Skip to content
Samay Rath

Samay Rath

News portal of Chhattisgarh

  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • Home
  • Feature
  • छत्तीसगढ़ में सदस्यता अभियान को जबरदस्त रिस्पांस: विजया राहटकर
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ में सदस्यता अभियान को जबरदस्त रिस्पांस: विजया राहटकर

Abhinesh Pandey September 5, 2024

 

*महज 2 दिनो में बने लाखो सदस्य*

Advertisement
Advertisement 1 Advertisement 2 Advertisement 3 Advertisement 4 Advertisement 5 Advertisement 6 Advertisement 7 Advertisement 8 Advertisement 9 Advertisement 10 Advertisement 11 Advertisement 12

 

रायपुर। भारतीय जनता पार्टी की राष्ट्रीय सचिव और सदस्यता अभियान की छत्तीसगढ़ प्रभारी विजया राहटकर ने छत्तीसगढ़ में भाजपा के सदस्यता अभियान की प्रगति की सराहना करते हुए कहा है कि प्रदेश, जिला और मंडल स्तर तक की हुई कार्यशालाओं के बाद इस अभियान में जुटे पार्टी के 3.65 लाख प्रशिक्षित कार्यकर्ता समाज के सभी वर्गों, क्षेत्रों तक पहुँचकर सदस्यता के अभियान को गति देंगे और जन-मन को जोड़कर काम कर रहे मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय व प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव के नेतृत्व में सदस्यता के लक्ष्य को पार करेंगे। सुश्री राहटकर ने कहा कि इस अभियान को हम सर्वस्पर्शी व सर्वसमावेशक बनाकर भौगोलिक विस्तार को ध्यान में रखकर हर बूथ के सभी समाज, वर्ग को हम स्पर्श करेंगे।

भाजपा सदस्यता अभियान की अब तक की प्रगति की समीक्षा बैठक लेने राजधानी पहुँची सुश्री राहटकर ने गुरुवार को कुशाभाऊ ठाकरे परिसर स्थित प्रदेश भाजपा कार्यालय में पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा सदस्यता नवीनीकरण का अभियान पूरे देश में शुरू हो चुका है। 2014 व 2019 के सदस्यता अभियान की चर्चा करते हुए सुश्री राहटकर ने कहा कि कार्यकर्ताओं व जनता जनार्दन के सतत सम्पर्क के कारण छत्तीसगढ़ में इस अभियान को बहुत अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है। फोन नं. 8800002024 पर मिस्ड कॉल करके, क्यूआर कोड स्कैन करके, नमो एप और भाजपा की वेबसाइट पर जाकर भाजपा की सदस्यता ली जा सकती है। सुश्री राहटकर ने कहा कि राष्ट्रनिर्माण की भावना और 2047 तक विकसित भारत की संकल्पना को साकार करने देश के हर नागरिक को जोड़ना इस अभियान का उद्देश्य है। इसी के साथ भाजपा की विचारधारा और भाजपानीत सरकारों की जनकल्याणकारी उपलब्धियों की चर्चा करके हम सबको पार्टी के साथ जोड़ेंगे। सुश्री राहटकर ने कहा कि भाजपा का सदस्य या हितैषी हमारे लिए सिर्फ एक अंक नहीं है, अपितु वह हमारी विचारधारा का वाहक और कार्य संस्कृति का पोषक भी है।

भाजपा सदस्यता अभियान की प्रदेश प्रभारी सुश्री राहटकर ने कहा कि पार्टी के इस सदस्यता अभियान में सभी मोर्चा-प्रकोष्ठ, पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि व कार्यकर्ता सहयोग करेंगे और सदस्यता के लक्ष्य को अर्जित करेंगे। राष्ट्रीय स्तर के बाद प्रदेश, जिला और मंडल इकाइयों में सदस्यता अभियान की शुरुआत के बाद अब कल 6 सितंबर से शक्ति केंद्रों पर अभियान शुरू किया जाएगा। इसी प्रकार 11 सितंबर को संसद सदस्य, 12 सितंबर को विधायक-विधायक प्रत्याशी, 13 सितंबर को नगरीय निकाय के सभी जनप्रतिनिधि और 14 सितंबर को पंचायती संस्थाओं के जनप्रतिनिधि सदस्यता अभियान में जुटेंगे। सुश्री राहटकर ने कहा कि पार्टी के सभी वरिष्ठ पदाधिकारी समाज के पुरस्कार प्राप्त प्रतिष्ठित जनों, समाज प्रमुखों से संपर्क करके उन्हें पार्टी का सदस्य बनाएंगे। इस तरह हर बूथ तक पहुँचकर हम इस अभियान को सफल बनाएंगे। छत्तीसगढ़ में यह अभियान बहुत अच्छे ढंग से शुरू हुआ है और अपने लक्ष्य को पार करने में सफल रहेगा। सुश्री राहटकर ने कहा कि पार्टी का कार्यकर्ता संगठन व सरकार के बीच एक कड़ी का काम करता है। भाजपा कार्यकर्ता आधारित विश्व का सबसे बड़ा राजनीतिक दल है। मिस्ड कॉल के जरिए सदस्यता लेने वाले कार्यकर्ताओं को भी हम कभी मिस नहीं करेंगे, क्योंकि कार्यकर्ता भाजपा की थाती हैं और पार्टी अपने सभी नए-पुराने कार्यकर्ताओं की पूरी चिंता करती है।

इस दौरान भाजपा प्रदेश महामंत्री संजय श्रीवास्तव, प्रदेश उपाध्यक्ष भूपेंद्र सिंह सवन्नी, सदस्यता अभियान के प्रदेश संयोजक अनुराग सिंहदेव, संभाग प्रभारी रजनीश सिंह, अजा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष नवीन मार्कण्डेय, महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष शालिनी राजपूत, प्रदेश मीडिया प्रभारी अमित चिमनानी व प्रदेश मीडिया सह प्रभारी अनुराग अग्रवाल भी उपस्थित थे।

———————-

Post navigation

Previous मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से छत्तीसगढ़ सर्व आदिवासी समाज के प्रतिनिधि मंडल ने की सौजन्य मुलाकात
Next कलिंगा विश्वविद्यालय नया रायपुर ने शिक्षक दिवस धूमधाम से मनाया

Related Stories

मुख्य सचिव विकासशील ने सचिवों की ली उच्च स्तरीय बैठक
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

मुख्य सचिव विकासशील ने सचिवों की ली उच्च स्तरीय बैठक

July 21, 2026
राज्यपाल श्री डेका से महिला आयोग की अध्यक्ष ने भेंट की
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

राज्यपाल श्री डेका से महिला आयोग की अध्यक्ष ने भेंट की

July 21, 2026
नारायणपुर में रेशम से बुना जा रहा आत्मनिर्भरता का ताना-बाना
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

नारायणपुर में रेशम से बुना जा रहा आत्मनिर्भरता का ताना-बाना

July 21, 2026

R.O. No. 13910/215

Samvad Advertisement
×

Recent Posts

  • मुख्य सचिव विकासशील ने सचिवों की ली उच्च स्तरीय बैठक
  • राज्यपाल श्री डेका से महिला आयोग की अध्यक्ष ने भेंट की
  • नारायणपुर में रेशम से बुना जा रहा आत्मनिर्भरता का ताना-बाना
  • कृष्णा विकास ग्लोबल यूनिवर्सिटी में ‘उच्च शिक्षा में ‘जनरेटिव एआई और उन्नत तकनीक’ पर 3 दिवसीय फैकल्टी डेवलपमेंट प्रोग्राम का सफल आयोजन
  • छत्तीसगढ़ पर्यटन विकास को मिलेगी नई गति, पर्यटन मंडल की 38 वीं संचालक मंडल बैठक में बनी रणनीति

You may have missed

मुख्य सचिव विकासशील ने सचिवों की ली उच्च स्तरीय बैठक
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

मुख्य सचिव विकासशील ने सचिवों की ली उच्च स्तरीय बैठक

July 21, 2026
राज्यपाल श्री डेका से महिला आयोग की अध्यक्ष ने भेंट की
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

राज्यपाल श्री डेका से महिला आयोग की अध्यक्ष ने भेंट की

July 21, 2026
नारायणपुर में रेशम से बुना जा रहा आत्मनिर्भरता का ताना-बाना
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

नारायणपुर में रेशम से बुना जा रहा आत्मनिर्भरता का ताना-बाना

July 21, 2026
कृष्णा विकास ग्लोबल यूनिवर्सिटी में ‘उच्च शिक्षा में ‘जनरेटिव एआई और उन्नत तकनीक’ पर 3 दिवसीय फैकल्टी डेवलपमेंट प्रोग्राम का सफल आयोजन
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

कृष्णा विकास ग्लोबल यूनिवर्सिटी में ‘उच्च शिक्षा में ‘जनरेटिव एआई और उन्नत तकनीक’ पर 3 दिवसीय फैकल्टी डेवलपमेंट प्रोग्राम का सफल आयोजन

July 21, 2026

Editor: Abhinesh Pandey
Contact: +91 97700 80071
Mail: abhi80071@gmail.com

Disclaimer: साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी . समय रथ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। समय रथ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, समय रथ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. न्यूज़ वेबसाइट में ली गई कुछ फोटो इन्टरनेट से ली जाती है जिनमे किसी कापीराइट के उल्लंघन की मंशा नहीं है सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा.
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright © All rights reserved. | DarkNews by AF themes.