Skip to content
Samay Rath

Samay Rath

News portal of Chhattisgarh

  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • Home
  • Feature
  • छत्तीसगढ़ी फिल्म डोली लेके आजा की टीम ने लिया रायगढ़ के मौनी बाबा का आशीर्वाद
  • Feature
  • छत्तीसगढ़
  • मनोरंजन

छत्तीसगढ़ी फिल्म डोली लेके आजा की टीम ने लिया रायगढ़ के मौनी बाबा का आशीर्वाद

Abhinesh Pandey January 14, 2025

राजश्री म्यूजिक और महेंद्र फिल्म प्रोडक्शन की प्रस्तुति

रायपुर। राजश्री म्यूजिक और महेन्द्र फिल्म प्रोडक्षन के बैनर तले निर्मित छत्तीसगढ़ी फिल्म डोली लेके आजा 17 जनवरी को पूरे छत्तीसगढ़ के सिनेमा में रिलीज हो रही है। इससे पहले फिल्म की पूरी टीम रायगढ़ पहुंची, जहां सभी ने रायगढ़ जिले के एक गांव में विगत 22 साल से अधिक मौनव्रत धारण किए एक ही स्थान पर बैठे मौनी बाबा से आशीर्वाद लिया। फिल्म प्रदर्शन से होने वाली कमाई में गरीब वर्गों के लिए हाॅस्पिटल खोले जाने के लक्ष्य के साथ, इस फिल्म का जन-जन से मिलकर प्रचार-प्रसार किया जा रहा है। फिल्म डोली लेके आजा के कलाकार भी फिल्म के निर्माता महेन्द्र महेश्वर और सहनिर्माता, लेखक-निर्देशक अरविन्द कुर्रे के इस पुनीत उद्देश्य केे प्रति समर्पित हैं। फिल्म की पूरी टीम ने मौनी बाबा के दर्शन कर इस लक्ष्य की पूर्ति के लिएआशीर्वाद लिया। फिल्म डोली लेके आजा फूल इंटरटेनमेंट मर्डर मिस्ट्री, हाॅरर कम सस्पेंस, काॅमेडी, पारिवारिक फिल्म है। जिसमें सीजी मूवी में पारंपरिकता के मिले-जुले डोज के साथ शानदार गीत और संगीत है, जिसमें किशन सेन और मंजिमा सांडिल्य की मुख्य भूमिका है। सकारात्मक संदेश और जनजागरूकता से परिपूर्ण निर्मित इस फिल्म के आधार स्तंभ महेन्द्र महेश्वर और अरविन्द कुर्रे समाजहित के कार्यों से जुड़े रहे हैं और जनसेवा के कार्यों में अग्रणी भूमिका निभाते आ रहे हैं। अव वे अपनी इस डेब्यू फिल्म रीलिज की तैयारी के साथ इससे होने वाले इनकम को गरीबों के लिए सर्वसुविधायुक्त हाॅस्पिटल खोलने में लगाने वाले हैं। जिसकी चर्चा छाॅलीवुड सहित सभी समाज में चहुंओर हो रहा है और उन्हें इसके लिए लगातार साधुवाद मिल रहा है।

Advertisement
Advertisement 1 Advertisement 2 Advertisement 3 Advertisement 4 Advertisement 5 Advertisement 6 Advertisement 7 Advertisement 8 Advertisement 9 Advertisement 10 Advertisement 11 Advertisement 12

फिल्म केकलाकारों में

इस फिल्म में छत्तीसगढ़ फिल्म इंडस्ट्री के नामचीन कलाकारों ने काम किया है, जिनमें किशन सेन, मंजिमा सांड्ल्यि, पुष्पेंद्र सिंह ठाकुर, हिंसा सहारे, उपासना वैष्णव, उर्वशी साहू, संतोष निषाद, बोचकू, सलीम अंसारी, अंजलि ठाकुर, संगीता निषाद, अर्जुन परमार, अज्जू चैहान, मक्कू माही, आर मास्टर काॅमेडी किंग, सहित उड़ीसा कालाहांडी के कटप्पा नाम से मषहूर कलाकार ने काम किया है। सपोर्टिग कलाकारों में छत्तीसगढ़ के मषहूर यू-ट्यूबरों में राकेश मनहर, पुष्पेंद्र मनहर, आर्या बाॅस, अनुज बघेल, किशन उरांव आदि का काॅमेडी तड़का भी फिल्म में देखने को मिलेगा।

Post navigation

Previous यादव ठेठवार समाज रायपुर महानगर की युवक युवती परिचय सम्मलेन में शामिल हुए पूर्व मंत्री एवं पश्चिम विधायक राजेश मूणत
Next दिव्यांग बच्चों के साथ रोटरी क्लब ऑफ़ रायपुर एलिगेंस ने मकर संक्रांति उत्सव मनाया

Related Stories

जामबहार में बनेगा 3.40 करोड़ की लागत से नया सबस्टेशन
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

जामबहार में बनेगा 3.40 करोड़ की लागत से नया सबस्टेशन

September 1, 2026
मुख्य सचिव ने ई-ऑफिस एवं समयबद्ध उपस्थिति में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए अधिकारी कर्मचारी को किया सम्मानित
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

मुख्य सचिव ने ई-ऑफिस एवं समयबद्ध उपस्थिति में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए अधिकारी कर्मचारी को किया सम्मानित

September 1, 2026
ग्रामोद्योग विभाग के अधिकारियों ने तकनीकी वस्त्र मिशन के संबंध में दिया प्रस्तुतिकरण
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

ग्रामोद्योग विभाग के अधिकारियों ने तकनीकी वस्त्र मिशन के संबंध में दिया प्रस्तुतिकरण

September 1, 2026

R.O. No. 13910/215

Samvad Advertisement
×

Recent Posts

  • जामबहार में बनेगा 3.40 करोड़ की लागत से नया सबस्टेशन
  • मुख्य सचिव ने ई-ऑफिस एवं समयबद्ध उपस्थिति में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए अधिकारी कर्मचारी को किया सम्मानित
  • ग्रामोद्योग विभाग के अधिकारियों ने तकनीकी वस्त्र मिशन के संबंध में दिया प्रस्तुतिकरण
  • सैनिक स्कूल अंबिकापुर का 18वां स्थापना दिवस समारोह गरिमामय वातावरण में संपन्न
  • राष्ट्रपति से भेंट कर लौटे प्रतिभावान विद्यार्थियों ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से की सौजन्य मुलाकात

You may have missed

जामबहार में बनेगा 3.40 करोड़ की लागत से नया सबस्टेशन
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

जामबहार में बनेगा 3.40 करोड़ की लागत से नया सबस्टेशन

September 1, 2026
मुख्य सचिव ने ई-ऑफिस एवं समयबद्ध उपस्थिति में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए अधिकारी कर्मचारी को किया सम्मानित
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

मुख्य सचिव ने ई-ऑफिस एवं समयबद्ध उपस्थिति में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए अधिकारी कर्मचारी को किया सम्मानित

September 1, 2026
ग्रामोद्योग विभाग के अधिकारियों ने तकनीकी वस्त्र मिशन के संबंध में दिया प्रस्तुतिकरण
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

ग्रामोद्योग विभाग के अधिकारियों ने तकनीकी वस्त्र मिशन के संबंध में दिया प्रस्तुतिकरण

September 1, 2026
सैनिक स्कूल अंबिकापुर का 18वां स्थापना दिवस समारोह गरिमामय वातावरण में संपन्न
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

सैनिक स्कूल अंबिकापुर का 18वां स्थापना दिवस समारोह गरिमामय वातावरण में संपन्न

September 1, 2026

Editor: Abhinesh Pandey
Contact: +91 97700 80071
Mail: abhi80071@gmail.com

Disclaimer: साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी . समय रथ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। समय रथ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, समय रथ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. न्यूज़ वेबसाइट में ली गई कुछ फोटो इन्टरनेट से ली जाती है जिनमे किसी कापीराइट के उल्लंघन की मंशा नहीं है सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा.
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright © All rights reserved. | DarkNews by AF themes.