Skip to content
Samay Rath

Samay Rath

News portal of Chhattisgarh

  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • Home
  • Feature
  • स्वच्छ सर्वेक्षण रैंकिंग में रायपुर का देश में चौथा स्थान आने पर नगर निगम शीघ्र स्वच्छता दीदियों, सफाई मित्रों का सम्मान करेगा- महापौर मीनल चौबे
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

स्वच्छ सर्वेक्षण रैंकिंग में रायपुर का देश में चौथा स्थान आने पर नगर निगम शीघ्र स्वच्छता दीदियों, सफाई मित्रों का सम्मान करेगा- महापौर मीनल चौबे

Abhinesh Pandey July 21, 2025

 

*0स्वच्छ सर्वेक्षण रैंकिंग में रायपुर का देश में चौथा स्थान आने का पहला श्रेय स्वच्छता दीदियों, सफाई मित्रों द्वारा फील्ड में लगातार की गयी मेहनत को जाता है, नगर निगम शीघ्र स्वच्छता दीदियों, सफाई मित्रों का सम्मान करेगा- महापौर मीनल चौबे0*

*स्वच्छता अभियान कुछ दिन की औपचारिकता ना बनें*

*0पहली दूसरी रैंकिंग हेतु अतिरिक्त प्रयास किया जाना था, किंतु वह हो नहीं पाया, इसके लिए समीक्षा की जायेगी0*

*0मुख्यालय के अधिकारियों को हर 15 दिन में जोनो में जाकर स्वच्छता की समीक्षा करने के दिए निर्देश0*

*0रायपुर में श्रेष्ठ सफाई कायम करने कोई समझौता नहीं किया जायेगा, कार्य में कोई बहानेबाजी नहीं चलेगी- महापौर0*

रायपुर – आज नगर पालिक निगम रायपुर की महापौर श्रीमती मीनल चौबे ने निगम मुख्यालय के महापौर कार्यालयीन कक्ष में नगर निगम स्वास्थ्य विभाग के कामकाज की समीक्षा करते हुए आवश्यक निर्देश दिये। उन्होने मिलियन प्लस सिटीज की श्रेणी में 11996 अंको सहित रायपुर शहर को देश में चौथी रैंकिंग स्वच्छ सर्वेक्षण 2024-25 में मिलने एवं रायपुर शहर के छत्तीसगढ़ राज्य में प्रथम 7 स्टार शहर बनने पर अधिकारियों को निर्देशित किया कि रायपुर शहर को देश में प्रथम द्वितीय रैंकिंग दिलवाने लगातार प्रयास करना है। स्वच्छता अभियान कुछ दिन की औपचारिकता कदापि नहीं बननी चाहिए। वर्ष भर स्वच्छता के कार्य एवं गतिविधियां शहर में आमजनो के मध्य संचालित होनी चाहिए। यह सुनिश्चित कर लिया जाये। सफाई को रायपुर में श्रेष्ट बनाने के कार्य में कोई समझौता नहीं किया जायेगा। सफाई के कार्य में कोई बहानेबाजी नहीं चलेगी।

महापौर श्रीमती मीनल चौबे ने कहा कि रायपुर शहर को राष्ट्रीय स्वच्छ रैंकिंग में पहला, दूसरा स्थान अर्जित करने अतिरिक्त प्रयास निरंतर करना था, किंतु ऐसा नहीं हो पाया। इसकी समीक्षा की जायेगी एवं राष्ट्रीय स्वच्छ सर्वेक्षण में रायपुर के लिए पहले दूसरे स्थान की रैंकिंग दिलवाने लक्ष्य बनाकर कार्य शहर में किया जायेगा।

महापौर श्रीमती मीनल चौबे ने ने रायपुर शहर को राष्ट्रीय स्वच्छ सर्वेक्षण 2024-25 में देश में चौथी रैंकिंग मिलने का पहला श्रेय रायपुर नगर पालिक निगम क्षेत्र में कार्यरत स्वच्छता दीदियों और सफाई मित्रों को दिया एवं फील्ड में उनके द्वारा लगातार की गयी मेहनत और प्रयासो को सराहा। महापौर मीनल चौबे ने कहा कि इस हेतु रायपुर नगर निगम स्वच्छता दीदियों और सफाई मित्रों का शीघ्र सम्मान करेगा।

महापौर ने कहा कि इस वर्ष 2024-25 में रायपुर को मिली स्वच्छ रैंकिंग की समीक्षा कर रायपुर शहर के लिए आगे और अधिक बेहत्तर और श्रेष्ठ परिणाम लाने हर संभव आवश्यक उपाय प्राथमिकता से किये जायेंगे।

महापौर श्रीमती मीनल चौबे ने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया कि वे मुख्यालय से सभी जोनो में जाकर प्रत्येक 15 दिनो में स्वच्छता संबंधी कार्यों की आवश्यक समीक्षा कर कार्य करवाये। निगम मुख्यालय और जोन स्तर के अधिकारी व कर्मचारीगण शहर में वर्ष भर स्वच्छता की गतिविधियां एवं कार्य नागरिको के मध्य करें इस हेतु उन्हें निर्देश दिये जा रहे है। ताकि स्वच्छता की गतिविधियां कुछ दिनो की सीमित अवधि का अभियान और गतिविधि ना रह जाये। बल्कि स्वच्छता के कार्य करके गतिविधियां वर्ष भर चलाने की नागरिको के मध्य आवश्यकता है ताकि सभी स्वच्छता के प्रति जागरूक हो और रायपुर शहर को राष्ट्रीय स्वच्छ सर्वेक्षण में श्रेष्ठ रैंकिंग प्राप्त हो सके। वे सफाई व्यवस्था सुधारकर लगातार उसे बेहत्तर बनाने के कार्य में कोई बहानेबाजी सहन नहीं करेंगी। स्वच्छता को बेहत्तर बनाने मुख्यालय एवं जोन के अधिकारीगण हर संभव आवश्यक उपाय करें।

महापौर श्रीमती मीनल चौबे द्वारा की गई कार्य समीक्षा बैठक के दौरान अपर आयुक्त श्री राजेन्द्र गुप्ता, श्री विनोद पाण्डेय, स्वास्थ्य अधिकारी श्रीमती प्रीति सिंह, जोन 9 जोन कमिश्नर श्री संतोष पाण्डेय, स्वच्छ भारत मिशन नोडल अधिकारी कार्यपालन अभियंता श्री रघुमणी प्रधान, स्वच्छ भारत मिशन सहायक नोडल अधिकारी सहायक अभियंता श्री योगेश कडु, जोन स्वास्थ्य अधिकारियों एवं मुख्यालय स्वच्छ भारत मिशन शाखा के संबंधित कर्मचारियों की उपस्थिति रही।

Post navigation

Previous स्मार्ट मीटर में तकनीकी दिक्कत, तत्काल समाधान करे सरकार-सूरज उपाध्याय
Next छत्तीसगढ़ में फिशरीज के नये युग की शुरूआत

Related Stories

प्रदेशव्यापी सुशासन तिहार 2026 का हुआ आगाज
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

प्रदेशव्यापी सुशासन तिहार 2026 का हुआ आगाज

May 1, 2026
राजस्व विभाग की नई पहल- डिजिटल क्रांति: छत्तीसगढ़ में अब घर बैठे मिलेंगी भूमि संबंधी सभी ऑनलाइन सुविधाएँ
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

राजस्व विभाग की नई पहल- डिजिटल क्रांति: छत्तीसगढ़ में अब घर बैठे मिलेंगी भूमि संबंधी सभी ऑनलाइन सुविधाएँ

April 30, 2026
एनएचएआई और भारतीय सर्वेक्षण विभाग द्वारा प्रिसीजन पोजिशनिंग पर कार्यशाला का आयोजन
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

एनएचएआई और भारतीय सर्वेक्षण विभाग द्वारा प्रिसीजन पोजिशनिंग पर कार्यशाला का आयोजन

April 30, 2026

Recent Posts

  • प्रदेशव्यापी सुशासन तिहार 2026 का हुआ आगाज
  • राजस्व विभाग की नई पहल- डिजिटल क्रांति: छत्तीसगढ़ में अब घर बैठे मिलेंगी भूमि संबंधी सभी ऑनलाइन सुविधाएँ
  • एनएचएआई और भारतीय सर्वेक्षण विभाग द्वारा प्रिसीजन पोजिशनिंग पर कार्यशाला का आयोजन
  • हर हाथ को काम, हर श्रमिक को सम्मान: विष्णु देव सरकार की प्रतिबद्धता
  • रायपुर के चारों विधायकों के मार्गदर्शन में ग्रीन आर्मी छत्तीसगढ़ का व्यापक जल संरक्षण अभियान, 70 वार्डों में 700 वाटर वारियर्स बनाए जाएंगे

You may have missed

प्रदेशव्यापी सुशासन तिहार 2026 का हुआ आगाज
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

प्रदेशव्यापी सुशासन तिहार 2026 का हुआ आगाज

May 1, 2026
राजस्व विभाग की नई पहल- डिजिटल क्रांति: छत्तीसगढ़ में अब घर बैठे मिलेंगी भूमि संबंधी सभी ऑनलाइन सुविधाएँ
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

राजस्व विभाग की नई पहल- डिजिटल क्रांति: छत्तीसगढ़ में अब घर बैठे मिलेंगी भूमि संबंधी सभी ऑनलाइन सुविधाएँ

April 30, 2026
एनएचएआई और भारतीय सर्वेक्षण विभाग द्वारा प्रिसीजन पोजिशनिंग पर कार्यशाला का आयोजन
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

एनएचएआई और भारतीय सर्वेक्षण विभाग द्वारा प्रिसीजन पोजिशनिंग पर कार्यशाला का आयोजन

April 30, 2026
हर हाथ को काम, हर श्रमिक को सम्मान: विष्णु देव सरकार की प्रतिबद्धता
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

हर हाथ को काम, हर श्रमिक को सम्मान: विष्णु देव सरकार की प्रतिबद्धता

April 30, 2026

Editor: Abhinesh Pandey
Contact: +91 97700 80071
Mail: abhi80071@gmail.com

Disclaimer: साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी . समय रथ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। समय रथ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, समय रथ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. न्यूज़ वेबसाइट में ली गई कुछ फोटो इन्टरनेट से ली जाती है जिनमे किसी कापीराइट के उल्लंघन की मंशा नहीं है सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा.
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright © All rights reserved. | DarkNews by AF themes.