Skip to content
Samay Rath

Samay Rath

News portal of Chhattisgarh

  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • Home
  • Feature
  • रायपुर दक्षिण से भाजपा प्रत्याशी सुनील सोनी ने किया जनसंपर्क
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

रायपुर दक्षिण से भाजपा प्रत्याशी सुनील सोनी ने किया जनसंपर्क

Abhinesh Pandey November 3, 2024

*महतारी वंदन योजना से लाभान्वित क्षेत्र की महिलाओं ने जताई खुशी, कहा- भाजपा सरकार में आत्मनिर्भरता के साथ मनाई दीपावली*

 

Advertisement
Advertisement 1 Advertisement 2 Advertisement 3 Advertisement 4 Advertisement 5 Advertisement 6 Advertisement 7 Advertisement 8 Advertisement 9 Advertisement 10 Advertisement 11 Advertisement 12

*पीएम आवास मिलने के बाद अनेकों लोगों ने पहली बार मनाई अपने पक्के मकान में दीपावली, आगामी उपचुनाव में कमल खिलाने को दिखे उत्साहित*

 

*13 नवंबर को कमल निशान पर मिलने वाला हर वोट रायपुर दक्षिण में दोगुना विकास सुनिश्चित करेगा: सुनील सोनी*

 

रायपुर। 03/11/2024 रायपुर दक्षिण से भाजपा प्रत्याशी और पूर्व सांसद सुनील सोनी ने रायपुर के मौलाना अब्दुल रउफ वार्ड में जनसंपर्क किया इस दौरान उन्होंने काली बाड़ी स्थित काली मंदिर में दर्शन कर क्षेत्र के सुख-समृद्धि की कामना की।

इस जनसंपर्क में प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल और भाजपा के अन्य कार्यकर्ता भी शामिल रहे।

इस दौरान भाजपा प्रत्याशी सुनील सोनी ने आगामी उपचुनाव को लेकर कहा कि रायपुर दक्षिण में लंबे समय से कमल खिलता रहा है और इसके पीछे की वजह रायपुर दक्षिण की जनता का भाजपा पर अटूट विश्वास है और इसी विश्वास तथा समर्थन के कारण बृजमोहन अग्रवाल जी विधायक, कैबिनेट मंत्री और अब सांसद के रुप में रायपुर के विकास में अपना अहम योगदान दे रहे हैं, मुझे भी पहले महापौर और सांसद के रुप में रायपुर की सेवा का अवसर मिला है, महापौर और सांसद के दायित्व के साथ हमने रायपुर के विकास के लिए जो कार्य किए उसे देखते हुए जनता अपना अपार स्नेह और आशीर्वाद मुझे इस जनसंपर्क में भी प्रदान कर रही है।

इसके साथ ही उन्होंने कहा कि 13 नवंबर को कमल निशान पर मिलने वाला हर वोट रायपुर दक्षिण में दोगुना विकास सुनिश्चित करेगा और इस उपचुनाव में कमल खिलने के बाद रायपुर दक्षिण को 2 सेवक मिलने वाले हैं सांसद बृजमोहन अग्रवाल जी के साथ मिलकर हम क्षेत्र का दोगुनी तेजी से विकास करने के लिए कार्य करेंगे।

जनसंपर्क के दौरान क्षेत्र की महिलाओं ने भाजपा सरकार आने के बाद मिलने वाले महतारी वंदन योजना की राशि के प्रति खुशी जताते हुए अपने अनुभव साझा किए जिसमें उन्होंने कहा कि महतारी वंदन योजना में हर महीने मिलने वाले 1000 रुपए के कारण उनकी इस बार की दीपावली स्पेशल बनी है जिससे महिलाओं ने अपने पैसों से मिठाई इत्यादि खरीद कर इस बार आत्मनिर्भरता के साथ मनाई दीपावली मनाई है।

इसके साथ ही प्रदेश में भाजपा सरकार बनने के बाद प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व वाली डबल इंजन की सरकार ने 18 लाख आवास स्वीकृत किया जिसके बाद अनेकों लोगों को अपना पक्का आवास मिला और बहुत से ऐसे लोग हैं जिन्होंने इस बार पहली बार अपने पक्के मकान में दीपावली मनाई है उन सब ने भाजपा सरकार के प्रति आभार व्यक्त करते हुए पूर्ण उत्साह के साथ आगामी उपचुनाव में प्रचंड मतों से भाजपा को जीताने की बात कही।

इसके अलावा भाजपा प्रत्याशी सुनील सोनी रायपुर दक्षिण विधानसभा चुनाव के भाजपा सिविल लाईन मंडल के केन्द्रीय कार्यालय उद्घाटन कार्यक्रम में भी शामिल हुए।

इस दौरान सांसद बृजमोहन अग्रवाल और विधायक धरम लाल कौशिक समेत भाजपा के विभिन्न पदाधिकारी तथा कार्यकर्ता भी उपस्थित रहे।

Post navigation

Previous बागेश्वर धाम पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र शास्त्री से मिले रायपुर दक्षिण के भाजपा प्रत्याशी सुनील सोनी
Next कांग्रेस प्रत्याशी आकाश शर्मा ने ब्रिगेडियर उस्मान वार्ड एवं शहीद राजीव पांडे वार्ड में अपना जनसंपर्क कार्यक्रम किया

Related Stories

हिन्दी दिवस 2026 पर केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह का संदेश…
  • Feature
  • राष्ट्रीय

हिन्दी दिवस 2026 पर केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह का संदेश…

September 14, 2026
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बेमेतरा जिले को दी 183 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बेमेतरा जिले को दी 183 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात

September 13, 2026
हल्दी की खेती से बढ़ रही फसल विविधता, किसानों की आय में हो रही वृद्धि
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

हल्दी की खेती से बढ़ रही फसल विविधता, किसानों की आय में हो रही वृद्धि

September 13, 2026

R.O. No. 13910/215

Samvad Advertisement
×

Recent Posts

  • हिन्दी दिवस 2026 पर केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह का संदेश…
  • मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बेमेतरा जिले को दी 183 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात
  • हल्दी की खेती से बढ़ रही फसल विविधता, किसानों की आय में हो रही वृद्धि
  • छत्तीसगढ़ में मानसून मेहरबान: सामान्य वर्षा का 99.9% कोटा पूरा
  • Odisha Media Delegation Visits Tribal Freedom Fighters Museum

You may have missed

हिन्दी दिवस 2026 पर केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह का संदेश…
  • Feature
  • राष्ट्रीय

हिन्दी दिवस 2026 पर केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह का संदेश…

September 14, 2026
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बेमेतरा जिले को दी 183 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बेमेतरा जिले को दी 183 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात

September 13, 2026
हल्दी की खेती से बढ़ रही फसल विविधता, किसानों की आय में हो रही वृद्धि
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

हल्दी की खेती से बढ़ रही फसल विविधता, किसानों की आय में हो रही वृद्धि

September 13, 2026
छत्तीसगढ़ में मानसून मेहरबान: सामान्य वर्षा का 99.9% कोटा पूरा
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ में मानसून मेहरबान: सामान्य वर्षा का 99.9% कोटा पूरा

September 13, 2026

Editor: Abhinesh Pandey
Contact: +91 97700 80071
Mail: abhi80071@gmail.com

Disclaimer: साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी . समय रथ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। समय रथ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, समय रथ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. न्यूज़ वेबसाइट में ली गई कुछ फोटो इन्टरनेट से ली जाती है जिनमे किसी कापीराइट के उल्लंघन की मंशा नहीं है सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा.
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright © All rights reserved. | DarkNews by AF themes.