Skip to content
Samay Rath

Samay Rath

News portal of Chhattisgarh

  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • Home
  • Feature
  • देश को रचनात्मक दिशा देने का कार्य किया है भारतीय मजदूर संघ ने –  अरुण साव
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

देश को रचनात्मक दिशा देने का कार्य किया है भारतीय मजदूर संघ ने –  अरुण साव

Abhinesh Pandey July 23, 2025

 

*भारतीय मजदूर संघ के स्थापना दिवस कार्यक्रम में शामिल हुए उप मुख्यमंत्री*

 

रायपुर. 23 जुलाई 2025. उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव आज भिलाई के बैकुंठ नगर में भारतीय मजदूर संघ के स्थापना दिवस में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। वहां अंबेडकर भवन में आयोजित कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व विधानसभा अध्यक्ष श्री प्रेम प्रकाश पाण्डेय ने की। विधायक श्री रिकेश सेन और श्री ललित चन्द्राकर तथा दुर्ग नगर निगम की महापौर श्रीमती अलका बाघमार विशिष्ट अतिथि के रूप में कार्यक्रम में शामिल हुईं।

उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव ने भारतीय मजदूर संघ के स्थापना दिवस कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि आज हम सब भारतीय मजदूर संघ का 70वां स्वर्णिम स्थापना दिवस मना रहे हैं। उन्होंने संघ के पदाधिकारियों को बधाई देते हुए कहा कि मजदूर भाईयों ने विगत 70 सालों से भारतीय मजदूर संघ के साथ ही देश को रचनात्मक दिशा देने का कार्य किया है। भारतीय मजदूर संघ दुनिया का सबसे बड़ा संघ है। इसने देश को आत्मनिर्भर बनाने में सरकार और मजदूरों के मध्य सेतु का कार्य किया है। श्री साव ने कहा कि मोदी सरकार समाज के सभी वर्गों के हित में कार्य कर रही है। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में राज्य सरकार भी इस दिशा में काम कर रही है। श्रमिकों का कल्याण सर्वोच्च प्राथमिकता में है। उन्होंने संघ की मांग पर भवन के लिए पदाधिकारियों से जमीन की व्यवस्था करने का आग्रह किया। उन्होंने भवन के निर्माण के लिए हरसम्भव सहयोग का भरोसा दिलाया।

पूर्व विधानसभा अध्यक्ष श्री प्रेम प्रकाश पाण्डेय ने कार्यक्रम में भारत की आजादी के बाद गठित विभिन्न मजदूर संघों और उनकी विचारधारा के बारे में विस्तार से जानकारी दी। विधायक श्री रिकेश सेन ने अपने सम्बोधन में कहा कि भारतीय मजदूर संघ एक संगठन नहीं विचारधारा है। विधायक श्री ललित चन्द्राकर ने कहा कि संघ मजदूरों के हितों के साथ ही राष्ट्रीय हित के लिए भी काम करते आ रहा है। भिलाई में बड़ी संख्या में मजदूर विभिन्न औद्योगिक संस्थानों में कार्यरत् हैं। वे सभी भारतीय मजदूर संघ से जुड़े हैं। स्थापना दिवस कार्यक्रम में भारतीय मजदूर संघ के पदाधिकारी, गणमान्य नागरिक, मजदूर और बड़ी संख्या में नागरिक उपस्थित थे।

Post navigation

Previous नौनिहालों के पोषण के साथ ही सुरक्षित और सुनहरा भविष्य देने के लिए सरकार प्रतिबद्ध : मुख्यमंत्री श्री साय
Next कलिंगा विश्वविद्यालय और केंद्रीय भूजल बोर्ड, जल शक्ति मंत्रालय, भारत सरकार के बीच समझौता ज्ञापन

Related Stories

ग्रामीण विकास में पंच-सरपंचों की सक्रिय भागीदारी जरूरी-वन मंत्री केदार कश्यप
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

ग्रामीण विकास में पंच-सरपंचों की सक्रिय भागीदारी जरूरी-वन मंत्री केदार कश्यप

October 17, 2026
स्वरोजगार से आत्मनिर्भरता की राह पर ग्रामीण महिलाएं
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

स्वरोजगार से आत्मनिर्भरता की राह पर ग्रामीण महिलाएं

October 17, 2026
धमतरी जिला के मोंगरागहन में मेगा स्वास्थ्य शिविर का आयोजन
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

धमतरी जिला के मोंगरागहन में मेगा स्वास्थ्य शिविर का आयोजन

October 17, 2026

R. O. NO. 14099 /99

Samvad Advertisement
×

Recent Posts

  • ग्रामीण विकास में पंच-सरपंचों की सक्रिय भागीदारी जरूरी-वन मंत्री केदार कश्यप
  • स्वरोजगार से आत्मनिर्भरता की राह पर ग्रामीण महिलाएं
  • धमतरी जिला के मोंगरागहन में मेगा स्वास्थ्य शिविर का आयोजन
  • विशेष लेख- मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के सुशासन में संवेदनशील शासन, पारदर्शी व्यवस्था और जनभागीदारी से मजबूत हो रहा जनता का विश्वास
  • मैट्स यूनिवर्सिटी में स्कूल ऑफ़ फिजिकल एजुकेशन जूडो और कुश्ती क्लिनिक का आयोजन

You may have missed

ग्रामीण विकास में पंच-सरपंचों की सक्रिय भागीदारी जरूरी-वन मंत्री केदार कश्यप
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

ग्रामीण विकास में पंच-सरपंचों की सक्रिय भागीदारी जरूरी-वन मंत्री केदार कश्यप

October 17, 2026
स्वरोजगार से आत्मनिर्भरता की राह पर ग्रामीण महिलाएं
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

स्वरोजगार से आत्मनिर्भरता की राह पर ग्रामीण महिलाएं

October 17, 2026
धमतरी जिला के मोंगरागहन में मेगा स्वास्थ्य शिविर का आयोजन
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

धमतरी जिला के मोंगरागहन में मेगा स्वास्थ्य शिविर का आयोजन

October 17, 2026
विशेष लेख- मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के सुशासन में संवेदनशील शासन, पारदर्शी व्यवस्था और जनभागीदारी से मजबूत हो रहा जनता का विश्वास
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

विशेष लेख- मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के सुशासन में संवेदनशील शासन, पारदर्शी व्यवस्था और जनभागीदारी से मजबूत हो रहा जनता का विश्वास

October 17, 2026

Editor: Abhinesh Pandey
Contact: +91 97700 80071
Mail: abhi80071@gmail.com

Disclaimer: साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी . समय रथ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। समय रथ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, समय रथ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. न्यूज़ वेबसाइट में ली गई कुछ फोटो इन्टरनेट से ली जाती है जिनमे किसी कापीराइट के उल्लंघन की मंशा नहीं है सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा.
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright © All rights reserved. | DarkNews by AF themes.