Skip to content
Samay Rath

Samay Rath

News portal of Chhattisgarh

  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • नए रायपुर के किसानों की समस्या भाजपा के रमन सरकार की देन, भूपेश सरकार का फोकस समाधान पर-सुरेंद्र वर्मा
  • छत्तीसगढ़

नए रायपुर के किसानों की समस्या भाजपा के रमन सरकार की देन, भूपेश सरकार का फोकस समाधान पर-सुरेंद्र वर्मा

Abhinesh Pandey March 3, 2022

 

*8 में से 6 मांगों पर बनी सहमति पर आदेश जारी, 7 मार्च से प्रारंभ होगा पट्टों का वितरण, किसानों की मांग पर भूपेश सरकार गंभीर*

Advertisement
Advertisement 1 Advertisement 2 Advertisement 3 Advertisement 4 Advertisement 5 Advertisement 6 Advertisement 7 Advertisement 8 Advertisement 9 Advertisement 10 Advertisement 11 Advertisement 12

रायपुर/03 मार्च 2022। नवा रायपुर अटल नगर के प्रभावित किसानों के आंदोलन पर छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता सुरेंद्र वर्मा ने कहा है कि नई राजधानी क्षेत्र के किसानों की समस्या रमन सरकार की देन है। किसान विरोधी निर्णय, छल, कपट और वादाखिलाफी ही भाजपा का चरित्र है। 2006 और 2013 में प्रभावित किसानों के साथ किए गए वादे और आपसी सहमति से तय पुनर्वास योजना की शर्तों का पालन रमन सरकार ने अंत तक नहीं किया। भूपेश सरकार ने तो किसानों से बातचीत कर मंत्रिमंडल स्तरीय कमेटी बनाई और किसानों के 8 मांग में से 6 मांगों को तत्काल पूरा करते हुए आदेश भी जारी कर दिया है। शेष 2 मांगों पर भी सदभावना पूर्वक विचार जारी है। नई राजधानी क्षेत्र के प्राभावित किसानों को पात्रतानुसार 1200 से 2500 वर्गफीट आवासीय पट्टा वितरण की कार्यवाही 7 मार्च से शुरू की जा रही है। प्राधिकरण के संचालक मण्डल की 25 फरवरी को आयोजित बैठक में शासन द्वारा गठित मंत्रीमंडलीय समिति द्वारा की गई 6 प्रमुख सिफारिशों को मान्य करते हुए उन पर अमल करने का आदेश जारी कर दिया गया है। पहले दिन से ही भूपेश बघेल सरकार गांव, गरीब, किसान, आदिवासी, युवा और महिलाओं के हित में लगातार निर्णय ले रही हैं और आगे भी बाकी के मांगों पर सदभावना पूर्वक विचार जारी रहेगा।

प्रवक्ता सुरेंद्र वर्मा ने कहा है कि रमन सरकार के दौरान नई राजधानी में केवल कमीशनखोरी के लालच में बिना बसाहट के रोड-रस्तों के निर्माण में 14,000 करोड़ से अधिक की राशि फूक दी गई। दो दो मंजिल की बिल्डिंग में 4-4 लिफ्ट लगाए गए, रमन सरकार के दौरान नई राजधानी में बनाए गए कमर्शियल कंपलेक्स की लागत 10 गुना बढ़ाकर 9425 प्रति वर्ग फुट बताया गया, लेकिन प्रभावित किसानों को उनका हक नहीं दिया गया। विदित हो कि रमन सरकार के दौरान 2013 से एनआरडीए की ऑडिट नहीं करवाई गई थी जिसके कारण सीएजी की आपत्ति की वजह से किसानों को दी जाने वाली राशी रोकी गई थी। संचालक मण्डल द्वारा किसानों के पक्ष में ऑडिट आपत्तियों के निराकरण हेतु सिंचित एवं असिंचित भूमि के संबंध में पटवारी दस्तावेज एवं वृक्षों के संबंध में वनपाल की रिपोर्ट को प्रमाण मानकर आपत्तियों का निराकरण किये जाने का निर्णय लिया गया है। एनआरएएनव्हीपी द्वारा की जाने वाली आगामी निविदाओं में 60 प्रतिशत कर्मचारी प्रभावित ग्राम से हो, यह शर्त जोड़ने की सहमति दी गई है। 75 प्रतिशत दुकान, गुमटी चबूतरा एवं हॉल का आबंटन लागत मूल्य पर परियोजना प्रभावित परिवारों को किया जायेगा। नवा रायपुर अटल नगर के लेयर-2 के ग्रामों में जमीन की खरीदी-बिक्री के लिए अनुमति की आवश्यकताओं से मुक्त करने की भी अनुशंसा भी कर दी गई है। यह सभी प्रक्रिया आगामी तीन माह में पूर्ण करने के निर्देश दिये गये हैं। एनआरएएनव्हीपी द्वारा पट्टा वितरण प्रारंभ करने की संभावित तिथि भी निर्धारित कर दी गई है। सामाजिक न्याय भूपेश बघेल सरकार की प्राथमिकता है। जिस प्रकार से पूरे प्रदेश के किसानों के साथ न्याय हुआ है, भूमिहीन कृषि मजदूरों के साथ न्याय हुआ है, उसी तरह भूपेश सरकार में अब नई राजधानी के किसानों के साथ भी न्याय हो रहा है।

 

Post navigation

Previous पीएम मोदी ने की रूस के राष्ट्रपति पुतिन से बात, भारतीयों को सुरक्षित निकालने पर हुई चर्चा
Next संसदीय सचिव रेखचंद जैन ने एक करोड़ छ: लाख रुपए से अधिक के ग्रामीण सड़कों के डामरीकरण कार्य का भूमि-पूजन किया

Related Stories

मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने अपनी माँ के नाम पर लगाया पीपल का पौधा, वन महोत्सव-2026 का हुआ शुभारंभ
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने अपनी माँ के नाम पर लगाया पीपल का पौधा, वन महोत्सव-2026 का हुआ शुभारंभ

August 5, 2026
हर बेटी को मिले सुरक्षित और स्वच्छ माहौल- राजस्व मंत्री श्री टंक राम वर्मा
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

हर बेटी को मिले सुरक्षित और स्वच्छ माहौल- राजस्व मंत्री श्री टंक राम वर्मा

August 5, 2026
मुंगेली में औद्योगिक विकास की नई शुरुआत- बीईएमएल संयंत्र बनेगा विकास का आधार
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

मुंगेली में औद्योगिक विकास की नई शुरुआत- बीईएमएल संयंत्र बनेगा विकास का आधार

August 5, 2026

R.O. No. 13910/215

Samvad Advertisement
×

Recent Posts

  • मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने अपनी माँ के नाम पर लगाया पीपल का पौधा, वन महोत्सव-2026 का हुआ शुभारंभ
  • हर बेटी को मिले सुरक्षित और स्वच्छ माहौल- राजस्व मंत्री श्री टंक राम वर्मा
  • मुंगेली में औद्योगिक विकास की नई शुरुआत- बीईएमएल संयंत्र बनेगा विकास का आधार
  • ट्रांसफॉर्म रूरल इंडिया (TRI) ने समावेशी ग्रामीण विकास को आगे बढ़ाने के लिए छत्तीसगढ़ सरकार के साथ की साझेदारी
  • मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में वन अधिकार अधिनियम (FRA) एवं पेसा कानून (PESA) के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु गठित टास्क फोर्स की पहली बैठक संपन्न

You may have missed

मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने अपनी माँ के नाम पर लगाया पीपल का पौधा, वन महोत्सव-2026 का हुआ शुभारंभ
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने अपनी माँ के नाम पर लगाया पीपल का पौधा, वन महोत्सव-2026 का हुआ शुभारंभ

August 5, 2026
हर बेटी को मिले सुरक्षित और स्वच्छ माहौल- राजस्व मंत्री श्री टंक राम वर्मा
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

हर बेटी को मिले सुरक्षित और स्वच्छ माहौल- राजस्व मंत्री श्री टंक राम वर्मा

August 5, 2026
मुंगेली में औद्योगिक विकास की नई शुरुआत- बीईएमएल संयंत्र बनेगा विकास का आधार
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

मुंगेली में औद्योगिक विकास की नई शुरुआत- बीईएमएल संयंत्र बनेगा विकास का आधार

August 5, 2026
ट्रांसफॉर्म रूरल इंडिया (TRI) ने समावेशी ग्रामीण विकास को आगे बढ़ाने के लिए छत्तीसगढ़ सरकार के साथ की साझेदारी
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

ट्रांसफॉर्म रूरल इंडिया (TRI) ने समावेशी ग्रामीण विकास को आगे बढ़ाने के लिए छत्तीसगढ़ सरकार के साथ की साझेदारी

August 5, 2026

Editor: Abhinesh Pandey
Contact: +91 97700 80071
Mail: abhi80071@gmail.com

Disclaimer: साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी . समय रथ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। समय रथ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, समय रथ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. न्यूज़ वेबसाइट में ली गई कुछ फोटो इन्टरनेट से ली जाती है जिनमे किसी कापीराइट के उल्लंघन की मंशा नहीं है सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा.
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright © All rights reserved. | DarkNews by AF themes.