Skip to content
Samay Rath

Samay Rath

News portal of Chhattisgarh

  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • Home
  • Feature
  • 26 वर्षों के शासनकाल में अहिल्याबाई ने राज-व्यवस्था, न्याय और सुशासन को एक मील की पत्थर की तरह स्थापित किया – सुषमा सिंह
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

26 वर्षों के शासनकाल में अहिल्याबाई ने राज-व्यवस्था, न्याय और सुशासन को एक मील की पत्थर की तरह स्थापित किया – सुषमा सिंह

Abhinesh Pandey May 14, 2025

 

*लोकमाता अहिल्यादेवी के शासनकाल में कभी अकाल नहीं पड़ा – सुषमा सिंह*

Advertisement
Advertisement 1 Advertisement 2 Advertisement 3 Advertisement 4 Advertisement 5 Advertisement 6 Advertisement 7 Advertisement 8 Advertisement 9 Advertisement 10 Advertisement 11 Advertisement 12

 

रायपुर। उत्तरप्रदेश महिला आयोग की पूर्व उपाध्यक्ष सुषमा सिंह ने कहा कि आज 300 वर्ष के बाद हमें पुण्यश्लोका महारानी अहिल्याबाई होल्कर के बारे में जानने का अवसर मिला है, यह पार्टी कार्यकर्ताओं के नाते हमारे लिए और सभी परिवारों के लिए सौभाग्य का विषय है। श्रीमती सिंग ने देवी अहिल्याबाई को महिला सशक्तीकरण का प्रतीक बताते हुए कहा कि उनका पूरा जीवन सामाजिक सुधारों, सुशासन की अवधारणा को धरातल पर साकार करने और सांस्कतिक पुनर्जागरण के लिए समर्पित रहा। श्रीमती सिंग बुधवार को यहां एकात्म परिसर स्थित भाजपा कार्यालय में महारानी अहिल्याबाई की 300वीं जयंती के आयोजन के निमित्त आहूत कार्यशाला को मुख्य वक्ता के तौर पर संबोधित कर रही थीं।

श्रीमती सिंग ने महारानी अहिल्याबाई के शासनकाल की चर्चा करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के शासनकाल में हो रहे जन कल्याण और महिला सशक्तीकरण के काम महारानी अहिल्याबाई के शासनकाल से पूरी तरह जुड़ाव रखते हैं। सांस्कृतिक उत्थान, धर्म स्थलों के निर्माण व संरक्षण की दिशा में किए गए कार्यों पर प्रकाश डालते हुए श्रीमती सिंग ने कहा कि 26 वर्षों तक शासन करते हुए अहिल्याबाई ने राज-व्यवस्था, न्याय और सुशासन को एक मील की पत्थर की तरह स्थापित किया। कृषि, पर्यावरण, प्रजा कल्याण और जीव जन्तुओं की चिंता करने वाली लोकमाता अहिल्यादेवी के शासनकाल में कभी अकाल नहीं पड़ा। महिलाओं को उन्होंने सैन्य टुकड़ी में शामिल किया, ठीक उसी तरह आज भी महिलाएं भारतीय सेना में नेतृत्व कर रही है। हालिया ऑपरेशन सिंदूर में व्योमिका सिंह व सोफिया कुरैशी के रणनीतिक नेतृत्व कौशल का उल्लेख करते हुए श्रीमती सिंह ने कहा कि महारानी अहिल्याबाई की तरह आज मोदी शासनकाल में भी महिलाओं के सर्वतोमुखी विकास व कल्याण के साथ-साथ उनके आर्थिक समाजिक व राजनीतिक सशक्तीकरण की दिशा में काम हो रहे हैं। प्रधानमंत्री श्री मोदी लोकमाता अहिल्याबाई की जीती जागती परछाई है। संसद-विधानसभा में महिला आरक्षण, उज्ज्वला कनेक्शन, मातृ वंदन, जन-धन, आयुष्मान, आवास योजना आदि का जिक्र भी उन्होंने किया। और कहा कि आज महारानी अहिल्याबाई से प्रेरणा लेकर उनके व्यक्तित्व और कर्तव्य को आत्मसात करने की जरूरत है।

 

*महारानी अहिल्याबाई के सुशासन और कर्त्तव्यपरायणता, सांस्कृतिक धरोहर और विरासत को कांग्रेस ने देश से छिपाने का काम किया – किरण सिंह देव*

 

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव ने कहा कि आजादी के बाद कांग्रेस शासनकाल के दौरान यह शिगूफा छोड़ा गया कि देश की आजादी कांग्रेस ने दिलाई। कांग्रेस इस झूठे नैरेटिव सेट कर शासन किया। यही झूठा नैरेटिव कांग्रेस अब ऑपरेशन सिंदूर को लेकर सेट कर रही है। महारानी अहिल्याबाई के सुशासन और कर्त्तव्यपरायणता, सांस्कृतिक धरोहर और विरासत को कांग्रेस ने देश से छिपाने का काम किया। इन तथ्यों से देश को अवगत कराने के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह शक्ति की आराधना है। रानी अहिल्याबाई के सुशासन को आत्मसात करने का यह अवसर है। रानी अहिल्याबाई के शासनकाल में सामाजिक सरोकारों से जुड़े अनेक कार्य किए। मंदिरों का निर्माण कर मालवा राज को सुरक्षित और विकसित करने के काम किया। शिक्षा के क्षेत्र में क्रांतिकारी कार्य किये। आज यह सभी कार्य हमारा मार्गदर्शन कर रहे हैं। श्री देव ने कहा कि वन नेशन वन इलेक्शन सहित पार्टी के अनेक कार्यक्रम साथ-साथ चल रहे हैं। जिसमें अपनी सक्रियता के साथ-साथ पार्टी कार्यकर्ता रानी अहिल्याबाई के व्यक्तित्व और कर्तव्य से देश को अवगत कराने में पूरी प्रामाणिकता के साथ जूटें।

 

*प्रधानमंत्री श्री मोदी भी रानी अहिल्याबाई के मार्ग का अनुसरण करते हुए कार्य कर रहे हैं – अजय जम्वाल*

 

कार्यशाला को संबोधित करते हुए क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अजय जम्वाल ने कहा कि पुण्यश्लोका अहिल्याबाई का जीवन प्रेरणादायी है और पार्टी ने अनुभव किया कि यह प्रेरणा जन-जन तक पहुंचे इसलिए इस कार्यक्रम की रचना हुई। अहिल्याबाई ने अपने काल में जो कार्य किए वह हमारा समाजिक सद्गुण है और प्रधानमंत्री श्री मोदी भी उसी मार्ग का अनुसरण करते हुए कार्य कर रहे हैं। श्री जम्वाल ने कहा कि महारानी अहिल्याबाई, बेटी, पत्नी, बहु, मां, शासक, प्रशासक के तौर पर जिस संवेदना और निष्पक्ष न्यायप्रियता के साथ अपने रिश्तों का निर्वहन किया, वह अद्भुत था। रिश्तों की मर्यादा का पालन करने में वे जितनी कुशल थीं युध्द कौशल भी उनका अप्रितम था। श्री जम्वाल ने अहिल्याबाई जयंती के निमित्त आयोजित कार्यक्रमों के आयोजन को लेकर व्यवस्था संबंधी मार्गदर्शन भी किया और कार्यक्रमों को व्यापक स्वरूप देने के लिए कार्यकर्ताओं से सुझाव भी लिए।

*प्रदेश संगठन महामंत्री पवन साय ने कार्यक्रमों और कार्यशालाओं की तिथिवार जानकारी दी*

भाजपा प्रदेश संगठन महामंत्री पवन साय ने कार्यक्रमों और कार्यशालाओं की तिथिवार जानकारी देते हुए कहा कि 16 से 18 मई तक सभी जिला कार्यालयों में कार्यशालाएं पूर्ण होगी। जिनमें प्रदेश से वक्ता मार्गदर्शन करेंगे। 21 व 22 मई को सार्वजनिक स्थानों पर प्रदर्शनी लगाई जाएगी। 23 और 24 मई को मंदिरों की सफाई की जाएगी। 25 और 26 मई को महाविद्यालय स्कूलों व छात्रावासों में गोष्ठी-परिचर्चा के कार्यक्रम होंगे। 26 और 27 मई को मंडल इकाइयों के स्तर पर गोष्ठी व परिचर्चा रखी जाएगी। 28 मई को जनपद मुख्यालयों, 29 मई को नगर पंचायतों एवं 30 मई को नगर पालिकाओं के स्तर पर गोष्ठी परिचर्चा व महिला सम्मान समारोह के कार्यक्रम होंगे। इन सभी कार्यक्रमों के जरिए अहिल्याबाई के संपूर्ण व्यक्तित्व व कर्तव्य विस्तार से जन-जन तक पहुंचना है। श्री साय ने तिरंगा यात्रा, निगम क्षेत्र में सिंदूर यात्रा, एक देश एक चुनाव, और अन्य संगठनात्मक विषयों पर भी मार्गदर्शन किया।

*सुशासन की सटीक अवधारणा रानी अहिल्याबाई ने साकार किया – चंदेल*

कार्यक्रम की शुरुआत में अहिल्याबाई जयंती कार्यक्रम के प्रदेश संयोजक नारायण चंदेल ने कहा कि बीजेपी छत्तीसगढ़ द्वारा महारानी अहिल्याबाई की 300वीं जयंती के निमित्त 21 से 31 मई तक कार्यक्रम किए जाएंगे। पिछले दिनों 9 मई को दिल्ली में राष्ट्रीय कार्यशाला हुई थी। जिसमें पार्टी के केंद्रीय पदाधिकारी का मार्गदर्शन मिला था। इस कार्यशाला के उद्देश्य पर प्रकाश डालते हुए श्री चंदेल ने कहा कि 57 साल तक कांग्रेस के शासनकाल में भारतीय इतिहास को तोर मरोड़ कर प्रस्तुत किया और अब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश के इतिहास को उसके एकदम सही परिपेक्ष्य में प्रस्तुत करने का संकल्प व्यक्त किया। सुशासन की सटीक अवधारणा रानी अहिल्याबाई ने साकार किया। श्री चंदेल ने कहा कि इन कार्यक्रमों में सर्व समाज की सहभागिता सुनिश्चित की जाए।

*महारानी अहिल्याबाई ने सामाजिक समरसता का आदर्श प्रस्तुत किया – शताब्दी पांडे*

भाजपा महिला मोर्चा कार्यकारिणी की विशेष आमंत्रित सदस्य शताब्दी पांडे ने कहा कि इस कार्यक्रम के जरिए हम सबको पुण्यश्लोका देवी अहिल्याबाई के जीवन और उनके सुशासन व्यवस्था के संदर्भ में जानने का अवसर मिला है। रानी अहिल्याबाई के जीवन और सामाजिक सुधार के कार्यों पर विस्तार से प्रकाश डालते हुए श्रीमती पांडे ने कहा कि महारानी अहिल्याबाई ने सामाजिक समरसता का आदर्श प्रस्तुत किया। अहिल्याबाई ने अपने स्त्री-धन से सामाजिक कल्याण के कार्य कर अनेक गरीबों, विधवा महिलाओं के कल्याण के लिए उन्होंने अनेक कार्य किए और उन्होंने उन्हें कानूनी जामा पहनाया। विधवा विवाह का क्रांतिकारी कार्य उन्होंने किया। महिलाओं की शिक्षा के लिए उन्होंने काफी कार्य किया। उस समय भारतीय ज्ञान परंपरा से प्रेरित शिक्षा का ही प्रभाव है कि उस समय की शिक्षा पीढ़ियों से होते हुए हमें आज तक संस्कारित कर रही है। महारानी अहिल्याबाई ने अपने शासनकाल में जनजाति समाज को शासन व्यवस्था से जोड़कर समाज की मुख्य धारा से जोड़ने का काम किया।

*18वीं शताब्दी में जो कार्य महारानी अहिल्याबाई ने किया था उन्हीं रास्तों पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार चल रही है- भावना बोहरा*

विधायक भावना बोहरा ने कार्यशाला को संबोधित करते हुए कहा कि आने वाली पीढ़ी के लिए भाजपा ने ऐसी विरासतों, ऐसे प्रेरणादायी व्यक्तित्व से अवगत कराने का बीड़ा उठाया है जिन्हें षडयंत्र पूर्वक इतिहास में दफन कर दिया गया है। 18वीं शताब्दी में जो कार्य महारानी अहिल्याबाई ने किया था उन्हीं रास्तों पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार चल रही है। यह जुड़ाव हम सब अनुभव करेंगे। श्रीमती बोहरा में महारानी अहिल्याबाई की न्याय प्रणाली, पंचायती राज व्यवस्था, सामाजिक समरसता अस्पृश्यता निवारण, दूरदर्शितापूर्ण सुशासन और सुरक्षा, सांस्कृतिक पुनर्जागरण तथा धर्मस्थलों के निर्माण व संरक्षण पर भी विस्तार से चर्चा की।

कार्यशाला में भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष शिवरतन शर्मा ने एक राष्ट्र एक चुनाव अभियान के परिप्रेक्ष्य में कार्यकर्ताओं से अधिक सक्रियता से जुटने का आह्वान किया। युवा आयोग अध्यक्ष विश्व विजय सिंह तोमर ने जिला कार्यशालाओं के संदर्भ में मार्गदर्शन किया। आईटी सेल प्रमुख दीपक म्हस्के ने संगठनात्मक बिंदुओं पर मार्गदर्शन किया। कार्यशाला में महारानी अहिल्या देवी के संपूर्ण जीवन वृत्त पर एक लघु फिल्म भी प्रदर्शित की गई। कार्यशाला का संचालन शंकर अग्रवाल ने एवं आभार महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष शालिनी राजपूत ने माना।

कार्यशाला में भाजपा राजनांदगांव सांसद संतोष पांडेय, महासमुंद सांसद रूप कुमारी चौधरी, प्रदेश उपाध्यक्ष शिवरतन शर्मा, भूपेंद्र सवन्नी, विधायक धरम लाल कौशिक, मोतीलाल साहू, खूबचंद पारख, प्रदेश महामंत्री संजय श्रीवास्तव, जगदीश रामू रोहरा, भजपा प्रदेश प्रवक्ता संदीप शर्मा, अनुराग सिंहदेव, प्रदेश मीडिया सह प्रभारी अनुराग अग्रवाल जिला अध्यक्ष रमेश सिंह ठाकुर, श्याम नारंग, ऐतराम साहू, महापौर मीनल चौबे, पूजा विधानी, संजय पांडेय, राम नरेश राय, सुनील पिल्लई, डॉ. किरण बघेल, कृतिका जैन, तौकिर रजा, सीमा साहू, सहित भाजपा पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहें।

Post navigation

Previous समाधान शिविर में सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने जनता की समस्याएं सुनीं, अधिकारियों को दिए कड़े निर्देश
Next मंत्रिपरिषद के निर्णय : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में कैबिनेट की बैठक में अनेक महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए – 

Related Stories

स्वतंत्रता दिवस पर हितग्राहियों को बड़ी सौगात, दाण्डिक ब्याज में 50 प्रतिशत छूट
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

स्वतंत्रता दिवस पर हितग्राहियों को बड़ी सौगात, दाण्डिक ब्याज में 50 प्रतिशत छूट

August 18, 2026
स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने की विभागीय कार्यों की समीक्षा
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने की विभागीय कार्यों की समीक्षा

August 18, 2026
राज्य स्तरीय सड़क सुरक्षा समिति की बैठक
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

राज्य स्तरीय सड़क सुरक्षा समिति की बैठक

August 18, 2026

R.O. No. 13910/215

Samvad Advertisement
×

Recent Posts

  • स्वतंत्रता दिवस पर हितग्राहियों को बड़ी सौगात, दाण्डिक ब्याज में 50 प्रतिशत छूट
  • स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने की विभागीय कार्यों की समीक्षा
  • राज्य स्तरीय सड़क सुरक्षा समिति की बैठक
  • युवाओं की ऊर्जा और रचनात्मकता से बनेगा विकसित भारत और विकसित छत्तीसगढ़ : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
  • विकास योजनाओं को मिले गति, निर्माण कार्य समय-सीमा में हों पूर्ण : केन्द्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू

You may have missed

स्वतंत्रता दिवस पर हितग्राहियों को बड़ी सौगात, दाण्डिक ब्याज में 50 प्रतिशत छूट
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

स्वतंत्रता दिवस पर हितग्राहियों को बड़ी सौगात, दाण्डिक ब्याज में 50 प्रतिशत छूट

August 18, 2026
स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने की विभागीय कार्यों की समीक्षा
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने की विभागीय कार्यों की समीक्षा

August 18, 2026
राज्य स्तरीय सड़क सुरक्षा समिति की बैठक
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

राज्य स्तरीय सड़क सुरक्षा समिति की बैठक

August 18, 2026
युवाओं की ऊर्जा और रचनात्मकता से बनेगा विकसित भारत और विकसित छत्तीसगढ़ : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

युवाओं की ऊर्जा और रचनात्मकता से बनेगा विकसित भारत और विकसित छत्तीसगढ़ : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

August 18, 2026

Editor: Abhinesh Pandey
Contact: +91 97700 80071
Mail: abhi80071@gmail.com

Disclaimer: साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी . समय रथ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। समय रथ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, समय रथ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. न्यूज़ वेबसाइट में ली गई कुछ फोटो इन्टरनेट से ली जाती है जिनमे किसी कापीराइट के उल्लंघन की मंशा नहीं है सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा.
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright © All rights reserved. | DarkNews by AF themes.