Skip to content
Samay Rath

Samay Rath

News portal of Chhattisgarh

  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रविभवन में विजलेंस टीम की दबिश, दो लाख के नकली एप्पल मोबाइल और एसेसरीज जप्त
  • छत्तीसगढ़

रविभवन में विजलेंस टीम की दबिश, दो लाख के नकली एप्पल मोबाइल और एसेसरीज जप्त

Abhinesh Pandey February 24, 2022

रायपुर। महंगे से महंगा मोबाइल और उसके पाट्स चाहिए तो राज्य के सबसे बड़े मोबाइल शॉप रविभवन पहुंच जाहिए लेकिन यहां कुछ दुकानदार नकली मोबाइल व एसेसरीज भी बेचते हैं उनसे जरा बचके रहिए क्योंकि इससे आपको नुकसान भी हो सकता हैं। इन्हीं शिकायतों के बाद एप्पल कंपनी की रविभवन के तीन मोबाइल दुकानों जय मोबाइल एसेसरी, एसकेआर मोबाइल और मोबाइल पावर नाम की दुकानों पर विजलेंस की टीम ने गोलबाजार पुलिस के साथ मिलकर दबिश दी। जहां भारी मात्रा में एप्पल कंपनी के नकली एयरपोडस, मोबाइल कवर समेत नकली सामान मिले जिसे विजलेंस टीम ने जप्त कर लिया। नकली सामान की कीमत करीब दो लाख रुपये आंकी गई है। दुकान संचालक नितेश खत्री और रितेश कुमार अंदानी समेत विनय कृष्णानी के खिलाफ कापीराइट एक्ट के तहत गोलबाजार पुलिस ने मामला दर्ज किया गया।
रविभवन के तीनों दुकानों पर नकली एप्पल के मोबाइल और एसेसरीज बेचने की सूचना एप्पल कंपनी की विजलेंस टीम को मिली थी। सूचना के आधार पर कंपनी के अधिकारी सामान्य ग्राहक बनकर पहले इन दुकानदारों से कंपनी की मोबाइल, आइपैड आदि खरीदने के लिए पहुंचे थे। दुकानदारों को जरा सा भी भनक नहीं लगा कि विजलेंस के अधिकारी उनके दुकान पर आए हैं। दुकानदार से सामानों को खरीदने का मोलभाव करने के बाद दूसरे दुकान पर गए वहां भी यही तरीका अपनाया, कुछ अधिकारी तीसरे दुकान पर भी खरीदारी करने गए थे। पुष्टि होने के बाद इन दुकानदारों पर कार्रवाई की गई।
उल्लेखनीय हैं कि तीन महीने पहले भी रविभवन में एप्पल कंपनी के विजलेंस अधिकारियों ने दबिश दी थी। उस समय भी दुकानदार के दुकान और गोदाम से काफी मात्रा में एप्पल के मोबाइल और एसेसरीज जब्त किए गए थे। कंपनी के असली होलसेल विक्रेता के पास से कम मात्रा में सामानों की खरीदारी होने पर जांच की गई।

Advertisement
Advertisement 1 Advertisement 2 Advertisement 3 Advertisement 4 Advertisement 5 Advertisement 6 Advertisement 7 Advertisement 8 Advertisement 9 Advertisement 10 Advertisement 11 Advertisement 12

Post navigation

Previous लालबहादुर शास्त्री के पोते विभाकर शास्त्री एवं केंद्रीय पर्यवेक्षक रेखचंद जैन ने प्रयागराज में ली कायस्थ समाज की बैठक
Next मैट्स और टाटा मोटर्स के बीच एमओयू विद्यार्थियों को प्रशिक्षण के साथ मिलेगा सेवा का अवसर

Related Stories

मुख्य सचिव ने विभागों में रिक्त पदों और भर्तियों की स्थिति की ली उच्च स्तरीय बैठक
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

मुख्य सचिव ने विभागों में रिक्त पदों और भर्तियों की स्थिति की ली उच्च स्तरीय बैठक

September 3, 2026
विलुप्त हो रहे लोक वाद्ययंत्रों को मिला नया जीवन
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

विलुप्त हो रहे लोक वाद्ययंत्रों को मिला नया जीवन

September 3, 2026
जब दिल की धड़कन बनी वैश्विक संवाद की आवाज़, कलिंगा यूनिवर्सिटी में बच्चों के हृदय स्वास्थ्य पर हुई महत्वपूर्ण चर्चा
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

जब दिल की धड़कन बनी वैश्विक संवाद की आवाज़, कलिंगा यूनिवर्सिटी में बच्चों के हृदय स्वास्थ्य पर हुई महत्वपूर्ण चर्चा

September 3, 2026

R.O. No. 13910/215

Samvad Advertisement
×

Recent Posts

  • मुख्य सचिव ने विभागों में रिक्त पदों और भर्तियों की स्थिति की ली उच्च स्तरीय बैठक
  • विलुप्त हो रहे लोक वाद्ययंत्रों को मिला नया जीवन
  • जब दिल की धड़कन बनी वैश्विक संवाद की आवाज़, कलिंगा यूनिवर्सिटी में बच्चों के हृदय स्वास्थ्य पर हुई महत्वपूर्ण चर्चा
  • साइबर अपराधों से बचाव के लिए डिजिटल युग में जागरूकता और सतर्कता अत्यंत आवश्यक- मंत्री रामविचार नेताम
  • गृह निर्माण मंडल की आवासीय योजनाओं में चलेगा ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान

You may have missed

मुख्य सचिव ने विभागों में रिक्त पदों और भर्तियों की स्थिति की ली उच्च स्तरीय बैठक
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

मुख्य सचिव ने विभागों में रिक्त पदों और भर्तियों की स्थिति की ली उच्च स्तरीय बैठक

September 3, 2026
विलुप्त हो रहे लोक वाद्ययंत्रों को मिला नया जीवन
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

विलुप्त हो रहे लोक वाद्ययंत्रों को मिला नया जीवन

September 3, 2026
जब दिल की धड़कन बनी वैश्विक संवाद की आवाज़, कलिंगा यूनिवर्सिटी में बच्चों के हृदय स्वास्थ्य पर हुई महत्वपूर्ण चर्चा
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

जब दिल की धड़कन बनी वैश्विक संवाद की आवाज़, कलिंगा यूनिवर्सिटी में बच्चों के हृदय स्वास्थ्य पर हुई महत्वपूर्ण चर्चा

September 3, 2026
साइबर अपराधों से बचाव के लिए डिजिटल युग में जागरूकता और सतर्कता अत्यंत आवश्यक- मंत्री रामविचार नेताम
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

साइबर अपराधों से बचाव के लिए डिजिटल युग में जागरूकता और सतर्कता अत्यंत आवश्यक- मंत्री रामविचार नेताम

September 3, 2026

Editor: Abhinesh Pandey
Contact: +91 97700 80071
Mail: abhi80071@gmail.com

Disclaimer: साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी . समय रथ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। समय रथ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, समय रथ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. न्यूज़ वेबसाइट में ली गई कुछ फोटो इन्टरनेट से ली जाती है जिनमे किसी कापीराइट के उल्लंघन की मंशा नहीं है सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा.
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright © All rights reserved. | DarkNews by AF themes.