Skip to content
Samay Rath

Samay Rath

News portal of Chhattisgarh

  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • चिप्स खाकर बेसमेंट और अंडरपास में गुजारा कर रहे हैं फंसे भारतीय छात्र
  • राष्ट्रीय

चिप्स खाकर बेसमेंट और अंडरपास में गुजारा कर रहे हैं फंसे भारतीय छात्र

Abhinesh Pandey February 25, 2022

India working on finding way out of Hungary, don’t know what will happen next

 

हंगरी के रास्ते निकालने पर काम कर रहा भारत,पता नहीं आगे क्या होगा
खार्किव(यूक्रेन)। यूक्रेन के बॉर्डर शहर खार्किव में रूसी जेट्स और टैंकों की गोलाबारी के बीच करीब 15 हजार भारतीय छात्र फंसे हुए हैं। जैसे-जैसे समय बीतता जा रहा है, उनकी बेचैनी बढ़ती जा रही है। स्टूडेंटस ने बेसमेंट, बंकर और यहां तक कि अंडरपास में पनाह ले रखी है। अपने घरों से हजारों किलोमीटर दूर भूखे प्यासे इन छात्रों ने अपने जीवन में कभी ऐसे बुरे हालात की कल्पना भी नहीं की थी। वहीं भारतीय एंबेसी की कोशिश है कि इन छात्रों को किसी तरह निकाल कर पड़ोसी देश हंगरी भेजा जाए, जहां से इन्हें भारत लाया जा सके। फंसे छात्रों ने अपने परिवार के सदस्यों या मीडिया से संपर्क करते हुए बताया कि चिप्स खाकर वे गुजारा कर रहे हैं सपने में भी नहीं सोचा था कि जहां भविष्य बनाने गए थे वहां भविष्य पर ही अंधेरा छा गया है वे जैसे तैसे अपने देश अपने परिवार के बीच लौटना चाहते हैं। डरे सहमे छात्रों का कहना है कि उन्हे पता नहीं आगे क्या होगा?
खार्किव नेशनल यूनिवर्सिटी में 15 हजार से अधिक छात्र पढ़ते हैं। ये सभी बेसमेंट में हैं। यहां अंधेरा है। बिजली कटी हुई है। रह-रह कर धमाकों की आवाजों से हम सब सहम जा रहे हैं।छात्रों का कहना है कि कई दिनों से लाइट कटी हुई है और पता नहीं कितने और दिन इस तरह अंधेरे में गुजारने होंगे।बीती रात तीन बजे एक बड़ा धमाका हुआ था। उसके बाद से धमाकों का सिलसिला जारी है। हमें कुछ नहीं पता कि आगे क्या होगा। पिछले कुछ दिनों में यहां हालात तेजी से खराब हुए हैं और हर बीतते घंटे के साथ और खराब होते जा रहे हैं। हम सभी छात्र एकजुट तो हैं, लेकिन बहुत ज्यादा डरे हुए हैं।हॉस्टल में रहने वाले सभी भारतीय छात्र अब बेसमेंट में हैं। यहां करीब दो हजार भारतीय छात्र हैं, जो हॉस्टल खाली कर चुके हैं। यहां एक अंडरपास है, उसके नीचे भी बच्चे छुपे हुए हैं।

Advertisement
Advertisement 1 Advertisement 2 Advertisement 3 Advertisement 4 Advertisement 5 Advertisement 6 Advertisement 7 Advertisement 8 Advertisement 9 Advertisement 10 Advertisement 11 Advertisement 12

इन छात्रों ने खाने पीने का सामान तो जुटा लिया है, लेकिन ये भी चार या पांच दिन से ज्यादा चलने वाला नहीं है। सभी पसोपेश में हैं कि जल्दी मदद न मिली तो न जाने आगे क्या होगा। अभी हमारे पास कुछ दिनों का खाने-पीने का सामान है, लेकिन हम कुछ पका नहीं सके हैं। चिप्स वगैरह खाकर रह रहे हैं। अधिकतर छात्र बहुत भूखे हैं।
यूक्रेन की सरकार की तरफ से हमें अभी कोई मदद नहीं मिली है। एंबेसी की तरफ एक संदेश मिला है, जिसमें बताया गया है कि भारतीय सरकार हंगरी के रास्ते भारतीय छात्रों को निकालने के प्रयास कर रही है, लेकिन हम नहीं जानते की हम कब यहां से निकल पाएंगे। छात्र लगातार भारत सरकार से अपील कर रहे हैं कि वो हमारे हालात को समझे और हमें जल्द से जल्द यहां से बाहर निकालने के प्रयास करे।सभी छात्र अपने घर पर बात कर रहे हैं और सरकार की तरफ से जानकारी का इंतजार कर रहे हैं। यूनिवर्सिटी एडमिनिस्ट्रेशन की तरफ से हमसे कहा गया है कि शांत रहें और अपना ख्याल रखें। ये दिखाने की कोशिश की जा रही है कि पैनिक नहीं है, लेकिन सच ये है कि यहां हमारे हालात बहुत खराब हैं।

 

Post navigation

Previous कुरूद विधायक को जनता की समस्या सुनने के समय तक नहीं-रमेश पांडेय
Next जब पांच साल सेवा देने वाले सांसद,विधायक को जीवन भर पेंशन मिल सकता है तो जीवन भर सेवा देने कर्मचारियों को क्यों नहीं- कोमल हुपेण्डी

Related Stories

हिन्दी दिवस 2026 पर केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह का संदेश…
  • Feature
  • राष्ट्रीय

हिन्दी दिवस 2026 पर केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह का संदेश…

September 14, 2026
Odisha Media Delegation Visits Tribal Freedom Fighters Museum
  • Feature
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय

Odisha Media Delegation Visits Tribal Freedom Fighters Museum

September 13, 2026
निर्माण श्रमिकों की सामाजिक सुरक्षा पर मंथन, मुंबई में दो दिवसीय राष्ट्रीय सम्मेलन BOCW शुरू
  • Feature
  • राष्ट्रीय

निर्माण श्रमिकों की सामाजिक सुरक्षा पर मंथन, मुंबई में दो दिवसीय राष्ट्रीय सम्मेलन BOCW शुरू

September 12, 2026

R.O. No. 13910/215

Samvad Advertisement
×

 

Recent Posts

  • लखपति दीदी बनाने में मददगार बन रही छत्तीसगढ़ की महतारी वंदन योजना
  • डिजिटल क्रांति की ओर छत्तीसगढ़: ‘वसुंधरा’ परियोजना से सुशासन और पारदर्शी राजस्व सेवाओं का नया दौर
  • वीबी-जीरामजी से अब होंगे 375 प्रकार के अनुमेय कार्य – उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा
  • विकसित भारत के निर्माण में युवाओं की भूमिका महत्वपूर्ण : वन मंत्री श्री कश्यप
  • मजदूरी से रेशम पालन तक: ललित ने टसर कोसा से संवारे परिवार के सपने

You may have missed

लखपति दीदी बनाने में मददगार बन रही छत्तीसगढ़ की महतारी वंदन योजना
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

लखपति दीदी बनाने में मददगार बन रही छत्तीसगढ़ की महतारी वंदन योजना

September 20, 2026
डिजिटल क्रांति की ओर छत्तीसगढ़: ‘वसुंधरा’ परियोजना से सुशासन और पारदर्शी राजस्व सेवाओं का नया दौर
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

डिजिटल क्रांति की ओर छत्तीसगढ़: ‘वसुंधरा’ परियोजना से सुशासन और पारदर्शी राजस्व सेवाओं का नया दौर

September 20, 2026
वीबी-जीरामजी से अब होंगे 375 प्रकार के अनुमेय कार्य – उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

वीबी-जीरामजी से अब होंगे 375 प्रकार के अनुमेय कार्य – उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा

September 20, 2026
विकसित भारत के निर्माण में युवाओं की भूमिका महत्वपूर्ण : वन मंत्री श्री कश्यप
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

विकसित भारत के निर्माण में युवाओं की भूमिका महत्वपूर्ण : वन मंत्री श्री कश्यप

September 19, 2026

Editor: Abhinesh Pandey
Contact: +91 97700 80071
Mail: abhi80071@gmail.com

Disclaimer: साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी . समय रथ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। समय रथ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, समय रथ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. न्यूज़ वेबसाइट में ली गई कुछ फोटो इन्टरनेट से ली जाती है जिनमे किसी कापीराइट के उल्लंघन की मंशा नहीं है सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा.
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright © All rights reserved. | DarkNews by AF themes.