Skip to content
Samay Rath

Samay Rath

News portal of Chhattisgarh

  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • Home
  • Feature
  • रायपुर दक्षिण से भाजपा प्रत्याशी सुनील सोनी ने किया जनसंपर्क
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

रायपुर दक्षिण से भाजपा प्रत्याशी सुनील सोनी ने किया जनसंपर्क

Abhinesh Pandey November 5, 2024

*कहा- रायपुर दक्षिण को विकसित विधानसभा क्षेत्र बनाना हमारा संकल्प*

*अंत्योदय की विचारधारा के अनुरुप हर व्यक्ति तक केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं का लाभ पहुंचाने के लिए सतत समर्पित रहेंगे: सुनील सोनी*

*सुनील सोनी ने कहा- सबका साथ-सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास के मूल मंत्र के साथ हर वर्ग को साथ लेकर आगे बढ़ेंगे*

रायपुर। 05/11/2024 पूर्व सांसद और रायपुर दक्षिण से भाजपा प्रत्याशी सुनील सोनी ने मां भक्त कर्मा वार्ड (चंगोराभाठा) और डॉ. खूबचंद बघेल वार्ड में जनसंपर्क किया।

इस दौरान उन्होंने कहा कि जनसंपर्क करते हुए जहां भी हम पहुंच रहे हैं वहां अद्भुत उत्साह के साथ स्थानीयजन का आशीर्वाद मिल रहा है, मेरे महापौर और सांसद रहते रायपुर में हुए विकास कार्य, लम्बे समय से बृजमोहन अग्रवाल जी द्वारा किए गए कार्य और डबल इंजन की भाजपा सरकार से चारो ओर जनता में खुशी का माहौल है इससे यह तो स्पष्ट है कि रायपुर दक्षिण में इस बार भी कमल निशान की विजय जनता ने निश्चित कर दी है।

इस उपचुनाव में भाजपा की जीत के बाद हम रायपुर दक्षिण को विकसित विधानसभा क्षेत्र बनाने का संकल्प लेकर कार्य करेंगे, भाजपा का मूल मंत्र है सबका साथ-सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास और इसी मूलमंत्र के साथ हम हर वर्ग को साथ लेकर आगे बढ़ेंगे और विकसित भारत-विकसित छत्तीसगढ़ के निर्माण में हम सब मिलकर रायपुर दक्षिण का अहम योगदान सुनिश्चित करेंगे।

इसके साथ ही प्रत्याशी सुनील सोनी ने कहा कि हम अंत्योदय की विचारधारा के अनुरुप हर व्यक्ति तक केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं का लाभ पहुंचाने के लिए सतत समर्पित रहकर क्षेत्र के गरीब से गरीब व्यक्ति को भी विकास की मुख्यधारा से जोड़ने के लिए कार्य करेंगे और रायपुर दक्षिण की तस्वीर और तकदीर बदलने में सफलता प्राप्त करेंगे।

यह सब तभी संभव होगा जब रायपुर दक्षिण में एक बार फिर कमल खिलेगा इसलिए मेरा आग्रह है कि आगामी 13 नवंबर को 2 नंबर पर कमल निशान का बटन दबाएं और मुझे अपना आशीर्वाद प्रदान कर सेवा का अवसर दें।

इस जनसंपर्क में भाजपा प्रत्याशी सुनील सोनी के साथ रायपुर पश्चिम विधायक राजेश मूणत, नगर निगम नेता प्रतिपक्ष मीनल चौबे समेत भाजपा के कार्यकर्तागण साथ रहे।

Post navigation

Previous रायपुर में दीपावली मिलन समारोह में शामिल हुए पूर्व सांसद और रायपुर दक्षिण से भाजपा प्रत्याशी सुनील सोनी
Next राज्योत्सव : पीएचई की विकास प्रदर्शनी में हर घर नल से जल वाले गांव का जीवंत मॉडल

Related Stories

पत्रकार लोकतंत्र के सच्चे सेनानी, समाज को दिशा देने में उनकी भूमिका महत्वपूर्ण : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

पत्रकार लोकतंत्र के सच्चे सेनानी, समाज को दिशा देने में उनकी भूमिका महत्वपूर्ण : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

May 30, 2026
हज कमेटी अध्यक्ष ने दी मुख्यमंत्री श्री साय को ईदुल अज़हा की बधाई 
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

हज कमेटी अध्यक्ष ने दी मुख्यमंत्री श्री साय को ईदुल अज़हा की बधाई 

May 29, 2026
मुख्यमंत्री ने स्वातंत्र्यवीर विनायक दामोदर सावरकर की जयंती पर उन्हें किया नमन
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

मुख्यमंत्री ने स्वातंत्र्यवीर विनायक दामोदर सावरकर की जयंती पर उन्हें किया नमन

May 28, 2026

Recent Posts

  • पत्रकार लोकतंत्र के सच्चे सेनानी, समाज को दिशा देने में उनकी भूमिका महत्वपूर्ण : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय
  • हज कमेटी अध्यक्ष ने दी मुख्यमंत्री श्री साय को ईदुल अज़हा की बधाई 
  • मुख्यमंत्री ने स्वातंत्र्यवीर विनायक दामोदर सावरकर की जयंती पर उन्हें किया नमन
  • श्रमिकों के बच्चों के लिए डॉक्टर बनने का सुनहरा मौका- ESIC मेडिकल कॉलेजों में 700 सीटें आरक्षित
  • 20 लाख मासूम बच्चों की जिंदगी से खिलवाड़ कर रही सरकार – अभिषेक मिश्रा, कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष, आप

You may have missed

पत्रकार लोकतंत्र के सच्चे सेनानी, समाज को दिशा देने में उनकी भूमिका महत्वपूर्ण : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

पत्रकार लोकतंत्र के सच्चे सेनानी, समाज को दिशा देने में उनकी भूमिका महत्वपूर्ण : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

May 30, 2026
हज कमेटी अध्यक्ष ने दी मुख्यमंत्री श्री साय को ईदुल अज़हा की बधाई 
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

हज कमेटी अध्यक्ष ने दी मुख्यमंत्री श्री साय को ईदुल अज़हा की बधाई 

May 29, 2026
मुख्यमंत्री ने स्वातंत्र्यवीर विनायक दामोदर सावरकर की जयंती पर उन्हें किया नमन
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

मुख्यमंत्री ने स्वातंत्र्यवीर विनायक दामोदर सावरकर की जयंती पर उन्हें किया नमन

May 28, 2026
श्रमिकों के बच्चों के लिए डॉक्टर बनने का सुनहरा मौका- ESIC मेडिकल कॉलेजों में 700 सीटें आरक्षित
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

श्रमिकों के बच्चों के लिए डॉक्टर बनने का सुनहरा मौका- ESIC मेडिकल कॉलेजों में 700 सीटें आरक्षित

May 28, 2026

Editor: Abhinesh Pandey
Contact: +91 97700 80071
Mail: abhi80071@gmail.com

Disclaimer: साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी . समय रथ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। समय रथ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, समय रथ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. न्यूज़ वेबसाइट में ली गई कुछ फोटो इन्टरनेट से ली जाती है जिनमे किसी कापीराइट के उल्लंघन की मंशा नहीं है सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा.
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright © All rights reserved. | DarkNews by AF themes.