Skip to content
Samay Rath

Samay Rath

News portal of Chhattisgarh

  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • Home
  • Feature
  • रोटरी क्लब ग्रेटर रायपुर एवं ग्रीन संरक्षणम पीपुल फाउंडेशन द्वारा खल्लारी मंदिर में दो दिवसीय स्वच्छता अभियान एवं निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का सफल आयोजन संपन्न
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

रोटरी क्लब ग्रेटर रायपुर एवं ग्रीन संरक्षणम पीपुल फाउंडेशन द्वारा खल्लारी मंदिर में दो दिवसीय स्वच्छता अभियान एवं निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का सफल आयोजन संपन्न

Abhinesh Pandey January 13, 2025

रायपुर, समय रथ।

रोटरी क्लब ग्रेटर रायपुर और ग्रीन संरक्षरम पीपल फाउंडेशन के संयुक्त तत्वावधान में 11-12 जनवरी 2025 को खल्लारी माता मंदिर और उसके आसपास के पहाड़ों पर आयोजित दो दिवसीय सफाई और जागरूकता अभियान का समापन सफलता के साथ हुआ। इस अभियान में 60 से अधिक स्वयंसेवकों ने अपनी सक्रिय भागीदारी दी और श्रमदान करते हुए लगभग 550 कचरा बैग एकत्रित किए।

Advertisement
Advertisement 1 Advertisement 2 Advertisement 3 Advertisement 4 Advertisement 5 Advertisement 6 Advertisement 7 Advertisement 8 Advertisement 9 Advertisement 10 Advertisement 11 Advertisement 12

यह सफाई अभियान न केवल मंदिर परिसर की स्वच्छता को बढ़ावा देने का प्रयास था, बल्कि इसके माध्यम से पर्यावरण संरक्षण और स्वच्छता के प्रति जागरूकता फैलाने का उद्देश्य भी पूरा किया गया।

साथ ही रोटरी क्लब ऑफ़ रायपुर ग्रेटर द्वारा 12 जनवरी 2025 को मंदिर परिसर स्थित मंगल भवन में सीता मेमोरियल डेंटल क्लिनिक एवं एम.जी.एम हॉस्पिटल के साथ मिल कर निःशुल्क दंत चिकित्सा व नेत्र जांच शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में बड़ी संख्या में ग्रामीणों व श्रद्धालुओं ने स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ उठाया।

रोटरी क्लब रायपुर ग्रेटर के अध्यक्ष डॉ पंकज चोपड़ा ने इस अभियान को करने का उद्देश्य बताते हुए रोटरी के किए गए सामाजिक कार्यो को बताया और युवाओ से ऐसे अभियानों में अधिक से अधिक भागीदारी सुनिश्चित करने का आह्वान किया।

मुख्य अथिति पूर्व सांसद श्री चुन्नी लाल साहू ने अभियान करने के लिए दोनों संस्थाओं का आभार व्यक्त किया साथ ही रोटरी क्लब ऑफ़ रायपुर ग्रेटर से खल्लारी में और अधिक कार्यो की उम्मीद जाहिर की।

खल्लारी माता मंदिर समिति ने इस सराहनीय पहल के लिए रोटरी क्लब ग्रेटर रायपुर और ग्रीन संरक्षरम पीपल फाउंडेशन का हार्दिक स्वागत किया और उनके प्रति आभार प्रकट किया। समिति ने इस प्रकार के आयोजनों को मंदिर परिसर के लिए अत्यंत महत्त्वपूर्ण बताते हुए भविष्य में भी इस प्रकार की गतिविधियों को समर्थन देने की प्रतिबद्धता व्यक्त की।

रोटरी क्लब ग्रेटर रायपुर द्वारा मंदिर समिति को 1 वॉटर कूलर, डस्टबीन एवं अन्य जरूरत की सामग्री प्रदान की गई। साथ ही मंदिर परिसर की पानी टंकिया भी साफ़ की गईं।

समापन समारोह में महासमुंद के पूर्व सांसद श्री चुन्नीलाल साहू, रोटरी क्लब ग्रेटर के संरक्षक श्री एस. के. अग्रवाल, रोटरी क्लब ग्रेटर के सचिव श्री अंकित जलन, डॉ जितेंद्र सराफ, रितेश जिंदल, अजय तिवारी, खल्लारी माता मंदिर समिति के अध्यक्ष श्री विनोद कुमार त्रिवेदी, कोषाध्यक्ष श्री सुरेश कुमार चंद्राकर, ग्रीन संरक्षरम पीपल फाउंडेशन के अध्यक्ष श्री दया बाकरे, साथी श्री शशिकांत गुप्ता, श्री आशुतोष यादव, लक्ष्य फाउंडेशन के श्री पवन वर्मा, एसोसिएशन ऑफ़ डेमोक्रेटिक ह्यूमन राइट्स के प्रदेश अध्यक्ष नितिन बरमेचा और रोटरी क्लब के अनेक सदस्य अन्य स्वयंसेवक उपस्थित रहे।

मंच संचालन युवा समाज सेवी नितिन जैन ने किया।

समापन के अंत में स्वयंसेवकों को उनके योगदान के लिए प्रमाणपत्र वितरित किए गए।

Post navigation

Previous युवा अपनी ऊर्जा, साहस और आत्मविश्वास से समाज के विकास में दें योगदान – अरुण साव
Next फ़ेलोशिप पूरी कर अमेरिका से लौटे डॉ. वरुण शर्मा एमएमआई नारायणा हॉस्पिटल, रायपुर में ही दे रहे हैं सेवाएं

Related Stories

Bijapur Eklavya School Misconduct Complaint: Chief Minister Shri Vishnu Deo Sai takes cognizance, orders collector to take action
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

Bijapur Eklavya School Misconduct Complaint: Chief Minister Shri Vishnu Deo Sai takes cognizance, orders collector to take action

September 13, 2026
मैट्स यूनिवर्सिटी में ‘विकसित भारत’ विषय पर वैज्ञानिक विशेषज्ञ व्याख्यान…
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

मैट्स यूनिवर्सिटी में ‘विकसित भारत’ विषय पर वैज्ञानिक विशेषज्ञ व्याख्यान…

September 12, 2026
Chhattisgarh extends PMAY (Urban) eligibility cut-off date from 2015 to 2024
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

Chhattisgarh extends PMAY (Urban) eligibility cut-off date from 2015 to 2024

September 12, 2026

R.O. No. 13910/215

Samvad Advertisement
×

Recent Posts

  • Bijapur Eklavya School Misconduct Complaint: Chief Minister Shri Vishnu Deo Sai takes cognizance, orders collector to take action
  • मैट्स यूनिवर्सिटी में ‘विकसित भारत’ विषय पर वैज्ञानिक विशेषज्ञ व्याख्यान…
  • Chhattisgarh extends PMAY (Urban) eligibility cut-off date from 2015 to 2024
  • साइबर अपराध के खिलाफ जन-जागरूकता को नई गति, उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने किया ‘साइबर संकल्प’ का शुभारंभ
  • राडा की वार्षिक आम बैठक भव्य रूप से संपन्न

You may have missed

Bijapur Eklavya School Misconduct Complaint: Chief Minister Shri Vishnu Deo Sai takes cognizance, orders collector to take action
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

Bijapur Eklavya School Misconduct Complaint: Chief Minister Shri Vishnu Deo Sai takes cognizance, orders collector to take action

September 13, 2026
मैट्स यूनिवर्सिटी में ‘विकसित भारत’ विषय पर वैज्ञानिक विशेषज्ञ व्याख्यान…
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

मैट्स यूनिवर्सिटी में ‘विकसित भारत’ विषय पर वैज्ञानिक विशेषज्ञ व्याख्यान…

September 12, 2026
Chhattisgarh extends PMAY (Urban) eligibility cut-off date from 2015 to 2024
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

Chhattisgarh extends PMAY (Urban) eligibility cut-off date from 2015 to 2024

September 12, 2026
साइबर अपराध के खिलाफ जन-जागरूकता को नई गति, उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने किया ‘साइबर संकल्प’ का शुभारंभ
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

साइबर अपराध के खिलाफ जन-जागरूकता को नई गति, उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने किया ‘साइबर संकल्प’ का शुभारंभ

September 12, 2026

Editor: Abhinesh Pandey
Contact: +91 97700 80071
Mail: abhi80071@gmail.com

Disclaimer: साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी . समय रथ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। समय रथ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, समय रथ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. न्यूज़ वेबसाइट में ली गई कुछ फोटो इन्टरनेट से ली जाती है जिनमे किसी कापीराइट के उल्लंघन की मंशा नहीं है सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा.
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright © All rights reserved. | DarkNews by AF themes.