Skip to content
Samay Rath

Samay Rath

News portal of Chhattisgarh

  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • Home
  • Feature
  • मितानिन संघ की राज्यव्यापी अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

मितानिन संघ की राज्यव्यापी अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू

Abhinesh Pandey December 15, 2024

 

*रायपुर, 13 दिसंबर 2024:*

Advertisement
Advertisement 1 Advertisement 2 Advertisement 3 Advertisement 4 Advertisement 5 Advertisement 6 Advertisement 7 Advertisement 8 Advertisement 9 Advertisement 10 Advertisement 11 Advertisement 12

प्रदेश स्वास्थ्य मितानिन संघ ने अपनी मांगों को लेकर अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू कर दी है। यह हड़ताल मितानिनें, मितानिन प्रशिक्षक, ब्लॉक समन्वयक, स्वस्थ पंचायत समन्वयक, एरिया कोऑर्डिनेटर एवं मितानिन हेल्प डेस्क फेसिलिटेटर के संविलियन को लेकर की जा रही है।

मितानिन संघ की प्रदेश अध्यक्ष सरोज सिंह सेंगर ने जानकारी दी कि लंबे समय से वे सभी राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (NHM) में संविलियन की मांग कर रहे हैं, लेकिन शासन और एनएचएम द्वारा उनकी मांगों पर कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया।

*मुख्य मांगे:*

1. सभी मितानिनें और मितानिन प्रशिक्षक, ब्लॉक समन्वयक, स्वस्थ पंचायत समन्वयक, एरिया कोऑर्डिनेटर एवं मितानिन हेल्प डेस्क फेसिलिटेटर का राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (NHM) में संविलियन।

2. एस.एच.आर.सी. (State Health Resource Centre) NGO के साथ कार्य करने से इनकार।

3. अन्य किसी भी एस.एच.एस.आर.सी. (State Health System Resource Centre) जैसी संस्थाओं के साथ काम नहीं करने की घोषणा।

मितानिन संघ ने आरोप लगाया है कि एस.एच.आर.सी. (State Health Resource Centre) NGO के द्वारा मितानिन कार्यक्रम से जुड़ी स्वस्थ पंचायत समन्वयक, एरिया समन्वयक, मितानिन प्रशिक्षक (शहरी) से निरन्तर कार्य कराया गया एवं इनका का नाम NHM के आरोपी (ROP) में कभी भी जुड़वाने की पहल नहीं की गई । एवं ब्लॉक समन्वयक का नाम राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (NHM) के मानव संसाधन नीति (HR Policy) में होने के बावजूद भी उन्हें मिलने वाले लाभ से वंचित रखा गया। इस तरह एस.एच.आर.सी. संस्था द्वारा उपरोक्त कार्यकर्ताओं का शोषण किया गया।

*हड़ताल का आयोजन और प्रदर्शन:*

मितानिन संघ ने 13 दिसंबर 2024 से प्रदेशव्यापी काम बंद और कलम बंद हड़ताल शुरू की है। 16 दिसंबर 2024 से राज्य के हर जिले में जिला स्तर पर धरना प्रदर्शन का आयोजन किया जाएगा।

संघ ने स्पष्ट किया कि वे अपनी मांगों के समाधान तक आंदोलन जारी रखेंगे। संघ ने शासन से उनकी मांगों पर शीघ्र सकारात्मक कार्यवाही करने की अपील की है।

*प्रतिनिधित्व एवं प्रशासन से अपेक्षा:*

यह ज्ञापन माननीय मुख्यमंत्री और मिशन संचालक, राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन सहित संबंधित अधिकारियों को भेजा गया है। मितानिन संघ ने अपनी समस्याओं को लेकर शासन से तत्काल हस्तक्षेप की मांग की है।

प्रदेश स्वास्थ्य मितानिन संघ ने स्पष्ट कर दिया है कि यदि उनकी मांगों को अनसुना किया गया तो वे आंदोलन को और तेज करेंगे।

इस हड़ताल से राज्य के स्वास्थ्य सेवाओं विशेषकर ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों में प्रसव पूर्व और प्रसवोत्तर देखभाल, बच्चों के टीकाकरण, और सामान्य बीमारियों के उपचार एवं वर्तमान में चल रहे टी.बी. आभियान जैसे महत्वपूर्ण आभियान कार्य प्रभावित होंगे।

Post navigation

Previous देश की सबसे बहादुर पुलिस बलों में से है छत्तीसगढ़ पुलिस – केन्द्रीय गृहमंत्री अमित शाह
Next उप मुख्यमंत्री अरुण साव को इण्डियन वाटर वर्क्स एसोशिएशन ने राष्ट्रीय सम्मेलन के शुभारंभ कार्यक्रम की अध्यक्षता के लिए दिया आमंत्रण

Related Stories

मुख्य सचिव ने विभागों में रिक्त पदों और भर्तियों की स्थिति की ली उच्च स्तरीय बैठक
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

मुख्य सचिव ने विभागों में रिक्त पदों और भर्तियों की स्थिति की ली उच्च स्तरीय बैठक

September 3, 2026
विलुप्त हो रहे लोक वाद्ययंत्रों को मिला नया जीवन
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

विलुप्त हो रहे लोक वाद्ययंत्रों को मिला नया जीवन

September 3, 2026
जब दिल की धड़कन बनी वैश्विक संवाद की आवाज़, कलिंगा यूनिवर्सिटी में बच्चों के हृदय स्वास्थ्य पर हुई महत्वपूर्ण चर्चा
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

जब दिल की धड़कन बनी वैश्विक संवाद की आवाज़, कलिंगा यूनिवर्सिटी में बच्चों के हृदय स्वास्थ्य पर हुई महत्वपूर्ण चर्चा

September 3, 2026

R.O. No. 13910/215

Samvad Advertisement
×

Recent Posts

  • मुख्य सचिव ने विभागों में रिक्त पदों और भर्तियों की स्थिति की ली उच्च स्तरीय बैठक
  • विलुप्त हो रहे लोक वाद्ययंत्रों को मिला नया जीवन
  • जब दिल की धड़कन बनी वैश्विक संवाद की आवाज़, कलिंगा यूनिवर्सिटी में बच्चों के हृदय स्वास्थ्य पर हुई महत्वपूर्ण चर्चा
  • साइबर अपराधों से बचाव के लिए डिजिटल युग में जागरूकता और सतर्कता अत्यंत आवश्यक- मंत्री रामविचार नेताम
  • गृह निर्माण मंडल की आवासीय योजनाओं में चलेगा ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान

You may have missed

मुख्य सचिव ने विभागों में रिक्त पदों और भर्तियों की स्थिति की ली उच्च स्तरीय बैठक
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

मुख्य सचिव ने विभागों में रिक्त पदों और भर्तियों की स्थिति की ली उच्च स्तरीय बैठक

September 3, 2026
विलुप्त हो रहे लोक वाद्ययंत्रों को मिला नया जीवन
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

विलुप्त हो रहे लोक वाद्ययंत्रों को मिला नया जीवन

September 3, 2026
जब दिल की धड़कन बनी वैश्विक संवाद की आवाज़, कलिंगा यूनिवर्सिटी में बच्चों के हृदय स्वास्थ्य पर हुई महत्वपूर्ण चर्चा
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

जब दिल की धड़कन बनी वैश्विक संवाद की आवाज़, कलिंगा यूनिवर्सिटी में बच्चों के हृदय स्वास्थ्य पर हुई महत्वपूर्ण चर्चा

September 3, 2026
साइबर अपराधों से बचाव के लिए डिजिटल युग में जागरूकता और सतर्कता अत्यंत आवश्यक- मंत्री रामविचार नेताम
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

साइबर अपराधों से बचाव के लिए डिजिटल युग में जागरूकता और सतर्कता अत्यंत आवश्यक- मंत्री रामविचार नेताम

September 3, 2026

Editor: Abhinesh Pandey
Contact: +91 97700 80071
Mail: abhi80071@gmail.com

Disclaimer: साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी . समय रथ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। समय रथ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, समय रथ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. न्यूज़ वेबसाइट में ली गई कुछ फोटो इन्टरनेट से ली जाती है जिनमे किसी कापीराइट के उल्लंघन की मंशा नहीं है सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा.
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright © All rights reserved. | DarkNews by AF themes.