Skip to content
Samay Rath

Samay Rath

News portal of Chhattisgarh

  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • Home
  • Feature
  • एक श्रेष्ठ भारत, दिग्विजयी भारत, समरस भारत, समृद्ध भारत बनाने में अपना योगदान करें – दीपक विस्पुते
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

एक श्रेष्ठ भारत, दिग्विजयी भारत, समरस भारत, समृद्ध भारत बनाने में अपना योगदान करें – दीपक विस्पुते

Abhinesh Pandey June 7, 2025

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ कार्यकर्ता विकास वर्ग-प्रथम (सामान्य), मध्य क्षेत्र

बिलासपुर, 7 जून 2025 / बिलासपुर के कोनी स्थित सरस्वती शिशु मंदिर परिसर में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के मध्य क्षेत्र के कार्यकर्ताओं के लिए आयोजित कार्यकर्ता विकास वर्ग प्रथम (सामान्य) मध्यक्षेत्र का समापन कार्यक्रम संपन्न हुआ।

Advertisement
Advertisement 1 Advertisement 2 Advertisement 3 Advertisement 4 Advertisement 5 Advertisement 6 Advertisement 7 Advertisement 8 Advertisement 9 Advertisement 10 Advertisement 11 Advertisement 12

इस कार्यक्रम में वर्ग के वर्ग कार्यवाह श्री विक्रम सिंह‘जी ने सभी प्रमुख अधिकारियों का परिचय कराते हुए वर्ग का प्रतिवदेन प्रस्तुत किया। उन्होंने बताया कि 18 मई से प्रारंभ हुए कार्यकर्ता विकास वर्ग-1 मध्य क्षेत्र में कुल 308 स्थानों के 382 स्वयंसेवकों ने प्रशिक्षण प्राप्त किया। इन स्वयंसेवकों में कृषक, महाविद्यालयीन छात्र, व्यवसायी, कर्मचारी, अधिवक्ता, अभियंता, चिकित्सक, प्राध्यापक आदि शामिल थें।

उन्होंने बताया कि प्रशिक्षण वर्ग में 58 शिक्षक, 13 पालक कार्यकर्ता पूर्ण समय वर्ग में उपस्थित रहें। यह वर्ग प्रातः 04:15 से जागरण प्रारंभ होकर रात 10:15 बजे तक संचालित होती थी, जिसमे़ शारीरिक, बौद्धिक, श्रम साधना के विभिन्न सत्र आयोजित किए गए। स्वयंसेवकों को वर्ग में सेवा कार्य, संपर्क और प्रचार विभाग के कार्यो के प्रति समझ विकसित करने हेतु व्यवहारिक प्रषिक्षण दिए गए।

इस समापन समारोह में बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित छत्तीसगढ़ लोकनाचा राष्ट्रीय रासधारी (रहस) के डॉ. उग्रसेन कन्नौजे‘जी अपने संक्षिप्त संबोधन में कहा कि आज का यह प्रकट कार्यक्रम मेरे जीवन के लिए ऐतिहासिक है। मैंने अपने जीवन काल में बहुत बड़े-बड़े मंचन किये, परंतु आज मैं राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में आना मेरे लिए बड़ा सौभाग्य का विषय है। दुनिया में एक राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ही तो है, जो छोटे छोटे समाज को और हिन्दू पद्धति को चिर स्थायी बनाएं रखने के लिए यहां पर जो स्वयंसेवकों के गुण निर्माण की संख्या हो रही है, उसमें हम सब की सहभागिता हो। प्रत्येक वर्ग में अपने बच्चों को एैसे कोई खास कार्य के लिए तत्पर और मातृभूमि की रक्षा के लिए तत्पर रहें।

कार्यक्रम के मुख्य वक्ता राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के अखिल भारतीय सह बौद्धिक शिक्षण प्रमुख श्री दीपक विस्पुते ने कहा कि –

– प्राचीन भारत श्रेष्ठ भारत रहा है।

– आक्रांताओं के हजार वर्ष के शासन के समाज में कुछ दोष एवं समाज में आत्महीनता, आत्म गौरव का अभाव हमारे सामाजिक पतन का कारण बना।

– कृणवन्तो विश्वआर्यम का संदेश देने वाला हिन्दू समाज अभाव एवं संकटो से ग्रस्त होकर नैरास्य (निराशा) के वातावरण में लिप्त था। इसे दूर करने हेतु, समाज में देशभक्ति, अनुशासन एवं संगठन का भाव जागरण करने हेतु राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ गत् 100 वर्षों से समाज व राष्ट्र जागरण के प्रयास में साधनारत् है। समाज और देश का वैभव किसी एक संस्था संगठन से नही अपितु सारे जागरूक समाज के प्रयास से ही संभव है। अतः सारा समाज एक श्रेष्ठ भारत, दिग्विजयी भारत, समरस भारत, समृद्ध भारत, बनाने में अपना भी योगदान करें, आने वाले समय में 2047 का भारत दुनिया का नेतृत्व करता हुआ, भारत समस्त समाज के प्रयास से खड़ा होकर विश्वमंगल भारत की संकल्पना को साकार करता हुआ दिखेगा।

उन्होंने संघ द्वारा आहृन पंच परिवर्तन की विस्तृत जानकारी दी। इससे पूर्व कार्यक्रम का विधिवत उद्घाटन सायं 06:15 बजे किया गया।

इस समारोह में स्वयंसेवकों ने घोष , समता, आसन, नियुद्ध, पद विन्यास, दंड संचालन और राष्ट्रभक्ति गीत का मनमोहक सामूहिक प्रदर्शन किया।

*पर्यावरण संरक्षण का दिया सन्देश, लगाएं एक साथ पेड़*

कार्यकर्ता विकास वर्ग-1 (सामान्य) मध्य क्षेत्र में आए शिक्षार्थियों ने बीते गुरूवार को विश्व पर्यावरण संरक्षण दिवस के उपलक्ष्य में पेड़ लगाए। पौधारोपण का कार्य शिक्षार्थियों के अतिरिक्त शिक्षक और वर्ग में उपस्थित अधिकारियों ने भी लगाया। इसके अतिरिक्त पूरे बीस दिनों में खाद्यान और पानी की बर्बादी रोकने तथा उपयोग की हुई वस्तुओं जैसे प्लास्टिक बोतल से बनायी गयी सामानों की एक प्रदर्शनी भी लगाई गई। इको वृक्ष एवं सीड बाल के निर्माण का कार्य किया गया।

*प्रदर्शनी के माध्यम से दिखा विभागों का बेहतर कार्य*

इस वर्ग में मध्य क्षेत्र के सभी प्रान्तों द्वारा कई विभागों का प्रदर्शनी आकर्षण का केन्द्र रहा। जहाँ एक तरफ सेवा प्रकल्पों के चलाए जा रहे सेवा कार्यो की प्रदर्शनी अपनी सार्थक पहल को प्रकट कर रही थी, वहीं स्वावलंबन की दिशा में कागज के थैले आदि का निर्माण स्वावलंबी होने की प्रेरणा दे रहा था।

इसी क्रम में प्रचार विभाग की प्रदर्शनी द्वारा प्रचार के सभी आयामों की संक्षिप्त जानकारी शिक्षार्थियों को अपनी ओर आकर्षित कर रही थी। इसमें भारतीय संविधान के महत्वपूर्ण और उपयोगी कानून की जानकारी बेहतर सन्देश दे रही थी। वर्ग में मातृभाषा दिवस, स्वदेशी दिवस, पर्यावरण दिवस, श्री गुरूजी पुण्य स्मरण दिवस के रूप में मनाया गया।

*वर्ग में युवाओं की अधिक संख्या परिवर्तन के लिए हैं तैयार*

इस बार के कार्यकर्ता विकास वर्ग-प्रथम (सामान्य) मध्य क्षेत्र में आए शिक्षार्थियों में युवाओं का बोलबाला रहा है। इसमें कुल 382 शिक्षार्थी में से 226 शिक्षार्थी 30 वर्ष से कम उम्र के थे। इन युवा शिक्षार्थीयों में समाजहित में काम करने की प्रतिबद्धता दिखी, जो समाज परिवर्तन के लिए बेहतर संकेत है।

समापन कार्यक्रम का आभार श्री गणपती रायल‘ जी ने किया। कार्यक्रम में अमृत वचन बोला गया तथा एकल गीत गाया गया।

इस मौके पर मुख्य रूप से बिलासपुर विभाग के माननीय संघचालक डॉ. राजकुमार सचदेव, श्री अनिरूद्ध काउरवार वर्ग के सर्वाधिकारी, श्री प्रवीण जी गुप्त वर्ग पालक अधिकारी, मध्यक्षेत्र प्रचारक श्री स्वप्निल कुलकर्णी तथा मध्यक्षेत्र के सह क्षेत्र प्रचारक श्री प्रेम सिदार जी, श्री सुरेश जी क्षेत्र व्यवस्था प्रमुख, श्री कैलाश जी क्षेत्र प्रचार प्रमुख उपस्थित रहे।

 

Tags: मध्य क्षेत्र राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ कार्यकर्ता विकास वर्ग-प्रथम (सामान्य)

Post navigation

Previous AAP के प्रदेश प्रभारी डॉ. संदीप पाठक नया रायपुर में लेंगे सभी पदाधिकारियों की महत्वपूर्ण बैठक
Next मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने समाजसेवी और पूर्व केंद्रीय मंत्री अरविंद नेताम से की सौजन्य भेंट

Related Stories

‘सेवा संकल्प अभियान’ : ​कागजी उलझनों से मुक्ति—छत्तीसगढ़ में सेवा का संकल्प पहुँचा आपके द्वार
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

‘सेवा संकल्प अभियान’ : ​कागजी उलझनों से मुक्ति—छत्तीसगढ़ में सेवा का संकल्प पहुँचा आपके द्वार

September 26, 2026
सुपोषित महिलाएं, स्वस्थ बच्चे और सक्षम पीढ़ी से बनेगा विकसित छत्तीसगढ़
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

सुपोषित महिलाएं, स्वस्थ बच्चे और सक्षम पीढ़ी से बनेगा विकसित छत्तीसगढ़

September 26, 2026
सरकार बाढ़ प्रभावित परिवार को करेगी हरसंभव मदद- राजस्व मंत्री टंक राम वर्मा
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

सरकार बाढ़ प्रभावित परिवार को करेगी हरसंभव मदद- राजस्व मंत्री टंक राम वर्मा

September 26, 2026

R.O. No. 13910/215

Samvad Advertisement
×

 

Recent Posts

  • ‘सेवा संकल्प अभियान’ : ​कागजी उलझनों से मुक्ति—छत्तीसगढ़ में सेवा का संकल्प पहुँचा आपके द्वार
  • सुपोषित महिलाएं, स्वस्थ बच्चे और सक्षम पीढ़ी से बनेगा विकसित छत्तीसगढ़
  • सरकार बाढ़ प्रभावित परिवार को करेगी हरसंभव मदद- राजस्व मंत्री टंक राम वर्मा
  • बस्तर में बारिश थमी, लेकिन नदियां उफान पर; प्रशासन अलर्ट  
  • सेवा संकल्प अभियान : 55 हेक्टेयर में लहलहा रही अरहर की उन्नत किस्में, फूल आने की अवस्था में पहुंची फसल

You may have missed

‘सेवा संकल्प अभियान’ : ​कागजी उलझनों से मुक्ति—छत्तीसगढ़ में सेवा का संकल्प पहुँचा आपके द्वार
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

‘सेवा संकल्प अभियान’ : ​कागजी उलझनों से मुक्ति—छत्तीसगढ़ में सेवा का संकल्प पहुँचा आपके द्वार

September 26, 2026
सुपोषित महिलाएं, स्वस्थ बच्चे और सक्षम पीढ़ी से बनेगा विकसित छत्तीसगढ़
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

सुपोषित महिलाएं, स्वस्थ बच्चे और सक्षम पीढ़ी से बनेगा विकसित छत्तीसगढ़

September 26, 2026
सरकार बाढ़ प्रभावित परिवार को करेगी हरसंभव मदद- राजस्व मंत्री टंक राम वर्मा
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

सरकार बाढ़ प्रभावित परिवार को करेगी हरसंभव मदद- राजस्व मंत्री टंक राम वर्मा

September 26, 2026
बस्तर में बारिश थमी, लेकिन नदियां उफान पर; प्रशासन अलर्ट  
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

बस्तर में बारिश थमी, लेकिन नदियां उफान पर; प्रशासन अलर्ट  

September 26, 2026

Editor: Abhinesh Pandey
Contact: +91 97700 80071
Mail: abhi80071@gmail.com

Disclaimer: साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी . समय रथ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। समय रथ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, समय रथ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. न्यूज़ वेबसाइट में ली गई कुछ फोटो इन्टरनेट से ली जाती है जिनमे किसी कापीराइट के उल्लंघन की मंशा नहीं है सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा.
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright © All rights reserved. | DarkNews by AF themes.