Skip to content
Samay Rath

Samay Rath

News portal of Chhattisgarh

  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • Home
  • Feature
  • राष्ट्रीय कार्यशाला एनजीओ मीट-2025 का भव्य आयोजन मैट्स यूनिवर्सिटी में
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

राष्ट्रीय कार्यशाला एनजीओ मीट-2025 का भव्य आयोजन मैट्स यूनिवर्सिटी में

Abhinesh Pandey June 12, 2025

देश की अनेक प्रसिद्ध समाजसेवी संस्थाएं लेंगी हिस्सा

रायपुर। मैट्स विश्वविद्यालय के सोशल वर्क विभाग द्वारा समाज सेवी संस्था भावना फाउंडेशन के सहयोग से 14 जून को एनजीओ मीट-2025 राष्ट्रीय कार्यशाला का आयोजन किया जा रहा है। इस राष्ट्रीय कार्यशाला में छत्तीसगढ़ राज्य सहित देश की अनेक राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय सामाजिक संस्थाएं और संगठन हिस्सा ले रहे हैं। इस कार्यशाला में समाज सेवा के क्षेत्र में उत्कृष्ठ कार्य करने वाली सामाजिक संस्थाओं को पुरस्कृत भी किया जाएगा।

मैट्स विश्वविद्यालय के समाज कार्य विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. दीनानाथ यादव ने बताया कि एनजीओ मीट-2025 का आयोजन यहाँ पंडरी स्थित विश्वविद्यालय परिसर के इम्पैक्ट सेंटर में सुबह 10 बजे से किया जाएगा। इस राष्ट्रीय कार्य़शाला को कराने का उद्देश्य समाज सेवी संस्थाएँ, उच्च शिक्षा संस्थान और सरकारी संगठन किस तरह एक मंच में आकर समाज सेवा की नई मिसाल पेश करें और विकसित भारत 2047 के स्वप्न को साकार करने में अपना अनमोल योगदान दे सकें। इस राष्ट्रीय कार्यशाला की थीम शिक्षार्थ से सेवार्थ तक निर्धारित की गई है।

इस कार्यशाला की मुख्य अतिथि महिला सशक्तिकरण की मिसाल समाजसेवी पद्श्री फूलबासन यादव तथा विशेष अतिथि छत्तीसगढ़ राज्य बाल संरक्षण अधिकार आयोग की अध्यक्ष डॉ. वर्णिका शर्मा होंगी। इस कार्यक्रम में प्रदेश के जिन संगठनों ने भागीदारी के लिए सहमति दी है उनमें यूनिसेफ, बचपन बचाओ आंदोलन, अल्ट्राटेक फाउंडेशन, अदाणी फाउंडेशन, एसईसीएल बिलासपुर, ग्रीन आर्मी रायपुर, बैक टू नेचर सोसायटी, एलायंस बिहेवियर चेंज, संभावना फाउंडेशन, निःशक्तजन कल्याण सेवा समिति, हरियाली फाउंडेशन, पारस इंस्टीट्यूट रायपुर सहित 60 से भी अधिक प्रसिद्ध समाज सेवी संस्थाएं हिस्सा ले रही हैं। इस कार्यक्रम में मैट्स यूनिवर्सिटी के कुलाधिपति श्री गजराज पगारिया, महानिदेशक श्री प्रियेश पगारिया, कुलपति प्रो. के.पी. यादव, कुलसचिव श्री गोकुलानंदा पंडा सहित विभिन्न विभागों के विभागाध्यक्ष, प्राध्यापकगण, विद्यार्थीगण, समाज सेवी संस्थाओं के पदाधिकारीगण व गणमान्य नागरिक प्रमुख रूप से उपस्थित रहेंगे।

Post navigation

Previous कांग्रेस सरकार ने बिजली कंपनी की दुर्दशा और उत्पादन भी नहीं बढ़ाया : उप मुख्यमंत्री अरुण साव
Next 0महापौर मीनल चौबे, उत्तर विधायक पुरंदर मिश्रा, आयुक्त विश्वदीप से पंडरी कपडा बाजार के व्यापारियों ने नगर निगम में आकर चर्चा की

Related Stories

संस्कृत भारत की संस्कृति, परंपरा और जीवन-दृष्टि की आधारशिला है – डॉ. मोहन भागवत जी
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

संस्कृत भारत की संस्कृति, परंपरा और जीवन-दृष्टि की आधारशिला है – डॉ. मोहन भागवत जी

June 20, 2026
रहेजा अवाना के ‘एक्सपीरियंस सेंटर’ ने पहले ही दिन जीता छत्तीसगढ़ का दिल
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

रहेजा अवाना के ‘एक्सपीरियंस सेंटर’ ने पहले ही दिन जीता छत्तीसगढ़ का दिल

June 20, 2026
City Honda लेकर आया “Scooter Carnival” – Activa पर शानदार Buyback और Exchange Offer
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

City Honda लेकर आया “Scooter Carnival” – Activa पर शानदार Buyback और Exchange Offer

June 20, 2026

Recent Posts

  • संस्कृत भारत की संस्कृति, परंपरा और जीवन-दृष्टि की आधारशिला है – डॉ. मोहन भागवत जी
  • रहेजा अवाना के ‘एक्सपीरियंस सेंटर’ ने पहले ही दिन जीता छत्तीसगढ़ का दिल
  • City Honda लेकर आया “Scooter Carnival” – Activa पर शानदार Buyback और Exchange Offer
  • अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस : चार जिलों में मुख्य अतिथियों के नामांकन में आंशिक संशोधन
  • अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2026: स्वस्थ जीवन और विकसित भारत का आधार बनेगा योग

You may have missed

संस्कृत भारत की संस्कृति, परंपरा और जीवन-दृष्टि की आधारशिला है – डॉ. मोहन भागवत जी
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

संस्कृत भारत की संस्कृति, परंपरा और जीवन-दृष्टि की आधारशिला है – डॉ. मोहन भागवत जी

June 20, 2026
रहेजा अवाना के ‘एक्सपीरियंस सेंटर’ ने पहले ही दिन जीता छत्तीसगढ़ का दिल
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

रहेजा अवाना के ‘एक्सपीरियंस सेंटर’ ने पहले ही दिन जीता छत्तीसगढ़ का दिल

June 20, 2026
City Honda लेकर आया “Scooter Carnival” – Activa पर शानदार Buyback और Exchange Offer
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

City Honda लेकर आया “Scooter Carnival” – Activa पर शानदार Buyback और Exchange Offer

June 20, 2026
अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस : चार जिलों में मुख्य अतिथियों के नामांकन में आंशिक संशोधन
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस : चार जिलों में मुख्य अतिथियों के नामांकन में आंशिक संशोधन

June 20, 2026

Editor: Abhinesh Pandey
Contact: +91 97700 80071
Mail: abhi80071@gmail.com

Disclaimer: साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी . समय रथ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। समय रथ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, समय रथ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. न्यूज़ वेबसाइट में ली गई कुछ फोटो इन्टरनेट से ली जाती है जिनमे किसी कापीराइट के उल्लंघन की मंशा नहीं है सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा.
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright © All rights reserved. | DarkNews by AF themes.