Skip to content
Samay Rath

Samay Rath

News portal of Chhattisgarh

  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • Home
  • Feature
  • कृषि महाविद्यालय में लगी यातायात की कार्यशाला
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

कृषि महाविद्यालय में लगी यातायात की कार्यशाला

Abhinesh Pandey July 10, 2025

 

राष्ट्रीय सेवा योजना छात्रा इकाई के बैनर तले आयोजित हुआ कार्यक्रम।* 

रायपुर।

कृषि महाविद्यालय रायपुर में यातायात कार्यशाला का आयोजन किया गया, यातायात कार्यशाला में श्री संजय शर्मा सहायक पुलिस महानिरीक्षक यातायात एवं अध्यक्ष अंतर्विभागीय लीड एजेंसी सड़क सुरक्षा छत्तीसगढ़ ने छात्र-छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि वर्तमान समय में प्रतिवर्ष भारतवर्ष में लगभग 5 लाख रोड एक्सीडेंट होते हैं ,जिसमें 01 लाख 80 हजार लोगों की मृत्यु तथा लगभग 04 से 05 लाख लोग घायल हो रहे हैं यह आंकड़ा भयावह है और यह प्रतिवर्ष कम होने की बजाय बढ़ रहा है जो काफी चिंताजनक है, उन्होंने आगे कहा कि यदि दोपहिया वाहन चालक/सहयात्री हेलमेट धारण कर लें और चार पहिया वाहन चालक एवं सहयात्री सीट बेल्ट धारण करें तो इस मानव मृत्यु में 42% की कमी लाई जा सकती है, इस प्रकार उन्होंने सभी को हेलमेट एवं सीट बेल्ट लगाने प्रेरित किया।

कार्यक्रम में डॉक्टर प्रशांत शुक्ला अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक यातायात रायपुर ने छात्र-छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि सड़क दुर्घटना में सर्वाधिक मानव मृत्यु दो पहिया वाहन चालकों की होती है जिसमें प्रथम कारण हेलमेट धारण नहीं करना एवं दूसरा कारण है समय पर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध नहीं होना, जिस पर कमी लाने के लिए भारत सरकार के भूतल परिवहन मंत्रालय के द्वारा जारी गुड सेमेमरिटन योजना (अच्छा मददगार ) के संबंध में जानकारी देते हुए कहा कि यदि कोई व्यक्ति(राहगीर) किसी सड़क दुर्घटना में घायल व्यक्ति की मदद करता है तो उसे सरकार द्वारा ₹25000 तक का इनाम राशि घोषित की गई है, साथ ही पंजीकृत अस्पताल में डेढ़ लाख की राशि तक मुक्त इलाज की भी घोषणा की गई है । अतः सभी आगे बढ़कर दुर्घटना में घायलों की मदद करें इससे निश्चित ही सड़क दुर्घटनाओं में मानव मृत्यु में कमी आएगी । साथ ही एम परिवहन एप में आम नागरिकों को दिए गए अधिकार के संबंध में भी जानकारी दिए।

कार्यशाला में यातायात प्रशिक्षक श्री टीके भोई एवं आरक्षक सहदेव वर्मा ने पावर प्वाइंट प्रेजेंटेशन के माध्यम से यातायात के नियम जैसे रोड मार्किंग, सड़क संकेत, वाहन चालक संकेत, विद्युत सिग्नल एवं यातायात पुलिस का मैनुअल संकेत आदि के बारे में जानकारी देते हुए पालन करने अपील किया । कार्यशाला में डॉ. संजय शर्मा, डॉ. आरती गुहे अधिष्ठाता कृषि महाविद्यालय रायपुर ने उपस्थित छात्र-छात्राओं को यातायात अधिकारियों द्वारा बताए गए नियमों को शत प्रतिशत पालन करने एवं अपने परिवार एवं अपने आसपास के लोगों को जागरूक करने बताते हुए कार्यक्रम में अति महत्वपूर्ण जानकारी देने हेतु यातायात अधिकारियों का आभार प्रदर्शन किया।

कार्यक्रम में राष्ट्रीय सेवा योजना छात्रा इकाई कृषि महाविद्यालय रायपुर के प्रभारी डॉक्टर सूबुही निषाद सहित लगभग 200 छात्र छात्राएं उपस्थित थे।

Tags: कृषि महाविद्यालय यातायात की कार्यशाला

Post navigation

Previous गुरु पूर्णिमा पर्व पर किरण सिंह देव, राजेश मूणत ने किया महंत वेदप्रकाशाचार्य का सम्मान
Next युक्तियुक्तकरण के खिलाफ आम आदमी पार्टी का प्रदेश धरना प्रदर्शन

Related Stories

कलिंगा विश्वविद्यालय, नया रायपुर में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का आयोजन
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

कलिंगा विश्वविद्यालय, नया रायपुर में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का आयोजन

June 22, 2026
राज्यपाल रमेन डेका ने रोटरी क्लब ग्रेटर रायपुर के सेवा कार्यों की सराहना की
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

राज्यपाल रमेन डेका ने रोटरी क्लब ग्रेटर रायपुर के सेवा कार्यों की सराहना की

June 22, 2026
मैट्स विश्वविद्यालय रायपुर में दो दिवसीय राष्ट्रीय कॉन्फ्रेंस का शुभारंभ
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

मैट्स विश्वविद्यालय रायपुर में दो दिवसीय राष्ट्रीय कॉन्फ्रेंस का शुभारंभ

June 22, 2026

Recent Posts

  • कलिंगा विश्वविद्यालय, नया रायपुर में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का आयोजन
  • राज्यपाल रमेन डेका ने रोटरी क्लब ग्रेटर रायपुर के सेवा कार्यों की सराहना की
  • मैट्स विश्वविद्यालय रायपुर में दो दिवसीय राष्ट्रीय कॉन्फ्रेंस का शुभारंभ
  • उदंती-सीतानदी टाइगर रिजर्व में दिखी दुर्लभ उड़न गिलहरी, संरक्षण प्रयासों की बड़ी सफलता
  • मुख्य सचिव ने विभागीय योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की

You may have missed

कलिंगा विश्वविद्यालय, नया रायपुर में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का आयोजन
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

कलिंगा विश्वविद्यालय, नया रायपुर में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का आयोजन

June 22, 2026
राज्यपाल रमेन डेका ने रोटरी क्लब ग्रेटर रायपुर के सेवा कार्यों की सराहना की
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

राज्यपाल रमेन डेका ने रोटरी क्लब ग्रेटर रायपुर के सेवा कार्यों की सराहना की

June 22, 2026
मैट्स विश्वविद्यालय रायपुर में दो दिवसीय राष्ट्रीय कॉन्फ्रेंस का शुभारंभ
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

मैट्स विश्वविद्यालय रायपुर में दो दिवसीय राष्ट्रीय कॉन्फ्रेंस का शुभारंभ

June 22, 2026
उदंती-सीतानदी टाइगर रिजर्व में दिखी दुर्लभ उड़न गिलहरी, संरक्षण प्रयासों की बड़ी सफलता
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

उदंती-सीतानदी टाइगर रिजर्व में दिखी दुर्लभ उड़न गिलहरी, संरक्षण प्रयासों की बड़ी सफलता

June 22, 2026

Editor: Abhinesh Pandey
Contact: +91 97700 80071
Mail: abhi80071@gmail.com

Disclaimer: साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी . समय रथ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। समय रथ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, समय रथ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. न्यूज़ वेबसाइट में ली गई कुछ फोटो इन्टरनेट से ली जाती है जिनमे किसी कापीराइट के उल्लंघन की मंशा नहीं है सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा.
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright © All rights reserved. | DarkNews by AF themes.