Skip to content
Samay Rath

Samay Rath

News portal of Chhattisgarh

  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • Home
  • Feature
  • सांसद बृजमोहन का सुनील सोनी के पक्ष में विशाल रोड शो
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

सांसद बृजमोहन का सुनील सोनी के पक्ष में विशाल रोड शो

Abhinesh Pandey November 6, 2024

 

*टिकरापारा और संजय नगर में किया जनसंपर्क, सोनी को जिताने की अपील*

Advertisement
Advertisement 1 Advertisement 2 Advertisement 3 Advertisement 4 Advertisement 5 Advertisement 6 Advertisement 7 Advertisement 8 Advertisement 9 Advertisement 10 Advertisement 11 Advertisement 12

रायपुर 6 नवंबर

रायपुर सांसद एवं पूर्व मंत्री श्री बृजमोहन अग्रवाल ने बुधवार को

शहीद ब्रिगेडियर उस्मान वार्ड और

राजीव पाण्डेय वार्ड में रोड शो के जरिए जनसंपर्क अभियान चलाया और भाजपा प्रत्याशी श्री सुनील सोनी को प्रचंड मतों से विजयी बनाने की अपील की। इस रोड शो में मंत्री श्री श्याम बिहारी जायसवाल, विधायक श्री मोतीलाल साहू भी शामिल रहे।

स्थानीय लोगों ने जगह जगह उनका गर्मजोशी से स्वागत किया और भाजपा प्रत्याशी सुनील सोनी को समर्थन देने का आश्वासन दिया।

रोड शो के दौरान सांसद श्री बृजमोहन अग्रवाल ने जनता को संबोधित भी किया।

बृजमोहन अग्रवाल ने जनता को संबोधित करते हुए उनके निरंतर समर्थन के लिए आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि जिस तरह आप सभी ने लगातार आठ बार मुझे विजयी बनाया, अब नौवीं बार सुनील सोनी को विजयी बनाने का आशीर्वाद दें। उन्होंने क्षेत्र के विकास के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को दोहराते हुए जनता से अपील की कि वे एकजुट होकर क्षेत्र की प्रगति में योगदान दें और भाजपा को प्रचंड मतों से जीत दिलाएं।

आज के रोड शो की शुरुवात सिद्धार्थ चौक टिकरापारा से हुई जहां सांसद बृजमोहन ने हनुमान मंदिर में दर्शन कर भगवान का आशीर्वाद लिया जिसके बाद हजारों की संख्या में भाजपा कार्यकर्ता और समर्थक अमृत चौक, ए. डी. टॉवर चौक, खेल जंवारा चौक, ढीमर पारा चौक, शीतला मंदिर-जलगृह मार्ग-भगत सिंह चौक-श्रीराम चौक सतनाम सिंह पनाग निवास-शंकर चौक नूतन स्कूल चौक-नंदी चौक पहुंचे जहां बृजमोहन अग्रवाल और सुनील सोनी ने एक सभा को संबोधित किया।

यहां बृजमोहन अग्रवाल ने बजरंग चौक, संजय नगर में उप चुनाव कार्यालय का उद्घाटन भी किया।

इसके बाद रोड शो हरदेव लाल मंदिर मेन रोड, संजय नगर चौक, झंडा चौक-मिलन चौक-मदन धोबी चौक-केशरवानी निवास-अमित साहू निवास-खडे हनुमान भगवान जी की मूर्ति-शिवाजी चौक-झंडा चौक मनीष श्रीवास का घर-बिसौहा का घर-इंदिरा नगर चौक-सामुदायिक भवन-रिंग रोड के किनारे-किनोर संतोषी नगर चौक-संजय नगर मेन रोड-राधाकृष्ण मंदिर से शास. स्कूल पहुंचा जहां रोड शो का समापन हुआ।

मंत्री श्री श्याम बिहारी जायसवाल, विधायक श्री मोतीलाल साहू, श्री जयंती भाई पटेल, श्री मोहन एंटी, डॉ विमल चौपड़ा, श्री विजय अग्रवाल, श्री अमित साहू, सुभाष तिवारी, अनुराग अग्रवाल, अकबर अली समेत हजारों की संख्या में कार्यकर्ता और पार्टी समर्थक उपस्थित रहे।

Post navigation

Previous डोर टू डोर जनसंपर्क : रायपुर दक्षिण उपचुनाव
Next आकाश शर्मा ने डॉक्टर विपिन बिहारी सुर वार्ड मे जनसंपर्क किया

Related Stories

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बेमेतरा जिले को दी 183 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बेमेतरा जिले को दी 183 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात

September 13, 2026
हल्दी की खेती से बढ़ रही फसल विविधता, किसानों की आय में हो रही वृद्धि
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

हल्दी की खेती से बढ़ रही फसल विविधता, किसानों की आय में हो रही वृद्धि

September 13, 2026
छत्तीसगढ़ में मानसून मेहरबान: सामान्य वर्षा का 99.9% कोटा पूरा
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ में मानसून मेहरबान: सामान्य वर्षा का 99.9% कोटा पूरा

September 13, 2026

R.O. No. 13910/215

Samvad Advertisement
×

Recent Posts

  • मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बेमेतरा जिले को दी 183 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात
  • हल्दी की खेती से बढ़ रही फसल विविधता, किसानों की आय में हो रही वृद्धि
  • छत्तीसगढ़ में मानसून मेहरबान: सामान्य वर्षा का 99.9% कोटा पूरा
  • Odisha Media Delegation Visits Tribal Freedom Fighters Museum
  • आम आदमी पार्टी का संगठनात्मक विस्तार, छत्तीसगढ़ के अन्यतम शुक्ला को मिली राष्ट्रीय स्तर पर बड़ी जिम्मेदारी

You may have missed

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बेमेतरा जिले को दी 183 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बेमेतरा जिले को दी 183 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात

September 13, 2026
हल्दी की खेती से बढ़ रही फसल विविधता, किसानों की आय में हो रही वृद्धि
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

हल्दी की खेती से बढ़ रही फसल विविधता, किसानों की आय में हो रही वृद्धि

September 13, 2026
छत्तीसगढ़ में मानसून मेहरबान: सामान्य वर्षा का 99.9% कोटा पूरा
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ में मानसून मेहरबान: सामान्य वर्षा का 99.9% कोटा पूरा

September 13, 2026
Odisha Media Delegation Visits Tribal Freedom Fighters Museum
  • Feature
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय

Odisha Media Delegation Visits Tribal Freedom Fighters Museum

September 13, 2026

Editor: Abhinesh Pandey
Contact: +91 97700 80071
Mail: abhi80071@gmail.com

Disclaimer: साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी . समय रथ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। समय रथ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, समय रथ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. न्यूज़ वेबसाइट में ली गई कुछ फोटो इन्टरनेट से ली जाती है जिनमे किसी कापीराइट के उल्लंघन की मंशा नहीं है सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा.
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright © All rights reserved. | DarkNews by AF themes.