Skip to content
Samay Rath

Samay Rath

News portal of Chhattisgarh

  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • Home
  • Feature
  • रामकृष्ण केयर अस्पताल में छत्तीसगढ़ का सबसे अत्याधुनिक आर्थो रोबोट का शुभारंभ, जोड़ प्रत्यारोपण अब होगा ज्यादा सटीक
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

रामकृष्ण केयर अस्पताल में छत्तीसगढ़ का सबसे अत्याधुनिक आर्थो रोबोट का शुभारंभ, जोड़ प्रत्यारोपण अब होगा ज्यादा सटीक

Abhinesh Pandey April 10, 2025

रायपुर।

10 अप्रैल, 2025 को रायपुर में, उन्नत रोगी देखभाल की दिशा में एक अभूतपूर्व कदम उठाते हुए, रामकृष्ण केयर अस्पताल ने VELYS रोबोटिक – असिस्टेड सॉल्यूशन (VRAS ) आर्थोपेडिक रोबोट का शुभारंभ हुआ। यह आर्थोपेडिक रोबोट छत्तीसगढ़ का सबसे अत्याधुनिक रोबोट है – जो घुटने एवं कूल्हे के जोड़ प्रत्यारोपण से पीड़ित रोगियों के लिए सर्जरी में अधिक सटीकता, छोटा चीरा एवं तेज रिकवरी व डिस्चार्ज का भरोसा देती है।
आज रामकृष्ण केयर अस्पताल में लॉन्च समारोह आयोजित किया गया, जहाँ अस्पताल के प्रख्यात आर्थोपेडिक सर्जनों की उपस्थिति में इस अत्याधुनिक आर्थोपेडिक रोबोट का शुभारंभ किया गया। इस कार्यक्रम में रामकृष्ण केयर अस्पताल के मेडिकल एवं मैनेजिंग डायरेक्टर, डॉ. संदीप दवे के साथ डॉ. पंकज धबलिया (HOD – आर्थोपेडिक्स, ट्रामा, जोड़ प्रत्यारोपण एवं स्पोर्ट्स इन्जूरी), डॉ. अंकुर सिंघल (चीफ रोबोटिक जोड़ प्रत्यारोपण सर्जन), डॉ. प्रतीक धबलिया (रोबोटिक जोड़ प्रत्यारोपण सर्जन), डॉ. सुमन नाग (आर्थोस्कोपी एवं स्पोर्ट्स इन्जूरी), डॉ. ललित जैन (कंसल्टेन्ट आर्थोपेडिक्स) एवं हॉस्पिटल के अन्य वरिष्ठ कंसल्टेन्ट, OT टीम एवं नर्सिंग टीम उपस्थित थे।
डॉ. संदीप दवे ने कहा, “रोबोटिक जोड़ प्रत्यारोपण के शुभारंभ के साथ, रामकृष्ण केयर अस्पताल
अपने मरीजों को बेहतर परिणाम देने में अधिक सफल रहेगा एवं हम आने वाले दिनों में चिकित्सा को और बेहतर बनाने में समर्थ रहेंगें।”
–
डॉ. पंकज धाबलिया ने कहा कि “यह तकनीक हमें अत्याधिक सटीक सर्जरी करने में सक्षम
बनाती है जो छोटा चीरा, कम दर्द और रोगी का शीघ्र रिकवरी सुनिश्चित करता है।”
डॉ. अंकुर सिंघल ने कहा – – “हमें छत्तीसगढ़ में ऐसे उन्नत आर्थोपेडिक रोबोटिक समाधान प्रदान करने पर गर्व है। Imageless कम खर्च, सर्जन के हाथों में पूरा नियंत्रण कम रिस्क के साथ होता है।
इस सी.टी. फ्री जोड़ प्रत्यारोपण तकनीक से मरीजों का बेहतर रिकवरी सुनिश्चित होगी ।”
डॉ. प्रतीक धाबलिया ने कहा – • “जोड़ प्रत्यारोपण को अधिक सफल करने में वेलीस की यह रोबोट सक्षम है और इसके माध्यम से हमारे मरीजों का बेहतर इलाज कर पायेंगे। यह छत्तीसगढ़ का सर्वप्रथम VELYS Imageless रोबोटिक सिस्टम है ।”
VELYS आर्थोपेडिक रोबोट के साथ, रामकृष्ण केयर अस्पताल छत्तीसगढ़ में रोबोटिक घुटने एवं कूल्हे के प्रत्यारोपण का केंद्र बन गया है, जो घुटने एवं कूल्हे का इलाज और अधिक सरलता से किया जा सकेगा।

Advertisement
Advertisement 1 Advertisement 2 Advertisement 3 Advertisement 4 Advertisement 5 Advertisement 6 Advertisement 7 Advertisement 8 Advertisement 9 Advertisement 10 Advertisement 11 Advertisement 12

जैसे-जैसे लोगों की उम्र बढ़ती है, घुटने के गठिया सहित कई तरह की समस्याएं आने लगती

हैं। इस रोबोट में उन्नत तकनीक शामिल है जो आर्थोपेडिक सर्जन को प्रत्येक रोगी की विशिष्ट शारीरिक रचना के लिए व्यक्तिगत रूप से बढ़ी हुई सर्जिकल सटीकता के साथ घुटने के प्रतिस्थापन को करने में मदद करती है, जिससे उन्हें अपने वांछित जीवन में वापस आने की सहायता मिलती है। चूंकि यह जोड़ प्रत्यारोपण तकनीक Image free है, इसमें CT Scan एवं Scanogram करवाने की जरूरत नहीं है।

इससे मरीज रेडियेशन से वंचित रहते हैं एवं Scan के पैसे के खर्चे से भी बचते हैं।

रामकृष्ण केयर अस्पताल मध्य भारत के सबसे प्रतिष्ठित अस्पतालों में से एक है, जो छत्तीसगढ़ के दिल – रायपुर में स्थित है। यह अस्पताल स्वास्थ्य सेवा उत्कृष्टता का प्रतीक है, जो रोगी-केंद्रित देखभाल प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है । अत्याधुनिक तकनीक और उच्च प्रशिक्षित डॉक्टरों, नर्सों और सहायक कर्मचारियों की एक टीम से लैस, अस्पताल किफायती कीमतों पर निदान, उपचार और देखभाल के उच्चतम मानकों को सुनिश्चित करता है। अस्पताल में 400 से अधिक बेड हैं, जिनमें 125 से अधिक आई.सी.यू. बेड शामिल हैं, जिनमें सभी उन्नत और आधुनिक जीवन रक्षक और नैदानिक उपकरण हैं, जिनमें अत्यधिक कुशल डॉक्टर और देखभाल कर्मचारी हैं। सभी प्रमुख विशेषताओं में सबसे आधुनिक तकनीक के साथ एक समर्पित और अथक आपातकालीन विभाग के साथ, अस्पताल छत्तीसगढ़ और पड़ोसी राज्यों के लिए किसी भी आपात स्थिति और विशेष देखभाल के लिए पहली पसंद है।

Post navigation

Previous तिलोकचंद बरड़िया की अध्यक्षता में JITO Raipur ने रचा इतिहास — रायपुर में 10,000 से अधिक लोगों ने एक साथ किया नवकार महामंत्र का जाप
Next मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने प्रदेशवासियों को हनुमान जयंती की दी शुभकामनाएं

Related Stories

मैट्स यूनिवर्सिटी में ‘विकसित भारत’ विषय पर वैज्ञानिक विशेषज्ञ व्याख्यान…
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

मैट्स यूनिवर्सिटी में ‘विकसित भारत’ विषय पर वैज्ञानिक विशेषज्ञ व्याख्यान…

September 12, 2026
Chhattisgarh extends PMAY (Urban) eligibility cut-off date from 2015 to 2024
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

Chhattisgarh extends PMAY (Urban) eligibility cut-off date from 2015 to 2024

September 12, 2026
साइबर अपराध के खिलाफ जन-जागरूकता को नई गति, उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने किया ‘साइबर संकल्प’ का शुभारंभ
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

साइबर अपराध के खिलाफ जन-जागरूकता को नई गति, उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने किया ‘साइबर संकल्प’ का शुभारंभ

September 12, 2026

R.O. No. 13910/215

Samvad Advertisement
×

Recent Posts

  • मैट्स यूनिवर्सिटी में ‘विकसित भारत’ विषय पर वैज्ञानिक विशेषज्ञ व्याख्यान…
  • Chhattisgarh extends PMAY (Urban) eligibility cut-off date from 2015 to 2024
  • साइबर अपराध के खिलाफ जन-जागरूकता को नई गति, उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने किया ‘साइबर संकल्प’ का शुभारंभ
  • राडा की वार्षिक आम बैठक भव्य रूप से संपन्न
  • बैगलेस डे पर विद्यालयों में स्वच्छता, रचनात्मकता और खेल गतिविधियों से बच्चों ने सीखा व्यावहारिक जीवन कौशल

You may have missed

मैट्स यूनिवर्सिटी में ‘विकसित भारत’ विषय पर वैज्ञानिक विशेषज्ञ व्याख्यान…
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

मैट्स यूनिवर्सिटी में ‘विकसित भारत’ विषय पर वैज्ञानिक विशेषज्ञ व्याख्यान…

September 12, 2026
Chhattisgarh extends PMAY (Urban) eligibility cut-off date from 2015 to 2024
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

Chhattisgarh extends PMAY (Urban) eligibility cut-off date from 2015 to 2024

September 12, 2026
साइबर अपराध के खिलाफ जन-जागरूकता को नई गति, उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने किया ‘साइबर संकल्प’ का शुभारंभ
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

साइबर अपराध के खिलाफ जन-जागरूकता को नई गति, उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने किया ‘साइबर संकल्प’ का शुभारंभ

September 12, 2026
राडा की वार्षिक आम बैठक भव्य रूप से संपन्न
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

राडा की वार्षिक आम बैठक भव्य रूप से संपन्न

September 12, 2026

Editor: Abhinesh Pandey
Contact: +91 97700 80071
Mail: abhi80071@gmail.com

Disclaimer: साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी . समय रथ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। समय रथ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, समय रथ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. न्यूज़ वेबसाइट में ली गई कुछ फोटो इन्टरनेट से ली जाती है जिनमे किसी कापीराइट के उल्लंघन की मंशा नहीं है सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा.
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright © All rights reserved. | DarkNews by AF themes.