Skip to content
Samay Rath

Samay Rath

News portal of Chhattisgarh

  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • Home
  • Feature
  • एक वर्ष में हमने साबित किया मोदी की गारंटी मतलब,गारंटी पूरे होने की गारंटी : साय
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

एक वर्ष में हमने साबित किया मोदी की गारंटी मतलब,गारंटी पूरे होने की गारंटी : साय

Abhinesh Pandey January 17, 2025

 

*छत्तीसगढ़ के संगठन के कार्यों की दिल्ली में भी प्रशंसा,किरण देव जी के कार्यालय में शानदार कार्य हुआ:विष्णु देव साय*

रायपुर।

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने अपने संबोधन में कहा कि प्रदेश अध्यक्ष के रूप में निर्वाचित श्री किरण देव का एक लंबा अनुभव संगठन में और जनप्रतिनिधि के रूप में काम करने का रहा है। श्री देव एक कुशल संगठनकर्ता हैं और उनके नेतृत्व में हम लोगों ने लोकसभा चुनाव भी शानदार तरीके से जीता है। रायपुर दक्षिण विधानसभा का उपचुनाव भी ऐतिहासिक मतों से जीते हैं। यह जो संगठन पर्व मना रहे हैं, सदस्यता अभियान में भी छत्तीसगढ़ प्रदेश ने रिकॉर्ड कायम किया है। इसकी तारीफ केंद्र में भी हुई है, इन सबका श्रेय प्रदेश अध्यक्ष किरण देव के नेतृत्व को जाता है। उनकी नेतृत्व क्षमता के कारण पूरे छत्तीसगढ़ में भारतीय जनता पार्टी मजबूत है। श्री साय ने विश्वास व्यक्त किया कि श्री देव पार्टी को और मजबूत करेंगे और जहां भारतीय जनता पार्टी झंडा फहराना बच गया है, वहां भी झंडा फहराकर आने वाले वर्षों में उनके नेतृत्व में छत्तीसगढ़ को भाजपा का अभेद्य गढ़ बनाना है।

 

मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि संगठन महापर्व में जो लक्ष्य केंद्रीय नेतृत्व द्वारा सदस्यता अभियान के लिए दिया गया, उसे पूरा करते हुए 60 लाख सदस्य बनाने का काम भाजपा संगठन ने किया। सभी कार्यकर्ताओं ने मेहनत और कठोर परिश्रम करके लक्ष्य का पूरा किया। पिछले समय हमारे 30 हजार सक्रिय सदस्य थे, जिसे बढ़ाकर हमने 71 हजार सक्रिय सदस्य बनाए हैं।

 

मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि आज छत्तीसगढ़ में सभी कार्यकर्ताओं की मेहनत से सरकार बनी है। पिछले महीने हमने 13 दिसंबर को सरकार के 1 साल पूरा होने पर जनादेश पर्व मनाया है। एक साल के अल्पकाल में मोदी की गारंटी में किए गए वादों को पूरा करने में हम सफल हुए हैं। जितने बड़े-बड़े काम थे, चाहे वह प्रधानमंत्री आवास हो, चाहे किसानों से किया हुआ वादा हो, 70 लाख से अधिक माता-बहनों को महतारी वंदन योजना का में प्रतिमाह 1000 रु. देने का काम कर रहे हैं। रामलला दर्शन योजना के माध्यम से 20 हजार से अधिक लोगों ने अयोध्या में भगवान श्री रामलला का दर्शन किया है। श्री साय ने कहा कि प्रदेश में सुशासन स्थापित करने का काम भी हम तेजी से कर रहे हैं। हमने एक वर्ष में साबित किया मोदी की गारंटी मतलब गारंटी के पूरा होने की गारंटी ,आगे भी लगातार गारंटी पूरा करना का कार्य करते रहेंगे। पिछली सरकार में अनेक भ्रष्टाचार हुए हैं। आज वे भ्रष्टाचारी 1 साल से अधिक समय से जेल के अंदर हैं और उन्हें जमानत भी नहीं मिल पा रही है। जेल जाने का सिलसिला लगातार जारी है। मोदी की गारंटी और सुशासन का वादा हम लोगों ने जो किया था उसे पूरा कर पाने में हमने सफलता हासिल की है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सबका साथ सबका विकास सबका विश्वास और सब का प्रयास को मूल मंत्र मानते हुए हम गांव, गरीब, किसान, मजदूर, सबके लिए काम कर रहे हैं। इन कार्यों को आपके गांव-गांव तक पहुँचाना है और जो भी पात्र व्यक्ति हैं, उनको इन योजनाओं का लाभ दिलाने की जिम्मेदारी आप सभी कार्यकर्तों की है।

Post navigation

Previous कार्डियोलॉजिकल सोसाइटी ऑफ़ इंडिया छत्तीसगढ़ की 5th वार्षिक कार्यशाला १८ और १९ जनवरी को
Next बधिर अध्ययन दल समारोह ; रायपुर वेलफेयर एसोसिएशन ऑफ द डेफ ने बधिर समुदाय के लिए एक आनंदमयी अध्ययन कार्यक्रम का आयोजन किया 

Related Stories

भाजपा की सरकार के किसान हितैषी निर्णयों ने ख़ुशहाली का एक नया अध्याय रचा है – रामविचार नेताम
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

भाजपा की सरकार के किसान हितैषी निर्णयों ने ख़ुशहाली का एक नया अध्याय रचा है – रामविचार नेताम

October 28, 2026
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से भारतीय वायु सेना की सारंग हेलीकॉप्टर डिस्प्ले टीम ने की सौजन्य मुलाकात
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से भारतीय वायु सेना की सारंग हेलीकॉप्टर डिस्प्ले टीम ने की सौजन्य मुलाकात

October 28, 2026
हर बच्चे का बचपन, हम सबकी जिम्मेदारी
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

हर बच्चे का बचपन, हम सबकी जिम्मेदारी

October 28, 2026

R. O. NO. 14099 /99

Samvad Advertisement
×

Recent Posts

  • भाजपा की सरकार के किसान हितैषी निर्णयों ने ख़ुशहाली का एक नया अध्याय रचा है – रामविचार नेताम
  • मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से भारतीय वायु सेना की सारंग हेलीकॉप्टर डिस्प्ले टीम ने की सौजन्य मुलाकात
  • हर बच्चे का बचपन, हम सबकी जिम्मेदारी
  • करम परब हमारी समृद्ध जनजातीय संस्कृति और पूर्वजों की अमूल्य धरोहर, इसका संरक्षण एवं संवर्धन हम सभी का नैतिक दायित्व : मुख्यमंत्री श्री साय
  • MATS विश्वविद्यालय में खनन सुरक्षा एवं रिमोट सेंसिंग तकनीक पर एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन

You may have missed

भाजपा की सरकार के किसान हितैषी निर्णयों ने ख़ुशहाली का एक नया अध्याय रचा है – रामविचार नेताम
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

भाजपा की सरकार के किसान हितैषी निर्णयों ने ख़ुशहाली का एक नया अध्याय रचा है – रामविचार नेताम

October 28, 2026
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से भारतीय वायु सेना की सारंग हेलीकॉप्टर डिस्प्ले टीम ने की सौजन्य मुलाकात
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से भारतीय वायु सेना की सारंग हेलीकॉप्टर डिस्प्ले टीम ने की सौजन्य मुलाकात

October 28, 2026
हर बच्चे का बचपन, हम सबकी जिम्मेदारी
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

हर बच्चे का बचपन, हम सबकी जिम्मेदारी

October 28, 2026
करम परब हमारी समृद्ध जनजातीय संस्कृति और पूर्वजों की अमूल्य धरोहर, इसका संरक्षण एवं संवर्धन हम सभी का नैतिक दायित्व : मुख्यमंत्री श्री साय
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

करम परब हमारी समृद्ध जनजातीय संस्कृति और पूर्वजों की अमूल्य धरोहर, इसका संरक्षण एवं संवर्धन हम सभी का नैतिक दायित्व : मुख्यमंत्री श्री साय

October 28, 2026

Editor: Abhinesh Pandey
Contact: +91 97700 80071
Mail: abhi80071@gmail.com

Disclaimer: साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी . समय रथ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। समय रथ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, समय रथ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. न्यूज़ वेबसाइट में ली गई कुछ फोटो इन्टरनेट से ली जाती है जिनमे किसी कापीराइट के उल्लंघन की मंशा नहीं है सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा.
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright © All rights reserved. | DarkNews by AF themes.