*उपमुख्यमंत्री श्री अरुण साव ने जनदर्शन में क्षेत्र के परिवारजनों की सुनी समस्याएं, निराकरण के लिए अधिकारियों को दिए निर्देश*
बिलासपुर। उपमुख्यमंत्री श्री अरुण साव ने आज बिलासपुर नेहरू चौक स्थित कार्यालय में जनदर्शन में क्षेत्र के परिवारजनों से मुलाकात की। इस दौरान उनकी समस्याएं गंभीरता से सुनी और समाधान के लिए आश्वस्त किया।
जनदर्शन में कई समस्याओं का मौके पर निराकरण किया गया। अन्य आवेदनों के समाधान के लिए अधिकारियों को निर्देशित किया। वहीं उन्होंने लोगों को आश्वस्त किया कि उनकी समस्याओं का जल्द निराकरण होगा।
जनदर्शन में बटांकन मामले का आवेदन मिला, जिसका उप मुख्यमंत्री ने तत्काल संज्ञान लिया। उन्होंने मनेंद्रगढ़ एसडीएम को मामले के निराकरण के लिए तत्काल निर्देशित किया। अन्य मामले में भी अधिकारियों को निर्देश दिए।
उप मुख्यमंत्री श्री साव ने कहा कि, बिलासपुर संभाग के लोगों से मुलाकात के दौरान हमेशा की तरह सार्थक संवाद हुई। इस संवाद के जरिए उनकी समस्याओं का समाधान किया। उन्होंने बताता भाजपा सुशासन की सरकार है।
क्षेत्र के परिवारजनों से मुलाकात के दौरान पीडब्ल्यूडी के ईई, नगर निगम के डिप्टी कमिश्नर,पीएचई के ईई एवं पीडब्ल्यूडी के एसडीओ उपस्थित रहे।
