Skip to content
Samay Rath

Samay Rath

News portal of Chhattisgarh

  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • Home
  • Feature
  • छत्तीसगढ़ की बुनाई, संस्कृति और जीवंत परंपराओं का प्रतीक – प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी को भेंट किया गया कोसा सिल्क से बना हस्तनिर्मित शॉल
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ की बुनाई, संस्कृति और जीवंत परंपराओं का प्रतीक – प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी को भेंट किया गया कोसा सिल्क से बना हस्तनिर्मित शॉल

Abhinesh Pandey March 30, 2025

रायपुर 30 मार्च 2025/प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी को आज मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय द्वारा आज बिलासपुर जिले के ग्राम मोहभट्ठा में आयोजित आमसभा और विकास कार्यों के लोकार्पण एवं शिलान्यास कार्यक्रम में कोसा सिल्क से निर्मित एक विशेष हस्तनिर्मित शॉल भेंट किया गया, जो छत्तीसगढ़ की समृद्ध बुनाई परंपरा और जनजातीय सांस्कृतिक विरासत का प्रतीक है। यह शॉल न केवल कपड़े का एक सुंदर नमूना है, बल्कि छत्तीसगढ़ की कला, संगीत और जनजातीय अस्मिता का जीवंत दस्तावेज भी है। यह शॉल पूरी तरह हस्तनिर्मित है और इसमें राज्य की स्थानीय बुनकर परंपरा की गहराई को दर्शाया गया है। इस शॉल पर बांस से निर्मित पारंपरिक वाद्ययंत्र ‘टोड़ी’ और बस्तर के प्रसिद्ध ‘बाइसन हॉर्न माड़िया नृत्य’ को कढ़ाई के माध्यम से दर्शाया गया है। टोड़ी वाद्ययंत्र छत्तीसगढ़ की जनजातीय जीवनशैली में संगीत का अभिन्न हिस्सा है। वहीं माड़िया जनजाति का यह नृत्य शौर्य, ऊर्जा और सामूहिक एकता की अभिव्यक्ति है। यह शॉल केवल वस्त्र नहीं, बल्कि जनजातीय गर्व, सांस्कृतिक विविधता और शिल्प कौशल की अभिव्यक्ति है।

मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय द्वारा प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी को भेंट किया गया यह कोसा शॉल छत्तीसगढ़ की हुनरमंद बुनकर महिलाओं, जनजातीय समुदायों, और लोक परंपराओं की महत्ता को राष्ट्रीय पहचान दिलाने का एक भावनात्मक और सशक्त प्रयास है। यह भेंट भारत की विविधता में एकता, और लोककला के माध्यम से जुड़ाव का प्रतीक है।

Post navigation

Previous प्रधानमंत्री मोदी के आर्थिक सुधारों से भारत बनी दुनिया की पांचवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
Next प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दी नया रायपुर को ऐतिहासिक रेल कनेक्टिविटी की सौगात

Related Stories

कलिंगा विश्वविद्यालय, नया रायपुर में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का आयोजन
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

कलिंगा विश्वविद्यालय, नया रायपुर में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का आयोजन

June 22, 2026
राज्यपाल रमेन डेका ने रोटरी क्लब ग्रेटर रायपुर के सेवा कार्यों की सराहना की
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

राज्यपाल रमेन डेका ने रोटरी क्लब ग्रेटर रायपुर के सेवा कार्यों की सराहना की

June 22, 2026
मैट्स विश्वविद्यालय रायपुर में दो दिवसीय राष्ट्रीय कॉन्फ्रेंस का शुभारंभ
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

मैट्स विश्वविद्यालय रायपुर में दो दिवसीय राष्ट्रीय कॉन्फ्रेंस का शुभारंभ

June 22, 2026

Recent Posts

  • कलिंगा विश्वविद्यालय, नया रायपुर में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का आयोजन
  • राज्यपाल रमेन डेका ने रोटरी क्लब ग्रेटर रायपुर के सेवा कार्यों की सराहना की
  • मैट्स विश्वविद्यालय रायपुर में दो दिवसीय राष्ट्रीय कॉन्फ्रेंस का शुभारंभ
  • उदंती-सीतानदी टाइगर रिजर्व में दिखी दुर्लभ उड़न गिलहरी, संरक्षण प्रयासों की बड़ी सफलता
  • मुख्य सचिव ने विभागीय योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की

You may have missed

कलिंगा विश्वविद्यालय, नया रायपुर में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का आयोजन
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

कलिंगा विश्वविद्यालय, नया रायपुर में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का आयोजन

June 22, 2026
राज्यपाल रमेन डेका ने रोटरी क्लब ग्रेटर रायपुर के सेवा कार्यों की सराहना की
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

राज्यपाल रमेन डेका ने रोटरी क्लब ग्रेटर रायपुर के सेवा कार्यों की सराहना की

June 22, 2026
मैट्स विश्वविद्यालय रायपुर में दो दिवसीय राष्ट्रीय कॉन्फ्रेंस का शुभारंभ
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

मैट्स विश्वविद्यालय रायपुर में दो दिवसीय राष्ट्रीय कॉन्फ्रेंस का शुभारंभ

June 22, 2026
उदंती-सीतानदी टाइगर रिजर्व में दिखी दुर्लभ उड़न गिलहरी, संरक्षण प्रयासों की बड़ी सफलता
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

उदंती-सीतानदी टाइगर रिजर्व में दिखी दुर्लभ उड़न गिलहरी, संरक्षण प्रयासों की बड़ी सफलता

June 22, 2026

Editor: Abhinesh Pandey
Contact: +91 97700 80071
Mail: abhi80071@gmail.com

Disclaimer: साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी . समय रथ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। समय रथ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, समय रथ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. न्यूज़ वेबसाइट में ली गई कुछ फोटो इन्टरनेट से ली जाती है जिनमे किसी कापीराइट के उल्लंघन की मंशा नहीं है सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा.
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright © All rights reserved. | DarkNews by AF themes.