Skip to content
Samay Rath

Samay Rath

News portal of Chhattisgarh

  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • Home
  • Feature
  • देश की अर्थव्यवस्था में अग्रवालों का रहता है महत्वपूर्ण योगदान : O P चौधरी 
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

देश की अर्थव्यवस्था में अग्रवालों का रहता है महत्वपूर्ण योगदान : O P चौधरी 

Abhinesh Pandey July 28, 2025

 

रायपुर। अखिल भारतीय युवा अग्रवाल सम्मेलन छत्तीसगढ़ द्वारा सालासर बालाजी धाम में राष्ट्रीय युवा बैठक एवं प्रांतीय इकाई की बैठक सम्पन्न हुई। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि छत्तीसगढ़ शासन के मंत्री ओपी चौधरी, विशेष अतिथि के रूप में गोपाल शरण गर्ग, गोपाल गोयल, ईश्वरप्रसाद अग्रवाल, कृष्ण कुमार अग्रवाल, हेमराज जिंदल, राजेश अग्रवाल, योगेश अग्रवाल, प्रमोद जैन, कर्तव्य अग्रवाल, राजीव अग्रवाल, अमर सुल्तानिया ने दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। कार्यक्रम में सभी अतिथियों का स्वागत युवा टीम द्वारा किया गया।

Advertisement
Advertisement 1 Advertisement 2 Advertisement 3 Advertisement 4 Advertisement 5 Advertisement 6 Advertisement 7 Advertisement 8 Advertisement 9 Advertisement 10 Advertisement 11 Advertisement 12

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि छत्तीसगढ़ शासन के मंत्री ओपी चौधरी ने अपने उदबोधन में कहा कि भारत आज सबसे तेजी से बढ़ती हुई अर्थव्यवस्था है। जिसमें अग्रवालों का योगदान सराहनीय है। उन्होनें कहा कि आने वाला समय इनोवेशन का है। इसलिए आर्थिक प्रगति के लिए ज्ञान और डिजिटल ट्रेड की ओर युवा का रुझान होना आवश्यक है। साथ ही आयोजन की प्रशंसा करते हुए कहा कि आगे भी युवाओं के लिए ऐसे आयोजन होते रहने चाहिए।

मुख्य अतिथि श्री चौधरी ने अखिल भारतीय युवा अग्रवाल सम्मेलन के टेलीफोन डायरेक्टरी का भी विमोचन किया। जिसमें प्रदेश कार्यकारी के सभी युवा साथियों के डिटेल है।

राष्ट्रीय अध्यक्ष गोपाल शरण गर्ग ने कहा कि समस्त अग्रबंधु को दिन की शुरुआत जय अग्रसेन बोलकर करना चाहिए। साथ ही शादियों में फेरा दिन को होना चाहिए। साथ ही हर अग्रबंधु को साल में एक बार अग्रोहा जरूर जाना चाहिए। इतना ही नहीं सभी अग्र बंधुओ को समाज में अपनी भागीदारी रखनी चाहिए।

प्रांतीय अध्यक्ष प्रमोद जैन ने अपने स्वागत उद्बोधन में सभी अतिथियों का स्वागत करते हुए कहा कि सभी युवाओं से समाज के कार्यक्रम में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेना चाहिए।

बैठक को ईश्वर प्रसाद अग्रवाल, कृष्ण कुमार अग्रवाल, गोपाल गोयल, हेमराज जिंदल, राजेश अग्रवाल ने संबोधित किया। प्रदेश अध्यक्ष प्रमोद जैन और चेयरमैन कर्तव्य अग्रवाल ने बताया कि राष्ट्रीय युवा से 18 राज्य के युवा के साथ ही प्रदेश के 500युवा शामिल हुए । कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष नवीन अग्रवाल, बमलेश्वरवरी मंदिर ट्रस्ट अध्यक्ष मनोज अग्रवाल भी उपस्थित थे। कार्यक्रम के अंत में समस्त अतिथियों को स्मृति चिन्ह भेंट किया गया। कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ इकाई की तरफ से कर्तव्य आग्रह प्रमोद जैन राजीव अग्रवाल अमर सुल्तानिया अमित अग्रवाल हरीश केडिया नितिन अग्रवाल विश्वाश अग्रवाल विकाश अग्रवाल महेश अग्रवाल नितेश अग्रवाल कपिल अग्रवाल के साथ के बड़ी संख्या में युवा उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन राजीव अग्रवाल द्वारा किया गया।

Post navigation

Previous कलिंगा विश्वविद्यालय में दो दिवसीय IEEE “गुणवत्ता युक्त सम्मेलन” कार्यशाला
Next दुर्ग राज यादव ठेठवार समाज एवं प्रांतीय युवा प्रकोष्ठ की महत्वपूर्ण बैठक संपन्न: भगवान श्री कृष्ण की अष्टधातु मूर्ति निर्माण पर सहमति

Related Stories

राज्य स्तरीय सड़क सुरक्षा समिति की बैठक
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

राज्य स्तरीय सड़क सुरक्षा समिति की बैठक

August 18, 2026
युवाओं की ऊर्जा और रचनात्मकता से बनेगा विकसित भारत और विकसित छत्तीसगढ़ : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

युवाओं की ऊर्जा और रचनात्मकता से बनेगा विकसित भारत और विकसित छत्तीसगढ़ : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

August 18, 2026
विकास योजनाओं को मिले गति, निर्माण कार्य समय-सीमा में हों पूर्ण : केन्द्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

विकास योजनाओं को मिले गति, निर्माण कार्य समय-सीमा में हों पूर्ण : केन्द्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू

August 18, 2026

R.O. No. 13910/215

Samvad Advertisement
×

Recent Posts

  • राज्य स्तरीय सड़क सुरक्षा समिति की बैठक
  • युवाओं की ऊर्जा और रचनात्मकता से बनेगा विकसित भारत और विकसित छत्तीसगढ़ : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
  • विकास योजनाओं को मिले गति, निर्माण कार्य समय-सीमा में हों पूर्ण : केन्द्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू
  • बस्तर में कनेक्टीविटी बढ़ाने विशेष जोर, सड़कों और पुल-पुलियों के काम दिसम्बर तक पूर्ण करने के निर्देश
  • छत्तीसगढ़ में ‘हरेली बर्ड फेस्टिवल 2026’ का सफल समापन

You may have missed

राज्य स्तरीय सड़क सुरक्षा समिति की बैठक
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

राज्य स्तरीय सड़क सुरक्षा समिति की बैठक

August 18, 2026
युवाओं की ऊर्जा और रचनात्मकता से बनेगा विकसित भारत और विकसित छत्तीसगढ़ : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

युवाओं की ऊर्जा और रचनात्मकता से बनेगा विकसित भारत और विकसित छत्तीसगढ़ : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

August 18, 2026
विकास योजनाओं को मिले गति, निर्माण कार्य समय-सीमा में हों पूर्ण : केन्द्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

विकास योजनाओं को मिले गति, निर्माण कार्य समय-सीमा में हों पूर्ण : केन्द्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू

August 18, 2026
बस्तर में कनेक्टीविटी बढ़ाने विशेष जोर, सड़कों और पुल-पुलियों के काम दिसम्बर तक पूर्ण करने के निर्देश
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

बस्तर में कनेक्टीविटी बढ़ाने विशेष जोर, सड़कों और पुल-पुलियों के काम दिसम्बर तक पूर्ण करने के निर्देश

August 18, 2026

Editor: Abhinesh Pandey
Contact: +91 97700 80071
Mail: abhi80071@gmail.com

Disclaimer: साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी . समय रथ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। समय रथ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, समय रथ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. न्यूज़ वेबसाइट में ली गई कुछ फोटो इन्टरनेट से ली जाती है जिनमे किसी कापीराइट के उल्लंघन की मंशा नहीं है सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा.
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright © All rights reserved. | DarkNews by AF themes.