Skip to content
Samay Rath

Samay Rath

News portal of Chhattisgarh

  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • Home
  • Feature
  • सांसद बृजमोहन ने राजधानी रायपुर को दिया 547 लाख रुपए का तोहफा
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

सांसद बृजमोहन ने राजधानी रायपुर को दिया 547 लाख रुपए का तोहफा

Abhinesh Pandey October 13, 2024

 

*सांसद बृजमोहन ने सौंदर्यीकरण और विकास कार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन किया*

 

*सांसद बृजमोहन के विकसित और सुंदर रायपुर के प्रयास ला रहे रंग*

रायपुर 13अक्टूबर

तालाब, मंदिर और उद्यान रायपुर शहर की पहचान है उसी राजधानी को विकास के साथ सौंदर्यीकरण करते हुए उसकी पुरानी पहचान को बरकारक रखना सभी नागरिकों की सामूहिक जिम्मेदारी है। यह कहना है रायपुर सांसद श्री बृजमोहन अग्रवाल जिनके रायपुर को विकसित के साथ सुंदर बनाने के प्रयास रंग लाते दिखाई दे रहे हैं।

इसी तारतम्य में श्री बृजमोहन अग्रवाल ने रविवार को करीब 547 लाख रुपए के सौंदर्यीकरण और विकास कार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन किया।

श्री अग्रवाल ने टिकरापारा में 93 लाख की लागत से छुईया तालाब के जीर्णोद्धार और सौंदर्यीकरण का लोकार्पण किया साथ ही तालाब का नया नामकरण किया जिसे अब राम रमा सरोवर के नाम से जाना जाएगा। साथ सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने 70 लाख रुपए से क्षेत्र में सीसी रोड, लाइट आदि कार्यों का भूमिपूजन किया साथ ही यहां स्थित मौली माता मंदिर के पुनर्निर्माण के लिए 5 लाख रुपए देने की घोषणा की।

श्री बृजमोहन अग्रवाल ने सुंदर नगर के निवासियों को 3 करोड़ 80 लाख रुपए के विकासकर्यो की सौगात दी।

सुंदर नगर में 288 लाख रूपए की लागत से जीर्णोद्धार किए गए पहाड़ी तालाब का लोकार्पण किया साथ ही महंत लक्ष्मीनारायण दास स्कूल में 50 लाख रुपए से निर्मित होने वाले कमरों का भूमिपूजन एवं खनिज न्यास मद से 41.40 लाख रुपए से निर्मित होने वाले अयोध्या नगर स्कूल में तीन अतिरिक्त कक्ष, श्रीराम नगर चंगोराभाठा स्कूल का मरम्मत कार्य, अमीनपारा स्कूल में प्रसाधन निर्माण कार्य और चंगोराभाठा प्रा. स्वा. केन्द्र में हॉल निर्माण कार्य का भूमिपूजन किया।

इस अवसर पर आयोजित सभा को सम्बोधित करते हुए श्री अग्रवाल ने कहा कि, रायपुर को देश का सबसे सुंदर शहर बनाना है। राजधानी के तालाब, उद्यान और मंदिर इसको अलग पहचान दिलाते हैं। यहां के 50 से ज्यादा तालाबों का जीर्णोद्धार वो खुद करा चुके हैं।

राजधानी को सुंदर और अच्छा बनाना हमारी जिम्मेदारी है। सरकार और नगर निगम ने अपना काम कर दिए अब इसको संभाल कर रखना सभी सम्मानित नागरिकों की जिम्मेदारी है।

इसको संभाल कर रखने में हम सभी को सहयोग करना होगा।

यहां कोई गंदगी न फैलाए कोई असामाजिक तत्व न एकत्रित न हो, कोई चोरी न करें इसकी सुरक्षा में सभी सम्मानित नागरिकों को सहयोग करना होगा।

कार्यक्रम में सभापति ननि श्री प्रमोद दुबे, नगर निगम नेता प्रतिपक्ष श्रीमती मीनल चौबे, पार्षद उत्तम साहू, पार्षद श्री चन्द्रपाल धनगर, पार्षद श्रीमती सरिता वर्मा, श्रीमती सरिता दुबे, श्री सालिक सिंह ठाकुर, श्री सुभाष तिवारी, श्री रमेश ठाकुर, श्री ज्ञानेश शर्मा, श्री रमेश ठाकुर, श्री महेश शर्मा, श्री श्याम सुंदर अग्रवाल, जोन कमिश्नर श्री रमेश जायसवाल समेत स्थानीय लोग उपस्थित रहे।

Post navigation

Previous डाटा एंट्री ऑपरेटरों का रायपुर तुता में हड़ताल आपरेटर संघ ने सरकार से कहा की हमारी मांगे पुरी कर हमें नियमित करें
Next डॉ. सलीम राज छग राज्य वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष निर्वाचित

Related Stories

राजस्व विभाग की नई पहल- डिजिटल क्रांति: छत्तीसगढ़ में अब घर बैठे मिलेंगी भूमि संबंधी सभी ऑनलाइन सुविधाएँ
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

राजस्व विभाग की नई पहल- डिजिटल क्रांति: छत्तीसगढ़ में अब घर बैठे मिलेंगी भूमि संबंधी सभी ऑनलाइन सुविधाएँ

April 30, 2026
एनएचएआई और भारतीय सर्वेक्षण विभाग द्वारा प्रिसीजन पोजिशनिंग पर कार्यशाला का आयोजन
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

एनएचएआई और भारतीय सर्वेक्षण विभाग द्वारा प्रिसीजन पोजिशनिंग पर कार्यशाला का आयोजन

April 30, 2026
हर हाथ को काम, हर श्रमिक को सम्मान: विष्णु देव सरकार की प्रतिबद्धता
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

हर हाथ को काम, हर श्रमिक को सम्मान: विष्णु देव सरकार की प्रतिबद्धता

April 30, 2026

Recent Posts

  • राजस्व विभाग की नई पहल- डिजिटल क्रांति: छत्तीसगढ़ में अब घर बैठे मिलेंगी भूमि संबंधी सभी ऑनलाइन सुविधाएँ
  • एनएचएआई और भारतीय सर्वेक्षण विभाग द्वारा प्रिसीजन पोजिशनिंग पर कार्यशाला का आयोजन
  • हर हाथ को काम, हर श्रमिक को सम्मान: विष्णु देव सरकार की प्रतिबद्धता
  • रायपुर के चारों विधायकों के मार्गदर्शन में ग्रीन आर्मी छत्तीसगढ़ का व्यापक जल संरक्षण अभियान, 70 वार्डों में 700 वाटर वारियर्स बनाए जाएंगे
  • मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने माध्यमिक शिक्षा मंडल की 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षाओं के परीक्षा परिणाम जारी कर विद्यार्थियों को दी शुभकामनाएं

You may have missed

राजस्व विभाग की नई पहल- डिजिटल क्रांति: छत्तीसगढ़ में अब घर बैठे मिलेंगी भूमि संबंधी सभी ऑनलाइन सुविधाएँ
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

राजस्व विभाग की नई पहल- डिजिटल क्रांति: छत्तीसगढ़ में अब घर बैठे मिलेंगी भूमि संबंधी सभी ऑनलाइन सुविधाएँ

April 30, 2026
एनएचएआई और भारतीय सर्वेक्षण विभाग द्वारा प्रिसीजन पोजिशनिंग पर कार्यशाला का आयोजन
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

एनएचएआई और भारतीय सर्वेक्षण विभाग द्वारा प्रिसीजन पोजिशनिंग पर कार्यशाला का आयोजन

April 30, 2026
हर हाथ को काम, हर श्रमिक को सम्मान: विष्णु देव सरकार की प्रतिबद्धता
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

हर हाथ को काम, हर श्रमिक को सम्मान: विष्णु देव सरकार की प्रतिबद्धता

April 30, 2026
रायपुर के चारों विधायकों के मार्गदर्शन में ग्रीन आर्मी छत्तीसगढ़ का व्यापक जल संरक्षण अभियान, 70 वार्डों में 700 वाटर वारियर्स बनाए जाएंगे
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

रायपुर के चारों विधायकों के मार्गदर्शन में ग्रीन आर्मी छत्तीसगढ़ का व्यापक जल संरक्षण अभियान, 70 वार्डों में 700 वाटर वारियर्स बनाए जाएंगे

April 30, 2026

Editor: Abhinesh Pandey
Contact: +91 97700 80071
Mail: abhi80071@gmail.com

Disclaimer: साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी . समय रथ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। समय रथ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, समय रथ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. न्यूज़ वेबसाइट में ली गई कुछ फोटो इन्टरनेट से ली जाती है जिनमे किसी कापीराइट के उल्लंघन की मंशा नहीं है सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा.
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright © All rights reserved. | DarkNews by AF themes.