Skip to content
Samay Rath

Samay Rath

News portal of Chhattisgarh

  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • Home
  • Feature
  • केदार कश्यप ने कहा एक के बाद एक कांग्रेस की हार का जिम्मेदार कौन ?
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

केदार कश्यप ने कहा एक के बाद एक कांग्रेस की हार का जिम्मेदार कौन ?

Abhinesh Pandey December 5, 2024

कांग्रेस की लगातार हार पर भाजपा ने पूछा बड़ा सवाल

*कांग्रेस में पसरा सन्नाटा,जनता के साथ किए धोखे का मिल रहा फल:केदार कश्यप*

 

*रायपुर।* प्रदेश सरकार में वन और सहकारिता मंत्री केदार कश्यप ने कांग्रेस पर इस बात को लेकर तीखा तंज कसा है कि रायपुर दक्षिण विधानसभा उपचुनाव में हारने के बाद भी कांग्रेस में ऐसा एक भी नेता सामने नहीं आ रहा है, जो इस करारी हार की जिम्मेदारी ले या फिर जिम्मेदारी तय करे। श्री कश्यप ने कहा कि इस उपचुनाव में हार के बाद कांग्रेस में एक बार फिर सन्नाटा पसरा हुआ है।

प्रदेश के वन मंत्री श्री कश्यप ने कहा कि पिछले साल कांग्रेस ने विधानसभा चुनाव में अब तक की सबसे बड़ी हार देखी और केवल 35 सीटों पर ही सिमटकर रह गई जबकि 54 सीटों के साथ भाजपा ने ऐतिहासिक जीत दर्ज की। भाजपा को वोट प्रतिशत भी सबसे ज्यादा मिला। उसके बाद इसी वर्ष के मध्य में हुए लोकसभा चुनाव में भी कांग्रेस ने पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल समेत सभी अपने दिग्गज पूर्व मंत्रियों को मैदान में फिर उतारा। भूपेश बघेल खुद राजनांदगाँव से लड़े, पूर्व गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू महासमुंद से लड़े, पूर्व नगरीय प्रशासन मंत्री शिव कुमार डहरिया के अलावा राहुल गांधी के करीबी जो विधायक जेल में है, वह भी लड़े। ये सारे कांग्रेसी दिग्गज लोकसभा का चुनाव हार गए! श्री कश्यप ने कहा कि रायपुर दक्षिण के उपचुनाव के दौरान कांग्रेस नेता यह दावे कर रहे थे कि भाजपा की सरकार काम नहीं कर रही है और कांग्रेस की इकतरफा जीत होगी, तो रायपुर दक्षिण के उपचुनाव में जितना कांग्रेस को वोट नहीं मिला, उससे ज्यादा की लीड के साथ भाजपा ने यह उपचुनाव जीता है।

प्रदेश के वन मंत्री श्री कश्यप ने कटाक्ष करते हुए कहा कि लगातार हार के बाद हार से कांग्रेस में सन्नाटा पसर गया है। कांग्रेस पूरी तरह से हताश-निराश हो चली है, जनता के द्वारा नकारी गई पार्टी बन गई है। विपक्ष के रूप में कोई रचनात्मक काम कांग्रेस नहीं करती और केवल छत्तीसगढ़ में उसने हिंसा फैलाने के प्रयास किए, अपराध बढाने के प्रयास किए, लेकिन अपनी बदनीयती से भरे इरादों में कांग्रेस सफल नहीं हो रही है और जनता बार-बार बार-बार कांग्रेस के गाल पर तमाचे पर तमाचे मार रही है। श्री कश्यप ने कहा कि सबसे बड़ी बात तो यह है कि कांग्रेस में कोई भी हार की जिम्मेदारी लेने को तैयार नहीं है। आज तक कोई नेता सामने नहीं आया, जिसने यह कहा कि हर के लिए मैं जिम्मेदार हूँ याफिर कांग्रेस नेतृत्व ने यह साहस तक नहीं दिखाया है कि वह इस करारी हार की जिम्मेदारी तय कर सके। कांग्रेस की जो ऐसी दुर्गति है, इससे कांग्रेस पूरी तरह से खत्म हो जाएगी।

——————-

Post navigation

Previous कृषक उन्नति योजना : कृषि क्षेत्र में सम्पन्नता से छत्तीसगढ़ की अर्थव्यवस्था होगी सुदृढ़
Next गौरेला पेंड्रा मरवाही : ईंटा बनाने के पैतृक व्यवसाय में सहायक सिद्ध हो रहा महतारी वंदन की राशि

Related Stories

पत्रकार लोकतंत्र के सच्चे सेनानी, समाज को दिशा देने में उनकी भूमिका महत्वपूर्ण : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

पत्रकार लोकतंत्र के सच्चे सेनानी, समाज को दिशा देने में उनकी भूमिका महत्वपूर्ण : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

May 30, 2026
हज कमेटी अध्यक्ष ने दी मुख्यमंत्री श्री साय को ईदुल अज़हा की बधाई 
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

हज कमेटी अध्यक्ष ने दी मुख्यमंत्री श्री साय को ईदुल अज़हा की बधाई 

May 29, 2026
मुख्यमंत्री ने स्वातंत्र्यवीर विनायक दामोदर सावरकर की जयंती पर उन्हें किया नमन
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

मुख्यमंत्री ने स्वातंत्र्यवीर विनायक दामोदर सावरकर की जयंती पर उन्हें किया नमन

May 28, 2026

Recent Posts

  • पत्रकार लोकतंत्र के सच्चे सेनानी, समाज को दिशा देने में उनकी भूमिका महत्वपूर्ण : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय
  • हज कमेटी अध्यक्ष ने दी मुख्यमंत्री श्री साय को ईदुल अज़हा की बधाई 
  • मुख्यमंत्री ने स्वातंत्र्यवीर विनायक दामोदर सावरकर की जयंती पर उन्हें किया नमन
  • श्रमिकों के बच्चों के लिए डॉक्टर बनने का सुनहरा मौका- ESIC मेडिकल कॉलेजों में 700 सीटें आरक्षित
  • 20 लाख मासूम बच्चों की जिंदगी से खिलवाड़ कर रही सरकार – अभिषेक मिश्रा, कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष, आप

You may have missed

पत्रकार लोकतंत्र के सच्चे सेनानी, समाज को दिशा देने में उनकी भूमिका महत्वपूर्ण : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

पत्रकार लोकतंत्र के सच्चे सेनानी, समाज को दिशा देने में उनकी भूमिका महत्वपूर्ण : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

May 30, 2026
हज कमेटी अध्यक्ष ने दी मुख्यमंत्री श्री साय को ईदुल अज़हा की बधाई 
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

हज कमेटी अध्यक्ष ने दी मुख्यमंत्री श्री साय को ईदुल अज़हा की बधाई 

May 29, 2026
मुख्यमंत्री ने स्वातंत्र्यवीर विनायक दामोदर सावरकर की जयंती पर उन्हें किया नमन
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

मुख्यमंत्री ने स्वातंत्र्यवीर विनायक दामोदर सावरकर की जयंती पर उन्हें किया नमन

May 28, 2026
श्रमिकों के बच्चों के लिए डॉक्टर बनने का सुनहरा मौका- ESIC मेडिकल कॉलेजों में 700 सीटें आरक्षित
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

श्रमिकों के बच्चों के लिए डॉक्टर बनने का सुनहरा मौका- ESIC मेडिकल कॉलेजों में 700 सीटें आरक्षित

May 28, 2026

Editor: Abhinesh Pandey
Contact: +91 97700 80071
Mail: abhi80071@gmail.com

Disclaimer: साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी . समय रथ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। समय रथ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, समय रथ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. न्यूज़ वेबसाइट में ली गई कुछ फोटो इन्टरनेट से ली जाती है जिनमे किसी कापीराइट के उल्लंघन की मंशा नहीं है सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा.
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright © All rights reserved. | DarkNews by AF themes.