Skip to content
Samay Rath

Samay Rath

News portal of Chhattisgarh

  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • Home
  • Feature
  • कौशल विकास से ही रोजगार की समस्या दूर होगी: बृजमोहन अग्रवाल
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

कौशल विकास से ही रोजगार की समस्या दूर होगी: बृजमोहन अग्रवाल

Abhinesh Pandey October 18, 2024

*प्रेस विज्ञप्ति*

*सांसद बृजमोहन ने युवाओं बांटे प्रमाणपत्र, स्वयं का व्यवसाय शुरू करने की दी सलाह*

रायपुर 18 अक्टूबर

रायपुर सांसद श्री बृजमोहन अग्रवाल ने शुक्रवार को ओएनजीसी के सहयोग से नवीन अंकुर महिला मंडल द्वारा आयोजित स्किल डेवलपमेंट प्रोग्राम के तहत सफल प्रशिक्षण प्राप्त करने वाले प्रशिक्षणार्थियों को प्रमाण पत्र वितरित किए।

इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए श्री बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि, आज के समय रोजगार एक बड़ी चुनौती है ऐसे में हमको नौकरी मांगने वाला नहीं, बल्कि नौकरी देने वाला बनना है। इसके लिए उद्यमिता एवं कौशल विकास के माध्यम से उचित प्रशिक्षण प्राप्त कर हम स्वयं का व्यवसाय स्थापित कर सकते है और दूसरों को भी रोजगार प्रदान कर सकते हैं,

यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी विभिन्न योजनाओं के माध्यम से प्रशिक्षित युवाओं को खुद का व्यवसाय शुरू करने के लिए लोन भी दे रहे हैं। जिससे समाज और देश की प्रगति होगी, ऐसे में श्रीमती मीना गौतम के नेतृत्व वाली नवीन अंकुर महिला मंडल प्रमीण क्षेत्रों के युवाओं को स्किल डेवलपमेंट प्रोग्राम के माध्यम से आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में प्रशंसनीय कार्य कर रही है। युवा और महिलाएं विभिन्न क्षेत्रों जैसे कंप्यूटर, सिलाई कढ़ाई, मिस्त्री, प्लंबर मैकेनिक, ब्यूटी पार्लर में प्रशिक्षण प्राप्त कर स्व सहायता समूह के माध्यम से अपना काम शुरू कर सकते है जिससे दूसरों को भी रोजगार मिलेगा जिससे उनमें आत्मनिर्भरता आएगी और समाज का भी विकास होगा।

नवीन अंकुर महिला मंडल द्वारा स्किल इंडिया कार्यक्रम के तहत नेशनल स्किल डेवलपमेंट कॉरपोरेशन के तत्वाधान में ग्राम- तर्री, विकास खण्ड अभनपुर और ग्राम- भानसोज, विकास खण्ड आरंग में सिलाई और कड़ाई प्रशिक्षण तथा नवापारा, विकास खण्ड अभनपुर और मंदिर हसौद, विकास खण्ड आरंग में 3 माह का कम्प्यूटर प्रशिक्षण दिया गया था।

Post navigation

Previous शासन की योजनाओं को समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने में जनसंपर्क विभाग के अधिकारियों की भूमिका महत्वपूर्ण : पी. दयानंद
Next 10 करोड़ का सोना पकड़ाया,पुलिस और आईटी की टीम पूछताछ व जांच में जुटी

Related Stories

विकास, सुशासन और राष्ट्रहित के पक्ष में ऐतिहासिक जनादेश: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

विकास, सुशासन और राष्ट्रहित के पक्ष में ऐतिहासिक जनादेश: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

May 4, 2026
रायपुर प्यासा, सत्ता बेपरवाह — पानी के लिए आम जनता लड़ रही जंग-आम आदमी पार्टी
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

रायपुर प्यासा, सत्ता बेपरवाह — पानी के लिए आम जनता लड़ रही जंग-आम आदमी पार्टी

May 4, 2026
निर्माण स्थल पर मुख्यमंत्री का श्रमदान: श्रमिक बहनों के साथ की ईंट जोड़ाई
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

निर्माण स्थल पर मुख्यमंत्री का श्रमदान: श्रमिक बहनों के साथ की ईंट जोड़ाई

May 4, 2026

Recent Posts

  • विकास, सुशासन और राष्ट्रहित के पक्ष में ऐतिहासिक जनादेश: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय
  • रायपुर प्यासा, सत्ता बेपरवाह — पानी के लिए आम जनता लड़ रही जंग-आम आदमी पार्टी
  • निर्माण स्थल पर मुख्यमंत्री का श्रमदान: श्रमिक बहनों के साथ की ईंट जोड़ाई
  • राष्ट्रवाद और विकास की राजनीति ने परिवारवाद और तुष्टीकरण को परास्त किया : अजय जम्वाल
  • गदही तालाब रायपुरा बना जनसहभागिता का प्रतीक – सफाई अभियान के 11 सप्ताह पूर्ण

You may have missed

विकास, सुशासन और राष्ट्रहित के पक्ष में ऐतिहासिक जनादेश: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

विकास, सुशासन और राष्ट्रहित के पक्ष में ऐतिहासिक जनादेश: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

May 4, 2026
रायपुर प्यासा, सत्ता बेपरवाह — पानी के लिए आम जनता लड़ रही जंग-आम आदमी पार्टी
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

रायपुर प्यासा, सत्ता बेपरवाह — पानी के लिए आम जनता लड़ रही जंग-आम आदमी पार्टी

May 4, 2026
निर्माण स्थल पर मुख्यमंत्री का श्रमदान: श्रमिक बहनों के साथ की ईंट जोड़ाई
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

निर्माण स्थल पर मुख्यमंत्री का श्रमदान: श्रमिक बहनों के साथ की ईंट जोड़ाई

May 4, 2026
राष्ट्रवाद और विकास की राजनीति ने परिवारवाद और तुष्टीकरण को परास्त किया : अजय जम्वाल
  • Feature
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय

राष्ट्रवाद और विकास की राजनीति ने परिवारवाद और तुष्टीकरण को परास्त किया : अजय जम्वाल

May 4, 2026

Editor: Abhinesh Pandey
Contact: +91 97700 80071
Mail: abhi80071@gmail.com

Disclaimer: साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी . समय रथ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। समय रथ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, समय रथ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. न्यूज़ वेबसाइट में ली गई कुछ फोटो इन्टरनेट से ली जाती है जिनमे किसी कापीराइट के उल्लंघन की मंशा नहीं है सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा.
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright © All rights reserved. | DarkNews by AF themes.