Skip to content
Samay Rath

Samay Rath

News portal of Chhattisgarh

  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • वर्ष 2022-23 के लिए 701 करोड़ के राजस्व आधिक्य का बजट भूपेश सरकार के कुशल प्रबंधन और वित्तीय अनुशासन का प्रमाण है- सुरेंद्र वर्मा
  • छत्तीसगढ़

वर्ष 2022-23 के लिए 701 करोड़ के राजस्व आधिक्य का बजट भूपेश सरकार के कुशल प्रबंधन और वित्तीय अनुशासन का प्रमाण है- सुरेंद्र वर्मा

Abhinesh Pandey March 9, 2022

 

*बजट में पूंजीगत व्यय, कुल व्यय का 14.6 प्रतिशत है, पिछले बजट की तुलना में 1352 करोड़ अधिक है*

Advertisement
Advertisement 1 Advertisement 2 Advertisement 3 Advertisement 4 Advertisement 5 Advertisement 6 Advertisement 7 Advertisement 8 Advertisement 9 Advertisement 10 Advertisement 11 Advertisement 12

*अधोसंरचना के विकास, कृषि, सिंचाई, खाद्यान्न, वनोपज प्रोसेसिंग, रोजगार मिशन, शिक्षा, स्वास्थ्य और समृद्धि का संकल्प*

रायपुर/09 मार्च 2022। भूपेश बघेल सरकार द्वारा प्रस्तुत चौथे बजट की प्रशंसा करते हुए प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता सुरेंद्र वर्मा ने कहा है कि सुशासन और समृद्धि के लिए संकल्पित भूपेश सरकार ने सामाजिक क्षेत्र के लिए 37 प्रतिशत आर्थिक क्षेत्र और रोजगार के लिए 40 प्रतिशत एवं सामान्य सेवा के लिए बजट के 23 प्रतिशत का प्रावधान किया है। भूपेश सरकार के वित्तीय अनुशासन और बेहतर प्रबंधन का ही परिणाम है कि इस बजट में 701 करोड़ का राजस्व आधिक्य (रेवेन्यू सरप्लस) अनुमानित है। विदित हो कि केंद्रीय बजट में राजकोषीय घाटा 39.45 प्रतिशत है, जबकि छत्तीसगढ़ में राजस्व आधिक्य अनुमानित है। छत्तीसगढ़ में पूंजीगत व्यय कुल व्यय का 14.6 प्रतिशत अनुमानित है जो कि पिछले वर्ष की तुलना में 0.4 प्रतिशत अधिक है। विगत वर्ष के पूंजीगत व्यय 13839 रुपए के तुलना में इस बजट में 15241 करोड़ का पूंजीगत व्यय अनुमानित है। इस प्रकार पिछले बजट की तुलना में यह राशि 1352 करोड़ अधिक है। छत्तीसगढ़ में सकल घरेलू उत्पाद की तुलना में ऋण भार मात्र 22 प्रतिशत है जबकि केंद्र और अन्य राज्यों में अपेक्षाकृत बहुत अधिक है। अनुसूचित जनजाति वर्ग के विकास के लिए उप योजना मद में 33 प्रतिशत एवं अनुसूचित जाति उप मद में 12 प्रतिशत बजट का प्रावधान किया गया है। सामाजिक न्याय की दिशा में पूर्व से चले आ रहे जनकल्याण की योजनाओं को यथावत जारी रखते हुए समृद्धि, विकास और स्वावलंबन की दिशा में नए प्रयास भी शामिल किए गए हैं।

प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता सुरेंद्र वर्मा ने कहा है कि एक तरफ जहां केंद्र की मोदी सरकार की गलत आर्थिक नीतियों के चलते देशभर में बेरोजगारी बढ़ रही है, महंगाई बढ़ रही है, असमानता बढ़ रही है, वही छत्तीसगढ़ में समावेशी विकास, सामाजिक न्याय और आमजन की समृद्धि विगत 3 वर्षों में लगातार बढ़ रही है। जहां एक ओर केंद्र सरकार का राजकोषीय घाटा जीडीपी का 6.4 प्रतिशत अनुमानित है, वही छत्तीसगढ़ में राज्य का सकल वित्तीय घाटा केवल 3.3 प्रतिशत है। एक तरफ जहां केंद्र की मोदी सरकार खाद सब्सिडी, खाद्यान्न सब्सिडी और मनरेगा जैसे जनकल्याणकारी योजनाओं के बजट में निरंतर कटौती कर रही है वहीं छत्तीसगढ़ की भूपेश सरकार का फोकस आमजन की समृद्धि, विकास और सुशासन पर है। कर्मचारियों के हित में लिए गए फैसले “पुरानी पेंशन योजना“ की बहाली ऐतिहासिक निर्णय है। स्थानीय निकायों के जनप्रतिनिधियों का मानदेय बढ़ाना विधायक निधि की राशि में बढ़ोतरी प्रशंसनीय है। यह बजट शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार, सुपोषण और जनकल्याण को समर्पित है।

 

 

Post navigation

Previous बजट में बेरोजगारों को रोजगार और बेरोजगारी भत्ता देने के लिए सरकार ने कोई पहल नहीं की, राज्य का बजट बेहद निराशाजनक-कोमल हुपेंडी
Next संसदीय सचिव रेखचंद जैन के प्रयासों से जगदलपुर विधानसभा में मिली करोड़ों रुपए के विकास कार्यों की सौगात

Related Stories

संस्कृति विभाग ने राज्य सम्मान 2026 के लिए आमंत्रित की प्रविष्टियां
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

संस्कृति विभाग ने राज्य सम्मान 2026 के लिए आमंत्रित की प्रविष्टियां

September 20, 2026
महानदी जल विवाद का बहुत जल्द निकलेगा समाधान : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

महानदी जल विवाद का बहुत जल्द निकलेगा समाधान : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

September 20, 2026
सेवा संकल्प अभियान : पंजीयन शुल्क में मिली राहत बनी बेटी के भविष्य की बचत
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

सेवा संकल्प अभियान : पंजीयन शुल्क में मिली राहत बनी बेटी के भविष्य की बचत

September 20, 2026

R.O. No. 13910/215

Samvad Advertisement
×

 

Recent Posts

  • संस्कृति विभाग ने राज्य सम्मान 2026 के लिए आमंत्रित की प्रविष्टियां
  • महानदी जल विवाद का बहुत जल्द निकलेगा समाधान : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
  • सेवा संकल्प अभियान : पंजीयन शुल्क में मिली राहत बनी बेटी के भविष्य की बचत
  • क्रेडाई प्रॉपर्टी एक्सपो 2026: छूट पाकर बजट हुआ आसान, तेजी से हुई भारी संख्या में बुकिंग
  • मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी से की सौजन्य भेंट

You may have missed

संस्कृति विभाग ने राज्य सम्मान 2026 के लिए आमंत्रित की प्रविष्टियां
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

संस्कृति विभाग ने राज्य सम्मान 2026 के लिए आमंत्रित की प्रविष्टियां

September 20, 2026
महानदी जल विवाद का बहुत जल्द निकलेगा समाधान : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

महानदी जल विवाद का बहुत जल्द निकलेगा समाधान : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

September 20, 2026
सेवा संकल्प अभियान : पंजीयन शुल्क में मिली राहत बनी बेटी के भविष्य की बचत
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

सेवा संकल्प अभियान : पंजीयन शुल्क में मिली राहत बनी बेटी के भविष्य की बचत

September 20, 2026
क्रेडाई प्रॉपर्टी एक्सपो 2026: छूट पाकर बजट हुआ आसान, तेजी से हुई भारी संख्या में बुकिंग
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

क्रेडाई प्रॉपर्टी एक्सपो 2026: छूट पाकर बजट हुआ आसान, तेजी से हुई भारी संख्या में बुकिंग

September 20, 2026

Editor: Abhinesh Pandey
Contact: +91 97700 80071
Mail: abhi80071@gmail.com

Disclaimer: साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी . समय रथ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। समय रथ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, समय रथ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. न्यूज़ वेबसाइट में ली गई कुछ फोटो इन्टरनेट से ली जाती है जिनमे किसी कापीराइट के उल्लंघन की मंशा नहीं है सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा.
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright © All rights reserved. | DarkNews by AF themes.