Skip to content
Samay Rath

Samay Rath

News portal of Chhattisgarh

  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • Home
  • Feature
  • मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की पहल पर आम जन को सस्ते दर पर मिल रही हैं दवाइयां
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की पहल पर आम जन को सस्ते दर पर मिल रही हैं दवाइयां

Abhinesh Pandey December 25, 2024

*राज्य के शासकीय अस्पतालों में खोले जा रहे हैं जन औषधि केंद्र*

Advertisement
Advertisement 1 Advertisement 2 Advertisement 3 Advertisement 4 Advertisement 5 Advertisement 6 Advertisement 7 Advertisement 8 Advertisement 9 Advertisement 10 Advertisement 11 Advertisement 12

*मोदी की गारंटी के अंतर्गत 26 जनवरी तक 151 जन औषधि केंद्र खोलने का लक्ष्य*

रायपुर 25 दिसंबर 2024/मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में राज्य शासन द्वारा मोदी की गारंटी के अनुरूप राज्य में सस्ती दरों पर दवाइयां उपलब्ध कराने की पहल की जा रही है। स्वास्थ्य मंत्री श्री श्याम बिहारी जायसवाल के निर्देशन में प्रधानमंत्री भारतीय जन औषधि परियोजना के अंतर्गत सभी जिलों में जन औषधि केंद्र स्थापित किया जा रहा है। इसी कड़ी में छत्तीसगढ़ में 25 दिसंबर को पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय श्री अटल बिहारी वाजपेई के जन्मदिवस एवं “सुशासन दिवस” के उपलक्ष्य में राज्य के शासकीय चिकित्सालयों में जन औषधि केंद्र का शुभारंभ कर उनका संचालन शुरू किया जा रहा है। सुशासन दिवस के मौके पर इसी सप्ताह राज्य में 51 नवीन जन औषधि केंद्रों का संचालन शुरू कर छत्तीसगढ़ की जनता को समर्पित किया जाएगा।उल्लेखनीय है कि राज्य में नवंबर माह तक 68 जन औषधि केंद्र संचालित हो रहे थे जिनमें दिसबर माह के अंत तक 51 जन औषधि केंद्रों की वृद्धि हो जाएगी।

छत्तीसगढ़ मे मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय की मंशा के अनुरूप स्वास्थ्य मंत्री श्री श्याम बिहारी जायसवाल के निर्देशन में 26 जनवरी 2024 तक राज्य में 151 जन औषधि केंद्रों की स्थापना का लक्ष्य रखा गया है एवं 31 मार्च 2024 तक राज्य में 200 जन औषधि केंद्रों की स्थापना एवं संचालन किया जाएगा। छत्तीसगढ़ राज्य के समस्त शासकीय चिकित्सा महाविद्यालयों से संबद्ध चिकित्सालयों, जिला अस्पतालों, सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्रों एवं अन्य शासकीय अस्पतालों में प्रधानमंत्री जन औषधि केंद्रों का संचालन अस्पताल प्रबंधन अथवा रेड क्रॉस सोसाइटी के माध्यम से किया जा रहा है। उल्लेखनीय है कि प्रधानमंत्री जन औषधि योजना में शासन द्वारा उच्च गुणवत्ता वाली जेनेरिक दवाईयों के दाम बाजार मूल्य से कम दर पर उपलब्ध कराये जा रहे हैं। जन औषधि केंद्र, प्रधानमंत्री भारतीय जन औषधि परियोजना (पीएमबीजेपी) के तहत खोले गए आउटलेट हैं। जन औषधि केंद्रों का उद्देश्य सभी वर्गों के लोगों को किफ़ायती दामों पर अच्छी गुणवत्ता की दवाइयां उपलब्ध कराना है। इन केंद्रों पर दवाइयां खुले बाजार की तुलना में 50 फीसदी से 90 फीसदी तक कम कीमत पर उपलब्ध होती हैं।

Post navigation

Previous मुख्यमंत्री श्री साय ने जशपुर जिले के सलियाटोली में 726.27 करोड़ रूपए के विकास कार्यों का किया लोकार्पण और भूमिपूजन
Next छत्तीसगढ़ के प्रवास पर रहेंगे सरसंघचालक डॉ मोहन भागवत

Related Stories

Respect, Safety and Empowerment of Women Form the Foundation of a Prosperous Chhattisgarh: Chief Minister Shri Vishnu Deo Sai
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

Respect, Safety and Empowerment of Women Form the Foundation of a Prosperous Chhattisgarh: Chief Minister Shri Vishnu Deo Sai

August 26, 2026
महिलाओं का सम्मान, सुरक्षा और सशक्तिकरण ही समृद्ध छत्तीसगढ़ की आधारशिला : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

महिलाओं का सम्मान, सुरक्षा और सशक्तिकरण ही समृद्ध छत्तीसगढ़ की आधारशिला : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

August 26, 2026
भारतीय जनता पार्टी ने नगरीय निकाय चुनाव के लिए प्रभारी-सहप्रभारी की घोषणा की
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

भारतीय जनता पार्टी ने नगरीय निकाय चुनाव के लिए प्रभारी-सहप्रभारी की घोषणा की

August 26, 2026

R.O. No. 13910/215

Samvad Advertisement
×

Recent Posts

  • Respect, Safety and Empowerment of Women Form the Foundation of a Prosperous Chhattisgarh: Chief Minister Shri Vishnu Deo Sai
  • महिलाओं का सम्मान, सुरक्षा और सशक्तिकरण ही समृद्ध छत्तीसगढ़ की आधारशिला : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
  • भारतीय जनता पार्टी ने नगरीय निकाय चुनाव के लिए प्रभारी-सहप्रभारी की घोषणा की
  • राखी के पूर्व बहनो को सौगात, महतारी वंदन योजना की 31वीं किश्त : शताब्दी पाण्डे
  • सेंट्रल इंडिया में ऑटोमोटिव रिटेल ग्रोथ में उत्कृष्टता के लिए पुनीत परवानी को सम्मानित किया गया

You may have missed

Respect, Safety and Empowerment of Women Form the Foundation of a Prosperous Chhattisgarh: Chief Minister Shri Vishnu Deo Sai
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

Respect, Safety and Empowerment of Women Form the Foundation of a Prosperous Chhattisgarh: Chief Minister Shri Vishnu Deo Sai

August 26, 2026
महिलाओं का सम्मान, सुरक्षा और सशक्तिकरण ही समृद्ध छत्तीसगढ़ की आधारशिला : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

महिलाओं का सम्मान, सुरक्षा और सशक्तिकरण ही समृद्ध छत्तीसगढ़ की आधारशिला : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

August 26, 2026
भारतीय जनता पार्टी ने नगरीय निकाय चुनाव के लिए प्रभारी-सहप्रभारी की घोषणा की
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

भारतीय जनता पार्टी ने नगरीय निकाय चुनाव के लिए प्रभारी-सहप्रभारी की घोषणा की

August 26, 2026
राखी के पूर्व बहनो को सौगात, महतारी वंदन योजना की 31वीं किश्त : शताब्दी पाण्डे
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

राखी के पूर्व बहनो को सौगात, महतारी वंदन योजना की 31वीं किश्त : शताब्दी पाण्डे

August 26, 2026

Editor: Abhinesh Pandey
Contact: +91 97700 80071
Mail: abhi80071@gmail.com

Disclaimer: साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी . समय रथ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। समय रथ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, समय रथ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. न्यूज़ वेबसाइट में ली गई कुछ फोटो इन्टरनेट से ली जाती है जिनमे किसी कापीराइट के उल्लंघन की मंशा नहीं है सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा.
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright © All rights reserved. | DarkNews by AF themes.