Skip to content
Samay Rath

Samay Rath

News portal of Chhattisgarh

  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • 05 और 06 मार्च को होगा बाईक रेसिंग चैंपियनशिप 2022 का आयोजन
  • छत्तीसगढ़

05 और 06 मार्च को होगा बाईक रेसिंग चैंपियनशिप 2022 का आयोजन

Abhinesh Pandey February 26, 2022

मुख्यमंत्री ने एम.आर.एफ. नेशनल सुपर क्रास बाईक रेसिंग चैंपियनशिप 2022 के पोस्टर का किया विमोचन

फ्री स्टाइल मोटो क्रास में अंतर्राष्ट्रीय बाइकर्स दिखाएंगे रोमांचक करतब, देश भर से बाइकर्स लेंगे हिस्सा

खेल एवं युवा कल्याण विभाग एवं छत्तीसगढ़ मोटर स्पोर्ट्स एसोसिएशन के संयुक्त तत्वाधान हो रहा है आयोजन

रायपुर, 26 फरवरी 2022

मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने आज यहां अपने निवास प्रांगण में राजधानी रायपुर में 05 और 06 मार्च को आयोजित होने वाले एम.आर.एफ. नेशनल सुपर क्रास बाईक रेसिंग चैंपियनशिप 2022 के पोस्टर का विमोचन किया। मुख्यमंत्री श्री बघेल ने नेशनल सुपर क्रास बाईक रेसिंग चैंपियनशिप में देश भर से बाइकर्स को छ्त्तीसगढ़ आने का न्यौता दिया।

उल्लेखनीय है कि खेल एवं युवा कल्याण विभाग छत्तीसगढ़ शासन एवं छत्तीसगढ़ मोटर स्पोर्ट्स एसोसिएशन के संयुक्त तत्वाधान में 5 एवं 6 मार्च 2022 को राजधानी रायपुर के बूढ़ा तालाब आउटडोर स्टेडियम में एम.आर.एफ. नेशनल सुपर क्रास बाइक रेसिंग चैंपियनशिप 2022 का आयोजन किया जा रहा है। इस अवसर पर मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने देश भर के बाइकर्स को छत्तीसगढ़ आने का आमंत्रण देते हुए कहा कि कोविड महामारी उपरांत यह राज्य का पहला महत्वपूर्ण खेल आयोजन है, इस आयोजन से राज्य की जनता, विशेषकर युवाओं में नई ऊर्जा का संचार होगा। फ्री स्टाइल मोटो क्रास में रोमांचक करतब दिखाने आ रहे अंतर्राष्ट्रीय बाइकर्स एवं नेशनल सुपर बाइक रेसिंग चौंपियनशिप 2022 में आ रहे देश के बाईकर्स का अभिनंदन है। अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर अत्यधिक लोकप्रिय मोटर स्पोर्ट्स खेल साहस एवं रोमांच से भरपूर है। ऐसे विशेष आयोजन के लिए रायपुर एवं छत्तीसगढ़ तैयार है। मुख्यमंत्री ने छत्तीसगढ़ मोटर स्पोर्ट्स एसोसिएशन एवं राष्ट्रीय फेडरेशन केे आयोजन की सफलता के लिए बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर छत्तीसगढ़ नागरिक आपूर्ति निगम के अध्यक्ष श्री रामगोपाल अग्रवाल, मुख्यमंत्री के सलाहकार श्री प्रदीप शर्मा, अपर मुख्य सचिव श्री सुब्रत साहू, राष्ट्रीय मोटर स्पोर्ट्स फेडरेशन के सदस्य श्री श्याम कोठारी व डॉ. विष्णु श्रीवास्तव, श्री क्षितिज चंद्राकर, छत्तीसगढ़ मोटर स्पोर्ट्स एसोसिएशन के सचिव श्री उमेश बंसी और मीडिया सलाहकार श्री अतुल श्रीवास्तव, हीरो के राज्य प्रमुख श्री शलभ राजवंशी व क्षेत्रीय प्रबंधक श्री अंशुल त्रिपाठी, श्री गौरव गिरिजा शुक्ला सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

Post navigation

Previous ​​​​​​​मुख्यमंत्री ने राजस्व प्रकरणों के समय-सीमा में निराकरण के लिए दिए निर्देश
Next संसदीय सचिव रेखचंद जैन ने पल्स पोलियों की दवा पिलाकर किया अभियान का शुभारंभ

Related Stories

वीरांगना रानी दुर्गावती का शौर्य और बलिदान राष्ट्र की प्रेरणा का अमर स्रोत : मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

वीरांगना रानी दुर्गावती का शौर्य और बलिदान राष्ट्र की प्रेरणा का अमर स्रोत : मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय

June 24, 2026
विशेष लेख- कोदो-कुटकी की खेती अपनाएं, पोषण और समृद्धि दोनों पाएं
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

विशेष लेख- कोदो-कुटकी की खेती अपनाएं, पोषण और समृद्धि दोनों पाएं

June 24, 2026
उदंती-सीतानदी में बाघिन की दस्तक, टाइगर रिजर्व के सुनहरे भविष्य की जगी उम्मीद
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

उदंती-सीतानदी में बाघिन की दस्तक, टाइगर रिजर्व के सुनहरे भविष्य की जगी उम्मीद

June 24, 2026

Recent Posts

  • वीरांगना रानी दुर्गावती का शौर्य और बलिदान राष्ट्र की प्रेरणा का अमर स्रोत : मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय
  • विशेष लेख- कोदो-कुटकी की खेती अपनाएं, पोषण और समृद्धि दोनों पाएं
  • उदंती-सीतानदी में बाघिन की दस्तक, टाइगर रिजर्व के सुनहरे भविष्य की जगी उम्मीद
  • छत्तीसगढ़ नगर पालिक निगम अधिनियम 1956 के तहत नागरिकों को जल देना निगम का प्राथमिक कर्तव्य, व्यापार करना नहीं:- मनोज सिंह ठाकुर
  • हज-2027 के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया प्रारंभ…

You may have missed

वीरांगना रानी दुर्गावती का शौर्य और बलिदान राष्ट्र की प्रेरणा का अमर स्रोत : मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

वीरांगना रानी दुर्गावती का शौर्य और बलिदान राष्ट्र की प्रेरणा का अमर स्रोत : मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय

June 24, 2026
विशेष लेख- कोदो-कुटकी की खेती अपनाएं, पोषण और समृद्धि दोनों पाएं
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

विशेष लेख- कोदो-कुटकी की खेती अपनाएं, पोषण और समृद्धि दोनों पाएं

June 24, 2026
उदंती-सीतानदी में बाघिन की दस्तक, टाइगर रिजर्व के सुनहरे भविष्य की जगी उम्मीद
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

उदंती-सीतानदी में बाघिन की दस्तक, टाइगर रिजर्व के सुनहरे भविष्य की जगी उम्मीद

June 24, 2026
छत्तीसगढ़ नगर पालिक निगम अधिनियम 1956 के तहत नागरिकों को जल देना निगम का प्राथमिक कर्तव्य, व्यापार करना नहीं:- मनोज सिंह ठाकुर
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ नगर पालिक निगम अधिनियम 1956 के तहत नागरिकों को जल देना निगम का प्राथमिक कर्तव्य, व्यापार करना नहीं:- मनोज सिंह ठाकुर

June 23, 2026

Editor: Abhinesh Pandey
Contact: +91 97700 80071
Mail: abhi80071@gmail.com

Disclaimer: साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी . समय रथ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। समय रथ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, समय रथ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. न्यूज़ वेबसाइट में ली गई कुछ फोटो इन्टरनेट से ली जाती है जिनमे किसी कापीराइट के उल्लंघन की मंशा नहीं है सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा.
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright © All rights reserved. | DarkNews by AF themes.