Skip to content
Samay Rath

Samay Rath

News portal of Chhattisgarh

  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • Home
  • Feature
  • भाजपा प्रत्याशी सुनील सोनी ने किया जनसंपर्क, कहा- रायपुर की जनता से मेरा अटूट नाता, पहले भी मिला सेवा का अवसर, इस बार भी क्षेत्र के लिए पूर्ण समर्पण से करुंगा कार्य
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

भाजपा प्रत्याशी सुनील सोनी ने किया जनसंपर्क, कहा- रायपुर की जनता से मेरा अटूट नाता, पहले भी मिला सेवा का अवसर, इस बार भी क्षेत्र के लिए पूर्ण समर्पण से करुंगा कार्य

Abhinesh Pandey November 4, 2024

 

*क्षेत्र की जनता ने उत्साह के साथ किया भव्य स्वागत*

Advertisement
Advertisement 1 Advertisement 2 Advertisement 3 Advertisement 4 Advertisement 5 Advertisement 6 Advertisement 7 Advertisement 8 Advertisement 9 Advertisement 10 Advertisement 11 Advertisement 12

 

*महापौर और सांसद रहने के दौरान सुनील सोनी द्वारा किये गए कार्यों से रायपुर दक्षिण की जनता खुश, भाजपा पर जताया विश्वास*

 

*रायपुर दक्षिण को दोगुनी तेजी से आगे बढ़ाएगा कमल निशान, उन्नति और खुशहाली बनेगी क्षेत्र की पहचान: सुनील सोनी*

 

रायपुर। 04/11/2024 पूर्व सांसद और रायपुर दक्षिण से भाजपा प्रत्याशी सुनील सोनी ने आज डॉ. श्यामाप्रसाद मुखर्जी वार्ड (भाठागांव) और महंत लक्ष्मीनारायण दास वार्ड में जनसंपर्क कर स्थानीय निवासियों से मुलाकात किया तथा रायपुर दक्षिण विधानसभा क्षेत्र के लाखे नगर मण्डल कार्यालय के उद्घाटन में भी शामिल हुए।

इस दौरान भाजपा प्रत्याशी सुनील सोनी ने कहा कि रायपुर की जनता से मेरा अटूट नाता है, रायपुर ने मुझे पहले भी सेवा का अवसर दिया है, जब मुझे महापौर के रुप में कार्य करने का अवसर मिला तो हमने रायपुर की तस्वीर और तकदीर बदलने के लिए लगातार कार्य किए जिसके परिणाम स्वरुप जेल रोड का चौड़ीकरण हुआ, कैनाल लिंकिंग रोड की आधारशिला रखी गई और गौरव पथ जैसी बेहतरीन सड़कों का निर्माण हुआ ताकि गरीब से लेकर अमीर तक रायपुर में चलने वाले हर व्यक्ति को अच्छी सड़कों की सुविधा मिल सके।

इसके साथ ही रायपुर में 33 पानी टंकियों के निर्माण के साथ 150 MLD की क्षमता का वाटर फिल्टर प्लांट स्थापित किया गया, आमजन की सुविधा को प्राथमिकता देते हुए रायपुर में नगर पालिका निगम भवन (व्हाइट हाउस) का निर्माण किया गया, बूढ़ा तालाब का सौंदर्यीकरण कर वहां स्वामी विवेकानंद जी की प्रतिमा स्थापित की गई जो न केवल राजधानी की सुंदरता को बढ़ाता है बल्कि हमारे अनमोल धरोहर और गौरवशाली इतिहास को भी दर्शाता है और आज राजधानी रायपुर के प्रमुख पर्यटन स्थलों में से एक है।

प्रतिभावान खिलाड़ियों की प्रतिभा को अवसरों से जोड़ने और रायपुर को खेल के क्षेत्र में भी आगे बढ़ाने के लिए बलबीर सिंह जुनेजा इनडोर स्टेडियम और शहीद वीर नारायण सिंह अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम का निर्माण हुआ।

इसके साथ ही जब सांसद के रुप में कार्य करने का अवसर मिला तो टाटीबंध में 119 करोड़ रुपए की लागत से फ्लाईओवर, स्मार्ट सिटी रायपुर हेतु 365 परियोजनाओं के लिए 757 करोड़ रुपए की स्वीकृति, 480 करोड़ रुपये से रायपुर रेलवे स्टेशन के उन्नयन का कार्य, हर घर स्वच्छ पेयजल पहुंचाने के लिए रायपुर लोकसभा में 673.78 करोड़ रुपए की 35 परियोजनों की स्वीकृति, रायपुर से बलौदाबाजार तक 75 किलोमीटर फोरलेन राष्ट्रीय राजमार्ग की स्वीकृति, सरोना रेलवे स्टेशन से एम्स में प्रवेश के लिए मार्ग निर्माण, एम्स में क्रिटिकल यूनिट का निर्माण समेत विभिन्न विकास कार्य हुए और इस उपचुनाव में कमल खिलने के बाद और अधिक उत्साह के साथ क्षेत्र के दोगुने विकास के लिए कार्य करुंगा और मैं विश्वास दिलाता हूं कि रायपुर दक्षिण को दोगुनी तेजी से आगे बढ़ाएगा कमल निशान, उन्नति और खुशहाली बनेगी क्षेत्र की पहचान।

इस दौरान क्षेत्र की जनता ने बड़े उत्साह के साथ प्रत्याशी सुनील सोनी का स्वागत किया और सुनील सोनी द्वारा महापौर तथा सांसद के रुप में क्षेत्र के लिए किये गए कार्यों और भाजपा की डबल इंजन सरकार की योजनाओं से खुशी जताते हुए भाजपा के प्रति अपना समर्थन व्यक्त किया।

Post navigation

Previous cm विष्णु देव साय ने मध्यप्रदेश के cm डॉ. मोहन यादव का अपने निवास में आत्मीय स्वागत किया
Next रायपुर में दीपावली मिलन समारोह में शामिल हुए पूर्व सांसद और रायपुर दक्षिण से भाजपा प्रत्याशी सुनील सोनी

Related Stories

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बेमेतरा जिले को दी 183 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बेमेतरा जिले को दी 183 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात

September 13, 2026
हल्दी की खेती से बढ़ रही फसल विविधता, किसानों की आय में हो रही वृद्धि
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

हल्दी की खेती से बढ़ रही फसल विविधता, किसानों की आय में हो रही वृद्धि

September 13, 2026
छत्तीसगढ़ में मानसून मेहरबान: सामान्य वर्षा का 99.9% कोटा पूरा
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ में मानसून मेहरबान: सामान्य वर्षा का 99.9% कोटा पूरा

September 13, 2026

R.O. No. 13910/215

Samvad Advertisement
×

Recent Posts

  • मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बेमेतरा जिले को दी 183 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात
  • हल्दी की खेती से बढ़ रही फसल विविधता, किसानों की आय में हो रही वृद्धि
  • छत्तीसगढ़ में मानसून मेहरबान: सामान्य वर्षा का 99.9% कोटा पूरा
  • Odisha Media Delegation Visits Tribal Freedom Fighters Museum
  • आम आदमी पार्टी का संगठनात्मक विस्तार, छत्तीसगढ़ के अन्यतम शुक्ला को मिली राष्ट्रीय स्तर पर बड़ी जिम्मेदारी

You may have missed

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बेमेतरा जिले को दी 183 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बेमेतरा जिले को दी 183 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात

September 13, 2026
हल्दी की खेती से बढ़ रही फसल विविधता, किसानों की आय में हो रही वृद्धि
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

हल्दी की खेती से बढ़ रही फसल विविधता, किसानों की आय में हो रही वृद्धि

September 13, 2026
छत्तीसगढ़ में मानसून मेहरबान: सामान्य वर्षा का 99.9% कोटा पूरा
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ में मानसून मेहरबान: सामान्य वर्षा का 99.9% कोटा पूरा

September 13, 2026
Odisha Media Delegation Visits Tribal Freedom Fighters Museum
  • Feature
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय

Odisha Media Delegation Visits Tribal Freedom Fighters Museum

September 13, 2026

Editor: Abhinesh Pandey
Contact: +91 97700 80071
Mail: abhi80071@gmail.com

Disclaimer: साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी . समय रथ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। समय रथ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, समय रथ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. न्यूज़ वेबसाइट में ली गई कुछ फोटो इन्टरनेट से ली जाती है जिनमे किसी कापीराइट के उल्लंघन की मंशा नहीं है सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा.
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright © All rights reserved. | DarkNews by AF themes.