Skip to content
Samay Rath

Samay Rath

News portal of Chhattisgarh

  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • Home
  • Feature
  • सर्वांगीण विकास के लिए हर विधा में पारंगत होना जरूरीः टंकराम वर्मा
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

सर्वांगीण विकास के लिए हर विधा में पारंगत होना जरूरीः टंकराम वर्मा

Abhinesh Pandey October 4, 2024

 

– पत्रकारों के लिए आयोजित शूटिंग प्रतियोगिता का शुभारंभ

– रायपुर प्रेस क्लब, रायपुर पुलिस और जनसंपर्क विभाग का संयुक्त आयोजन

– 9 अक्टूबर को होगा समापन, मुख्यमंत्री होंगे मुख्य अतिथि

रायपुर. रायपुर प्रेस क्लब, रायपुर पुलिस और छत्तीसगढ़ जनसंपर्क विभाग के संयुक्त तत्वावधान में पत्रकारों के लिए आयोजित राज्य स्तरीय शूटिंग प्रतियोगिता का शुभारंभ शुक्रवार को खेलकूद एवं युवा कल्याण विभाग के मत्री टंकराम वर्मा ने किया. इस अवसर पर उन्होंने कहा कि जीवन में सर्वांगीण विकास के लिए हर विधा में पारंगत होना जरूरी है. मीडिया को लोकतंत्र का चौथा स्तंभ कहा जाता है और मीडिया के लोग तो वैसे हर क्षेत्र में पारंगत होते हैं, लेकिन यह बहुत ही खास अवसर है कि वे शूटिंग जैसे खेल में भी रुचि दिखा रहे हैं. पत्रकारों के लिए रायपुर प्रेस क्लब का यह प्रयास बहुत ही सराहनीय है.

रायपुर पुलिस द्वारा चलाए जा रहे निजात अभियान पर बोलते हुए मंत्री श्री वर्मा ने कहा कि आज देश हर क्षेत्र में आगे बढ़ रहा है, लेकिन सांस्कृतिक पतन भी हुआ है. इसके पीछे सबसे बड़ी वजह यह है कि हमने शिक्षा को लिया, लेकिन संस्कार को छोड़ दिया. इसके कारण सारी बुराईयां फिर से घर कर गई हैं. उन्होंने कहा कि, शिक्षा से पहले संस्कार जरूरी है. हमारे बच्चे संस्कारित होंगे तो नशे और अपराध से दूर रहेंगे. हम अपने बच्चों की शिक्षा में जितना समय देते हैं, उतना समय हमें उनको संस्कारित बनाने पर भी देना चाहिए. तभी हम एक अच्छे समाज का निर्माण कर सकेंगे.

कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे वरिष्ठ पत्रकार डा. हिमांशु द्विवेदी ने कहा कि जीवन में सबसे ज्यादा जरूरी है, लक्ष्य के प्रति एकाग्र होना और जिस खेल को आपने प्रतियोगिता के लिए चुना है, उसमें एकाग्रता सबसे महत्वपूर्ण है. जिस पेशे में हम हैं, उसमें भी एकाग्र होना बहुत जरूरी है. इसलिए पूरी ईमानदारी के साथ अपने लक्ष्य के प्रति एकाग्र होकर काम करना जरूरी है. उन्होंने कहा कि पिछले कुछ समय से छत्तीसगढ़ की आबोहवा बिगड़ी है. यह आबोहवा इसलिए बिगड़ी, क्योंकि एक पूरी की पूरी पीढ़ी नशे की ओर बढ़ी है. इस पर बेहद संजीदगी से काम करने की जरूरत है. उन्होंने कहा कि, मुझे पूरा भरोसा है कि पत्रकार साथी अपनी कलम के माध्यम से नशे की खिलाफ चल रही मुहिम को आगे बढ़ाएंगे.

कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि और रायपुर उत्तर विधायक पुरंदर मिश्रा ने कहा कि यह ट्रिपल पी यानी प्रेस, पुलिस और पालिटीशियन का आयोजन है. इसमें एक और पी प्रशासन भी जुड़ गया है. अगर ये चारों जुड़ गए हैं तो कोई दुश्मन नहीं बचेगा. प्रेस क्लब अध्यक्ष प्रफुल्ल ठाकुर ने अपने स्वागत उद्बोधन में कहा कि पत्रकारों को शूटिंग जैसे रोमांचक खेल का अनुभव कराने यह शूटिंग प्रतियोगिता आयोजित की जा रही है. इसमें पत्रकार बढ़ चढ़कर हिस्सा ले रहे हैं, यह बेहद खुशी की बात है. कार्यक्रम को जनसंपर्क विभाग के आयुक्त मयंक श्रीवास्तव, रामदास द्रौपदी फाउंडेशन के चेयरमैन सुनील रामदास, जिंदल स्टील एंड पावर के प्रेसिडेंट कार्पोरेट अफेयर्स प्रदीप टंडन और आईडीबीआई बैंक के महाप्रबंधक आशीष त्रिपाठी ने भी संबोधित किया. कार्यक्रम में प्रेस क्लब के महासचिव डा. वैभव शिव पांडेय, उपाध्यक्ष संदीप शुक्ला, कोषाध्यक्ष रमन हलवाई, संयुक्त सचिव तृप्ति सोनी, अरविंद सोनवानी समेत बड़ी संख्या में पत्रकार और पुलिस विभाग के अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे.

*एसएसपी बोले, लगाना है- नशे पे निशाना*

रायपुर एसएसपी डा. संतोष सिंह ने कहा कि, पुलिस के साथ सभी लोग नशे के खिलाफ जागरूकता अभियान चला रहे हैं. मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय की भी इसमें विशेष रुचि है. उन्होंने पत्रकारों से कहा कि, जब हम शूटिंग प्रतियोगिता में निशाना लगाएं तो यह सोचकर लगाएं कि नशे पर निशाना लगा रहे हैं. इससे यह आयोजन सार्थक बन पाएगा. इस अवसर पर उन्होंने ‘नशे पे निशाना’ का स्लोगन भी दिया.

*प्रतिभागियों के लिए जारी किया गया समय*

प्रेस क्लब अध्यक्ष प्रफुल्ल ठाकुर ने बताया कि प्रतियोगिता के लिए प्रदेशभर के 200 से अधिक प्रतिभागियों ने पंजीयन कराया है. 4 अक्टूबर को उद्घाटन के बाद पूरे दिन प्रतिभागियों को अभ्यास कराया गया है. 5 अक्टूबर से प्रतियोगिता शुरू होगी. सभी प्रतिभागियों के लिए शूटिंग का समय निर्धारित कर दिया गया है. सभी प्रतिभागी अपने-अपने समय पर पुलिस लाइन स्थित एकलव्य शूटिंग रेंज पहुचेंगे और प्रतियोगिता में हिस्सा लेंगे. प्रतियोगिता का समापन 9 अक्टूबर को होगा. समापन समारोह में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय मुख्य अतिथि के तौर पर मौजूद रहेंगे.

Post navigation

Previous रायपुर : छग के माटीपुत्र ‘आप’ के राष्ट्रीय संगठन महामंत्री संदीप पाठक जी का जन्मदिन धूमधाम से मनाया गया
Next कलिंगा विश्वविद्यालय ने “नए युग में विज्ञान की खोज” पर अंतर्राष्ट्रीय संगोष्ठी आयोजित की

Related Stories

राजस्व विभाग की नई पहल- डिजिटल क्रांति: छत्तीसगढ़ में अब घर बैठे मिलेंगी भूमि संबंधी सभी ऑनलाइन सुविधाएँ
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

राजस्व विभाग की नई पहल- डिजिटल क्रांति: छत्तीसगढ़ में अब घर बैठे मिलेंगी भूमि संबंधी सभी ऑनलाइन सुविधाएँ

April 30, 2026
एनएचएआई और भारतीय सर्वेक्षण विभाग द्वारा प्रिसीजन पोजिशनिंग पर कार्यशाला का आयोजन
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

एनएचएआई और भारतीय सर्वेक्षण विभाग द्वारा प्रिसीजन पोजिशनिंग पर कार्यशाला का आयोजन

April 30, 2026
हर हाथ को काम, हर श्रमिक को सम्मान: विष्णु देव सरकार की प्रतिबद्धता
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

हर हाथ को काम, हर श्रमिक को सम्मान: विष्णु देव सरकार की प्रतिबद्धता

April 30, 2026

Recent Posts

  • राजस्व विभाग की नई पहल- डिजिटल क्रांति: छत्तीसगढ़ में अब घर बैठे मिलेंगी भूमि संबंधी सभी ऑनलाइन सुविधाएँ
  • एनएचएआई और भारतीय सर्वेक्षण विभाग द्वारा प्रिसीजन पोजिशनिंग पर कार्यशाला का आयोजन
  • हर हाथ को काम, हर श्रमिक को सम्मान: विष्णु देव सरकार की प्रतिबद्धता
  • रायपुर के चारों विधायकों के मार्गदर्शन में ग्रीन आर्मी छत्तीसगढ़ का व्यापक जल संरक्षण अभियान, 70 वार्डों में 700 वाटर वारियर्स बनाए जाएंगे
  • मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने माध्यमिक शिक्षा मंडल की 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षाओं के परीक्षा परिणाम जारी कर विद्यार्थियों को दी शुभकामनाएं

You may have missed

राजस्व विभाग की नई पहल- डिजिटल क्रांति: छत्तीसगढ़ में अब घर बैठे मिलेंगी भूमि संबंधी सभी ऑनलाइन सुविधाएँ
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

राजस्व विभाग की नई पहल- डिजिटल क्रांति: छत्तीसगढ़ में अब घर बैठे मिलेंगी भूमि संबंधी सभी ऑनलाइन सुविधाएँ

April 30, 2026
एनएचएआई और भारतीय सर्वेक्षण विभाग द्वारा प्रिसीजन पोजिशनिंग पर कार्यशाला का आयोजन
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

एनएचएआई और भारतीय सर्वेक्षण विभाग द्वारा प्रिसीजन पोजिशनिंग पर कार्यशाला का आयोजन

April 30, 2026
हर हाथ को काम, हर श्रमिक को सम्मान: विष्णु देव सरकार की प्रतिबद्धता
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

हर हाथ को काम, हर श्रमिक को सम्मान: विष्णु देव सरकार की प्रतिबद्धता

April 30, 2026
रायपुर के चारों विधायकों के मार्गदर्शन में ग्रीन आर्मी छत्तीसगढ़ का व्यापक जल संरक्षण अभियान, 70 वार्डों में 700 वाटर वारियर्स बनाए जाएंगे
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

रायपुर के चारों विधायकों के मार्गदर्शन में ग्रीन आर्मी छत्तीसगढ़ का व्यापक जल संरक्षण अभियान, 70 वार्डों में 700 वाटर वारियर्स बनाए जाएंगे

April 30, 2026

Editor: Abhinesh Pandey
Contact: +91 97700 80071
Mail: abhi80071@gmail.com

Disclaimer: साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी . समय रथ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। समय रथ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, समय रथ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. न्यूज़ वेबसाइट में ली गई कुछ फोटो इन्टरनेट से ली जाती है जिनमे किसी कापीराइट के उल्लंघन की मंशा नहीं है सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा.
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright © All rights reserved. | DarkNews by AF themes.