Skip to content
Samay Rath

Samay Rath

News portal of Chhattisgarh

  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • Home
  • Feature
  • स्वच्छता दीदियों को अब मिलेंगे आठ हजार रुपए मानदेय, मुख्यमंत्री ने मानदेय बढ़ाने की घोषणा की
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

स्वच्छता दीदियों को अब मिलेंगे आठ हजार रुपए मानदेय, मुख्यमंत्री ने मानदेय बढ़ाने की घोषणा की

Abhinesh Pandey January 20, 2025

 

*रायपुर नगर निगम के विकास के लिए 200 करोड़ रुपए की भी घोषणा की*

*मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने 103 परिजनों को सौंपें अनुकम्पा नियुक्ति पत्र*

*मुख्यमंत्री श्री साय के मुख्य आतिथ्य और उप मुख्यमंत्री श्री साव की अध्यक्षता में 270 करोड़ की 6 जलप्रदाय योजनाओं का शिलान्यास*

 *155.38 करोड़ के 813 अन्य कार्यों का भी शिलान्यास, 15.25 करोड़ के 70 कार्यो का लोकार्पण*

*स्वच्छता दीदियों को किया गया सम्मानित, क्लीन टायलेट कैम्पेन में उत्कृष्ट कार्य करने वाले 14 नगरीय निकायों को दिए गए पुरस्कार*

रायपुर. 20 जनवरी 2025. मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने आज नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग द्वारा रायपुर के पंडित दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम में आयोजित ‘नगरीय विकास के सोपान’ कार्यक्रम में नगरीय निकायों में सेवाकाल के दौरान मृत 103 कर्मियों के परिजनों को अनुकंपा नियुक्ति पत्र प्रदान किया। विभाग द्वारा विभिन्न नगरीय निकायों में अनुकंपा नियुक्ति के लंबित प्रकरणों पर संवेदनशीलता से विचार करते हुए पूर्व कर्मियों के परिवारों को आर्थिक संबल प्रदान करने 353 नए पद मंजूर किए गए हैं। मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम में स्वच्छता दीदियों का मानदेय 7200 रुपए प्रति माह से बढ़ाकर 8000 रुपए करने की घोषणा की। उन्होंने रायपुर नगर निगम के विकास के लिए 200 करोड़ रुपए देने की भी घोषणा की।

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के मुख्य आतिथ्य और उप मुख्यमंत्री तथा नगरीय प्रशासन मंत्री श्री अरुण साव की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में छह नगरीय निकायों में कुल 270 करोड़ रुपए लागत की जलप्रदाय योजनाओं का शिलान्यास किया गया। उन्होंने विभिन्न नगरीय निकायों में 15 करोड़ 25 लाख रुपए के 70 कार्यों का लोकार्पण और 155 करोड़ 38 लाख रुपए के 813 कार्यों का शिलान्यास भी किया।

मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम में मिशन क्लीन सिटी के अंतर्गत कार्यरत स्वच्छता दीदियों को सम्मानित किया। उन्होंने क्लीन टायलेट कैम्पेन में उत्कृष्ट कार्य करने वाले 14 नगरीय निकायों को पुरस्कृत भी किया। वन मंत्री तथा रायपुर जिले के प्रभारी मंत्री श्री केदार कश्यप, राजस्व मंत्री श्री टंकराम वर्मा, विधायकगण सर्वश्री राजेश मूणत, धर्मजीत सिंह, सुनील सोनी, मोतीलाल साहू, पुरंदर मिश्रा, गुरू खुशवंत साहेब, अनुज शर्मा और इन्द्रकुमार साहू भी विशिष्ट अतिथि के रूप में कार्यक्रम में शामिल हुए।

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने ‘नगरीय विकास के सोपान’ कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि हमारी सरकार को बने अभी 13 महीने हुए हैं। हमने इस अवधि में प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी की गारंटी को पूरा करने और नगरीय क्षेत्रों के विकास के लिए लगातार काम किया है। हम नगरीय क्षेत्रों में आधारभूत संरचना के विकास और आम नागरिकों की सुविधाओं में वृद्धि के लिए कार्य कर रहे हैं। उन्होंने लोगों से प्रधानमंत्री आवास प्लस के सर्वे में भाग लेने का आग्रह करते हुए कहा कि इसके मानदंड में परिवर्तन किया गया है। अब दोपहिया वाहन, 15 हजार रुपए मासिक आय, 2.5 एकड़ सिंचित तथा 5 एकड़ असिंचित कृषि भूमि वाले परिवारों को भी आवास के लिए पात्र किया गया है। उन्होंने बताया कि इसके लिए एक एप बनाया गया है जिसके माध्यम से हितग्राही खुद अपना सर्वे रिपोर्ट जमा कर सकते हैं, किसी कार्यालय में जाने की आवश्यकता नहीं है। मुख्यमंत्री श्री साय ने बताया कि कल प्रधानमंत्री ने स्वामीत्व योजना की शुरुआत की है। राज्य के लाखों परिवारों को इसका लाभ मिलेगा।

उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ में काम करने वाली और सुशासन की सरकार है। विष्णु के सुशासन में किसी को निराश होने की जरूरत नहीं है। सरकार ने अनुकंपा नियुक्ति के प्रकरणों पर संवेदनशीलता से विचार करते हुए आज 103 परिजनों को नियुक्ति पत्र प्रदान किया है। इसके लिए हमने 353 नए पद स्वीकृत किए हैं। शेष पदों पर भी नियुक्ति की प्रक्रिया चल रही है।

श्री साव ने कहा कि कस्बों के सुव्यवस्थित विकास के लिए हमने पिछले एक वर्ष में 12 नए नगरीय निकाय बनाए हैं। युवाओं के करियर निर्माण के लिए रायपुर के लोकप्रिय नालंदा परिसर की तर्ज पर 22 शहरों में नालंदा परिसर की मंजूरी दी गई है। उन्होंने कहा कि मिशन अमृत 2.0 के तहत शहरों में जल प्रदाय योजनाओं और अपशिष्ट प्रबंधन के काम व्यापक रूप से प्रारंभ किए जा रहे हैं। वन मंत्री तथा रायपुर जिले के प्रभारी मंत्री श्री केदार कश्यप ने अपने संबोधन में कहा कि राज्य में शहरी क्षेत्रों में लगातार विकास की गंगा बह रही है। सभी शहरों में विकास के बड़े-बड़े कार्य किए जा रहे हैं। आज के इस कार्यक्रम में भी वृहद जल प्रदाय योजनाओं के साथ ही अनेक विकास कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास किया गया है।

राज्य शासन के नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग द्वारा नगर निगमों, नगर पालिकाओं एवं नगर पंचायतों में अनुकम्पा नियुक्ति के लिए 353 नवीन पदों की स्वीकृति दी गई है। वर्षों से लंबित अनुकंपा नियुक्ति के प्रकरणों के त्वरित निराकरण के लिए उप मुख्यमंत्री तथा नगरीय प्रशासन मंत्री श्री अरुण साव की पहल पर राज्य शासन द्वारा नवीन पदों के सृजन के आदेश जारी किए गए हैं। इनमें रायपुर संभाग के नगरीय निकायों के लिए 102 पद, दुर्ग संभाग के लिए 144 पद, बिलासपुर संभाग के लिए 78 पद, सरगुजा संभाग के लिए 16 पद और बस्तर संभाग के लिए 13 पद शामिल हैं।

पंडित दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम में आयोजित कार्यक्रम में भारत सरकार की मिशन अमृत 2.0 के तहत राज्य के छह नगरीय निकायों तखतपुर और रतनपुर नगर पालिका तथा भानुप्रतापपुर, छुरिया, मल्हार एवं खोंगापानी नगर पंचायतों में 270 करोड़ 37 लाख रुपए की कुल लागत की जलप्रदाय योजनाओं का शिलान्यास किया गया। इन योजनाओं के माध्यम से कुल 20 हजार 511 निजी नल कनेक्शन प्रदान किए जाएंगे। योजना के अंतर्गत कुल 276 कि.मी. से अधिक पाइपलाइन का विस्तार किया जाएगा। सभी छह शहरों को मिलाकर कुल दस हजार 225 किलोलीटर क्षमता के 13 नए उच्च स्तरीय जलागार (पानी टंकियों) का भी निर्माण किया जाएगा। स्वच्छ पेयजल की आपूर्ति के लिए कुल 20.5 एमएलडी क्षमता के नए जल शोधन संयंत्र भी बनाए जाएंगे।

नगरीय प्रशासन विभाग द्वारा प्रदेश के 23 नगरीय निकायों में मिशन अमृत 2.0 के अंतर्गत लगभग चार लाख जनसंख्या को शुद्व पेयजल उपलब्ध कराने की दिशा में कार्य किया जा रहा है। इसके तहत माना कैम्प, कुम्हारी, मंदिर हसौद, सुकमा और कोंडागांव नगर पालिका तथा समोदा, चंदखुरी, कुंरा, नगरी, आमदी, फिंगेश्वर, गुण्डरदेही, अर्जुन्दा, बोदरी, राहोद, खरोद, शिवरीनारायण, सरिया, प्रेमनगर, भटगांव, झगराखंड, कुनकुरी और नरहरपुर नगर पंचायत में 1154 करोड़ रुपए की लागत की जलप्रदाय परियोजनाओं का योजनाबद्ध ढंग से क्रियान्वयन किया जा रहा है।

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के मुख्य आतिथ्य में आयोजित कार्यक्रम में नगरीय निकायों में स्वच्छ भारत मिशन के अंतर्गत कार्यरत स्वच्छता दीदियों को सम्मानित किया गया। साथ ही मिशन क्लीन सिटी के तहत क्लीन टायलेट कैम्पेन में उत्कृष्ट कार्य करने वाले 14 नगरीय निकायों अंबिकापुर, छुरा, छुरिया, डोंगरगढ़, कोरबा, महासमुंद, रायपुर, राजनांदगांव, बिलासपुर, मंदिर हसौद और चंदखुरी को पुरस्कृत किया गया। स्वच्छ भारत मिशन में प्रदेशभर के नगरीय निकायों में 9232 स्वच्छता दीदियां कार्यरत हैं। ये रोजाना डोर-टू-डोर कचरा कलेक्शन और उनके पृथकीकरण के काम में लगी हुई हैं। नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग के सचिव डॉ. बसवराजु एस., संचालक श्री आर. एक्का, रायपुर के कलेक्टर डॉ. गौरव कुमार सिंह, रायपुर नगर निगम के आयुक्त श्री अबिनाश मिश्रा और सुडा के सीईओ श्री शशांक पाण्डेय सहित अनेक जनप्रतिनिधि एवं नगरीय प्रशासन विभाग के वरिष्ठ अधिकारी भी कार्यक्रम में मौजूद थे।

Post navigation

Previous मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में आयोजित कैबिनेट की बैठक में अनेक महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए – 
Next निकाय चुनाव के लिए मतदान 11 फरवरी व मतगणना 15 फरवरी को, आदर्श आचार संहिता लागू

Related Stories

भाजपा की सरकार के किसान हितैषी निर्णयों ने ख़ुशहाली का एक नया अध्याय रचा है – रामविचार नेताम
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

भाजपा की सरकार के किसान हितैषी निर्णयों ने ख़ुशहाली का एक नया अध्याय रचा है – रामविचार नेताम

October 28, 2026
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से भारतीय वायु सेना की सारंग हेलीकॉप्टर डिस्प्ले टीम ने की सौजन्य मुलाकात
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से भारतीय वायु सेना की सारंग हेलीकॉप्टर डिस्प्ले टीम ने की सौजन्य मुलाकात

October 28, 2026
हर बच्चे का बचपन, हम सबकी जिम्मेदारी
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

हर बच्चे का बचपन, हम सबकी जिम्मेदारी

October 28, 2026

R. O. NO. 14099 /99

Samvad Advertisement
×

Recent Posts

  • भाजपा की सरकार के किसान हितैषी निर्णयों ने ख़ुशहाली का एक नया अध्याय रचा है – रामविचार नेताम
  • मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से भारतीय वायु सेना की सारंग हेलीकॉप्टर डिस्प्ले टीम ने की सौजन्य मुलाकात
  • हर बच्चे का बचपन, हम सबकी जिम्मेदारी
  • करम परब हमारी समृद्ध जनजातीय संस्कृति और पूर्वजों की अमूल्य धरोहर, इसका संरक्षण एवं संवर्धन हम सभी का नैतिक दायित्व : मुख्यमंत्री श्री साय
  • MATS विश्वविद्यालय में खनन सुरक्षा एवं रिमोट सेंसिंग तकनीक पर एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन

You may have missed

भाजपा की सरकार के किसान हितैषी निर्णयों ने ख़ुशहाली का एक नया अध्याय रचा है – रामविचार नेताम
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

भाजपा की सरकार के किसान हितैषी निर्णयों ने ख़ुशहाली का एक नया अध्याय रचा है – रामविचार नेताम

October 28, 2026
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से भारतीय वायु सेना की सारंग हेलीकॉप्टर डिस्प्ले टीम ने की सौजन्य मुलाकात
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से भारतीय वायु सेना की सारंग हेलीकॉप्टर डिस्प्ले टीम ने की सौजन्य मुलाकात

October 28, 2026
हर बच्चे का बचपन, हम सबकी जिम्मेदारी
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

हर बच्चे का बचपन, हम सबकी जिम्मेदारी

October 28, 2026
करम परब हमारी समृद्ध जनजातीय संस्कृति और पूर्वजों की अमूल्य धरोहर, इसका संरक्षण एवं संवर्धन हम सभी का नैतिक दायित्व : मुख्यमंत्री श्री साय
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

करम परब हमारी समृद्ध जनजातीय संस्कृति और पूर्वजों की अमूल्य धरोहर, इसका संरक्षण एवं संवर्धन हम सभी का नैतिक दायित्व : मुख्यमंत्री श्री साय

October 28, 2026

Editor: Abhinesh Pandey
Contact: +91 97700 80071
Mail: abhi80071@gmail.com

Disclaimer: साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी . समय रथ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। समय रथ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, समय रथ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. न्यूज़ वेबसाइट में ली गई कुछ फोटो इन्टरनेट से ली जाती है जिनमे किसी कापीराइट के उल्लंघन की मंशा नहीं है सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा.
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright © All rights reserved. | DarkNews by AF themes.