Skip to content
Samay Rath

Samay Rath

News portal of Chhattisgarh

  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • Home
  • Feature
  • महापौर चुनाव को लेकर भाजपा मुस्तैद मोर्चा प्रकोष्ठों की बैठक संपन्न
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

महापौर चुनाव को लेकर भाजपा मुस्तैद मोर्चा प्रकोष्ठों की बैठक संपन्न

Abhinesh Pandey January 30, 2025

 

*महापौर प्रत्याशी मीनल चौबे मोर्चा की बैठकों में पहुंची कहा रायपुर को आइडल सिटी बनायेंगे*

Advertisement
Advertisement 1 Advertisement 2 Advertisement 3 Advertisement 4 Advertisement 5 Advertisement 6 Advertisement 7 Advertisement 8 Advertisement 9 Advertisement 10 Advertisement 11 Advertisement 12

रायपुर नगर निगम चुनाव को लेकर भाजपा नेता सक्रियता से जिम्मेदारियों का आबंटन कर रहे हैं जिससे किसी भी क्षेत्र में किसी प्रकार की कमियां ना रहें भाजपा नेता सभी समाज वर्गों के बीच पहुंचने की योजना बना रहे हैं इस हेतु आज जिला भाजपा कार्यालय एकात्म परिसर में सभी मोर्चा प्रकोष्ठ की आवश्यक बैठक बुलाई गई महिला मोर्चा , युवा मोर्चा , किसान मोर्चा , झुग्गी झोपड़ी प्रकोष्ठ जैसे सभी मोर्चा एवं प्रकोष्ठ के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। आज सुबह से एकात्म परिसर में बैठकों का दौर जारी रहा क्रमशः एक के बाद एक मोर्चों की मैराथन बैठके भाजपा महापौर प्रत्याशी मिलन चौबे , विधायक राजेश मूणत , जिला अध्यक्ष रमेश सिंह ठाकुर सहित अन्य नेताओं की उपस्थिति में संपन्न हुई बैठक का मुख्य उद्देश्य सभी समाज वर्गों तक सीधी पहुंच बनाने का था जो मोर्चों के माध्यम से पहुंचना आसान माध्यम साबित होगा ।

महिला मोर्चा की जिला एवं मंडल की नेत्रियों की बैठक में महिलाओं का दल बना कर घर घर पहुंचने की योजना बनाई गई ,साथ ही चुनाव संबंधी उचित दिशा निर्देश दिए गए महिला मोर्चा की बहने महतारी वंदन योजना और उज्वला योजना जैसी महती योजनाओं के साथ महिलाओं के बीच पहुंचेंगी।

*नगर निगम चुनाव में युवाओं के कंधे बड़ी जिम्मेदारी आपके परिश्रम से आएगा सकारात्मक परिणाम*:*राजेश मूणत*

युवा मोर्चा की बैठक में विधायक राजेश मूणत ने युवाओं को महापौर चुनाव में अपनी भूमिका तय करने का आह्वाहन किया उन्होंने कहा कि युवा तरुनाई का हर चुनाव में महत्वपूर्ण योगदान होता है चुनावी प्रचार का माहौल बनाना युवाओं को आकर्षित करने विभिन्न स्थानों पर जाकर युवाओं से सरकार की योजनाओं के साथ संवाद स्थापित करना , जैसे बहुत से प्रमुख कार्य युवाओं के कंधे पर होते है युवा ऊर्जा से सराबोर होता है बस आवश्यकता है उस ऊर्जा का सदुपयोग करने की विधायक मूणत ने कहा कि चुनाव के लिए अब बहुत कम समय बचा है ऐसे में कम समय में ज्यादा कार्य करने की आवश्यकता है और यह एक मुख्य कारण है कि युवाओं के कंधों पर रायपुर नगर निगम चुनाव की बड़ी जिम्मेदारी है आप सभी को आगामी 11 जनवरी तक दिन रात कार्य करने के लिए मुस्तैद रहना होगा ।

*आप सबके सहयोग से कमल खिलाएंगे,रायपुर को आईडल सिटी बनायेंगे :- मिनल चौबे*

भारतीय जनता पार्टी से भाजपा की अधिकृत प्रत्याशी मिनल चौबे भी आज जिला कार्यालय में आहूत बैठको में उपस्थित रही, उन्होंने अलग अलग बैठकों में अपने संबोधन के दौरान सभी मोर्चा प्रकोष्ठ से पूर्ण सहयोग की अपील की। उन्होंने कहा कि दशकों के राजनीतिक अनुभव में क्षेत्र की जनता के साथ साथ महिला मोर्चा और युवामोर्चा सहित अन्य मोर्चा प्रकोष्ठों का भरपूर सहयोग प्राप्त हुआ है। हमने नगर निगम के कांग्रेस के तानाशाह महापौर के खिलाफ कई आंदोलन किए, जिसमें युवामोर्चा और महिला साथियों का सहयोग अतुलनीय रहा है हर सफल आंदोलन के पीछे युवाओं की ऊर्जा का महत्वपूर्ण योगदान रहा है और महतारी वंदन योजना जैसी योजनाओं का लाभ घर घर दिलवाने में महिला मोर्चा ने कोई कसर नहीं छोड़ी यदि सभी मोर्चा प्रकोष्ठ एक साथ मिलकर पूरी ताकत से परिश्रम करेंगे जीत सुनिश्चित है। उन्होंने आगे कहा साथियों आपके सहयोग से हमने विपक्ष में रहते हर आंदोलन सफल बनाया है और आप सभी ने हर अवसर पर मेरा भरपूर सहयोग किया है इस नगर निगम रायपुर चुनाव में आप सभी कार्यकर्ताओं के बूते बड़ी जीत दर्ज करने जा रहे हैं हम सबको मिलकर रायपुर नगर निगम में ऐतिहासिक जीत हासिल करनी है ।

बैठक के पश्चात महापौर प्रत्याशी मिनल चौबे अपने समर्थकों के साथ विभिन्न वार्डों जैसे शंकर नगर वार्ड में भाजपा पार्षद प्रत्याशी राजेश गुप्ता और चूड़ामणि वार्ड में पार्षद प्रत्याशी दीपक जायसवाल के साथ उन्होंने डोर टू डोर पहुंचकर स्थानीय जनता से आशीर्वाद प्राप्त किया सभी वार्डों में जगह जगह पुष्पमाला और आरती उतार कर भाजपा प्रत्याशी मिनल चौबे का स्वागत किया गया।

जिला भाजपा कार्यालय एकात्म परिसर में आहूत मोर्चा प्रकोष्ठों की बैठक में विशेष रूप से वरिष्ठ भाजपा किसान नेता संदीप शर्मा , पूर्व जिला भाजपा अध्यक्ष जयंती पटेल , भाजपा जिला मंत्री अमित मैशेरी , तुषार चोपड़ा , महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष सीमा संतोष साहू , युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष गोविंदा गुप्ता , जिला महामंत्री प्रणय साहू , अर्पित सूर्यवंशी , उपाध्यक्ष राहुल राव , अश्वनी विश्वकर्मा , वंदना मुखर्जी , सुषमा निर्मलकर कामिनी देवांगन , पुष्पा साहू, प्रीति रावत , फुलमनी सोनवानी, संगीता जैन , सविता साहू, अनीता वर्मा , सरोज साहू, मीना सेन , अनीता पंडित और कमला रंधावा सहित जिला भाजपा प्रकोष्ठों के प्रमुख पदाधिकारी कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Post navigation

Previous सांसद बृजमोहन ने किए चुनाव कार्यालयों का शुभारंभ
Next मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा भाजपा के प्रत्याशियों को जिताएं,विकास की गारंटी हमारी

Related Stories

Bijapur Eklavya School Misconduct Complaint: Chief Minister Shri Vishnu Deo Sai takes cognizance, orders collector to take action
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

Bijapur Eklavya School Misconduct Complaint: Chief Minister Shri Vishnu Deo Sai takes cognizance, orders collector to take action

September 13, 2026
मैट्स यूनिवर्सिटी में ‘विकसित भारत’ विषय पर वैज्ञानिक विशेषज्ञ व्याख्यान…
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

मैट्स यूनिवर्सिटी में ‘विकसित भारत’ विषय पर वैज्ञानिक विशेषज्ञ व्याख्यान…

September 12, 2026
Chhattisgarh extends PMAY (Urban) eligibility cut-off date from 2015 to 2024
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

Chhattisgarh extends PMAY (Urban) eligibility cut-off date from 2015 to 2024

September 12, 2026

R.O. No. 13910/215

Samvad Advertisement
×

Recent Posts

  • Bijapur Eklavya School Misconduct Complaint: Chief Minister Shri Vishnu Deo Sai takes cognizance, orders collector to take action
  • मैट्स यूनिवर्सिटी में ‘विकसित भारत’ विषय पर वैज्ञानिक विशेषज्ञ व्याख्यान…
  • Chhattisgarh extends PMAY (Urban) eligibility cut-off date from 2015 to 2024
  • साइबर अपराध के खिलाफ जन-जागरूकता को नई गति, उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने किया ‘साइबर संकल्प’ का शुभारंभ
  • राडा की वार्षिक आम बैठक भव्य रूप से संपन्न

You may have missed

Bijapur Eklavya School Misconduct Complaint: Chief Minister Shri Vishnu Deo Sai takes cognizance, orders collector to take action
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

Bijapur Eklavya School Misconduct Complaint: Chief Minister Shri Vishnu Deo Sai takes cognizance, orders collector to take action

September 13, 2026
मैट्स यूनिवर्सिटी में ‘विकसित भारत’ विषय पर वैज्ञानिक विशेषज्ञ व्याख्यान…
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

मैट्स यूनिवर्सिटी में ‘विकसित भारत’ विषय पर वैज्ञानिक विशेषज्ञ व्याख्यान…

September 12, 2026
Chhattisgarh extends PMAY (Urban) eligibility cut-off date from 2015 to 2024
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

Chhattisgarh extends PMAY (Urban) eligibility cut-off date from 2015 to 2024

September 12, 2026
साइबर अपराध के खिलाफ जन-जागरूकता को नई गति, उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने किया ‘साइबर संकल्प’ का शुभारंभ
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

साइबर अपराध के खिलाफ जन-जागरूकता को नई गति, उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने किया ‘साइबर संकल्प’ का शुभारंभ

September 12, 2026

Editor: Abhinesh Pandey
Contact: +91 97700 80071
Mail: abhi80071@gmail.com

Disclaimer: साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी . समय रथ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। समय रथ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, समय रथ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. न्यूज़ वेबसाइट में ली गई कुछ फोटो इन्टरनेट से ली जाती है जिनमे किसी कापीराइट के उल्लंघन की मंशा नहीं है सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा.
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright © All rights reserved. | DarkNews by AF themes.