Skip to content
Samay Rath

Samay Rath

News portal of Chhattisgarh

  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • Home
  • Feature
  • भारत स्काउट्स एंड गाइड्स की हीरक जयंती पर रायपुर में दिसंबर में होगा ऐतिहासिक आयोजन
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

भारत स्काउट्स एंड गाइड्स की हीरक जयंती पर रायपुर में दिसंबर में होगा ऐतिहासिक आयोजन

Abhinesh Pandey June 9, 2025

*विश्व जम्बूरी एवं प्रथम आदिवासी रोवर-रेंजर जम्बूरी का होगा आयोजन, सांसद बृजमोहन अग्रवाल की अध्यक्षता में लिया गया निर्णय*

नई दिल्ली/रायपुर 9 जून

भारत स्काउट्स एंड गाइड्स की स्थापना के 75 वर्ष पूर्ण होने के पावन अवसर पर इस वर्ष दिसंबर माह में रायपुर के नवा रायपुर स्थित मेला ग्राउंड में एक ऐतिहासिक आयोजन होने जा रहा है। विश्व जम्बूरी एवं प्रथम आदिवासी रोवर-रेंजर जम्बूरी का यह भव्य आयोजन आदिवासी सभ्यता, संस्कृति और मूल्यों के संरक्षण एवं प्रचार को समर्पित रहेगा।

इस महत्वपूर्ण निर्णय की घोषणा रायपुर सांसद एवं भारत स्काउट्स एंड गाइड्स छत्तीसगढ़ के अध्यक्ष श्री बृजमोहन अग्रवाल की अध्यक्षता में नई दिल्ली स्थित उनके सरकारी आवास पर आयोजित बैठक में की गई। इस बैठक में भारत स्काउट्स एंड गाइड्स के राष्ट्रीय मुख्य आयुक्त डॉ. के. के. खंडेलवाल, छत्तीसगढ़ के मुख्य आयुक्त डॉ. सोमनाथ यादव, राष्ट्रीय निदेशक श्रीमती दर्शना पावसकर, राज्य सचिव श्री कैलाश सोनी सहित कई वरिष्ठ पदाधिकारी उपस्थित रहे।

सांसद श्री बृजमोहन अग्रवाल ने बताया कि, यह आयोजन अब तक का सबसे वृहद और विशिष्ट जम्बूरी होगा, जिसमें भारत सहित विश्व के कई देशों से लगभग 10,000 स्काउट्स एवं गाइड्स की गरिमामयी उपस्थिति होगी। सात दिवसीय इस आयोजन में प्रतिभागी सांस्कृतिक, शैक्षणिक एवं साहसिक गतिविधियों के माध्यम से अपने अनुभव साझा करेंगे और सीखेंगे।

श्री अग्रवाल ने बताया कि यह आयोजन आदिवासी संस्कृति पर केंद्रित होगा, जिसमें जनजातीय कलाओं, परंपराओं, खानपान, वेशभूषा और जीवनशैली को मंच प्रदान किया जाएगा। साथ ही, नवाचार, नेतृत्व, टीम वर्क, सेवा और राष्ट्र निर्माण जैसे मूल्यों को बढ़ावा देने के उद्देश्य से विशेष कार्यशालाएँ और प्रदर्शनियाँ भी आयोजित होंगी।

यह आयोजन ना केवल छत्तीसगढ़ को वैश्विक मंच पर विशेष पहचान देगा, बल्कि आदिवासी समुदायों के गौरवशाली इतिहास और परंपराओं को नई पीढ़ी से जोड़ने का माध्यम भी बनेगा।

Post navigation

Previous कलिंगा विश्वविद्यालय, रायपुर 13 जून को ‘टॉपर्स सम्मान समारोह 2025’ आयोजित करेगा
Next पांच आईएएस अफसरों के प्रभार बदले

Related Stories

युवाओं के उज्ज्वल भविष्य के लिए सरकार पूर्णतः प्रतिबद्ध : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

युवाओं के उज्ज्वल भविष्य के लिए सरकार पूर्णतः प्रतिबद्ध : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

April 16, 2026
छत्तीसगढ़ धर्म स्वातंत्र्य विधेयक, 2026 पर विभिन्न समाजों ने व्यक्त किया समर्थन
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ धर्म स्वातंत्र्य विधेयक, 2026 पर विभिन्न समाजों ने व्यक्त किया समर्थन

April 16, 2026
कांग्रेस पार्टी को जनहित की मुद्दों से ही कोई सरोकार नहीं है- नलिनीश ठोकने
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

कांग्रेस पार्टी को जनहित की मुद्दों से ही कोई सरोकार नहीं है- नलिनीश ठोकने

April 16, 2026

Recent Posts

  • युवाओं के उज्ज्वल भविष्य के लिए सरकार पूर्णतः प्रतिबद्ध : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
  • छत्तीसगढ़ धर्म स्वातंत्र्य विधेयक, 2026 पर विभिन्न समाजों ने व्यक्त किया समर्थन
  • कांग्रेस पार्टी को जनहित की मुद्दों से ही कोई सरोकार नहीं है- नलिनीश ठोकने
  • छत्तीसगढ़ धर्म स्वातंत्र्य विधेयक, 2026 का बंगाली समाज ने किया समर्थन
  • कलिंगा विश्वविद्यालय, रायपुर में “आधुनिक शिक्षकों के लिए व्यावहारिक एआई उपकरण” विषय पर 7 दिवसीय ऑनलाइन कार्यशाला का सफल समापन

You may have missed

युवाओं के उज्ज्वल भविष्य के लिए सरकार पूर्णतः प्रतिबद्ध : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

युवाओं के उज्ज्वल भविष्य के लिए सरकार पूर्णतः प्रतिबद्ध : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

April 16, 2026
छत्तीसगढ़ धर्म स्वातंत्र्य विधेयक, 2026 पर विभिन्न समाजों ने व्यक्त किया समर्थन
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ धर्म स्वातंत्र्य विधेयक, 2026 पर विभिन्न समाजों ने व्यक्त किया समर्थन

April 16, 2026
कांग्रेस पार्टी को जनहित की मुद्दों से ही कोई सरोकार नहीं है- नलिनीश ठोकने
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

कांग्रेस पार्टी को जनहित की मुद्दों से ही कोई सरोकार नहीं है- नलिनीश ठोकने

April 16, 2026
छत्तीसगढ़ धर्म स्वातंत्र्य विधेयक, 2026 का बंगाली समाज ने किया समर्थन
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ धर्म स्वातंत्र्य विधेयक, 2026 का बंगाली समाज ने किया समर्थन

April 16, 2026

Editor: Abhinesh Pandey
Contact: +91 97700 80071
Mail: abhi80071@gmail.com

Disclaimer: साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी . समय रथ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। समय रथ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, समय रथ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. न्यूज़ वेबसाइट में ली गई कुछ फोटो इन्टरनेट से ली जाती है जिनमे किसी कापीराइट के उल्लंघन की मंशा नहीं है सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा.
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright © All rights reserved. | DarkNews by AF themes.