Skip to content
Samay Rath

Samay Rath

News portal of Chhattisgarh

  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • Home
  • Feature
  • उप मुख्यमंत्री अरुण साव की पहल पर लोरमी के लिए 1.26 करोड़ के कार्य स्वीकृत
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

उप मुख्यमंत्री अरुण साव की पहल पर लोरमी के लिए 1.26 करोड़ के कार्य स्वीकृत

Abhinesh Pandey December 10, 2024

*छत्तीसगढ़ में सुशासन और विकास के नए आयाम*

*छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण एवं अन्य पिछड़ा वर्ग क्षेत्र विकास प्राधिकरण के अंतर्गत 12 कार्य मंजूर*

 

रायपुर. 10 दिसम्बर 2024. छत्तीसगढ़ में विकास और सुशासन के नए आयाम गढ़े जा रहे हैं। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व और उप मुख्यमंत्री तथा लोरमी के विधायक श्री अरुण साव के विशेष प्रयासों से सरकार ग्रामीण और पिछड़े क्षेत्रों के समग्र विकास के लिए बड़े कदम उठा रही है। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता वाली छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण एवं अन्य पिछड़ा वर्ग क्षेत्र विकास प्राधिकरण ने पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग के प्रस्तावों पर मुहर लगाते हुए प्रदेशभर में 253 कार्यों के लिए 18 करोड़ 23 लाख 85 हजार रुपए मंजूर किए हैं। इन कार्यों से गांवों में बुनियादी सुविधाओं को मजबूती मिलने के साथ ही स्थानीय जरूरतों की पूर्ति भी होगी।

प्राधिकरण द्वारा जन आकांक्षाओं को दृष्टिगत रखते हुए सीसी सड़क निर्माण, सामुदायिक भवन, पुलिया निर्माण, मुक्तिधाम निर्माण, प्रतीक्षालय शेड निर्माण, सिंचाई कूप निर्माण, आंगनबाड़ी भवन निर्माण, रंगमंच निर्माण तथा नाली निर्माण के साथ ही उन्नयन एवं मरम्मत के कार्य प्राथमिकता से स्वीकृत किए गए हैं। उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव ने इन कार्यों को ग्रामीण क्षेत्रों में जीवन स्तर सुधारने और बुनियादी सुविधाओं को सुदृढ़ करने का माध्यम बताया है। उन्होंने कहा कि इन कार्यों से न केवल ग्रामीणों को लाभ मिलेगा, बल्कि राज्य के सामाजिक और आर्थिक विकास को भी मजबूती मिलेगी।

*लोरमी के लिए 1.26 करोड़ के कार्यों को मिली मंजूरी*

उप मुख्यमंत्री तथा लोरमी के विधायक श्री अरुण साव क्षेत्र में स्वास्थ्य, सड़क और बुनियादी ढांचे के निर्माण पर विशेष ध्यान दे रहे हैं। उनकी पहल पर ग्रामीण एवं अन्य पिछड़ा वर्ग क्षेत्र विकास प्राधिकरण द्वारा लोरमी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र व एमसीएच की मरम्मत और उन्नयन के लिए 20 लाख रुपए मंजूर किए गए हैं। लालपुर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के लिए दस लाख रुपए और डोंगरीगढ़ उप स्वास्थ्य केंद्र के लिए आठ लाख रुपए भी मरम्मत और उन्नयन कार्यों के लिए स्वीकृत किए गए हैं। इन कार्यों से क्षेत्र में स्वास्थ्य सेवाओं को उन्नत बनाने में सहायता मिलेगी।

गांवों की भीतरी सड़क अधोसंरचना को मजबूती देने के लिए भी प्राधिकरण द्वारा राशि मंजूर की गई है। सीसी रोड के निर्माण के लिए लोरमी क्षेत्र के सिलतरा (गाड़ाटोला) और डिंडौरी (चि.) में प्रत्येक में सात लाख 80 हजार रुपए स्वीकृत किए गए हैं। फुलवारी कला में सीसी रोड के लिए दस लाख 40 हजार रुपए और गुरुवाईन डबरी में 15 लाख रुपए स्वीकृत किए गए हैं। बघनीभांवर, बघर्रा और जमुनाही में भी सीसी रोड हेतु प्रत्येक गांव के लिए आठ लाख 33 हजार रुपए मंजूर किए गए हैं। प्राधिकरण ने लोरमी स्थित जनपद पंचायत कार्यालय की मरम्मत और उन्नयन के लिए 12 लाख रुपए तथा गुरुवाईन डबरी में नाली निर्माण के लिए दस लाख रुपए स्वीकृत किए हैं।

Post navigation

Previous अटल विहार योजना से जरूरतमंदों को किफायती दर पर आवास होगा उपलब्ध: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय
Next प्रयागराज महाकुंभ-2025 ; भारत वर्ष की अनेकता में एकता का शाश्वत और समेकित जय घोष है महाकुंभ- सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री-  सुनील कुमार शर्मा

Related Stories

हज कमेटी अध्यक्ष ने दी मुख्यमंत्री श्री साय को ईदुल अज़हा की बधाई 
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

हज कमेटी अध्यक्ष ने दी मुख्यमंत्री श्री साय को ईदुल अज़हा की बधाई 

May 29, 2026
मुख्यमंत्री ने स्वातंत्र्यवीर विनायक दामोदर सावरकर की जयंती पर उन्हें किया नमन
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

मुख्यमंत्री ने स्वातंत्र्यवीर विनायक दामोदर सावरकर की जयंती पर उन्हें किया नमन

May 28, 2026
श्रमिकों के बच्चों के लिए डॉक्टर बनने का सुनहरा मौका- ESIC मेडिकल कॉलेजों में 700 सीटें आरक्षित
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

श्रमिकों के बच्चों के लिए डॉक्टर बनने का सुनहरा मौका- ESIC मेडिकल कॉलेजों में 700 सीटें आरक्षित

May 28, 2026

Recent Posts

  • हज कमेटी अध्यक्ष ने दी मुख्यमंत्री श्री साय को ईदुल अज़हा की बधाई 
  • मुख्यमंत्री ने स्वातंत्र्यवीर विनायक दामोदर सावरकर की जयंती पर उन्हें किया नमन
  • श्रमिकों के बच्चों के लिए डॉक्टर बनने का सुनहरा मौका- ESIC मेडिकल कॉलेजों में 700 सीटें आरक्षित
  • 20 लाख मासूम बच्चों की जिंदगी से खिलवाड़ कर रही सरकार – अभिषेक मिश्रा, कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष, आप
  • मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से केंद्रीय कोयला एवं खान राज्य मंत्री श्री सतीश चंद्र दुबे ने की सौजन्य मुलाकात

You may have missed

हज कमेटी अध्यक्ष ने दी मुख्यमंत्री श्री साय को ईदुल अज़हा की बधाई 
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

हज कमेटी अध्यक्ष ने दी मुख्यमंत्री श्री साय को ईदुल अज़हा की बधाई 

May 29, 2026
मुख्यमंत्री ने स्वातंत्र्यवीर विनायक दामोदर सावरकर की जयंती पर उन्हें किया नमन
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

मुख्यमंत्री ने स्वातंत्र्यवीर विनायक दामोदर सावरकर की जयंती पर उन्हें किया नमन

May 28, 2026
श्रमिकों के बच्चों के लिए डॉक्टर बनने का सुनहरा मौका- ESIC मेडिकल कॉलेजों में 700 सीटें आरक्षित
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

श्रमिकों के बच्चों के लिए डॉक्टर बनने का सुनहरा मौका- ESIC मेडिकल कॉलेजों में 700 सीटें आरक्षित

May 28, 2026
20 लाख मासूम बच्चों की जिंदगी से खिलवाड़ कर रही सरकार – अभिषेक मिश्रा, कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष, आप
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

20 लाख मासूम बच्चों की जिंदगी से खिलवाड़ कर रही सरकार – अभिषेक मिश्रा, कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष, आप

May 28, 2026

Editor: Abhinesh Pandey
Contact: +91 97700 80071
Mail: abhi80071@gmail.com

Disclaimer: साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी . समय रथ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। समय रथ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, समय रथ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. न्यूज़ वेबसाइट में ली गई कुछ फोटो इन्टरनेट से ली जाती है जिनमे किसी कापीराइट के उल्लंघन की मंशा नहीं है सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा.
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright © All rights reserved. | DarkNews by AF themes.