Skip to content
Samay Rath

Samay Rath

News portal of Chhattisgarh

  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • Home
  • Feature
  • नगरीय निकायों और पंचायतों में आरक्षण प्रकिया अंतिम चरण में, जल्द चुनाव कार्यक्रम घोषित होने की संभावना : उप मुख्यमंत्री अरुण साव
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

नगरीय निकायों और पंचायतों में आरक्षण प्रकिया अंतिम चरण में, जल्द चुनाव कार्यक्रम घोषित होने की संभावना : उप मुख्यमंत्री अरुण साव

Abhinesh Pandey December 26, 2024

 

*उप मुख्यमंत्री साव ने 163 निकायों में अटल परिसर के लिए भूमिपूजन, 4 निकायों में अटल जी की प्रतिमा का किया अनावरण*

Advertisement
Advertisement 1 Advertisement 2 Advertisement 3 Advertisement 4 Advertisement 5 Advertisement 6 Advertisement 7 Advertisement 8 Advertisement 9 Advertisement 10 Advertisement 11 Advertisement 12

 

*भाजपा अनुशासित पार्टी, सर्वानुमति से हुए मंडल अध्यक्षों के चुनाव : उप मुख्यमंत्री अरुण साव*

 

*मंत्री मंडल विस्तार, मुख्यमंत्री जी का विशेषाधिकार : डिप्टी सीएम साव*

रायपुर। उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव ने आज रायपुर निवास कार्यालय में पत्रकारों से चर्चा करते हुए कहा कि, नगरीय निकाय चुनाव का एक चरण बचा है, जल्द ही महापौर और अध्यक्ष पद के लिए आरक्षण होगा। जबकि निकायों में पार्षदों के लिए आरक्षण की प्रक्रिया हो चुकी है। इसी तरह पंचायत चुनाव के आरक्षण के लिए कार्यक्रम निर्धारित किए गए हैं। फिलहाल चुनाव की प्रकिया चल रही है। राज्य निर्वाचन आयोग ने भी अपनी प्रकिया प्रारंभ कर दी है। सरकार चाहती है कि जल्द से जल्द नगरीय निकाय और पंचायत चुनाव की प्रकिया हो, इसके लिए सरकार गंभीरता से काम कर रही है। जल्द ही चुनाव कार्यक्रम घोषित होंगे, ऐसी उम्मीद है।

मंत्रिमंडल के विस्तार के सवाल पर श्री साव ने कहा कि, मंत्री परिषद के निर्णय का विशेषाधिकार मुख्यमंत्री के पास है। केंद्रीय नेतृत्व से बात कर मुख्यमंत्री इस पर निर्णय लेंगे। और इस बारे में समय पर आपको बता दिया जाएगा। संगठन चुनाव पर श्री साव ने कहा कि, भारतीय जनता पार्टी एक अनुशासित पार्टी है। पार्टी के सभी मंडल में चुनाव की प्रकिया प्रारंभ हुई है। इस दौरान एक दो स्थानों पर छोटी छोटी बातें सामने आई है। संगठन ने उसे गंभीरता से लिया है। अधिकांश स्थानों पर सर्वानुमति से मंडल अध्यक्षों के चुनाव हुए हैं।

डिप्टी सीएम श्री साव ने कहा कि, कल हमने छत्तीसगढ़ राज्य के निर्माता और हमारे प्रेरणास्रोत परम श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी जी की 100वीं जयंती मनाई है। उन्होंने कहा कि, अटल जी के चलते आज प्रदेश तरक्की के पथ पर अग्रसर है, तेज गति से विकास कर रहा है। छत्तीसगढ़ ने आज जो तरक्की की है, वह अटल जी के चलते संभव हो पाया है। और उनकी यादों को अक्षुण्ण बनाए रखने के लिए, उनके सम्मान में प्रदेश में अटल परिसर के निर्माण करने का निर्णय लिया है।

श्री साव ने कहा कि, कल 163 स्थानों पर अटल परिसर के लिए भूमिपूजन किया है। जबकि 4 स्थानों (बिल्हा, सरगांव, बिलाईगढ़ और बाराद्वार) पर अटल परिसर का लोकार्पण कर अटल जी की आदमकद प्रतिमा का अनावरण किया। उन्होंने कहा कि, पृथक छत्तीसगढ़ राज्य के निर्माता अटल जी को हमने सच्ची श्रद्धांजलि दी है। प्रदेशवासी श्रद्धेय अटल जी के योगदान को भुला नहीं सकते हैं।

…. ….. …..

Post navigation

Previous छत्तीसगढ़ के प्रवास पर रहेंगे सरसंघचालक डॉ मोहन भागवत
Next सांसद बृजमोहन ने किया हमर हॉस्पिटल और लाइब्रेरी भवन का लोकार्पण

Related Stories

आधुनिक बागवानी तकनीकों से किसानों की आय बढ़ाने की पहल
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

आधुनिक बागवानी तकनीकों से किसानों की आय बढ़ाने की पहल

August 27, 2026
ओखर गौधाम में पशुओं की मौत का मामला
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

ओखर गौधाम में पशुओं की मौत का मामला

August 27, 2026
छत्तीसगढ़ में समान नागरिक संहिता पर व्यापक मंथन
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ में समान नागरिक संहिता पर व्यापक मंथन

August 27, 2026

R.O. No. 13910/215

Samvad Advertisement
×

Recent Posts

  • आधुनिक बागवानी तकनीकों से किसानों की आय बढ़ाने की पहल
  • ओखर गौधाम में पशुओं की मौत का मामला
  • छत्तीसगढ़ में समान नागरिक संहिता पर व्यापक मंथन
  • मुख्यमंत्री ने ‘अंतरिक्ष संगवारी’ अंतरिक्ष यात्री प्रशिक्षण पहल का किया शुभारंभ
  • छत्तीसगढ़ प्रदेश शौण्डिक समाज के द्वारा हीरापुर स्थित छठघाट महादेव मंदिर से महादेवघाट प्राचीन हटकेश्वरनाथ मंदिर तक भव्य कांवड़ यात्रा निकालकर जलाभिषेक किया गया

You may have missed

आधुनिक बागवानी तकनीकों से किसानों की आय बढ़ाने की पहल
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

आधुनिक बागवानी तकनीकों से किसानों की आय बढ़ाने की पहल

August 27, 2026
ओखर गौधाम में पशुओं की मौत का मामला
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

ओखर गौधाम में पशुओं की मौत का मामला

August 27, 2026
छत्तीसगढ़ में समान नागरिक संहिता पर व्यापक मंथन
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ में समान नागरिक संहिता पर व्यापक मंथन

August 27, 2026
मुख्यमंत्री ने ‘अंतरिक्ष संगवारी’ अंतरिक्ष यात्री प्रशिक्षण पहल का किया शुभारंभ
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

मुख्यमंत्री ने ‘अंतरिक्ष संगवारी’ अंतरिक्ष यात्री प्रशिक्षण पहल का किया शुभारंभ

August 27, 2026

Editor: Abhinesh Pandey
Contact: +91 97700 80071
Mail: abhi80071@gmail.com

Disclaimer: साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी . समय रथ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। समय रथ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, समय रथ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. न्यूज़ वेबसाइट में ली गई कुछ फोटो इन्टरनेट से ली जाती है जिनमे किसी कापीराइट के उल्लंघन की मंशा नहीं है सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा.
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright © All rights reserved. | DarkNews by AF themes.