Skip to content
Samay Rath

Samay Rath

News portal of Chhattisgarh

  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • Home
  • Feature
  • बेंगलुरु में मनाई गयी घर जैसी छठ पूजा : आर्ट ऑफ लिविंग अंतर्राष्ट्रीय केंद्र में धूमधाम से मनाया गया छठ का पर्व
  • Feature
  • छत्तीसगढ़
  • धर्म/ज्योतिष

बेंगलुरु में मनाई गयी घर जैसी छठ पूजा : आर्ट ऑफ लिविंग अंतर्राष्ट्रीय केंद्र में धूमधाम से मनाया गया छठ का पर्व

Abhinesh Pandey November 8, 2024

Advertisement
Advertisement 1 Advertisement 2 Advertisement 3 Advertisement 4 Advertisement 5 Advertisement 6 Advertisement 7 Advertisement 8 Advertisement 9 Advertisement 10 Advertisement 11 Advertisement 12

बेंगलुरु. 7 और 8 नवंबर को बेंगलुरु स्थित आर्ट ऑफ लिविंग अंतर्राष्ट्रीय केंद्र में बिहार, झारखंड, उत्तर प्रदेश और अन्य उत्तर भारतीय राज्यों से आए हजारों भक्तों ने श्रद्धापूर्वक छठ पूजा का पर्व मनाया । छठ के अवसर पर जिन लोगों को अपने शहर न जा पाने का मलाल रह गया था वे सभी आश्रम में गुरुदेव की उपस्थिति में छठ पर्व मनाकर अपनी कृतज्ञता और भावुकता व्यक्त करते दिखे।

छठ पर्व के लिए आश्रम के गुरुपादुका वनम में विशेष व्यवस्था की गयी थी, जहां भक्तों ने सूर्यदेव को अर्घ्य अर्पित कर उनसे आशीर्वाद प्राप्ति की कामना की। इस विशेष अवसर पर भक्तों को आध्यात्मिक गुरु और मानवतावादी गुरुदेव श्री श्री रवि शंकर जी का सान्निध्य भी प्राप्त हुआ। गुरुदेव ने भक्तों को संबोधित करते हुए कहा, “आप सभी यह सोचकर घर लौटें कि आप सौभाग्यशाली हैं और आप सभी को बहुत सारा आशीर्वाद मिल रहा है।”

भक्तों ने आर्ट ऑफ लिविंग अंतर्राष्ट्रीय केंद्र में छठ की संध्या पर पूजा और अर्घ्य देने के बाद सत्संग में भी भाग लिया जहां वे गुरुदेव के सान्निध्य में ज्ञानचर्चा और भजनों की धुन में झूमते हुए नजर आए। 8 नवंबर की प्रातः सूर्य की पहली किरण के साथ ही व्रतियों और श्रद्धालुओं ने भगवान सूर्य को अर्घ्य देकर पर्व का समापन किया।

इस अवसर पर श्रद्धालुओं ने उत्साहपूर्वक अन्नपूर्णा रसोई में ठेकुआ बनाने की सेवा भी की जहां हजारों श्रृद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया।

बेंगलुरु आश्रम में पिछले कई वर्षों से छठ पर्व का आयोजन किया जा रहा है जो न केवल भक्तों को एक साथ मिलकर धार्मिक अनुष्ठान करने का मंच प्रदान करता है बल्कि उन्हें सत्संग और सामूहिक ध्यान के माध्यम से एक गहरे आध्यात्मिक जुड़ाव का अवसर भी देता है।

Post navigation

Previous राज्योत्सव – 2024 : आदिमजाति विभाग की प्रदर्शनी का मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने की प्रशंसा
Next भगवान सहस्त्रबाहु के लोक कल्याण के रास्ते पर आगे बढ़ रही है छत्तीसगढ़ सरकार: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

Related Stories

संघर्ष से सफलता तक : बालिकागृह की शिवबती बनी बेटियों के लिए प्रेरणा
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

संघर्ष से सफलता तक : बालिकागृह की शिवबती बनी बेटियों के लिए प्रेरणा

July 17, 2026
महाप्रभु श्री जगन्नाथ के मौसी माता मंदिर आगमन से भक्तिमय हुआ रायपुर, रात्रि आरती में शामिल हुए प्रदेश के गणमान्य अतिथि
  • Feature
  • छत्तीसगढ़
  • धर्म/ज्योतिष

महाप्रभु श्री जगन्नाथ के मौसी माता मंदिर आगमन से भक्तिमय हुआ रायपुर, रात्रि आरती में शामिल हुए प्रदेश के गणमान्य अतिथि

July 17, 2026
डिजिटल सुशासन की नई मिसाल : ‘सेवा सेतु’ से सुलभ हुआ सफर
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

डिजिटल सुशासन की नई मिसाल : ‘सेवा सेतु’ से सुलभ हुआ सफर

July 17, 2026

R.O. No. 13910/215

Samvad Advertisement
×

Recent Posts

  • संघर्ष से सफलता तक : बालिकागृह की शिवबती बनी बेटियों के लिए प्रेरणा
  • महाप्रभु श्री जगन्नाथ के मौसी माता मंदिर आगमन से भक्तिमय हुआ रायपुर, रात्रि आरती में शामिल हुए प्रदेश के गणमान्य अतिथि
  • डिजिटल सुशासन की नई मिसाल : ‘सेवा सेतु’ से सुलभ हुआ सफर
  • अबूझमाड़ के अंधेरे को चीर कर पहुंची शिक्षा की रोशनी
  • औषधि खोज एवं विकास में कृत्रिम बुद्धिमत्ता की उभरती प्रवृत्तियाँ विषय पर दो दिवसीय राष्ट्रीय संगोष्ठी…

You may have missed

संघर्ष से सफलता तक : बालिकागृह की शिवबती बनी बेटियों के लिए प्रेरणा
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

संघर्ष से सफलता तक : बालिकागृह की शिवबती बनी बेटियों के लिए प्रेरणा

July 17, 2026
महाप्रभु श्री जगन्नाथ के मौसी माता मंदिर आगमन से भक्तिमय हुआ रायपुर, रात्रि आरती में शामिल हुए प्रदेश के गणमान्य अतिथि
  • Feature
  • छत्तीसगढ़
  • धर्म/ज्योतिष

महाप्रभु श्री जगन्नाथ के मौसी माता मंदिर आगमन से भक्तिमय हुआ रायपुर, रात्रि आरती में शामिल हुए प्रदेश के गणमान्य अतिथि

July 17, 2026
डिजिटल सुशासन की नई मिसाल : ‘सेवा सेतु’ से सुलभ हुआ सफर
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

डिजिटल सुशासन की नई मिसाल : ‘सेवा सेतु’ से सुलभ हुआ सफर

July 17, 2026
अबूझमाड़ के अंधेरे को चीर कर पहुंची शिक्षा की रोशनी
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

अबूझमाड़ के अंधेरे को चीर कर पहुंची शिक्षा की रोशनी

July 17, 2026

Editor: Abhinesh Pandey
Contact: +91 97700 80071
Mail: abhi80071@gmail.com

Disclaimer: साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी . समय रथ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। समय रथ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, समय रथ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. न्यूज़ वेबसाइट में ली गई कुछ फोटो इन्टरनेट से ली जाती है जिनमे किसी कापीराइट के उल्लंघन की मंशा नहीं है सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा.
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright © All rights reserved. | DarkNews by AF themes.