Skip to content
Samay Rath

Samay Rath

News portal of Chhattisgarh

  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • Home
  • Feature
  • युवा बदल सकते है देश की तस्वीर” – बृजमोहन अग्रवाल
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

युवा बदल सकते है देश की तस्वीर” – बृजमोहन अग्रवाल

Abhinesh Pandey December 7, 2024

 

*”डॉ. आम्बेडकर ने चेताया था देश के ग़द्दारों से”- राकेश सिन्हा*

Advertisement
Advertisement 1 Advertisement 2 Advertisement 3 Advertisement 4 Advertisement 5 Advertisement 6 Advertisement 7 Advertisement 8 Advertisement 9 Advertisement 10 Advertisement 11 Advertisement 12

*मेरा संविधान- मेरा अभिमान के विजेताओं को किया गया सम्मानित*

रायपुर, 7 दिसंबर: संविधान निर्माता बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर ने संविधान सभा में चेताया था कि इस देश को गरीबी या बाहरी ताकतों से नहीं, बल्कि देश के जयचंदों और मीरजाफरों से सबसे बड़ा खतरा है। उनकी यह बात आज सच होती दिख रही है। यह विचार सुप्रसिद्ध विचारक और राष्ट्र चिंतक श्री राकेश सिन्हा ने “मेरा संविधान – मेरा अभिमान” कार्यक्रम के समापन समारोह में व्यक्त किए।

कार्यक्रम का आयोजन शासकीय नागार्जुन विज्ञान महाविद्यालय, रायपुर में किया गया। इस अवसर पर रायपुर सांसद श्री बृजमोहन अग्रवाल मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे, जबकि श्री राकेश सिन्हा ने मुख्य वक्ता के रूप में सभा को संबोधित किया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए श्री राकेश सिन्हा ने कहा कि, “डॉ. अंबेडकर ने जिस खतरे की आशंका जताई थी, वह आज सत्य साबित हो रही है। अमेरिकी उद्योगपति जॉर्ज सोरोस जैसे लोग देश के संविधान पर अप्रत्यक्ष रूप से हमला कर रहे हैं और उनके एजेंट देश के भीतर संविधान पर खतरा बताकर जनता को गुमराह कर रहे हैं। संविधान केवल एक लिखित दस्तावेज नहीं है, बल्कि इसे संचालित करने वाले लोगों के चरित्र और नैतिकता पर आधारित होता है। यही कारण है कि पाकिस्तान और बांग्लादेश जैसे देशों में संविधान होते हुए भी वे संकट में हैं।”

सांसद श्री बृजमोहन अग्रवाल ने युवाओं को संविधान की मूल भावना को समझने पर बल दिया। उन्होंने कहा, “भारत का संविधान न केवल हमारे लोकतंत्र की नींव है, बल्कि यह हमारी एकता, अखंडता और विविधता का मार्गदर्शक भी है। आजादी के बाद भारत अगर पल्लवित, पुष्पित और विकसित हो रहा है तो उसका सबसे बड़ा आधार हमारा संविधान है।
भारत का संविधान केवल एक दस्तावेज नहीं, बल्कि देश की आत्मा है। हमें न केवल अपने मौलिक अधिकारों की जानकारी होनी चाहिए, बल्कि अपने कर्तव्यों को भी समझना चाहिए।”

**विजेताओं का सम्मान:**
संविधान दिवस के उपलक्ष्य में रायपुर लोकसभा क्षेत्र के सभी केंद्रीय शैक्षणिक संस्थानों – आईआईएम, एनआईटी, ट्रिपल आईटी, एम्स, सिपेट समेत 100 से अधिक कॉलेजों में “मेरा संविधान – मेरा अभिमान” विषय पर विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। समापन समारोह में विजेताओं को सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम में पंडित रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. सच्चिदानंद शुक्ला, युवा आयोग के अध्यक्ष श्री विश्वविजय तोमर, प्राचार्य श्री अमिताभ बनर्जी, राज्य गौ रक्षा आयोग के अध्यक्ष श्री विशेश्वर पटेल, कार्यक्रम संयोजक श्री दानसिंह देवांगन, तथा कार्यक्रम प्रभारी श्री संजय जोशी सहित हजारों की संख्या में छात्र-छात्राएं और गणमान्यजन उपस्थित रहे।
कार्यक्रम ने संविधान की मूल भावना और महत्व को रेखांकित करते हुए युवाओं को मौलिक अधिकारों और कर्तव्यों के प्रति जागरूक करने का संदेश दिया।

Post navigation

Previous छत्तीसगढ़ में अब तक 32.29 लाख मीट्रिक टन धान की हुई खरीदी
Next जनजातीय समाज के विकास के लिए हमारी सरकार प्रतिबद्ध- मुख्यमंत्री श्री साय

Related Stories

हृदयस्थल: अनुसंधान प्रयोगशालाओं से ‘विकसित भारत’ की कक्षाओं तक
  • Feature
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय

हृदयस्थल: अनुसंधान प्रयोगशालाओं से ‘विकसित भारत’ की कक्षाओं तक

September 5, 2026
AI के युग में शिक्षक बनें विद्यार्थियों के मार्गदर्शक, तकनीक के विवेकपूर्ण उपयोग की दें सीख : राज्यपाल श्री डेका
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

AI के युग में शिक्षक बनें विद्यार्थियों के मार्गदर्शक, तकनीक के विवेकपूर्ण उपयोग की दें सीख : राज्यपाल श्री डेका

September 5, 2026
धान से गेंदा की खेती की ओर बढ़े आनंद राम, 0.400 हेक्टेयर में कमाया 3.96 लाख रुपए
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

धान से गेंदा की खेती की ओर बढ़े आनंद राम, 0.400 हेक्टेयर में कमाया 3.96 लाख रुपए

September 4, 2026

R.O. No. 13910/215

Samvad Advertisement
×

Recent Posts

  • हृदयस्थल: अनुसंधान प्रयोगशालाओं से ‘विकसित भारत’ की कक्षाओं तक
  • AI के युग में शिक्षक बनें विद्यार्थियों के मार्गदर्शक, तकनीक के विवेकपूर्ण उपयोग की दें सीख : राज्यपाल श्री डेका
  • धान से गेंदा की खेती की ओर बढ़े आनंद राम, 0.400 हेक्टेयर में कमाया 3.96 लाख रुपए
  • उफनती नदी में चट्टान पर फंसे ग्रामीण का डीडीआरएफ टीम ने किया सुरक्षित रेस्क्यू
  • जल संरक्षण में सूरजपुर का ऐतिहासिक प्रदर्शन- देश में चौथा और छत्तीसगढ़ में मिला पहला स्थान

You may have missed

हृदयस्थल: अनुसंधान प्रयोगशालाओं से ‘विकसित भारत’ की कक्षाओं तक
  • Feature
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय

हृदयस्थल: अनुसंधान प्रयोगशालाओं से ‘विकसित भारत’ की कक्षाओं तक

September 5, 2026
AI के युग में शिक्षक बनें विद्यार्थियों के मार्गदर्शक, तकनीक के विवेकपूर्ण उपयोग की दें सीख : राज्यपाल श्री डेका
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

AI के युग में शिक्षक बनें विद्यार्थियों के मार्गदर्शक, तकनीक के विवेकपूर्ण उपयोग की दें सीख : राज्यपाल श्री डेका

September 5, 2026
धान से गेंदा की खेती की ओर बढ़े आनंद राम, 0.400 हेक्टेयर में कमाया 3.96 लाख रुपए
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

धान से गेंदा की खेती की ओर बढ़े आनंद राम, 0.400 हेक्टेयर में कमाया 3.96 लाख रुपए

September 4, 2026
उफनती नदी में चट्टान पर फंसे ग्रामीण का डीडीआरएफ टीम ने किया सुरक्षित रेस्क्यू
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

उफनती नदी में चट्टान पर फंसे ग्रामीण का डीडीआरएफ टीम ने किया सुरक्षित रेस्क्यू

September 4, 2026

Editor: Abhinesh Pandey
Contact: +91 97700 80071
Mail: abhi80071@gmail.com

Disclaimer: साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी . समय रथ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। समय रथ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, समय रथ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. न्यूज़ वेबसाइट में ली गई कुछ फोटो इन्टरनेट से ली जाती है जिनमे किसी कापीराइट के उल्लंघन की मंशा नहीं है सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा.
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright © All rights reserved. | DarkNews by AF themes.