Skip to content
Samay Rath

Samay Rath

News portal of Chhattisgarh

  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • Home
  • Feature
  • ग्रीन आर्मी ने 200 पौधे रोपकर बनाया नीम कॉरीडोर
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

ग्रीन आर्मी ने 200 पौधे रोपकर बनाया नीम कॉरीडोर

Abhinesh Pandey August 12, 2024

 

रायपुर। ग्रीन आर्मी संस्था द्वारा बनाया गया नीम कॉरीडोर। संस्था द्वारा कबीर नगर थाने से लेकर गोल चौक तक 200 से अधिक पौधे रोपे गये । राजधानी रायपुर के अनेक रोड,रास्ते, बस्ती है जो कभी पेड़ों से गुलजार हुआ करती थी, किन्तु आज शहरीकरण क्रांकीटीकरण शिकार हो चुकी है, प्रदेश मिडिया प्रभारी शशीकांत यदु ने बताया कि संस्था द्वारा रायपुर शहर से गुजरने वाले नेशनल हाईवे एवं शहर के अन्य स्थानों का वृक्षारोपण हेतू निरंतर जायजा लिया जा रहा है जहां नीम कॉरीडोर का निर्माण किया जायेगा। इसी कडी में आज ग्रीन आर्मी संस्था के टाटीबंध जोन द्वारा वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जहां कबीर नगर थाने से लेकर गोल चौक रोड तक 200 से अधिक नीम पौधे रोपकर इस कॉरीडोर का निर्माण किया गया। नीम पौधे कई औषधीय गुणो से भरा होता है नीम में एंटीफंगल, एंटीवायरल और एंटीआक्सीडेंट के गुण होते है,प्राचीन काल से ही प्रसिद्व नीम पेड़ हमारे स्वास्थ के लिये बहुत उपयोगी माना जाता है संस्था सदस्यों का कहना है कि एक ओर वृक्षो की कटाई और दूसरी ओर आटोमोबाईल प्रदूषण और उद्योग से होने वाले हानिकारक उत्सर्जन एक ऐसी समस्या है जो प्रत्येक जीव जन्तुओं इंशानों के स्वास्थ पर गहरा हानीकारक प्रभाव डालता है लोग विलासिता के लालच में पृथ्वी के प्रति सम्मान खोते हा रहे है हम वैश्विक आपदा की ओर आगे बढ रहे है, ऐसे मे नीम के वृक्षों को रोपना नितांत आवश्यक है यह औषधी गुणो से भरपूर एवं पर्याप्त आक्सीजन प्रदान करता है। वृक्षारोपण के दौरान पर्यावरण संरक्षण के नारे पेड़ो की रक्षा कौन करेगा हम करेंगें हम करेंगें, धरती माता करे पुकार वृक्ष लगाओ करो श्रृंगार जैसे नारे लगते रहे, जो कि स्थानीय निवासीयों एवं राहगीरों का ध्यान आकर्षण करते रहा। पुरे वृक्षारोपण के दौरान छोटे बच्चे, युवा, बुजूर्ग मातृशक्ति सभी लगभग एक किलोमिटर तक हाथों में ट्रीगार्ड, पौधे पानी तराई करते नजर आये इस वृक्षारोपण को मनोरम एवं आकर्षक दृश्य देखते ही बन रहा था जिसका स्थानीय निवासीयों ने खुब सहराहना किया। ज्ञात हो संस्था विगत 7 वर्षो से पर्यावरण् संरक्षण का कार्य कर रही है, संस्था सदस्यों द्वारा बारीश के महीनों में वृक्षारोपण कर बाकी महीनों में देख-रेख का कार्य किया जाता है। रायपुर शहर को ग्रीन रायपुर बनाने हेतू ग्रीन आर्मी द्वारा अधिक से अधिक वृक्षारोपण करने का अपील किया जा रहा है। आज के इस नीम कॉरीडोर निर्माण के अवसर पर ग्रीन आर्मी संस्था सदस्यों के साथ कबीर नगर व्यापारीक संघ, एवं स्थानीय निवासी अधिक संख्या में उपस्थित रहे । इस कार्यक्रम के सफल आयोजन हेतू टाटीबंध जोन अध्यक्ष श्री पी.के तिवारी ने उपस्थित सदस्यों, निवासीयों व्यापारीक संध, पर्यावरण प्रेमीयों का आभार व्यक्त किया है।

Advertisement
Advertisement 1 Advertisement 2 Advertisement 3 Advertisement 4 Advertisement 5 Advertisement 6 Advertisement 7 Advertisement 8 Advertisement 9 Advertisement 10 Advertisement 11 Advertisement 12

Post navigation

Previous IEEE कलिंगा यूनिवर्सिटी स्टूडेंट ब्रांच ने ग्रामीण छात्रों को STEM में अवसरों से परिचित कराने के लिए IOT प्रशिक्षण आयोजित किया IEEE Kalinga University Student Branch conducts IOT training to introduce rural students to opportunities in STEM
Next भाजपा की तिरंगा यात्रा से छत्तीसगढ़ में चारो ओर भारत माता के नारों की गूंज

Related Stories

मंत्री श्री नेताम की अध्यक्षता में संचालक मंडल की बैठक सम्पन्न
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

मंत्री श्री नेताम की अध्यक्षता में संचालक मंडल की बैठक सम्पन्न

August 20, 2026
बाढ़ आपदा से निपटने सभी 33 जिलों में मॉक ड्रिल
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

बाढ़ आपदा से निपटने सभी 33 जिलों में मॉक ड्रिल

August 20, 2026
धान-चावल से सजी राखियां बनीं आकर्षण का केंद्र, प्रसन्न समूह की दीदियों ने हुनर से रची आत्मनिर्भरता की नई कहानी
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

धान-चावल से सजी राखियां बनीं आकर्षण का केंद्र, प्रसन्न समूह की दीदियों ने हुनर से रची आत्मनिर्भरता की नई कहानी

August 20, 2026

R.O. No. 13910/215

Samvad Advertisement
×

Recent Posts

  • मंत्री श्री नेताम की अध्यक्षता में संचालक मंडल की बैठक सम्पन्न
  • बाढ़ आपदा से निपटने सभी 33 जिलों में मॉक ड्रिल
  • धान-चावल से सजी राखियां बनीं आकर्षण का केंद्र, प्रसन्न समूह की दीदियों ने हुनर से रची आत्मनिर्भरता की नई कहानी
  • माओवाद मुक्त होने के बाद जिले के अंतिम छोर तक पहुंच रही विकास की रोशनी
  • सेवा डेरा ने बदली बस्तर अंचल की ग्रामीण महिलाओं की राह

You may have missed

मंत्री श्री नेताम की अध्यक्षता में संचालक मंडल की बैठक सम्पन्न
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

मंत्री श्री नेताम की अध्यक्षता में संचालक मंडल की बैठक सम्पन्न

August 20, 2026
बाढ़ आपदा से निपटने सभी 33 जिलों में मॉक ड्रिल
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

बाढ़ आपदा से निपटने सभी 33 जिलों में मॉक ड्रिल

August 20, 2026
धान-चावल से सजी राखियां बनीं आकर्षण का केंद्र, प्रसन्न समूह की दीदियों ने हुनर से रची आत्मनिर्भरता की नई कहानी
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

धान-चावल से सजी राखियां बनीं आकर्षण का केंद्र, प्रसन्न समूह की दीदियों ने हुनर से रची आत्मनिर्भरता की नई कहानी

August 20, 2026
माओवाद मुक्त होने के बाद जिले के अंतिम छोर तक पहुंच रही विकास की रोशनी
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

माओवाद मुक्त होने के बाद जिले के अंतिम छोर तक पहुंच रही विकास की रोशनी

August 20, 2026

Editor: Abhinesh Pandey
Contact: +91 97700 80071
Mail: abhi80071@gmail.com

Disclaimer: साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी . समय रथ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। समय रथ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, समय रथ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. न्यूज़ वेबसाइट में ली गई कुछ फोटो इन्टरनेट से ली जाती है जिनमे किसी कापीराइट के उल्लंघन की मंशा नहीं है सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा.
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright © All rights reserved. | DarkNews by AF themes.