Skip to content
Samay Rath

Samay Rath

News portal of Chhattisgarh

  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • Home
  • Feature
  • भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव जी का पत्रकारों के साथ “एक मुलाकात – एक संवाद”
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव जी का पत्रकारों के साथ “एक मुलाकात – एक संवाद”

Abhinesh Pandey January 19, 2025

 

*रायपुर।* भारतीय जनता पार्टी के नवनिर्वाचित प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंहदेव ने रविवार को राजधानी के प्रिंट व इलेक्ट्रॉनिक मीडिया और सोशल मीडिया के पत्रकारों के साथ “एक मुलाकात – एक संवाद” के तहत सौजन्य भेंट की।

एकात्म परिसर स्थित भाजपा कार्यालय में भारी संख्या में उपस्थित पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के वैश्विक लोकप्रियता अर्जित मासिक प्रसारण “मन की बात” की 118वीं कड़ी सुनने के बाद श्री देव ने पत्रकारों के साथ अनौपचारिक चर्चा की।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष श्री देव ने इस मौके पर पिछले एक वर्ष के दायित्व-काल में लोकसभा चुनाव, रायपुर दक्षिण उपचुनाव में भाजपा को मिली सफलता का श्रेय पार्टी के राष्ट्रीय नेतृत्व के कुशल मार्गदर्शन व रणनीतिक संचालन के साथ ही मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, उनकी सरकार, पार्टी के पदाधिकारियों, सांसदों-विधायकों, जनप्रतिनिधियों व कार्यकर्ताओं के अनथक परिश्रम को देते हुए मीडिया जगत के सहयोग के लिए आभार माना। श्री देव ने विगत सितम्बर से शुरू हुए संगठन महापर्व के तहत सदस्यता अभियान से लेकर बूथ, मंडल, जिला के बाद प्रदेश इकाई के संगठन चुनावों के निर्विघ्न व सर्वप्रथम पूर्ण होने का चर्चा भी की। श्री देव ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता आधारित संगठन है और यहाँ 1 जनवरी से लेकर 31 दिसम्बर तक सतत संगठनात्मक कार्यक्रम चलते रहते हैं। वर्तमान में पार्टी द्वारा चलाए जा रहे “संविधान गौरव अभियान” और आगामी दिनों में शुरू होने वाले “पूर्व प्रधानमंत्री भारतरत्न श्रद्देय अटलबिहारी वाजपेयी जन्म शताब्दी वर्ष” का जिक्र भी श्री देव ने किया और कहा कि आगामी निकट भविष्य में होने जा रहे नगरीय निकाय और त्रि-स्तरीय पंचायत चुनावों में भी पार्टी “पंचायत से पार्लियामेंट तक” का लक्ष्य लेकर जनता के बीच जाएगी और प्रधानमंत्री श्री मोदी की केंद्र सरकार और मुख्यमंत्री श्री साय की प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी नीतियों, योजनाओं व उपलब्धियों से जन-जन को अवगत कराएगी। श्री देव ने विश्वास व्यक्त किया कि प्रदेश की जनता-जनार्दन का वही अटूट विश्वास हम फिर अर्जित करेंगे, जो पिछले विधानसभा, लोकसभा और रायपुर दक्षिण उपचुनाव में भाजपा के प्रति व्यक्त हुआ है।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष श्री देव ने इस अवसर पर पत्रकारों के गैर राजनीतिक सवालों के रोचक जवाब देते हुए अपने छात्र संघ अध्यक्ष से लेकर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष तक की जीवन यात्रा के अनछुए पहलुओं का जिक्र किया। अनौपचारिक वातावरण में चली इस चर्चा में अनेक बार हँसी के ठहाके भी गूंजे। श्री देव ने सवालों के जवाब देते हुए भाजपा की केंद्र व प्रदेश सरकारों के विकास कार्यों का बार-बार उल्लेख करते हुए बस्तर में लौट रही शांति और पर्यटन की सतत बढ़ रही संभावनाओं पर भी विस्तार से चर्चा की। श्री देव ने मीडिया जगत से अनौपचारिक चर्चा के इस क्रम को नियमित करने का भरोसा भी दिया। इस दौरान भाजपा प्रदेश महामंत्री संजय श्रीवास्तव, मध्यप्रदेश के भाजपा विधायक अभिलाष पांडेय, भाजपा प्रदेश मीडिया प्रभारी अमित चिमनानी व सह प्रभारी अनुराग अग्रवाल,भाजपा रायपुर (शहर) जिला अध्यक्ष रमेश ठाकुर,रायपुर जिला (शहर) महामंत्री सत्यम दुवा, भाजपा प्रदेश प्रवक्ता केदारनाथ गुप्ता, मुकेश शर्मा, अमरजीत छाबड़ा, पैनलिस्ट सुनील चौधरी, तौकीर रजा, डॉ. किरण बघेल, कृतिका जैन आदि उपस्थित रहे।

–

Post navigation

Previous आचार सहिंता लगाकर बच्चों के भविष्य से सरकार ना करे खिलवाड़ -गोपाल साहूAAP
Next मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में आयोजित कैबिनेट की बैठक में अनेक महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए – 

Related Stories

पत्रकार लोकतंत्र के सच्चे सेनानी, समाज को दिशा देने में उनकी भूमिका महत्वपूर्ण : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

पत्रकार लोकतंत्र के सच्चे सेनानी, समाज को दिशा देने में उनकी भूमिका महत्वपूर्ण : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

May 30, 2026
हज कमेटी अध्यक्ष ने दी मुख्यमंत्री श्री साय को ईदुल अज़हा की बधाई 
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

हज कमेटी अध्यक्ष ने दी मुख्यमंत्री श्री साय को ईदुल अज़हा की बधाई 

May 29, 2026
मुख्यमंत्री ने स्वातंत्र्यवीर विनायक दामोदर सावरकर की जयंती पर उन्हें किया नमन
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

मुख्यमंत्री ने स्वातंत्र्यवीर विनायक दामोदर सावरकर की जयंती पर उन्हें किया नमन

May 28, 2026

Recent Posts

  • पत्रकार लोकतंत्र के सच्चे सेनानी, समाज को दिशा देने में उनकी भूमिका महत्वपूर्ण : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय
  • हज कमेटी अध्यक्ष ने दी मुख्यमंत्री श्री साय को ईदुल अज़हा की बधाई 
  • मुख्यमंत्री ने स्वातंत्र्यवीर विनायक दामोदर सावरकर की जयंती पर उन्हें किया नमन
  • श्रमिकों के बच्चों के लिए डॉक्टर बनने का सुनहरा मौका- ESIC मेडिकल कॉलेजों में 700 सीटें आरक्षित
  • 20 लाख मासूम बच्चों की जिंदगी से खिलवाड़ कर रही सरकार – अभिषेक मिश्रा, कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष, आप

You may have missed

पत्रकार लोकतंत्र के सच्चे सेनानी, समाज को दिशा देने में उनकी भूमिका महत्वपूर्ण : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

पत्रकार लोकतंत्र के सच्चे सेनानी, समाज को दिशा देने में उनकी भूमिका महत्वपूर्ण : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

May 30, 2026
हज कमेटी अध्यक्ष ने दी मुख्यमंत्री श्री साय को ईदुल अज़हा की बधाई 
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

हज कमेटी अध्यक्ष ने दी मुख्यमंत्री श्री साय को ईदुल अज़हा की बधाई 

May 29, 2026
मुख्यमंत्री ने स्वातंत्र्यवीर विनायक दामोदर सावरकर की जयंती पर उन्हें किया नमन
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

मुख्यमंत्री ने स्वातंत्र्यवीर विनायक दामोदर सावरकर की जयंती पर उन्हें किया नमन

May 28, 2026
श्रमिकों के बच्चों के लिए डॉक्टर बनने का सुनहरा मौका- ESIC मेडिकल कॉलेजों में 700 सीटें आरक्षित
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

श्रमिकों के बच्चों के लिए डॉक्टर बनने का सुनहरा मौका- ESIC मेडिकल कॉलेजों में 700 सीटें आरक्षित

May 28, 2026

Editor: Abhinesh Pandey
Contact: +91 97700 80071
Mail: abhi80071@gmail.com

Disclaimer: साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी . समय रथ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। समय रथ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, समय रथ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. न्यूज़ वेबसाइट में ली गई कुछ फोटो इन्टरनेट से ली जाती है जिनमे किसी कापीराइट के उल्लंघन की मंशा नहीं है सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा.
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright © All rights reserved. | DarkNews by AF themes.