Skip to content
Samay Rath

Samay Rath

News portal of Chhattisgarh

  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • Home
  • Feature
  • मैट्स विश्वविद्यालय में राष्ट्रीय पुस्तकालयाध्यक्ष दिवस सम्पन्न, छात्रों द्वारा भाषण, कविता व पोस्टर कला का प्रदर्शन
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

मैट्स विश्वविद्यालय में राष्ट्रीय पुस्तकालयाध्यक्ष दिवस सम्पन्न, छात्रों द्वारा भाषण, कविता व पोस्टर कला का प्रदर्शन

Abhinesh Pandey August 12, 2024

 

रायपुर – मैट्स विश्वविद्यालय के मैट्स स्कूल आॅफ लाइब्रेरी साइंस विभाग द्वारा राष्ट्रीय पुस्तकालयाध्यक्ष दिवस का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया। हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी विद्यार्थियों के लिए भाषण, कविता व पोस्टर कला का आयोजन किया गया जिसमें विद्याार्थियों ने बड़े उत्साह के साथ भागीदारी की और अपने भाषण, कविता पोस्टर कला का प्रदर्शन किया।

उल्लेखनीय है कि प्रथम भारतीय विश्वविद्यालय पुस्तकालयाध्यक्ष प्रो.डाॅ. एसआर रंगनाथन के जन्म दिवस पर प्रतिवर्ष 12 अगस्त को पुस्तकालयाध्यक्ष दिवस मनाया जाता है। पुस्तकालय विज्ञान के जनक पद्मश्री डाॅ. एसआर रंगनाथन के 132 वीं जयंती के अवसर पर पुस्तकालय एवं सूचना विज्ञान विभाग द्वारा प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी जन्म दिवस बड़े उत्साह से मनाया गया जिसमें विश्वविद्यालय के छात्रों सहित प्राध्यापकगण मौजूद रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता डाॅ. कल्पना चंद्राकर, विभागाध्यक्ष मैट्स स्कूल आॅफ लाइब्रेरी साइंस विभाग द्वारा किया गया। विशिष्ट अतिथि के रूप में मैट्स विश्वविद्यालय के महानिदेशक श्री प्रियेश पगारिया, कुलपति प्रो. डाॅ. के. पी. यादव जी उपस्थित थे।

भाषण व कविता प्रस्तुतिकरण में छात्रों द्वारा पुस्तकालय विज्ञान में डाॅ. रंगनाथन महोदय के जीवन के चुनिंदा पहलुओं के बारे में साथ ही पुस्तक, पुस्तकालय और ज्ञान के संबंध में वक्तव्य पेश किये गये। कार्यक्रम में विभिन्न विभागों के शिक्षकों द्वारा स्व-रचित पुस्तकें पुस्तकालय में दान किया गया, जिसकी सभी ने प्रशंसा की।

विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. डाॅ. क.े पी. यादव ने सूचना उपयोकर्ताओं की आवश्यकता को पूरा करने और आने वाली चुनौतियां से निपटने की तैयारी के बारे में विस्तार से अपने उद्बोधन में स्पष्ट किया। एक अच्छी पुस्तकालय सूचना पुनर्प्राप्ति प्रणाली को प्रभावी ढंग से जानकारी संग्रहित, पुनर्प्राप्ति और प्रसारित करने में सक्षम होना चाहिए। पुस्तकालय सूचना पुनर्प्राप्ति प्रणालियों का महत्व उपयोगकर्ताओं को समय पर प्रासंगिक जानकारी प्रदान करने की उनकी क्षमता में निहित है। यह उपयोगकर्ताओं को सूचित निर्णय लेने और ज्ञान तक जल्दी पहुँचने में सक्षम बनाता है। साथ कुलसचिव श्री गोकुलानंदा पंडा द्वारा अपने वक्तव्य में गैर-पाठकों में अक्सर पढ़ने के लिए प्रेरणा और रुचि की कमी होती है, और यह पुस्तकालयों पर निर्भर करता है कि वे उनमें पढ़ने और सीखने के प्रति रूचि पैदा करें। गैर-पाठकों को पाठक बनाने के लिए पुस्तकालय विभिन्न प्रभावी रणनीतियाँ अपना सकते हैं।

इस अवसर पर मैट्स विश्वविद्यालय के कुलाधिपति श्री गजराज पगारिया, महानिदेशक श्री प्रियेश पगारिया, कुलपति प्रो.डाॅ. के.पी. यादव, उपकुलपति डाॅ. दीपिका ढांढ, कुलसचिव श्री गोकुलानंदा पंडा, लाइब्रेरी कमेटी के अध्यक्ष डाॅ.प्रशांत मुंडेजा ने इस आयोजन की सराहना की एवं विद्यार्थियों को प्रोत्साहित किया। इस अवसर पर लाइब्रेरी साइंस विभाग के शिक्षकगण सहायक प्राध्यापक सहायक प्राध्यापक श्री संजय शाहजीत, सहायक प्राध्यापक श्री लाकेश कुमार साहू, सहायक प्राध्यापक श्री कुलेश्वर प्रसाद देवांगन एवं सहायक ग्रंथपाल श्री गिरधारी लाल पाल का कार्यक्रम को सफल बनाने में विशेष सहयोग रहा। कार्यक्रम में विश्वविद्यालय के विभिन्न विभागों के विभागाध्यक्ष एवं प्राध्यापकगण भी उपस्थित थे।

Post navigation

Previous मोवा साहू समाज उत्थान समिति के तत्वाधान में हरेली महोत्सव एवं सावन उत्सव का कार्यक्रम बहुत धूम धाम से मनाया गया
Next कलिंगा विश्वविद्यालय ने “डेटा के साथ अपने निर्णय को सशक्त बनाएं” विषय पर एक वेबिनार का आयोजन किया

Related Stories

विकास, सुशासन और राष्ट्रहित के पक्ष में ऐतिहासिक जनादेश: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

विकास, सुशासन और राष्ट्रहित के पक्ष में ऐतिहासिक जनादेश: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

May 4, 2026
रायपुर प्यासा, सत्ता बेपरवाह — पानी के लिए आम जनता लड़ रही जंग-आम आदमी पार्टी
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

रायपुर प्यासा, सत्ता बेपरवाह — पानी के लिए आम जनता लड़ रही जंग-आम आदमी पार्टी

May 4, 2026
निर्माण स्थल पर मुख्यमंत्री का श्रमदान: श्रमिक बहनों के साथ की ईंट जोड़ाई
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

निर्माण स्थल पर मुख्यमंत्री का श्रमदान: श्रमिक बहनों के साथ की ईंट जोड़ाई

May 4, 2026

Recent Posts

  • विकास, सुशासन और राष्ट्रहित के पक्ष में ऐतिहासिक जनादेश: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय
  • रायपुर प्यासा, सत्ता बेपरवाह — पानी के लिए आम जनता लड़ रही जंग-आम आदमी पार्टी
  • निर्माण स्थल पर मुख्यमंत्री का श्रमदान: श्रमिक बहनों के साथ की ईंट जोड़ाई
  • राष्ट्रवाद और विकास की राजनीति ने परिवारवाद और तुष्टीकरण को परास्त किया : अजय जम्वाल
  • गदही तालाब रायपुरा बना जनसहभागिता का प्रतीक – सफाई अभियान के 11 सप्ताह पूर्ण

You may have missed

विकास, सुशासन और राष्ट्रहित के पक्ष में ऐतिहासिक जनादेश: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

विकास, सुशासन और राष्ट्रहित के पक्ष में ऐतिहासिक जनादेश: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

May 4, 2026
रायपुर प्यासा, सत्ता बेपरवाह — पानी के लिए आम जनता लड़ रही जंग-आम आदमी पार्टी
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

रायपुर प्यासा, सत्ता बेपरवाह — पानी के लिए आम जनता लड़ रही जंग-आम आदमी पार्टी

May 4, 2026
निर्माण स्थल पर मुख्यमंत्री का श्रमदान: श्रमिक बहनों के साथ की ईंट जोड़ाई
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

निर्माण स्थल पर मुख्यमंत्री का श्रमदान: श्रमिक बहनों के साथ की ईंट जोड़ाई

May 4, 2026
राष्ट्रवाद और विकास की राजनीति ने परिवारवाद और तुष्टीकरण को परास्त किया : अजय जम्वाल
  • Feature
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय

राष्ट्रवाद और विकास की राजनीति ने परिवारवाद और तुष्टीकरण को परास्त किया : अजय जम्वाल

May 4, 2026

Editor: Abhinesh Pandey
Contact: +91 97700 80071
Mail: abhi80071@gmail.com

Disclaimer: साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी . समय रथ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। समय रथ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, समय रथ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. न्यूज़ वेबसाइट में ली गई कुछ फोटो इन्टरनेट से ली जाती है जिनमे किसी कापीराइट के उल्लंघन की मंशा नहीं है सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा.
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright © All rights reserved. | DarkNews by AF themes.