Skip to content
Samay Rath

Samay Rath

News portal of Chhattisgarh

  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • Home
  • Feature
  • सांसद बृजमोहन ने छत्तीसगढ़ में बाढ़ नियंत्रण और जल प्रबंधन पर लोकसभा में उठाई आवाज
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

सांसद बृजमोहन ने छत्तीसगढ़ में बाढ़ नियंत्रण और जल प्रबंधन पर लोकसभा में उठाई आवाज

Abhinesh Pandey December 12, 2024

 

रायपुर /नई दिल्ली, 12 दिसंबर 2024:

छत्तीसगढ़ में बाढ़ नियंत्रण और जल प्रबंधन की दिशा में ठोस कदम उठाने के लिए लोकसभा में रायपुर सांसद श्री बृजमोहन अग्रवाल ने प्रभावी आवाज उठाई। श्री अग्रवाल ने जल शक्ति मंत्री से प्रश्न के माध्यम से राज्य में चल रही बाढ़ नियंत्रण और जल प्रबंधन परियोजनाओं की जानकारी मांगी।

जिसपर जल शक्ति राज्य मंत्री श्री राज भूषण चौधरी ने बताया कि,

प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना त्वरित सिंचाई लाभ कार्यक्रम (पीएमकेएसवाई-एआईबीपी) और पारी-पासू कमान क्षेत्र विकास के अंतर्गत छतीसगढ़ की तीन परियोजनाओं को शामिल किया गया है। दो परियोजनाओं नामत मनियारी टैंक परियोजना और खारुंग परियोजना के एआईबीपी घटक का कार्य पूरा हो चुका है, जबकि केली परियोजना चल रही है। पीएमकेएसवाई-एआईबीपी के अंतर्गत वर्ष 2016-17 से वर्ष 2023-24 के दौरान छत्तीसगढ़ को 49.62 करोड़ रुपये प्रदान किए गए हैं। इसके अलावा केली सिंचाई परियोजना को 40.633 करोड़ रुपए, मनियारी टैंक को 43.57 करोड रुपये और वर्ष 2016 से पहले (वर्ष 2008-09 से वर्ष 2015-16 के दौरान) खारंग परियोजना को 10.47 करोड़ रुपये प्रदान किए गए है।

सभी तीनों परियोजनाओं के कमान क्षेत्र विकास-जल प्रबंधन (सीएडीडब्ल्यूएम) घटक नामतः मनियारी टैंक परियोजना, खारुंग परियोजना और केली परियोजना चल रहे हैं और वर्ष 2016-17 से वर्ष 2023-24 के दौरान छत्तीसगढ़ को 28.58 करोड़ रुपये प्रदान किए गए है।

सांसद श्री बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि छत्तीसगढ़ के किसानों और नागरिकों के लिए जल प्रबंधन और बाढ़ नियंत्रण अत्यंत आवश्यक हैं। उन्होंने केंद्र सरकार द्वारा दी जा रही सहायता का आभार व्यक्त करते हुए इन परियोजनाओं को समयबद्ध रूप से पूरा करने पर जोर दिया। साथ ही, उन्होंने राज्य में अन्य प्रभावित क्षेत्रों को शामिल कर नई योजनाओं की आवश्यकता पर बल दिया।

Post navigation

Previous मुख्यमंत्री विष्णु देव साय राज्य सरकार के एक वर्ष पूर्ण होने पर जनता के नाम संदेश
Next विशेष लेख : नैसर्गिक झरनों, गुफाओं, पहाड़ो-पठारों और नदियों से शुमार है जीपीएम जिला

Related Stories

पत्रकार लोकतंत्र के सच्चे सेनानी, समाज को दिशा देने में उनकी भूमिका महत्वपूर्ण : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

पत्रकार लोकतंत्र के सच्चे सेनानी, समाज को दिशा देने में उनकी भूमिका महत्वपूर्ण : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

May 30, 2026
हज कमेटी अध्यक्ष ने दी मुख्यमंत्री श्री साय को ईदुल अज़हा की बधाई 
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

हज कमेटी अध्यक्ष ने दी मुख्यमंत्री श्री साय को ईदुल अज़हा की बधाई 

May 29, 2026
मुख्यमंत्री ने स्वातंत्र्यवीर विनायक दामोदर सावरकर की जयंती पर उन्हें किया नमन
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

मुख्यमंत्री ने स्वातंत्र्यवीर विनायक दामोदर सावरकर की जयंती पर उन्हें किया नमन

May 28, 2026

Recent Posts

  • पत्रकार लोकतंत्र के सच्चे सेनानी, समाज को दिशा देने में उनकी भूमिका महत्वपूर्ण : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय
  • हज कमेटी अध्यक्ष ने दी मुख्यमंत्री श्री साय को ईदुल अज़हा की बधाई 
  • मुख्यमंत्री ने स्वातंत्र्यवीर विनायक दामोदर सावरकर की जयंती पर उन्हें किया नमन
  • श्रमिकों के बच्चों के लिए डॉक्टर बनने का सुनहरा मौका- ESIC मेडिकल कॉलेजों में 700 सीटें आरक्षित
  • 20 लाख मासूम बच्चों की जिंदगी से खिलवाड़ कर रही सरकार – अभिषेक मिश्रा, कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष, आप

You may have missed

पत्रकार लोकतंत्र के सच्चे सेनानी, समाज को दिशा देने में उनकी भूमिका महत्वपूर्ण : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

पत्रकार लोकतंत्र के सच्चे सेनानी, समाज को दिशा देने में उनकी भूमिका महत्वपूर्ण : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

May 30, 2026
हज कमेटी अध्यक्ष ने दी मुख्यमंत्री श्री साय को ईदुल अज़हा की बधाई 
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

हज कमेटी अध्यक्ष ने दी मुख्यमंत्री श्री साय को ईदुल अज़हा की बधाई 

May 29, 2026
मुख्यमंत्री ने स्वातंत्र्यवीर विनायक दामोदर सावरकर की जयंती पर उन्हें किया नमन
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

मुख्यमंत्री ने स्वातंत्र्यवीर विनायक दामोदर सावरकर की जयंती पर उन्हें किया नमन

May 28, 2026
श्रमिकों के बच्चों के लिए डॉक्टर बनने का सुनहरा मौका- ESIC मेडिकल कॉलेजों में 700 सीटें आरक्षित
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

श्रमिकों के बच्चों के लिए डॉक्टर बनने का सुनहरा मौका- ESIC मेडिकल कॉलेजों में 700 सीटें आरक्षित

May 28, 2026

Editor: Abhinesh Pandey
Contact: +91 97700 80071
Mail: abhi80071@gmail.com

Disclaimer: साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी . समय रथ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। समय रथ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, समय रथ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. न्यूज़ वेबसाइट में ली गई कुछ फोटो इन्टरनेट से ली जाती है जिनमे किसी कापीराइट के उल्लंघन की मंशा नहीं है सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा.
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright © All rights reserved. | DarkNews by AF themes.