Skip to content
Samay Rath

Samay Rath

News portal of Chhattisgarh

  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • Home
  • Feature
  • इज़रायल यात्रा: एक अविस्मरणीय एवं महत्वपूर्ण अनुभव रहा – महापौर मीनल चौबे
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

इज़रायल यात्रा: एक अविस्मरणीय एवं महत्वपूर्ण अनुभव रहा – महापौर मीनल चौबे

Abhinesh Pandey July 20, 2025

 

माननीय मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय जी एवं उप मुख्यमंत्री अरुण साव जी का आभार*

*यह यात्रा केवल एक दौरा नहीं था, बल्कि ज्ञान एवं अनुभव का ऐसा भंडार है, जो जीवन भर मेरे साथ रहेगा*

*सोमवार से पुनः जनता के लिए उपलब्ध रहूंगी- महापौर मीनल चौबे*

रायपुर – नगर पालिक निगम रायपुर की महापौर श्रीमती मीनल चौबे का कहना है कि इजरायल की हालिया यात्रा उनके लिए एक अविस्मरणीय और महत्वपूर्ण अनुभव रहा है .यह एक ऐसा सफर था, जो सिर्फ भौगोलिक दूरी तय करने तक सीमित नहीं था, बल्कि इसने मुझे तकनीकी उन्नति, मानवीय लचीलेपन और सांस्कृतिक समृद्धि के कई पहलुओं से रूबरू कराया।

महापौर श्रीमती मीनल चौबे ने कहा है कि इजरायल यात्रा एक साहसिक निर्णय था, खासकर मौजूदा युद्ध के माहौल को देखते हुए। लेकिन इसने मुझे सीधे ज़मीन पर वास्तविक स्थिति को समझने का मौका दिया। इजरायल की तकनीकी श्रेष्ठता, विशेषकर उनके म्यूनिसिपल कॉर्पोरेशन और मुनि एक्सपो में प्रदर्शित उच्च तकनीकी मशीनों को देखकर मैं चकित थी .यह दर्शाता है कि कैसे नवाचार को शहरी जीवन और सुरक्षा में एकीकृत किया जा सकता है।इस दौरान इज़रायल के माननीय प्रधानमंत्री का संबोधन सुनने को भी मिला.विदेश मंत्री,इज़रायल में अमेरिकी राजदूत और स्थानीय सरकार ने आपातकालीन प्रक्रिया और सामुदायिक विकास में अपने अनुभवों को साझा किया.यह जानकर ख़ुशी हुई कि कैसे वे युद्ध के माहौल में भी नागरिकों के जीवन को सामान्य बनाये रखने का प्रयास कर रहे हैं.

यात्रा के दौरान, ऐतिहासिक शहर जेरुसलम के भ्रमण का अवसर मिला.मैंने होलोकास्ट म्यूजियम में मानवीय त्रासदी की गहराई को महसूस किया और 7 अक्टूबर 2023 के आतंकी हमले के अवशेषों को देखकर और पीड़ित लोगों से बात करके जो लगातार संघर्ष के बीच जी रहे है उनके दर्द और अदम्य भावना को समझने का प्रयास किया.यह अनुभव हृदय विदारक था, पर इसने मुझे जीवन के प्रति और भी संवेदनशील बना दिया। इस दौरान मुझे इज़रायल में रहने वाले भारतीयों से भी बातचीत करने का मौक़ा मिला जिन्होंने अपने अनुभवों और चुनौतियों को साझा किया.डेड सी का अनुभव एक अनूठा और शांतिपूर्ण पहलू था, जो इस तीव्र यात्रा में एक विराम की तरह था

इस पूरी यात्रा को सुगम और सुरक्षित बनाने में भारत सरकार और इज़रायल स्थित भारतीय दूतावास का अतुलनीय सहयोग रहा। दिल्ली में विदेश मंत्रालय (मिनिस्ट्री ऑफ एक्सटर्नल अफेयर्स) की ब्रीफिंग से लेकर इज़रायल में भारतीय राजदूत श्री जे.पी. सिंह जी का विशेष समर्थन और उनके साथ-साथ प्रशिक्षु आईएफएस मोहित और आराधिका का सहयोग सराहनीय था। उन्होंने हर कदम पर हमारा मार्गदर्शन किया, जिससे हमें अपने देश से दूर होकर भी घर जैसा महसूस हुआ।पूरी यात्रा की कोऑर्डिनेटर सारा लिओस्की और आयोजक इज़रायल दूतावास को सफल प्रबंधन के लिए बधाई.

मै इस अविस्मरणीय यात्रा के लिए भारत गणराज्य के यशस्वी प्रधानमंत्री माननीय श्री नरेंद्र मोदी जी का हार्दिक धन्यवाद करती हूँ, जिनके दूरदर्शी नेतृत्व में ऐसे अंतरराष्ट्रीय अवसरों का मार्गप्रशस्त होता है.

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री माननीय श्री विष्णुदेव साय जी और उपमुख्यमंत्री नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग माननीय श्री अरुण साव जी का मैं विशेष रूप से आभार व्यक्त करती हूँ, जिनके सहयोग से यह यात्रा संभव हो पाई.यह यात्रा केवल एक दौरा नहीं था बल्कि ज्ञान और अनुभव का एक ऐसा भंडार है जो जीवन भर मेरे साथ रहेगा।

यात्रा के लिए चयन रायपुर महापौर का हुआ था.शहर की जनता का विशेष धन्यवाद जिनके कारण मुझे छत्तीसगढ़ का प्रतिनिधित्व और भारतीयता का गौरव प्राप्त हुआ. चुनौतियाँ बहुत हैं पर इच्छाशक्ति भी दृढ़ है.आप का विश्वास मेरी ताकत है. सोमवार से पुनः जनता के लिए उपलब्ध रहूँगी.

Post navigation

Previous कलिंगा विश्वविद्यालय के शिक्षा संकाय द्वारा आयोजित “छात्रों एवं शिक्षकों का मानसिक स्वास्थ्य एवं कल्याण” विषय पर अतिथि व्याख्यान
Next छत्तीसगढ़ मे सुशासन नहीं जंगलराज है -गोपाल साहू

Related Stories

प्रदेशव्यापी सुशासन तिहार 2026 का हुआ आगाज
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

प्रदेशव्यापी सुशासन तिहार 2026 का हुआ आगाज

May 1, 2026
राजस्व विभाग की नई पहल- डिजिटल क्रांति: छत्तीसगढ़ में अब घर बैठे मिलेंगी भूमि संबंधी सभी ऑनलाइन सुविधाएँ
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

राजस्व विभाग की नई पहल- डिजिटल क्रांति: छत्तीसगढ़ में अब घर बैठे मिलेंगी भूमि संबंधी सभी ऑनलाइन सुविधाएँ

April 30, 2026
एनएचएआई और भारतीय सर्वेक्षण विभाग द्वारा प्रिसीजन पोजिशनिंग पर कार्यशाला का आयोजन
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

एनएचएआई और भारतीय सर्वेक्षण विभाग द्वारा प्रिसीजन पोजिशनिंग पर कार्यशाला का आयोजन

April 30, 2026

Recent Posts

  • प्रदेशव्यापी सुशासन तिहार 2026 का हुआ आगाज
  • राजस्व विभाग की नई पहल- डिजिटल क्रांति: छत्तीसगढ़ में अब घर बैठे मिलेंगी भूमि संबंधी सभी ऑनलाइन सुविधाएँ
  • एनएचएआई और भारतीय सर्वेक्षण विभाग द्वारा प्रिसीजन पोजिशनिंग पर कार्यशाला का आयोजन
  • हर हाथ को काम, हर श्रमिक को सम्मान: विष्णु देव सरकार की प्रतिबद्धता
  • रायपुर के चारों विधायकों के मार्गदर्शन में ग्रीन आर्मी छत्तीसगढ़ का व्यापक जल संरक्षण अभियान, 70 वार्डों में 700 वाटर वारियर्स बनाए जाएंगे

You may have missed

प्रदेशव्यापी सुशासन तिहार 2026 का हुआ आगाज
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

प्रदेशव्यापी सुशासन तिहार 2026 का हुआ आगाज

May 1, 2026
राजस्व विभाग की नई पहल- डिजिटल क्रांति: छत्तीसगढ़ में अब घर बैठे मिलेंगी भूमि संबंधी सभी ऑनलाइन सुविधाएँ
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

राजस्व विभाग की नई पहल- डिजिटल क्रांति: छत्तीसगढ़ में अब घर बैठे मिलेंगी भूमि संबंधी सभी ऑनलाइन सुविधाएँ

April 30, 2026
एनएचएआई और भारतीय सर्वेक्षण विभाग द्वारा प्रिसीजन पोजिशनिंग पर कार्यशाला का आयोजन
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

एनएचएआई और भारतीय सर्वेक्षण विभाग द्वारा प्रिसीजन पोजिशनिंग पर कार्यशाला का आयोजन

April 30, 2026
हर हाथ को काम, हर श्रमिक को सम्मान: विष्णु देव सरकार की प्रतिबद्धता
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

हर हाथ को काम, हर श्रमिक को सम्मान: विष्णु देव सरकार की प्रतिबद्धता

April 30, 2026

Editor: Abhinesh Pandey
Contact: +91 97700 80071
Mail: abhi80071@gmail.com

Disclaimer: साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी . समय रथ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। समय रथ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, समय रथ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. न्यूज़ वेबसाइट में ली गई कुछ फोटो इन्टरनेट से ली जाती है जिनमे किसी कापीराइट के उल्लंघन की मंशा नहीं है सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा.
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright © All rights reserved. | DarkNews by AF themes.