूर्ण : केन्द्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू

You may have missed

स्वतंत्रता दिवस पर हितग्राहियों को बड़ी सौगात, दाण्डिक ब्याज में 50 प्रतिशत छूट
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

स्वतंत्रता दिवस पर हितग्राहियों को बड़ी सौगात, दाण्डिक ब्याज में 50 प्रतिशत छूट

August 18, 2026
स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने की विभागीय कार्यों की समीक्षा
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने की विभागीय कार्यों की समीक्षा

August 18, 2026
राज्य स्तरीय सड़क सुरक्षा समिति की बैठक
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

राज्य स्तरीय सड़क सुरक्षा समिति की बैठक

August 18, 2026
युवाओं की ऊर्जा और रचनात्मकता से बनेगा विकसित भारत और विकसित छत्तीसगढ़ : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

युवाओं की ऊर्जा और रचनात्मकता से बनेगा विकसित भारत और विकसित छत्तीसगढ़ : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

August 18, 2026

Editor: Abhinesh Pandey
Contact: +91 97700 80071
Mail: abhi80071@gmail.com

Disclaimer: साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी . समय रथ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। समय रथ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, समय रथ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. न्यूज़ वेबसाइट में ली गई कुछ फोटो इन्टरनेट से ली जाती है जिनमे किसी कापीराइट के उल्लंघन की मंशा नहीं है सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा.
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright © All rights reserved. | DarkNews by AF themes.