Skip to content
Samay Rath

Samay Rath

News portal of Chhattisgarh

  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • Home
  • Feature
  • प्राक्कलन समिति की बैठक में सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने उठाई सिरपुर को विश्व धरोहर घोषित करने की मांग
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

प्राक्कलन समिति की बैठक में सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने उठाई सिरपुर को विश्व धरोहर घोषित करने की मांग

Abhinesh Pandey July 14, 2025

 

*सांसद बृजमोहन की राजिम, चंद्रखुरी और डोंगरगढ़ के धार्मिक स्थलों के विकास की मांग*

Advertisement
Advertisement 1 Advertisement 2 Advertisement 3 Advertisement 4 Advertisement 5 Advertisement 6 Advertisement 7 Advertisement 8 Advertisement 9 Advertisement 10 Advertisement 11 Advertisement 12

*धार्मिक और पर्यटन स्थलों पर दिव्यांगजन और महिलाओं के लिए सुविधाएं सुनिश्चित करने की मांग*

*सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने छत्तीसगढ़ के पर्यटन स्थलों की सुरक्षा और आधारभूत संरचना को लेकर रखे महत्वपूर्ण सुझाव*

14 जुलाई रायपुर नई दिल्ली

धार्मिक और पर्यटन स्थलों की सुरक्षा एवं आधारभूत संरचना को लेकर प्राक्कलन समिति की बैठक में रायपुर सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने उठाए छत्तीसगढ़ से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों को उठाया।

सोमवार को संसद भवन, नई दिल्ली में “देश में धार्मिक स्थलों पर आधारभूत संरचना और सुरक्षा से संबंधित मुद्दों के मूल्यांकन” को लेकर संसद की प्राक्कलन समिति (Estimates Committee) की बैठक आयोजित हुई। इस महत्वपूर्ण बैठक में रायपुर लोकसभा क्षेत्र के सांसद एवं समिति के सदस्य श्री बृजमोहन अग्रवाल ने छत्तीसगढ़ से जुड़े कई पर्यटन और धार्मिक स्थलों के विकास और सुरक्षा से जुड़े विषयों को प्रमुखता से उठाया।

बैठक में श्री अग्रवाल ने पर्यटन स्थलों पर सेफ्टी और सिक्योरिटी से जुड़े मामलों पर विशेष रूप से ध्यान दिलाया। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ का ऐतिहासिक सिरपुर, जो अंतरराष्ट्रीय स्तर पर धार्मिक और सांस्कृतिक महत्व रखता है, को यूनेस्को विश्व धरोहर (World Heritage) के रूप में शामिल करने का प्रस्ताव लंबे समय से भारत सरकार के पास लंबित है। इस प्रस्ताव पर शीघ्र निर्णय लेने की आवश्यकता है।

सांसद अग्रवाल ने राजिम एवं चन्द्रखुरी जैसे तीर्थस्थलों को धार्मिक कॉरिडोर के रूप में विकसित करने के लिए केंद्र सरकार द्वारा प्राप्त प्रस्तावों की स्थिति की जानकारी भी बैठक में मांगी। उन्होंने यह भी पूछा कि छत्तीसगढ़ से भेजे गए कुल कितने प्रस्ताव स्वीकृत हुए हैं, कितने निरस्त हुए हैं और किन-किन परियोजनाओं पर कार्य चल रहा है।

इसके साथ ही उन्होंने PRASAD योजना (National Mission on Pilgrimage Rejuvenation and Spiritual, Heritage Augmentation Drive) के तहत डोंगरगढ़ में स्वीकृत परियोजना की प्रगति पर सवाल उठाते हुए, इसके शीघ्र पूर्ण करने की दिशा में ठोस कदम उठाने की मांग की।

श्री बृजमोहन अग्रवाल ने समिति से आग्रह किया कि देशभर के धार्मिक और पर्यटन स्थलों पर विकलांगजनों एवं महिलाओं के लिए सुरक्षित, सुलभ और समुचित नागरिक सुविधाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करने हेतु एक स्पष्ट राष्ट्रीय नीति और निर्देशों का प्रारूप तैयार किया जाए।

उन्होंने कहा कि धार्मिक एवं सांस्कृतिक धरोहरों की सुरक्षा और संरचना के लिए सुनियोजित रणनीति और केंद्रीय सहयोग न केवल देश की संस्कृति को संरक्षित करेगा, बल्कि पर्यटन को भी एक नई दिशा देगा।

 

Post navigation

Previous आदिवासियों के हितों की रक्षा करने में सरकार नाकाम -डॉ. संदीप पाठक, प्रदेश प्रभारी, AAP, छग
Next मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का आह्वान — ‘वेटलैण्ड मित्र’ बनें, जैविक विरासत को बचाएं

Related Stories

आईएएस आशीष टिकरिया बने जनसंपर्क संचालक
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

आईएएस आशीष टिकरिया बने जनसंपर्क संचालक

September 28, 2026
एशियन गेम्स की स्वर्ण पदक विजेता टीम की संजू देवी को मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने 51 लाख रुपए की प्रोत्साहन राशि देने की घोषणा की
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

एशियन गेम्स की स्वर्ण पदक विजेता टीम की संजू देवी को मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने 51 लाख रुपए की प्रोत्साहन राशि देने की घोषणा की

September 28, 2026
एनआईटी रायपुर में वार्षिक हिंदी उत्सव ‘आवाहन 2026’ का शुभारंभ
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

एनआईटी रायपुर में वार्षिक हिंदी उत्सव ‘आवाहन 2026’ का शुभारंभ

September 28, 2026

R.O. No. 13910/215

Samvad Advertisement
×

 

Recent Posts

  • आईएएस आशीष टिकरिया बने जनसंपर्क संचालक
  • एशियन गेम्स की स्वर्ण पदक विजेता टीम की संजू देवी को मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने 51 लाख रुपए की प्रोत्साहन राशि देने की घोषणा की
  • एनआईटी रायपुर में वार्षिक हिंदी उत्सव ‘आवाहन 2026’ का शुभारंभ
  • बस्तर के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में पहुंचे मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, प्रभावित परिवारों से मिलकर जाना हाल
  • नमो सेवा गाथा के तहत नुक्कड़ नाटकों से दिया जनजागरूकता का संदेश

You may have missed

आईएएस आशीष टिकरिया बने जनसंपर्क संचालक
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

आईएएस आशीष टिकरिया बने जनसंपर्क संचालक

September 28, 2026
एशियन गेम्स की स्वर्ण पदक विजेता टीम की संजू देवी को मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने 51 लाख रुपए की प्रोत्साहन राशि देने की घोषणा की
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

एशियन गेम्स की स्वर्ण पदक विजेता टीम की संजू देवी को मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने 51 लाख रुपए की प्रोत्साहन राशि देने की घोषणा की

September 28, 2026
एनआईटी रायपुर में वार्षिक हिंदी उत्सव ‘आवाहन 2026’ का शुभारंभ
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

एनआईटी रायपुर में वार्षिक हिंदी उत्सव ‘आवाहन 2026’ का शुभारंभ

September 28, 2026
बस्तर के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में पहुंचे मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, प्रभावित परिवारों से मिलकर जाना हाल
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

बस्तर के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में पहुंचे मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, प्रभावित परिवारों से मिलकर जाना हाल

September 28, 2026

Editor: Abhinesh Pandey
Contact: +91 97700 80071
Mail: abhi80071@gmail.com

Disclaimer: साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी . समय रथ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। समय रथ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, समय रथ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. न्यूज़ वेबसाइट में ली गई कुछ फोटो इन्टरनेट से ली जाती है जिनमे किसी कापीराइट के उल्लंघन की मंशा नहीं है सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा.
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright © All rights reserved. | DarkNews by AF themes.