Skip to content
Samay Rath

Samay Rath

News portal of Chhattisgarh

  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • Home
  • Feature
  • पर्यावरण सुरक्षित रखने के लिए वृहद वृक्षारोपण किया जाना आज की महती आवश्यकता- शशिकांत द्विवेदी
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

पर्यावरण सुरक्षित रखने के लिए वृहद वृक्षारोपण किया जाना आज की महती आवश्यकता- शशिकांत द्विवेदी

Abhinesh Pandey July 6, 2025

रायपुर।

छत्तीसगढ़ राज्य सहकारी बैंक मर्यादित (अपेक्स बैंक) रायपुर के सभागार में 5जुलाई को अंतरराष्ट्रीय सहकारिता दिवस पर छत्तीसगढ़ शासन के सहकारिता मंत्री केदार कश्यप के मुख्य आतिथ्य में संगोष्ठी का आयोजन किया गया एवं एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत वृक्षारोपण का कार्यक्रम भी संपन्न हुआ। भारतीय जनता पार्टी सहकारिता प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक एवं जिला सहकारी केंद्रीय बैंक मर्यादित राजनादगांव के संचालक शशिकांत द्विवेदी ने बताया कि सहकारिता मंत्री श्री केदार कश्यप जी ने अंतरराष्ट्रीय सहकारिता दिवस के अवसर पर सहकार से समृद्धि की परिकल्पना को साकार करने के लिए प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह जी द्वारा सहकारिता के क्षेत्र में किए जा रहे पहलों और नवाचार पर व्यापाक चर्चा की । कार्यक्रम के पश्चात* एक पेड़ मां के नाम *अभियान के तहत बृहद वृक्षारोपण किया गया ।भारतीय जनता पार्टी सहकारिता प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक शशिकांत द्विवेदी ने भी उक्त कार्यक्रम में शामिल होकर एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत अपेक्स बैंक परिसर मे वृक्षारोपण किया। श्री द्विवेदी ने कहा कि पर्यावरण को सुरक्षित रखने के लिए वृहद वृक्षारोपण किया जाना आज की महती आवश्यकता है ।

उक्त कार्यक्रम में प्रमुख रूप से अपेक्स बैंक के प्राधिकृत अधिकारी श्री केदार नाथ गुप्ता जी , अपर मुख्य सचिव छत्तीसगढ़ शासन सुब्रत साहू जी, डॉक्टर सी आर प्रसन्ना सचिव सहकारिता छत्तीसगढ़ शासन एवं श्री कुलदीप शर्मा आयुक्त एवम् पंजीयक सहकारी संस्थाएं छत्तीसगढ़ शासन ,अपेक्स बैंक के प्रबंध संचालक श्री के एन कांडे एवं सहकारिता विभाग तथा सभी सहकारी बैंकों के प्रमुख अधिकारीगण, कर्मचारी गण उपस्थित थे।

Post navigation

Previous डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की 125वीं जयंती पर सांसद बृजमोहन अग्रवाल, महापौर मीनल चौबे ने अर्पित की श्रद्धांजलि
Next सुशासन और विकास की राह पर छत्तीसगढ़ – पंडरिया में उप तहसील, महाविद्यालय, नालंदा परिसर और निःशुल्क बस सेवाओं की घोषणा

Related Stories

रायपुर दक्षिण विधानसभा में 4 करोड़ से अधिक विकास कार्यों का भूमिपूजन…
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

रायपुर दक्षिण विधानसभा में 4 करोड़ से अधिक विकास कार्यों का भूमिपूजन…

May 5, 2026
मुख्यमंत्री साय ने प. बंगाल में जहां-जहां किया प्रचार, वहां-वहां जीती भाजपा 
  • Feature
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय

मुख्यमंत्री साय ने प. बंगाल में जहां-जहां किया प्रचार, वहां-वहां जीती भाजपा 

May 5, 2026
संवाद से समाधान: कमराखोल में मुख्यमंत्री ने दूर की बिजली बिल की चिंता
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

संवाद से समाधान: कमराखोल में मुख्यमंत्री ने दूर की बिजली बिल की चिंता

May 5, 2026

Recent Posts

  • रायपुर दक्षिण विधानसभा में 4 करोड़ से अधिक विकास कार्यों का भूमिपूजन…
  • मुख्यमंत्री साय ने प. बंगाल में जहां-जहां किया प्रचार, वहां-वहां जीती भाजपा 
  • संवाद से समाधान: कमराखोल में मुख्यमंत्री ने दूर की बिजली बिल की चिंता
  • सफलता की कहानी- ​सपनों को मिले पहिए: भीमा मारकंडे की ‘बैसाखी’ से ‘आत्मनिर्भरता’ तक की प्रेरक यात्रा
  • विकास, सुशासन और राष्ट्रहित के पक्ष में ऐतिहासिक जनादेश: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

You may have missed

रायपुर दक्षिण विधानसभा में 4 करोड़ से अधिक विकास कार्यों का भूमिपूजन…
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

रायपुर दक्षिण विधानसभा में 4 करोड़ से अधिक विकास कार्यों का भूमिपूजन…

May 5, 2026
मुख्यमंत्री साय ने प. बंगाल में जहां-जहां किया प्रचार, वहां-वहां जीती भाजपा 
  • Feature
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय

मुख्यमंत्री साय ने प. बंगाल में जहां-जहां किया प्रचार, वहां-वहां जीती भाजपा 

May 5, 2026
संवाद से समाधान: कमराखोल में मुख्यमंत्री ने दूर की बिजली बिल की चिंता
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

संवाद से समाधान: कमराखोल में मुख्यमंत्री ने दूर की बिजली बिल की चिंता

May 5, 2026
सफलता की कहानी- ​सपनों को मिले पहिए: भीमा मारकंडे की ‘बैसाखी’ से ‘आत्मनिर्भरता’ तक की प्रेरक यात्रा
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

सफलता की कहानी- ​सपनों को मिले पहिए: भीमा मारकंडे की ‘बैसाखी’ से ‘आत्मनिर्भरता’ तक की प्रेरक यात्रा

May 5, 2026

Editor: Abhinesh Pandey
Contact: +91 97700 80071
Mail: abhi80071@gmail.com

Disclaimer: साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी . समय रथ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। समय रथ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, समय रथ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. न्यूज़ वेबसाइट में ली गई कुछ फोटो इन्टरनेट से ली जाती है जिनमे किसी कापीराइट के उल्लंघन की मंशा नहीं है सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा.
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright © All rights reserved. | DarkNews by AF themes.