Skip to content
Samay Rath

Samay Rath

News portal of Chhattisgarh

  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • Home
  • Feature
  • ‘संकल्प से सिद्धि‘ अभियान के लिए प्रदेश स्तरीय कार्यशाला संपन्न
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

‘संकल्प से सिद्धि‘ अभियान के लिए प्रदेश स्तरीय कार्यशाला संपन्न

Abhinesh Pandey June 3, 2025

 

रायपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार के विकसित भारत के अमृतकाल और सेवा-सुशासन-गरीब कल्याण के गौरवपूर्ण 11 साल पूरे होने पर भारतीय जनता पार्टी द्वारा चलाई जाने वाले ‘संकल्प से सिद्धि‘ अभियान के लिए यहां मंगलवार को प्रदेश स्तर पर कार्यशाला आयोजित की गई। 9 जून से 21 जून तक चलने वाला यह अभियान विकसित भारत का अमृतकाल एवं सेवा-सुशासन-गरीब कल्याण के 11 साल पर आधारित कार्यशाला है।

Advertisement
Advertisement 1 Advertisement 2 Advertisement 3 Advertisement 4 Advertisement 5 Advertisement 6 Advertisement 7 Advertisement 8 Advertisement 9 Advertisement 10 Advertisement 11 Advertisement 12

*संविधान और लोकतंत्र की रक्षा का कार्य प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के कार्यकाल में हुआ – किरण सिंह देव*

कार्यशाला को संबोधित करते हुए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव ने कहा कि ‘संकल्प से सिद्धि’ अभियान समेत अन्य सभी कार्यक्रमों को सफल बनाने में कार्यकर्ता प्राण-प्रण से जुट जाएं। आज पार्टी का जो विशाल स्वरूप हम देख रहे हैं उसमें पार्टी के इन सभी कार्यक्रमों की महती भूमिका है। हमारे जनप्रतिनिधि, पदाधिकारी व कार्यकर्ता इन कार्यक्रमों के माध्यम से जनता जनार्दन से सीधे जुड़ते हैं। कार्यक्रम को लेकर समाज के बीच जाने से जनता तक हमारा चिंतन विचार पहुंचता है। श्री देव ने कहा कि आज की पीढ़ी को तो अपनी पौराणिक परंपराओं व राजनीतिक इतिहास की जानकारी नहीं है। कांग्रेस लगातार झूठ फैलाने में लगी रहती है इसलिए इस राष्ट्र को आगे बढ़ाने और राष्ट्रवाद की भावना को प्रखरता प्रदान करने का काम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यकाल में हुआ। संविधान और लोकतंत्र की रक्षा का कार्य श्री मोदी के कार्यकाल में हुआ। यह सब इन कार्यक्रमों के जरिए जनता को हम बताएं। केंद्र सरकार और प्रदेश सरकार के कार्य योजनाओं और उपलब्धियों की चर्चा करते हुए श्री देव ने कहा कि जनता को इन कार्यक्रमों के जरिए सच्चाई और कांग्रेस के झूठ का पर्दाफाश करना है। श्री देव ने कहा कि भाजपा के प्रस्तावित कार्यक्रमों की चरणबद्ध संरचना करना है। इसके लिए जिला और मंडल इकाइयों को जुटाना होगा। यह 11 साल की विकास यात्रा के साथ-साथ डेढ़ साल की प्रदेश सरकार की उपलब्धियों का विवरण जनता तक पहुंचाएं। इस दृष्टि से सोशल मीडिया के मंचों के जरिए हमें जनता तक पहुंचना है। श्री देव ने वन-नेशन वन-इलेक्शन, तिरंगा यात्रा, लोकमाता अहिल्यादेवी जयंती, कार्यक्रमों की सफलता के लिए भाजपा पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं व जनप्रतिनिधियों के प्रति प्रसन्नता व्यक्त की।

*भाजपा ने प्रामाणिकता के साथ काम किया और जन विश्वास अर्जित किया है – पवन साय*

भाजपा प्रदेश संगठन महामंत्री पवन साय ने जनसंघ से लेकर भाजपा तक के राजनीतिक वृत्त की चर्चा करते हुए कहा कि भाजपा का मूल उद्देश्य और संगठन की भावना अंतिम व्यक्ति तक पहुंचने इस पर पूरे समर्पण के साथ जुटना है। भाजपा ने जिस प्रामाणिकता के साथ काम किया और जन विश्वास अर्जित किया है। यही अमृतकाल है। श्री साय ने संकल्प से सिद्धि अभियान के तिथिवार कार्यक्रमों का ब्यौरा रखा और डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी बलिदान दिवस, आपातकाल की 50वीं बरसी और पर्यावरण दिवस के कार्यक्रमों पर प्रकाश डाला। श्री साय ने कहा कि विकसित भारत के अमृतकाल एवं सेवा-सुशासन-गरीब कल्याण की दिशा में किए गए कार्यों को घर-घर पहुंचना है और उन उपलब्धियों का सघन प्रचार-प्रसार करें ताकि कोई विरोधी गलतफहमी फैला ना सके। इन कार्यक्रमों में युवाओं की अधिकाधिक सहभागिता हो। इन कार्यक्रमों के जरिए हमें समाज को भाजपा के राजनीतिक चिंतन विचार से जोड़ना है।

‘संकल्प से सिद्धि’ अभियान के प्रदेश संयोजक रजनीश सिंह ने संकल्प से सिद्धि कार्यक्रम की प्रस्तावना प्रस्तुत करते हुए तिथिवार आहूत कार्यशालाओं और कार्यक्रमों की जानकारी दी। श्री सिंह ने कार्यशाला में मीडिया व सोशल मीडिया की सहभागिता पर जोर दिया। श्री सिंह ने पार्टी के सभी निर्धारित कार्यक्रमों की सफलता के लिए जुटने का आग्रह किया। प्रदेश उपाध्यक्ष शिवरतन शर्मा ने कहा कि भाजपा किसी न किसी विषय को लेकर पूरे साल भर सक्रिय रहती है। श्री शर्मा अपने संबोधन में एक राष्ट्र एक चुनाव अभियान की दृष्टि से हुए कार्यक्रमों की जानकारी दी और इस अभियान के शेष कार्यक्रमों को पूर्ण करने का आग्रह किया।

प्रदेश महामंत्री संजय श्रीवास्तव ने प्रदेश भर में आयोजित तिरंगा यात्रा का ब्यौरा रखा और कहा कि जनसंघ और भाजपा के बैनर तले लिए गए संकल्पना को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सिद्ध किया। श्री श्रीवास्तव ने पहलगाम के आतंकी हमले और ऑपरेशन सिंदूर की चर्चा करते हुए कहा कि भारतीय सेना ने जिस पराक्रम के साथ घर में घुसकर आतंकी ठिकानों को ध्वस्त किया उन सैनिकों के सम्मान में तिरंगा यात्रा का कार्यक्रम आयोजित किया गया। प्रदेश में अभूतपूर्व उत्साह के साथ 3105 तिरंगा यात्राएं निकाली गई ।प्रदेश महामंत्री रामजी भारती ने भाजपा की प्रस्तावित आपातकाल की बरसी के कार्यक्रम काला दिवस, एक पेड़ मां के नाम पर प्रकाश डाला। 5 जून से 15 अगस्त तक पौधारोपण किया जाएगा। डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बलिदान दिवस से जयंती तिथि 23 जून से 6 जुलाई तक बूथ स्तर पर कार्यक्रम होंगे।

*आगामी कार्यक्रम इस प्रकार है:-*

6 जून को मंडलस्तरीय टोलियों की ज़िला स्तर पर कार्यशाला होगी।

9 जून से 9 जुलाई तक बदलता भारत मेरा अनुभव विषय पर डिजिटल प्रतियोगिता रखी जाएगी जिसमें अधिकतम लोगों की सहभागिता के लिए प्रेरित एवं प्रोत्साहित किया जाएगा। कार्यकर्ताओं ने अपने क्षेत्र में जो बदलाव अनुभव किए हैं, उसके वीडियो बनाकर सोशल मीडिया हैंडल पर अपलोड किए जाएंगे।

8 जून को राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी. नड्डा, और केंद्रीय मंत्रियों द्वारा प्रिंट व इलेक्ट्रॉनिक मीडिया, डिजिटल मीडिया और रीजनल मीडिया से राष्ट्रीय स्तर पर संवाद किया जाएगा

प्रदेश स्तर पर प्रदेश की राजधानी में मुख्यमंत्री/केंद्रीय मंत्रियों द्वारा 9 जून को तथा प्रमुख नगरों में केन्द्रीय वक्ताओं द्वारा 10-11 जून को प्रेस कॉन्फ्रेंस करके संवाद किया जाएगा। इन्हीं दो दिनों में जिला स्तर पर सांसद/प्रदेश द्वारा निर्धारित वक्ताओं द्वारा प्रेस कॉन्फ्रेंस की जाएगी। केंद्र सरकार की 11 वर्ष की उपलब्धियों पर आधारित प्रदर्शनी लगाई जाएगी और प्रोफेशनल मीट का आयोजन किया जाएगा जिसमें वक्ताओं द्वारा विकसित भारत की संकल्पना एवं हमारी भूमिका, सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण के 11 साल तथा सशक्त भारत – सुरक्षित भारत विषयों पर संबोधन होगा।

12 से 14 जून तक मण्डल स्तर पर विकसित भारत संकल्प सभा आयोजित की जाएगी। जिसमें विकसित भारत की संकल्पना एवं इसमें हमारी भूमिका व केंद्र सरकार की 11 वर्ष की उपलब्धियां विषयों पर संबोधन होगा और विकसित भारत का संकल्प दिलाकर संकल्प की प्रति भेंट की जाएगी।

17 से 21 जून तक विश्व योग दिवस के निमित्त सभी मंडलों में योग शिविर का आयोजन रखा जाएगा।

बूथ स्तर पर 15 से 17 जून तक प्रत्येक शक्ति केंद्र पर एक चौपाल कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे और शहरों में मोहल्ला चौपाल एवं पंचायत केंद्रों में ग्राम चौपाल का आयोजन रखा जाएगा। इन कार्यक्रमों में 11 वर्ष की उपलब्धियों पर विस्तार से चर्चा की जाएगी। आयुष्मान योजना (वय वंदन) में शत-प्रतिशत वरिष्ठ नागरिकों का पंजीकरण एवं कार्ड वितरण किया जाएगा और उपस्थित लोगों को विकसित भारत का संकल्प दिलाया जाएगा। मोदी सरकार की 11 वर्ष की उपलब्धियों का साहित्य घर-घर वितरित करने का भी कार्यक्रम है। इन कार्यक्रमों के लिए प्रदेश की राजधानी एवं बड़े नगरों में केंद्रीय मंत्री/राष्ट्रीय पदाधिकारी/मुख्यमंत्री एवं उपमुख्यमंत्री प्रवास करेंगे और जिला स्तर पर प्रदेश पदाधिकारी, प्रदेश सरकार के मंत्री, सांसदों का प्रवास होगा। मंडल पर जिला पदाधिकारी, विधायक, मेयर, निर्वाचित जनप्रतिनिधि, मोर्चा प्रदेश पदाधिकारी और शक्तिकेंद्र पर मंडल स्तर से ऊपर के सभी पदाधिकारी एवं जनप्रतिनिधि प्रवास करेंगे।

वृक्षारोपण अभियान के तहत 5 जून से 15 अगस्त तक वृक्षारोपण एवं सीड बॉल के माध्यम से सघन वृक्षारोपण किया जाएगा और एक पेड़ माँ के नाम अभियान जनप्रतिनिधियों एवं सामाजिक संस्थाओं द्वारा चलाया जाएगा।

23 जून को डॉ. श्यामाप्रसाद मुखर्जी बलिदान दिवस पर बूथ स्तर पर कार्यक्रम रखे जाएंगे।

आपातकाल की बरसी काला दिवस पर 25 जून को जिला स्तर पर सेमिनार, लोकतंत्र सेनानियों का सम्मान कार्यक्रम के अतिरिक्त छात्रों/कॉलेजों/ शैक्षणिक संस्थाओं को लक्षित कर कार्यक्रम किए जाएंगे और आपातकाल पर आधारित प्रदर्शनी लगाई जाएगी।

 

कार्यशाला का संचालन भाजपा प्रदेश प्रवक्ता अमित साहू ने एवं आभार विधायक श्रीमती गोमती साय ने किया। कार्यशाला में विधायक मोतीलाल साहू, प्रदेश उपाध्यक्ष लक्ष्मी वर्मा, सरल कोसरिया, प्रदेश महामंत्री जगदीश (रामू) रोहरा, प्रदेश मंत्री किशोर महानंद, रायपुर संभाग सह प्रभारी जगन्नाथ पाणीग्रही, लखनलाल देवांगन, संदीप शर्मा, दीपक म्हस्के, प्रदेश जिला अध्यक्ष रमेश ठाकुर, एतराम साहू, रूप सिंह मंडावी, जयंती पटेल, सच्चिदानंद उपासने, महापौर मीनल चौबे, खूबचंद पारख, रंजना साहू, प्रदेश मीडिया प्रभारी अमित चिमनानी, कार्यक्रम की टोली के सदस्य उज्ज्वल दीपक ,सोशल मीडिया सह प्रभारी मितुल कोठारी, आईसेल संयोजक सुनील पिल्लई, अकबर अली, आदि काफी संख्या में भाजपा पदाधिकारी कार्यकर्ता वह जनप्रतिनिधि उपस्थित थे।

 

Post navigation

Previous छत्तीसगढ़ राज्य वक्फ बोर्ड का बड़ा आदेश, निकाह पढ़ाने के लिए ईमाम/मौलाना अब 11 सौ रूपये से ज्यादा नहीं ले सकेंगे
Next सुपर फुड मुनगा से कोकड़ी की महिलाओं को रही लाखों की कमाई

Related Stories

आईएएस आशीष टिकरिया बने जनसंपर्क संचालक
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

आईएएस आशीष टिकरिया बने जनसंपर्क संचालक

September 28, 2026
एशियन गेम्स की स्वर्ण पदक विजेता टीम की संजू देवी को मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने 51 लाख रुपए की प्रोत्साहन राशि देने की घोषणा की
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

एशियन गेम्स की स्वर्ण पदक विजेता टीम की संजू देवी को मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने 51 लाख रुपए की प्रोत्साहन राशि देने की घोषणा की

September 28, 2026
एनआईटी रायपुर में वार्षिक हिंदी उत्सव ‘आवाहन 2026’ का शुभारंभ
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

एनआईटी रायपुर में वार्षिक हिंदी उत्सव ‘आवाहन 2026’ का शुभारंभ

September 28, 2026

R.O. No. 13910/215

Samvad Advertisement
×

 

Recent Posts

  • आईएएस आशीष टिकरिया बने जनसंपर्क संचालक
  • एशियन गेम्स की स्वर्ण पदक विजेता टीम की संजू देवी को मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने 51 लाख रुपए की प्रोत्साहन राशि देने की घोषणा की
  • एनआईटी रायपुर में वार्षिक हिंदी उत्सव ‘आवाहन 2026’ का शुभारंभ
  • बस्तर के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में पहुंचे मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, प्रभावित परिवारों से मिलकर जाना हाल
  • नमो सेवा गाथा के तहत नुक्कड़ नाटकों से दिया जनजागरूकता का संदेश

You may have missed

आईएएस आशीष टिकरिया बने जनसंपर्क संचालक
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

आईएएस आशीष टिकरिया बने जनसंपर्क संचालक

September 28, 2026
एशियन गेम्स की स्वर्ण पदक विजेता टीम की संजू देवी को मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने 51 लाख रुपए की प्रोत्साहन राशि देने की घोषणा की
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

एशियन गेम्स की स्वर्ण पदक विजेता टीम की संजू देवी को मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने 51 लाख रुपए की प्रोत्साहन राशि देने की घोषणा की

September 28, 2026
एनआईटी रायपुर में वार्षिक हिंदी उत्सव ‘आवाहन 2026’ का शुभारंभ
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

एनआईटी रायपुर में वार्षिक हिंदी उत्सव ‘आवाहन 2026’ का शुभारंभ

September 28, 2026
बस्तर के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में पहुंचे मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, प्रभावित परिवारों से मिलकर जाना हाल
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

बस्तर के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में पहुंचे मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, प्रभावित परिवारों से मिलकर जाना हाल

September 28, 2026

Editor: Abhinesh Pandey
Contact: +91 97700 80071
Mail: abhi80071@gmail.com

Disclaimer: साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी . समय रथ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। समय रथ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, समय रथ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. न्यूज़ वेबसाइट में ली गई कुछ फोटो इन्टरनेट से ली जाती है जिनमे किसी कापीराइट के उल्लंघन की मंशा नहीं है सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा.
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright © All rights reserved. | DarkNews by AF themes.