Skip to content
Samay Rath

Samay Rath

News portal of Chhattisgarh

  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • Home
  • Feature
  • नुआखाई पर अवकाश घोषित करने पर पुरंदर मिश्रा ने उत्कल समाज की ओर से जताया मुख्यमंत्री का आभार
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

नुआखाई पर अवकाश घोषित करने पर पुरंदर मिश्रा ने उत्कल समाज की ओर से जताया मुख्यमंत्री का आभार

Abhinesh Pandey November 12, 2024

 

*समाज हमेशा मा.मुख्यमंत्री और भाजपा का आभारी रहेगा:पुरंदर मिश्रा*

Advertisement
Advertisement 1 Advertisement 2 Advertisement 3 Advertisement 4 Advertisement 5 Advertisement 6 Advertisement 7 Advertisement 8 Advertisement 9 Advertisement 10 Advertisement 11 Advertisement 12

 

*रायपुर।* भारतीय जनता पार्टी के विधायक (रायपुर उत्तर) पुरंदर मिश्रा ने छत्तीसगढ़ की भाजपा सरकार द्वारा ऋषि पंचमी को नुआखाई के दिन हर वर्ष छत्तीसगढ़ के उत्कल बहुल जिलों में स्थानीय अवकाश घोषित करने के लिए जिला कलेक्टर्स को निर्देशित करने पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के प्रति आभार व्यक्त किया है। श्री मिश्रा ने मंगलवार को अपनी प्रेस ब्रीफ में पत्रकारों से चर्चा के दौरान बताया कि प्रदेश के शेष जिलों में नुआखाई पर्व पूर्ववत ऐच्छिक अवकाश के रूप में सूचित रहेगा।

 

भाजपा विधायक श्री मिश्रा ने कहा कि पिछले अगस्त माह में इस संबंध में मुख्यमंत्री श्री साय को उन्होंने (स्वयं श्री मिश्रा ने) छत्तीसगढ़ प्रदेश उड़िया समाज द्वारा प्रस्तुत आवेदन के साथ पत्र लिखकर नुआखाई पर्व पर शासकीय अवकाश घोषित करने के लिए निवेदन किया था। छत्तीसगढ़ एक उड़िया भाषा-भाषी बहुल प्रदेश है एवं उडिया समाज अनादिकाल से अपनी अभिन्न संस्कृति, परंपराओं और रीति-रिवाजों को संवर्धित और संरक्षित करने के लिए जाना जाता है। श्री मिश्रा ने कहा कि नुआखाई पर्व उड़िया समाज का परंपरागत प्रमुख लोक त्यौहार है। यह पर्व नई फसल के आगमन खुशी में उड़िया समाज बड़े ही हर्षोउल्लास के साथ मनाता है। इस दिन नई फसल से भोग बनाकर कई प्रकार के व्यजंनों के साथ छत्तीसगढ़ के लोग अपने ईष्ट देवी-देवताओं की पूजा-अर्चना करते है एवं परंपरागत रूप से किसानों का आभार व्यक्त करते हैं। इसी परिप्रेक्ष्य में छत्तीसगढ़ प्रदेश उड़िया समाज द्वारा शासकीय अवकाश घोषित करने का अनुरोध किया गया था। श्री मिश्रा ने इसी आवेदन के साथ एक पत्र लिखकर मुख्यमंत्री श्री साय को नुआखाई तिहार पर छत्तसगढ़ में शासकीय अवकाश घोषित करने का निवेदन किया था, जिसे स्वीकार करते हुए प्रदेश शासन ने हर वर्ष छत्तीसगढ़ के उत्कल बहुल जिलों में स्थानीय अवकाश घोषित करने के लिए जिला कलेक्टर्स को निर्देशित किया है। उल्लेखनीय है कि ओड़िशा प्रदेश के सीमावर्ती होने के कारण प्रदेश के रायपुर, दुर्ग, महासमुंद और रायगढ़ जिले उत्कल बहुल जिले हैं।

 

भाजपा विधायक श्री मिश्रा ने कहा कि प्रदेश में समाज के जशपुर से लेकर सरगुजा तथा सराईपाली से लेकर जगदलपुर तक 24 विभिन्न समुदाय के लोग निवासरत हैं। प्रदेश के 10 जिले, 32 विधानसभा क्षेत्र में निवासरत 35 लाख उड़ियाभाषी प्रसिद्ध एवं महत्वपूर्ण पर्व ऋषि पंचमी नुआखाई के पवित्र अवसर पर छत्तीसगढ़ राज्य में “स्थानीय अवकाश” की घोषणा से आनंदित एवं हर्षोल्लासित हैं। पूर्व में उक्त अवसर पर ऐच्छिक अवकाश घोषित था। श्री मिश्रा ने मंगलकामना की कि भगवान श्री जगन्नाथ जी के आशीर्वाद से छत्तीसगढ़ राज्य के समस्त निवासी खुशहाल एवं आनंदित रहें, प्रदेश में शांति, अमन-चैन बना रहे एवं राज्य निरंतर उत्तरोत्तर प्रगति की ओर अग्रसर हो। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय एवं भाजपा के प्रति छत्तीसगढ़ राज्य के समस्त उडियाभाषी की ओर से श्री मिश्रा ने हृदय से आभार व्यक्त किया है।

————————–

Post navigation

Previous खनिज एवं राजस्व विभाग की अवैध रेत उत्खनन पर संयुक्त कारवाई 
Next छत्तीसगढ़ का पहला आयुर्वेदिक हॉस्पिटल डॉ अभिमन्यु आयुर्वेद मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल कमल विहार रायपुर में

Related Stories

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बेमेतरा जिले को दी 183 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बेमेतरा जिले को दी 183 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात

September 13, 2026
हल्दी की खेती से बढ़ रही फसल विविधता, किसानों की आय में हो रही वृद्धि
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

हल्दी की खेती से बढ़ रही फसल विविधता, किसानों की आय में हो रही वृद्धि

September 13, 2026
छत्तीसगढ़ में मानसून मेहरबान: सामान्य वर्षा का 99.9% कोटा पूरा
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ में मानसून मेहरबान: सामान्य वर्षा का 99.9% कोटा पूरा

September 13, 2026

R.O. No. 13910/215

Samvad Advertisement
×

Recent Posts

  • मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बेमेतरा जिले को दी 183 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात
  • हल्दी की खेती से बढ़ रही फसल विविधता, किसानों की आय में हो रही वृद्धि
  • छत्तीसगढ़ में मानसून मेहरबान: सामान्य वर्षा का 99.9% कोटा पूरा
  • Odisha Media Delegation Visits Tribal Freedom Fighters Museum
  • आम आदमी पार्टी का संगठनात्मक विस्तार, छत्तीसगढ़ के अन्यतम शुक्ला को मिली राष्ट्रीय स्तर पर बड़ी जिम्मेदारी

You may have missed

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बेमेतरा जिले को दी 183 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बेमेतरा जिले को दी 183 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात

September 13, 2026
हल्दी की खेती से बढ़ रही फसल विविधता, किसानों की आय में हो रही वृद्धि
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

हल्दी की खेती से बढ़ रही फसल विविधता, किसानों की आय में हो रही वृद्धि

September 13, 2026
छत्तीसगढ़ में मानसून मेहरबान: सामान्य वर्षा का 99.9% कोटा पूरा
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ में मानसून मेहरबान: सामान्य वर्षा का 99.9% कोटा पूरा

September 13, 2026
Odisha Media Delegation Visits Tribal Freedom Fighters Museum
  • Feature
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय

Odisha Media Delegation Visits Tribal Freedom Fighters Museum

September 13, 2026

Editor: Abhinesh Pandey
Contact: +91 97700 80071
Mail: abhi80071@gmail.com

Disclaimer: साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी . समय रथ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। समय रथ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, समय रथ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. न्यूज़ वेबसाइट में ली गई कुछ फोटो इन्टरनेट से ली जाती है जिनमे किसी कापीराइट के उल्लंघन की मंशा नहीं है सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा.
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright © All rights reserved. | DarkNews by AF themes.