Skip to content
Samay Rath

Samay Rath

News portal of Chhattisgarh

  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • Home
  • Feature
  • रायपुर प्रेस क्लब में 3 दिवसीय फोटो प्रदर्शनी का शुभारंभ, विधायक पुरंदर मिश्रा ने किया उद्घाटन
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

रायपुर प्रेस क्लब में 3 दिवसीय फोटो प्रदर्शनी का शुभारंभ, विधायक पुरंदर मिश्रा ने किया उद्घाटन

Abhinesh Pandey October 15, 2024

 

रायपुर. रायपुर प्रेस क्लब द्वारा आयोजित तीन दिवसीय फोटो प्रतियोगिता एवं प्रदर्शनी का शुभारंभ मंगलवार को रायपुर उत्तर के विधायक पुरंदर मिश्रा ने किया. प्रेस क्लब सदस्यों की तस्वीरों की यह प्रदर्शनी 17 अक्टूबर तक चलेगी.

Advertisement
Advertisement 1 Advertisement 2 Advertisement 3 Advertisement 4 Advertisement 5 Advertisement 6 Advertisement 7 Advertisement 8 Advertisement 9 Advertisement 10 Advertisement 11 Advertisement 12

इस अवसर पर विधायक श्री मिश्रा ने कहा कि अखबारों में प्रेस फोटोग्राफर्स की तस्वीरें रोजाना देखते हैं, लेकिन प्रदर्शनी में आकर इस तरह तस्वीरों को देखना एक अलग अनुभव है. प्रदर्शनी में जितनी भी तस्वीरें लगी हैं, सभी अलग और अनूठी हैं. ये तस्वीरें बताती हैं कि फोटोग्राफर एक-एक तस्वीरों के लिए कितनी मेहनत करते हैं. श्री मिश्रा ने कहा फोटो प्रतियोगिता और प्रदर्शनी के आयोजन के लिए रायपुर क्लब बधाई का पात्र है. प्रेस क्लब लगातार रचनात्मक और सृजनात्मक कार्य कर रहा है. इससे प्रेस क्लब छवि भी बदल रही है. उन्होंने प्रतियोगिता में शामिल सभी फोटोग्राफर्स को अपनी बधाई और शुभकामनाएं दीं. इस अवसर पर प्रेस क्लब के महासचिव डॉ. वैभव शिव पांडेय, उपाध्यक्ष संदीप शुक्ला, कोषाध्यक्ष रमन हलवाई, संयुक्त सचिव तृप्ति सोनी, अरविंद सोनवानी, कार्यकारिणी सदस्य किशन लोखण्डे, पराग मिश्रा, वरिष्ठ फ़ोटो जर्नलिस्ट विनय शर्मा, गोकुल सोनी, रूपेश यादव, मनोज देवांगन, विनय घाटगे, दीपेश सोनी, शरणजीत तेत्री, वरिष्ठ पत्रकार विजय मिश्रा, प्रत्यूष शर्मा आदि मौजूद रहे।

आम लोगों के लिए भी खुली रहेगी प्रदर्शनी*

प्रेस क्लब अध्यक्ष प्रफुल्ल ठाकुर ने बताया कि प्रदर्शनी तीन कैटेगरी- न्यूज, पर्यटन/ संस्कृति और डेवलपमेंट (विकास) विषय पर आधारित है. फोटो प्रतियोगिता एवं प्रदर्शनी के लिए करीब 3 लाख रुपए के पुरस्कार घोषित किए गए हैं. उन्होंने बताया कि प्रदर्शनी को देखने के लिए पत्रकारिता के विद्यार्थियों को भी आमंत्रित किया गया है. साथ ही प्रदर्शनी आम लोगों के लिए भी खुली रहेगी.

Post navigation

Previous मुख्यमंत्री विष्णु देव साय बस्तर चेंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हुए
Next उप मुख्यमंत्री अरुण साव से रायपुर और बिलासपुर संभाग के आयुक्त महादेव कावरे ने की सौजन्य मुलाकात

Related Stories

एक लाख 11 हजार आशीर्वाद के दीपों से जगमगाएगा कोंडागांव, सेवा संकल्प अभियान में दिखेगा जनभागीदारी का उत्सव
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

एक लाख 11 हजार आशीर्वाद के दीपों से जगमगाएगा कोंडागांव, सेवा संकल्प अभियान में दिखेगा जनभागीदारी का उत्सव

September 15, 2026
मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े के प्रयासों से भटगांव विधानसभा में विकास को मिली नई रफ्तार
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े के प्रयासों से भटगांव विधानसभा में विकास को मिली नई रफ्तार

September 15, 2026
बिहान योजना ने बदली किस्मत
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

बिहान योजना ने बदली किस्मत

September 15, 2026

R.O. No. 13910/215

Samvad Advertisement
×

Recent Posts

  • एक लाख 11 हजार आशीर्वाद के दीपों से जगमगाएगा कोंडागांव, सेवा संकल्प अभियान में दिखेगा जनभागीदारी का उत्सव
  • मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े के प्रयासों से भटगांव विधानसभा में विकास को मिली नई रफ्तार
  • बिहान योजना ने बदली किस्मत
  • विश्व सर्कुलर इकोनॉमी फोरम में छत्तीसगढ़ की सक्रिय सहभागिता, कचरे से संसाधन बनाने की तकनीकों पर मंथन
  • एक स्वास्थ्य, एक भविष्य: सेहतमंद भविष्य के लिए आयुर्वेद

You may have missed

एक लाख 11 हजार आशीर्वाद के दीपों से जगमगाएगा कोंडागांव, सेवा संकल्प अभियान में दिखेगा जनभागीदारी का उत्सव
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

एक लाख 11 हजार आशीर्वाद के दीपों से जगमगाएगा कोंडागांव, सेवा संकल्प अभियान में दिखेगा जनभागीदारी का उत्सव

September 15, 2026
मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े के प्रयासों से भटगांव विधानसभा में विकास को मिली नई रफ्तार
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े के प्रयासों से भटगांव विधानसभा में विकास को मिली नई रफ्तार

September 15, 2026
बिहान योजना ने बदली किस्मत
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

बिहान योजना ने बदली किस्मत

September 15, 2026
विश्व सर्कुलर इकोनॉमी फोरम में छत्तीसगढ़ की सक्रिय सहभागिता, कचरे से संसाधन बनाने की तकनीकों पर मंथन
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

विश्व सर्कुलर इकोनॉमी फोरम में छत्तीसगढ़ की सक्रिय सहभागिता, कचरे से संसाधन बनाने की तकनीकों पर मंथन

September 15, 2026

Editor: Abhinesh Pandey
Contact: +91 97700 80071
Mail: abhi80071@gmail.com

Disclaimer: साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी . समय रथ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। समय रथ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, समय रथ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. न्यूज़ वेबसाइट में ली गई कुछ फोटो इन्टरनेट से ली जाती है जिनमे किसी कापीराइट के उल्लंघन की मंशा नहीं है सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा.
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright © All rights reserved. | DarkNews by AF themes.